अमरोहा की धनौरा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ शुरू हुए इस सम्मेलन में पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री इंदरपाल बजरंगी और धनौरा विधायक राजीव तरारा मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने बूथ कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं मुख्य अतिथि इंदरपाल बजरंगी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) के माध्यम से प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया समझाई तथा डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। इस आयोजन में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर मंथन किया गया। अंत में उपस्थित जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
अमरोहा की धनौरा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ शुरू हुए इस सम्मेलन में पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री इंदरपाल बजरंगी और धनौरा विधायक राजीव तरारा मुख्य रूप से
मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने बूथ कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को
घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं मुख्य अतिथि इंदरपाल बजरंगी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) के माध्यम से प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया समझाई तथा डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। इस आयोजन में
संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर मंथन किया गया। अंत में उपस्थित जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
- अमरोहा के थाना अमरोहा देहात परिसर में आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा, चेहल्लुम एवं बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नौगावां सादात और प्रभारी निरीक्षक अमरोहा देहात ने की। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, पीस कमेटी के सदस्यों, कांवड़ जत्थेदारों, भंडारा संचालकों, डीजे संचालकों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने शासन व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था में सहयोग करने, ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करने और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों से सुझाव भी लिए गए, जिस पर सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि सभी पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराए जा सकें।4
- मुरादाबाद जिले के पैगंबरपुर सुखवासी लाल गांव स्थित वाल्मीकि मोहल्ले में बरसात के समय पूरे गांव का पानी तालाब में जमा होने से तालाब का पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। पानी के साथ-साथ घरों के अंदर सांप भी घुस आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर उनकी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। परेशान लोगों ने माननीय श्री योगी जी से गुहार लगाते हुए पैगंबरपुर सुखवासी लाल गांव के इस तालाब की जल्द से जल्द सफाई कराने और समस्या का तुरंत समाधान करने का निवेदन किया है।1
- अमरोहा जनपद के गजरौला स्थित नोबल पब्लिक स्कूल में बुधवार को अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नवनीत उपाध्याय एवं चेयरपर्सन राजीव उपाध्याय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों का विद्यार्थियों ने आकर्षक परेड के माध्यम से स्वागत किया, जिसके बाद दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन तरुण एवं प्रियंका ने किया। समारोह के दौरान विद्यालय के चारों हाउस—अभिमन्यु, ध्रुव, एकलव्य एवं प्रह्लाद—के समग्र परफेक्ट, अनुशासन परफेक्ट, खेल परफेक्ट, वेलनेस परफेक्ट, उप-हाउस कैप्टन एवं हाउस कैप्टन को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही विद्यालय के हेड बॉय अंकुश, हेड गर्ल मनी रानी सिंह, उप-हेड बॉय तुषार एवं उप-हेड गर्ल खुशी को भी बैज पहनाकर नेतृत्व की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्या नवनीत उपाध्याय ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को अनुशासन, नेतृत्व, सेवा-भाव और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का वास्तविक अर्थ दूसरों का मार्गदर्शन करते हुए विद्यालय के आदर्शों को आगे बढ़ाना है। राष्ट्रगान के साथ समारोह का गरिमामय समापन हुआ। इस अवसर पर डायरेक्टर शुभम, उप-प्रधानाचार्या तोषिमा उपाध्याय, जया पाण्डेय, विनीत कुमार, सोनम चौधरी, सपना सिंघल, शालिनी सिंह, कपिल कुमार, तरुण जग्गा, अनवर, ऋतिक, प्रियांशी, मोहन गुप्ता, मनोज, पंकज, स्वाति, रिया, रीना, रंजना, गीता, आकिब, शोबिंदर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।1
- अमरोहा में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपद की साइबर सेल टीम ने विभिन्न स्थानों से खोए और गुम हुए 192 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने इन सभी बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान इस सफलता की जानकारी दी। कई दिनों से अपने फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे मोबाइल हाथ में आते ही खिल उठे और उन्होंने अमरोहा पुलिस व साइबर सेल टीम की सक्रियता और तकनीकी दक्षता की खुलकर सराहना की। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने कहा कि साइबर सेल लगातार गुम हुए मोबाइलों की ट्रैकिंग कर उन्हें बरामद करने का अभियान चला रही है। उन्होंने आम जनता से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी ऑनलाइन ठगी या मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की है।4
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अमरोहा पुलिस ने 192 मोबाइल फोन लौटाए हैं। कुल 38 लाख रुपये की कीमत के ये फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे हैं।1
- अमरोहा में दस साल पहले जमीन के विवाद में अपने सगे चाचा की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले दो सगे भाइयों को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोनों दोषियों पर 11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। फैसला सुनाए जाने के बाद जमानत पर चल रहे दोनों आरोपियों को न्यायालय से ही तुरंत हिरासत में लेकर जिला जेल भेज दिया गया।1
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हाजी चंदा मियां वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बुधवार को एक दिवसीय निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष शशि जैन ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। कैंप में विशेष रूप से निःशुल्क लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) की सुविधा उपलब्ध कराई गई। महंगी जांच होने के कारण कई जरूरतमंद लोग यह परीक्षण नहीं करा पाते हैं, ऐसे में सोसाइटी की इस पहल की लोगों ने सराहना की। कैंप के दौरान डॉ. सुहैल मिर्जा और डॉ. साजिद अली की देखरेख में मरीजों के सैंपल लिए गए और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अपनी जांच कराई। सोसाइटी के सचिव डॉ. सुहैल मिर्जा ने बताया कि बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और कई बार तेज दवाइयों के दुष्प्रभाव के कारण लिवर संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सोसाइटी का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है और भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे। यह मेडिकल कैंप सभासद फहीम शाहनवाज के कार्यालय पर आयोजित किया गया। सभासद ने बताया कि क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए सोसाइटी द्वारा दूसरी बार लिवर जांच शिविर लगाया गया है, इससे पहले अप्रैल माह में भी ऐसा कैंप आयोजित किया गया था। उन्होंने सोसाइटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के शिविर आयोजित करने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर शाबान, खुशहाल मिर्जा, मोहम्मद अनस, नदीम मिर्जा, अफ्फान, असद, अफजल, सिकंदर, हम्माद और अर्पित वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।4
- राहुल गांधी के एक बयान और उनके साथ हुई घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। उन्होंने ऐसा क्या कह दिया और इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके कान में जाकर क्या बात कही, इसे लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं।1