सेवा में, माननीय विधायक जी श्री विनय कुमार द्विवेदी (मुन्ना भैया) विधानसभा – मेहनौन विषय: ग्राम रानी जोत की जर्जर सड़क के निर्माण हेतु आवेदन। महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं/हम ग्राम रानी जोत, विकासखण्ड इटियाथोक, जिला गोंडा के निवासी हैं। हमारे गाँव की मुख्य सड़क पिछले कई वर्षों से अत्यंत खराब अवस्था में है। इस सड़क का आज तक न तो समुचित निर्माण हुआ है और न ही मरम्मत कराई गई है। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि गाँव के लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय रास्ता कीचड़युक्त हो जाता है, जिससे बच्चों के गिरने, बुजुर्गों के घायल होने तथा बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में बहुत परेशानी होती है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए ग्राम रानी जोत की उक्त सड़क के शीघ्र निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई कराने की कृपा करें, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके। कृपा हेतु हम सभी ग्रामवासी आपके सदैव आभारी रहेंगे। धन्यवाद।

- अज्ञात कारणो से दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा पुस्तकें कापियां व किताबें जल गई। ग्राम वेदपुर माफी के महेश पांडे शास्त्री की बाजार में स्टेशनरी की दुकान है। देर रात दुकान में अज्ञात कारणो से आग लग गई आग लगने से दुकान में रखे करीब ₹500000 की कापी किताब व अन्य सामान जल गया। महेश पांडे ने बताया कि आग लगने से दुकान में काफी नुकसान हुआ है। आसपास के लोगों ने रात में फोन से सूचना दी। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझा ली। आग लगने का कारण लोग शार्ट सर्किट का अनुमान लगा रहे है।गनीमत रही कि आस पड़ोस के दुकानो का नुकसान नही हुआ समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिससे बडी घटना नहीं हुई।3
- Post by Niyamatullah Khan1
- कांटो में भी फूल खिल सकते है तो तुम्हारे दिल में हमारे लिए प्रेम क्यू नही? 😭🥺1
- जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी 3 महीने बीते के बाद भी नहीं हुई पैमाइश। धानेपुर गोण्डा। जनपद की तेजतर्रार जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने पीड़ित फरियादियों की समस्या सुनने एवं उनका निस्तारण कराएं जाने के लिए हर सम्बंधित जिम्मेदार को शक्त निर्देश दिए हैं लेकिन ढुलमुल रवैया चरम सीमा पर नजर आ रहा है । थाना धानेपुर में जनसुनवाई के दौरान तमाम फरियादियों ने अपनी व्यथा सुनाई इसी कड़ी में एक मामला एक स्कूल का है जो थाना के सन्निकट है का निस्तारण तीन महीने बीतने के बाद नहीं हो सका।बीएचडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक सिंह के अनुसार उन्होंने बताया तीन महीने पहले स्कूल की जमीन की पैमाइश के लिए 22नवम्बर 2025को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन आज तक पैमाइश अधर में लटका है।इसी तरह दर्जनों समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोगों नेजिलाधिकारी को प्रार्थना दिया सब पर प्रमुखता से गौरव किया तथा सम्बन्धित जिम्मेदार को मौके पर जाकर शिकायत कर्ता तथा जिसपर शिकायत की गई दोनों पक्षों के साथ मौके पर जाकर यथोचित रूप से निस्तारण करने का दिया निर्देश।3
- Post by पंडित दयाराम शास्त्री1
- Post by जिला पंचायत सदस्य बेलसर प्रथम2
- वजीरगंज थाने पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह और थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने समस्याएं सुनीं। 9 मामलों में से 8 राजस्व और 1 पुलिस से संबंधित थे। दो मामलों में टीमें गठित की गई हैं, लेकिन किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ। अधिकारियों ने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने का निर्देश दिया। इस मौके पर चौकीप्रभारी डुमरियाडीह, एसएसआई, राजस्व निरीक्षक और थाने के आरक्षी मौजूद रहे।2
- वजीरगंज पुलिस ने मारपीट और मोबाइल छिनैती के आरोपों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल, एक चारपहिया वाहन की चाभी और ह्युंडई कार बरामद हुई है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि नैपुरिया बहादुरा निवासी शिवपाल की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।2