logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हाजी चंदा मियां वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बुधवार को एक दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष शशि जैन ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। कैंप में विशेष रूप से निःशुल्क लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) की सुविधा उपलब्ध कराई गई। महंगी जांच होने के कारण कई जरूरतमंद लोग यह परीक्षण नहीं करा पाते हैं, ऐसे में सोसाइटी की इस पहल की लोगों ने सराहना की। कैंप के दौरान डॉ. सुहैल मिर्जा और डॉ. साजिद अली की देखरेख में मरीजों के सैंपल लिए गए और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अपनी जांच कराई। सोसाइटी के सचिव डॉ. सुहैल मिर्जा ने बताया कि बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और कई बार तेज दवाइयों के दुष्प्रभाव के कारण लिवर संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सोसाइटी का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है और भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे। यह मेडिकल कैंप सभासद फहीम शाहनवाज के कार्यालय पर आयोजित किया गया। सभासद ने बताया कि क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए सोसाइटी द्वारा दूसरी बार लिवर जांच शिविर लगाया गया है, इससे पहले अप्रैल माह में भी ऐसा कैंप आयोजित किया गया था। उन्होंने सोसाइटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के शिविर आयोजित करने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर शाबान, खुशहाल मिर्जा, मोहम्मद अनस, नदीम मिर्जा, अफ्फान, असद, अफजल, सिकंदर, हम्माद और अर्पित वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Kapil kumar Chawla Amroha
Kapil kumar Chawla Amroha
Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हाजी चंदा मियां वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बुधवार को एक दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष शशि जैन ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। कैंप में विशेष रूप से निःशुल्क लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी)

की सुविधा उपलब्ध कराई गई। महंगी जांच होने के कारण कई जरूरतमंद लोग यह परीक्षण नहीं करा पाते हैं, ऐसे में सोसाइटी की इस पहल की लोगों ने सराहना की। कैंप के दौरान डॉ. सुहैल मिर्जा और डॉ. साजिद अली की देखरेख में मरीजों के सैंपल लिए गए और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अपनी जांच कराई। सोसाइटी के सचिव डॉ. सुहैल मिर्जा ने बताया कि

बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और कई बार तेज दवाइयों के दुष्प्रभाव के कारण लिवर संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सोसाइटी का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है और भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे। यह मेडिकल कैंप सभासद फहीम शाहनवाज के कार्यालय पर आयोजित किया गया। सभासद ने बताया कि क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए

सोसाइटी द्वारा दूसरी बार लिवर जांच शिविर लगाया गया है, इससे पहले अप्रैल माह में भी ऐसा कैंप आयोजित किया गया था। उन्होंने सोसाइटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के शिविर आयोजित करने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर शाबान, खुशहाल मिर्जा, मोहम्मद अनस, नदीम मिर्जा, अफ्फान, असद, अफजल, सिकंदर, हम्माद और अर्पित वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • अमरोहा के गजरौला स्थित नोबल पब्लिक स्कूल में सोमवार को अलंकरण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नवचयनित छात्र पदाधिकारियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें अनुशासन, नेतृत्व, सेवा-भाव और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।
    1
    अमरोहा के गजरौला स्थित नोबल पब्लिक स्कूल में सोमवार को अलंकरण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नवचयनित छात्र पदाधिकारियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें अनुशासन, नेतृत्व, सेवा-भाव और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • अमरोहा में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका (FMD) टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने टीकाकरण टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान के तहत जनपद में तैनात 46 टीमें अगले 45 दिनों तक घर-घर जाकर करीब 6 लाख गोवंश और महिषवंश का निःशुल्क टीकाकरण करेंगी। अभियान के दौरान प्रत्येक पशु का भारत पशुधन ऐप पर ऑनलाइन पंजीकरण भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने पशुपालकों से अपील की है कि वे टीम को प्राप्त होने वाला OTP उपलब्ध कराकर अपने पशुओं का पंजीकरण और टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।
    1
    अमरोहा में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका (FMD) टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने टीकाकरण टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान के तहत जनपद में तैनात 46 टीमें अगले 45 दिनों तक घर-घर जाकर करीब 6 लाख गोवंश और महिषवंश का निःशुल्क टीकाकरण करेंगी।

