Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिलासपुर के निजी अस्पताल पर अमानवीयता का आरोप, आदिवासी महिला का शव तीन दिन से रोका बिलासपुर। तोरवा स्थित हरिओम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर संवेदनहीनता के आरोप लगे हैं। कोरिया जिले की निवासी तिलसिया बाई गोंड को 25 जुलाई को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर भर्ती कराया गया था। 28 जुलाई को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन तीन दिनों से शव परिजनों को नहीं सौंप रहा है। मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश है और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
द संक्षेप
बिलासपुर के निजी अस्पताल पर अमानवीयता का आरोप, आदिवासी महिला का शव तीन दिन से रोका बिलासपुर। तोरवा स्थित हरिओम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर संवेदनहीनता के आरोप लगे हैं। कोरिया जिले की निवासी तिलसिया बाई गोंड को 25 जुलाई को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर भर्ती कराया गया था। 28 जुलाई को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन तीन दिनों से शव परिजनों को नहीं सौंप रहा है। मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश है और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- बिलासपुर के निजी अस्पताल पर अमानवीयता का आरोप, आदिवासी महिला का शव तीन दिन से रोका बिलासपुर। तोरवा स्थित हरिओम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर संवेदनहीनता के आरोप लगे हैं। कोरिया जिले की निवासी तिलसिया बाई गोंड को 25 जुलाई को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर भर्ती कराया गया था। 28 जुलाई को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन तीन दिनों से शव परिजनों को नहीं सौंप रहा है। मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश है और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1
- करंट की चपेट में आने से दो की मौTबच्चों के सर से उठा पिता का साया,, करंट की चपेट में आने से दो की मौTबच्चों के सर से उठा पिता का साया,,1
- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और सुरक्षा के लिए गौ रक्षकों द्वारा कोरबा कलेक्टर को आवेदन दिया गया है #korbartonews #korbabreakingnews #korbachhattisgarh गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और सुरक्षा के लिए गौ रक्षकों द्वारा कोरबा कलेक्टर को आवेदन दिया गया है #korbartonews #korbabreakingnews #korbachhattisgarh1
- चकरभाठा मे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के वृहद वृक्षारोपण व साइकिल वितरण कार्यक्रम चकरभाठा मे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के वृहद वृक्षारोपण व साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक आज गुरुवार की शाम 6:30 पर पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चकरभाटा में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में क्रेडा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, एल्डरमैन श्री देवेंद्र कौशिक, राज्य मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) श्री रवीश गुप्ता, सहायक राज्य आयुक्त (स्काउट) श्री विजय यादव, जिला मुख्य आयुक्त श्री राजेंद्र कुमार साहू तथा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर डॉ. अजय कौशिक उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि “वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य सेवा, अनुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।” अतिथियों ने विद्यालय परिसर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला मुख्यालय आयुक्त स्काउट श्री दिनेश जायसवाल, सहायक जिला आयुक्त (गाइड) श्रीमती आरती राय, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चकरभाटा श्री प्रदीप केरकेट्टा, जिला सचिव सुश्री लता यादव, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्री महेंद्र बाबू टंडन तथा विकासखंड सचिव (दक्षिण) श्री संतोष तंबोली की गरिमामयी उपस्थिति रही। गाइडर के रूप में सुश्री अपर्णा सारखेल, श्रीमती भारती दुबे, श्रीमती संध्या तिवारी, श्रीमती मधु राजे सिंह, श्रीमती किरण बाला पाण्डेय एवं सुश्री कौशल्या साहू तथा स्काउटर के रूप में श्री प्रदीप निर्णेजक, श्री विकास लहरें, श्री उदय नारायण जगत, श्री वीरेंद्र रजक एवं श्री शिव साहू उपस्थित रहे। रोवर्स के रूप में चंद्रशेखर पंकज, युगल विश्वकर्मा, कुलभूषण कुर्रे, ग्यास खान, प्रिंस एवं डेनियल लाझेकर सहित जिले के अनेक स्काउटर, गाइडर, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर द्वारा संचालित सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों की सराहना करते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। --00--1
- 🚨 सीपत–बलौदा मार्ग पर भारी जाम 🚨 सीपत–बलौदा मार्ग की सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। 🚨 सीपत–बलौदा मार्ग पर भारी जाम 🚨 सीपत–बलौदा मार्ग की सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। लगातार बारिश के कारण सड़क की हालत बेहद खराब है। कल रात लगभग 10 बजे से भारी वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है, जिससे कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी हुई है। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित विभाग से अनुरोध है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर यातायात को सुचारु कराया जाए। 📍 स्थान: सीपत–बलौदा मार्ग ⏰ समय: रात 10:00 बजे3
- हरिओम हॉस्पिटल में भारी हंगामा,,मौT के बाद शV को बंधक बनाने का आरोप बिलासपुर के हरिओम हॉस्पिटल में उस समय जमकर हंगामा मच गया, जब कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल प्रबंधन पर अमानवीय रवैया अपनाने का आरोप लगाया। आरोप है कि कोरिया जिले से इलाज के लिए आई एक महिला की उपचार के दौरान मौT हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने बकाया राशि जमा नहीं होने का हवाला देते हुए करीब दो दिनों तक शV परिजनों को नहीं सौंपा। इस मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि अस्पताल ने मानवता को शर्मसार करते हुए शव को बंधक बना लिया और पूरे पैसे मिलने तक अंतिम संस्कार के लिए भी शV नहीं दिया। मामले को लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा।1
- बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदने से उम्रकैद के कैदी की मौत, जांच शुरू डबल मर्डर मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी बृजेश उर्फ राहुल की दर्दनाक मौत, कलेक्टर, एसएसपी, एफएसएल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार को एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई। डबल मर्डर मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी बृजेश उर्फ राहुल, निवासी बम्हनीडीह (चांपा), जेल परिसर में स्थित गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूद गया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे जेल परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल सख्त कर दिया गया और जेल प्रशासन ने पूरे परिसर को अपने नियंत्रण में लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) और पुलिस की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक कैदी डबल मर्डर मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। हालांकि उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और जेल प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैदी गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी तक कैसे पहुंचा, घटना के समय सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी और कहीं किसी स्तर पर कोई चूक तो नहीं हुई। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और परिस्थितियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी। फिलहाल पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। घटना के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं, जिनका जवाब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। अब जांच में इन बिंदुओं पर रहेगा फोकस कैदी गैसीफायर प्लांट तक कैसे पहुंचा? घटना के समय सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति क्या थी? क्या घटना के पीछे कोई विशेष कारण था? जेल परिसर में सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन हुआ या नहीं? अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1