Shuru
Apke Nagar Ki App…
मां की ममता शर्मसार, दो नदी में मिला 8 से 9 माह के बालक का भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में दो नदी में एक भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से भ्रूण को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद भ्रूण को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भ्रूण 8 से 9 माह का बताया जा रहा है।
Dungarpur Fast News
मां की ममता शर्मसार, दो नदी में मिला 8 से 9 माह के बालक का भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में दो नदी में एक भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से भ्रूण को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद भ्रूण को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भ्रूण 8 से 9 माह का बताया जा रहा है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- डूंगरपुर के हडमतिया मंदिर के पास एक युवक को सड़क पर तलवार लहराकर दहशत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लोगों को डरा रहा था, जिसके बाद दोवड़ा पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।1
- जयपुर में जनगणना-2027 के 'स्व-गणना' अभियान के तहत एक बड़ा जागरूकता कैंप सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को 1 से 15 मई तक अपनी जनगणना जानकारी स्वयं दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस पहल से राजस्थान में आगामी जनगणना प्रक्रिया में जनता की सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी।4
- डूंगरपुर जिले की दस बडी खबरें, 11 मई 2026 को कहाँ क्या हुआ, देखिए जरा नमस्कार, मैं हूं जितेंद्र सिंह चौहान और आप देख रहे हैं एसएलएन डिजिटल नेटवर्क राजस्थान। चलिए शुरू करते हैं डूंगरपुर जिले की बड़ी खबरों के साथ — 📍 सबसे पहले बात सागवाड़ा क्षेत्र के भिलुड़ा गांव की, जहां सोमवार आधी रात करीब 1 बजकर 33 मिनट पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। विद्युत डीपी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पास के पुराने मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 3 बजे आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि प्रभावित मकान खाली थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 📍 डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में कटकेश्वर मंदिर के पास भेवड़ी मोड़ पर तीन बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। 108 एंबुलेंस टीम ने घायलों को सागवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार स्कूटी को टक्कर मारने वाले दोनों बाइक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। 📍 डूंगरपुर के भुवनेश्वर महादेव मंदिर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026’ श्रद्धा और शिवभक्ति के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री Narendra Modi के सोमनाथ मंदिर से लाइव संबोधन का श्रद्धालुओं ने बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण देखा। हजारों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली और पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान जिला कलेक्टर देषल दान, भाजपा जिलाध्यक्ष Ashok Patel और विधायक Shankarlal Decha सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 📍 वहीं सीमलवाड़ा कस्बे में भी पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत निकाली गई भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं और श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कनकमल कटारा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का संदेश दिया। 📍 डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी सहित दो पुत्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि 10 से 12 हमलावरों ने रास्ते में घात लगाकर लाठियों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला किया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 📍 ओबरी थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। 📍 और अब बात पुलिस की बड़ी कार्रवाई की। डूंगरपुर पुलिस के ‘ऑपरेशन शिकंजा’ अभियान के तहत वरदा थाना पुलिस ने मोबाइल टावरों से RRU मशीन चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की मशीन और वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक भी बरामद की है। मुख्य आरोपी कन्हैयालाल डोडियार पहले टावर हेल्पर के रूप में काम कर चुका था और तकनीकी जानकारी का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम देता था। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। फिलहाल इतना ही, जिले और वागड़ की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए एसएलएन डिजिटल नेटवर्क राजस्थान के साथ।1
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर निकली भव्य कलश यात्रा, देश की सुख-समृद्धि की कामना सीमलवाड़ा। भाजपा मंडल झोथरी एवं गुजरेश्वर की ओर से संयुक्त रूप से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, महिलाओं, स्कूली बालिकाओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। कलश यात्रा पाडली बस स्टैंड से शुरू होकर गुजेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली गई। यात्रा के दौरान महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ती नजर आईं। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पाडली गुजरेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रवीण रोत, झोथरी मंडल अध्यक्ष महावीर ननोमा, महामंत्री मोहन यादव, सुखलाल पाटीदार, सोमेश्वर खराड़ी, अशोक गमेती, हाजालाल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर झोथरी के नायब तहसीलदार अजब लाल जैन, अतिरिक्त विकास अधिकारी महेश यादव सहित राजीविका, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कलश यात्रा में स्कूली बालिकाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मियों की विशेष भागीदारी रही, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया। यात्रा के समापन पर गुजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से देश में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला तथा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा।4
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: इतिहास, आस्था और संस्कृति का भव्य संगम पुनर्निर्मित श्री सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ पर सीमलवाड़ा कस्बे में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सीनियर स्कूल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सीमलवाड़ा तालाब की पाल स्थित विश्वनाथ महादेव मंदिर पहुँची, जहां पूर्व सांसद कनकमल कटारा, भाजपा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना, मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, महेश डामोर, सरपंच विजयपाल डोडियार, कीर्ति पंड्या सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पूजा-अर्चना की। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कनकमल कटारा एवँ भाजपा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा ने कहा कि आज भारत को नरेंद्र मोदी एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसने विकास के साथ सनातन संस्कृति को भी नई पहचान दिलाई है। सनातन धर्म भारत की सभ्यता और स्वाभिमान का प्रतीक है। वही अन्य वक्ताओं ने श्री सोमनाथ मंदिर को सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय अस्मिता और आत्मगौरव का प्रतीक बताते हुए देशभर में सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। एसडीएम विवेक गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी समाज को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंह चौहान ने किया, जबकि आभार प्रकाश पंड्या ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विकास अधिकारी ललित पंड्या, नायब तहसीलदार भूमल चौहान, राजेश मीणा, विद्युत विभाग एईएन हर्षद पंचाल,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हमराज सिंह चौहान, पशु चिकित्सक डॉ. मनीष रोत, राजेश प्रजापत, योगेश दर्जी, देवेंद्र दर्जी,मणि लाल पंड्या सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सीमलवाड़ा की प्रधानाचार्या श्रद्धा पंड्या, बालिका विद्यालय प्रधानाचार्य विभा पंड्या, क़ानूनंगों योगराज सिंह शख्तावत, निरजन चौहान, निर्भय चौहान, देवेंद्र सिंह सोलंकी, सुनील भट्ट, भरत त्रिवेदी, देवीलाल कलाल, पराग सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- उदयपुर के झाड़ोल थाने ने 'सुदर्शन चक्र-2' अभियान के तहत 4 साल से फरार स्थाई वारंटी प्रेमलाल उर्फ नानालाल को गिरफ्तार किया। यह आरोपी राजसमंद जिले में नकबजनी के मामले में वांछित था और पुलिस की टॉप-10 सूची में शामिल था।1
- डूंगरपुर जिले के भुवनेश्वर महादेव मंदिर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर से सीधा प्रसारण किया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे, जिससे यह मंदिर आस्था का केंद्र बन गया।1
- डूंगरपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन संस्कार' के तहत बदमाशों और हुड़दंगियों पर बड़ी कार्रवाई की है। दोवडा में हथियार लहराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि वरदा में स्कूल के बाहर स्टंट कर रहे 5 बाइकर्स की बाइकें जब्त की गईं। इस पुलिसिया सख्ती से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।1
- राजस्थान के सीमलवाड़ा में पुनर्निर्मित श्री सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं और छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। वक्ताओं ने मंदिर को सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए देश भर में सनातन धर्म के संरक्षण पर जोर दिया।2