अभियान के दौरान प्रत्येक पशु का भारत पशुधन ऐप पर ऑनलाइन पंजीकरण भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने पशुपालकों से अपील की है कि वे टीम को प्राप्त होने वाला OTP उपलब्ध कराकर अपने पशुओं का पंजीकरण और टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।
    user_Aas Mohd
    Aas Mohd
    Local News Reporter अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अमरोहा जिले के गजरौला में पुलिस ने शांति भंग की आशंका को देखते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
    1
    अमरोहा जिले के गजरौला में पुलिस ने शांति भंग की आशंका को देखते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
    user_डा जगदेव सिंह प्रजापति
    डा जगदेव सिंह प्रजापति
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अमरोहा में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की साइबर सेल टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न स्थानों से खोए और गुम हुए 192 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 38 लाख रुपये है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ये सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सौंप दिए हैं। कई दिनों से अपने फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे मोबाइल हाथ में आते ही खिल उठे। स्थानीय लोगों ने अमरोहा पुलिस और साइबर सेल टीम की सक्रियता व तकनीकी दक्षता की खुलकर सराहना की। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने कहा कि साइबर सेल लगातार गुम हुए मोबाइलों की ट्रैकिंग कर उन्हें बरामद करने का अभियान चला रही है। उन्होंने आम जनता से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी ऑनलाइन ठगी या मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की है।
    3
    अमरोहा में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की साइबर सेल टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न स्थानों से खोए और गुम हुए 192 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 38 लाख रुपये है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ये सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सौंप दिए हैं।

कई दिनों से अपने फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे मोबाइल हाथ में आते ही खिल उठे। स्थानीय लोगों ने अमरोहा पुलिस और साइबर सेल टीम की सक्रियता व तकनीकी दक्षता की खुलकर सराहना की। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने कहा कि साइबर सेल लगातार गुम हुए मोबाइलों की ट्रैकिंग कर उन्हें बरामद करने का अभियान चला रही है। उन्होंने आम जनता से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी ऑनलाइन ठगी या मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जंतर मंतर पर पुलिस ने राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान राहुल गांधी सड़क पर ही लेट गए।
    1
    जंतर मंतर पर पुलिस ने राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान राहुल गांधी सड़क पर ही लेट गए।
    user_India News
    India News
    Video Creator अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अमरोहा की धनौरा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ शुरू हुए इस सम्मेलन में पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री इंदरपाल बजरंगी और धनौरा विधायक राजीव तरारा मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने बूथ कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं मुख्य अतिथि इंदरपाल बजरंगी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) के माध्यम से प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया समझाई तथा डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। इस आयोजन में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर मंथन किया गया। अंत में उपस्थित जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    4
    अमरोहा की धनौरा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ शुरू हुए इस सम्मेलन में पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री इंदरपाल बजरंगी और धनौरा विधायक राजीव तरारा मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने बूथ कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं मुख्य अतिथि इंदरपाल बजरंगी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) के माध्यम से प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया समझाई तथा डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।

इस आयोजन में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर मंथन किया गया। अंत में उपस्थित जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में पुलिस ने आमजन का विश्वास जीतते हुए एक विशेष अभियान चलाकर 192 गुम और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद किए गए इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई गई है। बुधवार को अमरोहा पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए अमरोहा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
    1
    उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में पुलिस ने आमजन का विश्वास जीतते हुए एक विशेष अभियान चलाकर 192 गुम और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद किए गए इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई गई है।

बुधवार को अमरोहा पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए अमरोहा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
    user_डा जगदेव सिंह प्रजापति
    डा जगदेव सिंह प्रजापति
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लोकसभा में नेता विरोधी दल राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और खड़गे को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर धरना देने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। ये नेता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चलाए जा रहे पेपर लीक विरोधी आंदोलन के दौरान प्रदर्शन कर रहे थे। भारी सुरक्षा इंतजाम के बावजूद दिल्ली पुलिस को लगातार दूसरे दिन सरप्राइज मिला है। सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी का मार्च संसद भवन के पास तक पहुंच गया था, जिसके बाद मंगलवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पार्टी के नेता 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक पहुंच गए और वहां कुछ देर धरने पर बैठने में कामयाब हो गए।
    1
    लोकसभा में नेता विरोधी दल राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और खड़गे को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर धरना देने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। ये नेता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चलाए जा रहे पेपर लीक विरोधी आंदोलन के दौरान प्रदर्शन कर रहे थे।

भारी सुरक्षा इंतजाम के बावजूद दिल्ली पुलिस को लगातार दूसरे दिन सरप्राइज मिला है। सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी का मार्च संसद भवन के पास तक पहुंच गया था, जिसके बाद मंगलवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पार्टी के नेता 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक पहुंच गए और वहां कुछ देर धरने पर बैठने में कामयाब हो गए।
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.