Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहुत कम खर्च में जीवामृत बनाते हुए जहानाबाद, बिहार के किसान। जीवामृत किसानों के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है। खेतों में डालने से किसानों का पैदावार बढ़ जाता है। इसका प्रयोग करने से रासायनिक उर्वरक का खर्च बचता है। जब किसान खेत में डालते हैं तो कई छोटे-छोटे सूक्ष्म जीव तेजी से बढ़ते हैं और मृदा शक्ति को बढ़ाते हैं। मैं सभी लोगों से आह्वान करता हूं कि, आप भी अपने घर में जीवामृत का निर्माण करें। इसे बनाने में बहुत ज्यादा खर्च नहीं आता है। 100 लीटर के लिए 10 लीटर गोमूत्र 10 किलो गोबर 1 किलो बेसन और 1 किलो गुड़ लगता है। #agriculture #Jehanabad #Bihar #farmer #shivrajsingh #
Jayant Commando
बहुत कम खर्च में जीवामृत बनाते हुए जहानाबाद, बिहार के किसान। जीवामृत किसानों के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है। खेतों में डालने से किसानों का पैदावार बढ़ जाता है। इसका प्रयोग करने से रासायनिक उर्वरक का खर्च बचता है। जब किसान खेत में डालते हैं तो कई छोटे-छोटे सूक्ष्म जीव तेजी से बढ़ते हैं और मृदा शक्ति को बढ़ाते हैं। मैं सभी लोगों से आह्वान करता हूं कि, आप भी अपने घर में जीवामृत का निर्माण करें। इसे बनाने में बहुत ज्यादा खर्च नहीं आता है। 100 लीटर के लिए 10 लीटर गोमूत्र 10 किलो गोबर 1 किलो बेसन और 1 किलो गुड़ लगता है। #agriculture #Jehanabad #Bihar #farmer #shivrajsingh #
- Jayant Commandoमोदंगंज, जहानाबाद, बिहारशेयर करें।7 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- #agriculture #Jehanabad #Bihar #farmer #shivrajsingh #1
- जहानाबाद में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ऊँटा मोड़ से काको मोड़ तक व्यापक अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए दुकानों को हटाया गया, जिससे पूरे इलाके में अचानक हलचल मच गई। नगर परिषद की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और सुनियोजित ढंग से एक-एक कर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में लंबे समय से बनी यातायात समस्या को दूर करना था। सड़क किनारे फैले अवैध कब्जों के कारण सड़कें संकरी हो गई थीं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। खासकर व्यस्त समय में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पैदल चलने वालों के लिए भी फुटपाथ उपलब्ध नहीं रह गया था, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी। नगर परिषद के कर्मी मोहम्मद समिम ने बताया कि प्रशासन ने पहले ही फुटपाथ दुकानदारों के लिए बस स्टैंड परिसर में वैकल्पिक व्यवस्था की है। वहां दुकानदारों को व्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने की सुविधा दी गई है, ताकि उनका व्यवसाय भी चलता रहे और शहर की व्यवस्था भी बनी रहे। इसके बावजूद कई दुकानदार सड़क किनारे ही दुकान लगाने पर अड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कई बार चेतावनी देने और समझाने के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तब यह सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे उनका विरोध ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने साफ कहा कि शहर में अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति सड़क या फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगाते पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपनी दुकानें लगाएं और शहर को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। इस अभियान से साफ संकेत मिला है कि अब अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- Post by Chandrdev Chaudhari1
- प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर में प्रवेशोत्सव को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली । चालीस बच्चों का हुआ नामांकन।1
- Post by Garibnath Sahani1
- Post by Shrikant Tiwari1
- नालंदा जिला बिहार शरीफ देवी सराय अंबेडकर चौक महापुरुष जी का जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाएं2
- जहानाबाद में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आंबेडकर छात्रावास से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूरे शहर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिससे शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह शोभा यात्रा आंबेडकर छात्रावास से शुरू होकर मलहचक मोड़, रेलवे स्टेशन होते हुए अंबेडकर चौक तक पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और बाबा साहेब के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। डीजे की धुन पर युवा वर्ग पूरे जोश में नजर आया और देशभक्ति तथा सामाजिक एकता से जुड़े गीतों पर झूमते दिखाई दिए। इस आयोजन में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पूरे कार्यक्रम को ऊर्जावान बना दिया। हाथों में बैनर और झंडे लिए लोग बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दे रहे थे। शहर के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने एकजुट होकर इस ऐतिहासिक दिन को उत्सव के रूप में मनाया। शोभा यात्रा ने न केवल बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी, बल्कि समाज में समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश भी प्रसारित किया। पूरे शहर में जयंती का खास उत्साह और उल्लास देखने को मिला।1