Shuru
Apke Nagar Ki App…
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस थाना वरदा द्वारा टावर पर हुई चोरी का किया खुलासा। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस थाना वरदा द्वारा टावर पर हुई चोरी का किया खुलासा। डूंगरपुर वरदा पुलिस थाना द्वारा थाना क्षेत्र के गांव रणोली में इंडस मोबाइल टावर से RRU मशीन चोरी के मामले में खुलासा करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। एवं उनसे RRU मशीन को जब्त किया। तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक को जब्त किया। गिरफ्तार अभियुक्त 1 कन्हैयालाल पिता नाथूलाल डोडियार निवासी चारवाडा थाना सागवाड़ा 2 राजेंद्र परमार पिता महेन्द्र परमार निवासी चारवाडा गठित टीम पुलिस थाना वरदा थानाधिकारी रिजवान खान के नेतृत्व में इस कार्य को किया गया।
Bharat Pandya भरत पंड्या
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस थाना वरदा द्वारा टावर पर हुई चोरी का किया खुलासा। भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस थाना वरदा द्वारा टावर पर हुई चोरी का किया खुलासा। डूंगरपुर वरदा पुलिस थाना द्वारा थाना क्षेत्र के गांव रणोली में इंडस मोबाइल टावर से RRU मशीन चोरी के मामले में खुलासा करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। एवं उनसे RRU मशीन को जब्त किया। तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक को जब्त किया। गिरफ्तार अभियुक्त 1 कन्हैयालाल पिता नाथूलाल डोडियार निवासी चारवाडा थाना सागवाड़ा 2 राजेंद्र परमार पिता महेन्द्र परमार निवासी चारवाडा गठित टीम पुलिस थाना वरदा थानाधिकारी रिजवान खान के नेतृत्व में इस कार्य को किया गया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बड़े भाई ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, झगडे में आवेश में आकर सिर पर मारी लोहे की रॉड एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के ओबरी थाना क्षेत्र की बिलिया बडगामा पंचायत के राजपुर गाँव में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी | झगडे के दौरान आवेश में आकर लोहे की रॉड से महिला के सिर पर हमला किया जिससे उसकी वही मौत हो गई | पुलिस मामले की जांच में जुटी है | जिले के ओबरी थानाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि राजपुर गाँव निवासी शांतिलाल भगोरा पिछले 20 साल से बाहर रहकर मजदूरी करता था | पिछले 5 माह से घर पर था | आज सुबह उसका छोटा भाई फाइनेंसकर्मी बाँसवाड़ा के कुशलगढ़ चला गया था | जीवतराम के जाने के बाद शांतिलाल जीवतराम के कमरे में घुसा और जीवतराम की पत्नी प्रमिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया | महिला के चिल्लाने पर घर के अन्य लोग दौड़कर आए लेकिन प्रमिला की मौके पर ही मौत हो गई थी | घटना की सुचना पर ओबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर घटना स्थल का जायजा लिया | वही एफएसएल की टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए | इधर पुलिस की सुचना पर मृतका का पीहर पक्ष भी मौके पर पहुंचा ओर हंगामा खड़ा कर दिया | काफी घंटो की समझाइश के बाद पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर सागवाडा अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया | जहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा | पुलिस ने आरोपी जेठ शांतिलाल को डिटेन कर लिया है | हालाकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है | पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |1
- मां की ममता शर्मसार, दो नदी में मिला 8 से 9 माह के बालक का भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में दो नदी में एक भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से भ्रूण को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद भ्रूण को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भ्रूण 8 से 9 माह का बताया जा रहा है।1
- डूंगरपुर नगर परिषद ने 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष और उसके आधुनिक पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली गई। सैकड़ों महिलाओं और शहरवासियों ने इसमें भाग लेकर धनेश्वर मंदिर में शिव अभिषेक और महाआरती की।1
- राजस्थान के डूंगरपुर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सोमनाथ मंदिर के गौरवमयी इतिहास को जन-जन तक पहुँचाना था। इस ऐतिहासिक यात्रा में मातृशक्ति और धर्मप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।3
- डूंगरपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ कर एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भोले-भाले लोगों के बैंक खाते किराए पर लेकर देशभर में ₹50 लाख से ज़्यादा की ठगी करता था। पुलिस अब इस गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश में जुटी है।1
- राजस्थान में जनगणना 2027 के तहत नागरिकों से घर बैठे मोबाइल से स्व-गणना करने का आग्रह किया गया है। यह डिजिटल इंडिया की एक बड़ी पहल है, जिसमें सभी नागरिकों की भागीदारी 15 मई तक मांगी गई है। अपने राज्य के भविष्य के लिए इस महत्वपूर्ण कार्य में अवश्य सहयोग करें।1
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर निकली भव्य कलश यात्रा, देश की सुख-समृद्धि की कामना सीमलवाड़ा। भाजपा मंडल झोथरी एवं गुजरेश्वर की ओर से संयुक्त रूप से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, महिलाओं, स्कूली बालिकाओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। कलश यात्रा पाडली बस स्टैंड से शुरू होकर गुजेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली गई। यात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ती नजर आईं। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पाडली गुजरेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रवीण रोत, झोथरी मंडल अध्यक्ष महावीर ननोमा, महामंत्री मोहन यादव, सुखलाल पाटीदार, सोमेश्वर खराड़ी, अशोक गमेती, हाजालाल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर झोथरी के नायब तहसीलदार अजब लाल जैन, अतिरिक्त विकास अधिकारी महेश यादव सहित राजीविका, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कलश यात्रा में स्कूली बालिकाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मियों की विशेष भागीदारी रही, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया। यात्रा के समापन पर गुजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से देश में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला तथा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा।4
- देशभर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' उत्साह से मनाया जा रहा है, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर से सीधा प्रसारण किया। राजस्थान के डूंगरपुर में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।2