logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डूंगरपुर जिले की दस बडी खबरें, 11 मई 2026 को कहाँ क्या हुआ, देखिए जरा नमस्कार, मैं हूं जितेंद्र सिंह चौहान और आप देख रहे हैं एसएलएन डिजिटल नेटवर्क राजस्थान। चलिए शुरू करते हैं डूंगरपुर जिले की बड़ी खबरों के साथ — 📍 सबसे पहले बात सागवाड़ा क्षेत्र के भिलुड़ा गांव की, जहां सोमवार आधी रात करीब 1 बजकर 33 मिनट पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। विद्युत डीपी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पास के पुराने मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 3 बजे आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि प्रभावित मकान खाली थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 📍 डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में कटकेश्वर मंदिर के पास भेवड़ी मोड़ पर तीन बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। 108 एंबुलेंस टीम ने घायलों को सागवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार स्कूटी को टक्कर मारने वाले दोनों बाइक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। 📍 डूंगरपुर के भुवनेश्वर महादेव मंदिर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026’ श्रद्धा और शिवभक्ति के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री Narendra Modi के सोमनाथ मंदिर से लाइव संबोधन का श्रद्धालुओं ने बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण देखा। हजारों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली और पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान जिला कलेक्टर देषल दान, भाजपा जिलाध्यक्ष Ashok Patel और विधायक Shankarlal Decha सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 📍 वहीं सीमलवाड़ा कस्बे में भी पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत निकाली गई भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं और श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कनकमल कटारा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का संदेश दिया। 📍 डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी सहित दो पुत्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि 10 से 12 हमलावरों ने रास्ते में घात लगाकर लाठियों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला किया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 📍 ओबरी थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। 📍 और अब बात पुलिस की बड़ी कार्रवाई की। डूंगरपुर पुलिस के ‘ऑपरेशन शिकंजा’ अभियान के तहत वरदा थाना पुलिस ने मोबाइल टावरों से RRU मशीन चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की मशीन और वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक भी बरामद की है। मुख्य आरोपी कन्हैयालाल डोडियार पहले टावर हेल्पर के रूप में काम कर चुका था और तकनीकी जानकारी का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम देता था। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। फिलहाल इतना ही, जिले और वागड़ की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए एसएलएन डिजिटल नेटवर्क राजस्थान के साथ।

2 hrs ago
user_Sagwara live news
Sagwara live news
Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

डूंगरपुर जिले की दस बडी खबरें, 11 मई 2026 को कहाँ क्या हुआ, देखिए जरा नमस्कार, मैं हूं जितेंद्र सिंह चौहान और आप देख रहे हैं एसएलएन डिजिटल नेटवर्क राजस्थान। चलिए शुरू करते हैं डूंगरपुर जिले की बड़ी खबरों के साथ — 📍 सबसे पहले बात सागवाड़ा क्षेत्र के भिलुड़ा गांव की, जहां सोमवार आधी रात करीब 1 बजकर 33 मिनट पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। विद्युत डीपी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पास के पुराने मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 3 बजे आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि प्रभावित मकान खाली थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 📍 डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में कटकेश्वर मंदिर के पास भेवड़ी मोड़ पर तीन बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। 108 एंबुलेंस टीम ने घायलों को सागवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार स्कूटी को टक्कर मारने वाले दोनों बाइक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। 📍 डूंगरपुर के भुवनेश्वर महादेव मंदिर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026’ श्रद्धा और शिवभक्ति के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री Narendra Modi के सोमनाथ मंदिर से लाइव संबोधन का श्रद्धालुओं ने बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण देखा। हजारों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली और पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान जिला कलेक्टर देषल दान, भाजपा जिलाध्यक्ष Ashok Patel और विधायक Shankarlal Decha सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 📍 वहीं सीमलवाड़ा कस्बे में भी पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत निकाली गई भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं और श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कनकमल कटारा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का संदेश दिया। 📍 डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी सहित दो पुत्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि 10 से 12 हमलावरों ने रास्ते में घात लगाकर लाठियों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला किया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 📍 ओबरी थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। 📍 और अब बात पुलिस की बड़ी कार्रवाई की। डूंगरपुर पुलिस के ‘ऑपरेशन शिकंजा’ अभियान के तहत वरदा थाना पुलिस ने मोबाइल टावरों से RRU मशीन चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की मशीन और वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक भी बरामद की है। मुख्य आरोपी कन्हैयालाल डोडियार पहले टावर हेल्पर के रूप में काम कर चुका था और तकनीकी जानकारी का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम देता था। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। फिलहाल इतना ही, जिले और वागड़ की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए एसएलएन डिजिटल नेटवर्क राजस्थान के साथ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ओबरी हत्याकांड: मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, छोटे भाई की बहू की बड़े भाई ने की हत्या मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, जेठ ने देवरानी की लोहे की रॉड से हत्या डूंगरपुर जिले के ओबरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। राजपुर गांव में एक जेठ ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, आरोपी बड़े भाई और उसके छोटे भाई की पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आपा खो दिया और घर में रखी लोहे की रॉड उठाकर महिला के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ओबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है, वहीं पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है। मृतका के भाई महिपाल सारेल पुत्र गटू लाल सारेल ने बताया कि उसकी बहन के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। मृतका का पति जीतराम भगोरा बांसवाड़ा में एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    ओबरी हत्याकांड: मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, छोटे भाई की बहू की बड़े भाई ने की हत्या
मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, जेठ ने देवरानी की लोहे की रॉड से हत्या
डूंगरपुर जिले के ओबरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। राजपुर गांव में एक जेठ ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी बड़े भाई और उसके छोटे भाई की पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आपा खो दिया और घर में रखी लोहे की रॉड उठाकर महिला के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ओबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है, वहीं पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है।
मृतका के भाई महिपाल सारेल पुत्र गटू लाल सारेल ने बताया कि उसकी बहन के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। मृतका का पति जीतराम भगोरा बांसवाड़ा में एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • साईबर ठगी के लिए पैसो का लालच देकर म्यूल खाता खुलवाने वाले इनामी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार चितरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता रुपयों का लालच देकर म्यूल खाता खुलवाने वाले 1000 रुपये के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
    1
    साईबर ठगी के लिए पैसो का लालच देकर म्यूल खाता खुलवाने वाले  इनामी वांछित  अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चितरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
रुपयों का लालच देकर म्यूल खाता खुलवाने वाले 1000 रुपये के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    24 min ago
  • ग्रामीण रथ अभियान से किसानों को मिल रही योजनाओं की जानकारी, 13 विभाग एक मंच पर सीमलवाड़ा। किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण रथ अभियान के तहत सोमवार को जिलेभर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा सहित 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी किसानों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही है। सोमवार को ग्राम पंचायत आसियावाव, बिछीवाड़ा, मालमाथा, धामोद, छापी, बिलपन, तालोरा, मुंगेड, नांदली अहाड़ा, भोड़न का वेला, साबला, पिंडावल, उदड़िया, साकोदरा, चिखली, सालेडा, बोरमाता, राठड़ी, बावड़ी, पारडा मेहता, अंबाडा और डेयाणा सहित कई ग्राम पंचायतों में ग्रामीण रथ पहुंचा, जहां किसानों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि बिछीवाड़ा ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, भाजपा विधानसभा प्रत्याशी बंशीलाल कटारा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुदर्शन जैन, प्रभारी जयेश लोधावरा, ब्रजेश वसीटा, नार सिंह फनात, लक्ष्मण लाल और देवीलाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं चिखली ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पूर्व सांसद कनकमल कटारा, भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना, प्रभारी राजेश प्रजापत, भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष अनंत डामोर और महामंत्री मनीष कलाल सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर योजनाएं चला रही है। ग्रामीण रथ अभियान का उद्देश्य किसानों तक योजनाओं की सीधी जानकारी पहुंचाना और उन्हें सरकारी लाभ से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। भाजपा विधानसभा प्रत्याशी बंशीलाल कटारा ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार उनकी आय बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा आधुनिक खेती अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुदर्शन जैन ने कहा कि ग्रामीण रथ अभियान गांव-गांव तक विकास की जानकारी पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि के साथ पशुपालन, उद्यानिकी और स्वरोजगार योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के अभाव में कई लोग योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते थे, लेकिन अब ग्रामीण रथ अभियान के जरिए विभागीय अधिकारी सीधे गांवों में पहुंचकर जानकारी दे रहे हैं। इससे किसानों को काफी सुविधा मिल रही है। भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ग्रामीण रथ अभियान इसी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि आधारित योजनाओं के साथ रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने किसानों को फसल बीमा, ड्रिप सिंचाई, पशुधन विकास, कृषि उपकरण अनुदान, किसान क्रेडिट कार्ड, बिजली एवं जल संरक्षण योजनाओं सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी योजनाओं से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे।
    2
    ग्रामीण रथ अभियान से किसानों को मिल रही योजनाओं की जानकारी, 13 विभाग एक मंच पर
सीमलवाड़ा। किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण रथ अभियान के तहत सोमवार को जिलेभर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा सहित 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी किसानों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही है।
सोमवार को ग्राम पंचायत आसियावाव, बिछीवाड़ा, मालमाथा, धामोद, छापी, बिलपन, तालोरा, मुंगेड, नांदली अहाड़ा, भोड़न का वेला, साबला, पिंडावल, उदड़िया, साकोदरा, चिखली, सालेडा, बोरमाता, राठड़ी, बावड़ी, पारडा मेहता, अंबाडा और डेयाणा सहित कई ग्राम पंचायतों में ग्रामीण रथ पहुंचा, जहां किसानों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल ने बताया कि 
बिछीवाड़ा ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली, भाजपा विधानसभा प्रत्याशी बंशीलाल कटारा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुदर्शन जैन, प्रभारी जयेश लोधावरा, ब्रजेश वसीटा, नार सिंह फनात, लक्ष्मण लाल और देवीलाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं चिखली ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पूर्व सांसद कनकमल कटारा, भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना, प्रभारी राजेश प्रजापत, भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष अनंत डामोर और महामंत्री मनीष कलाल सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर योजनाएं चला रही है। ग्रामीण रथ अभियान का उद्देश्य किसानों तक योजनाओं की सीधी जानकारी पहुंचाना और उन्हें सरकारी लाभ से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
भाजपा विधानसभा प्रत्याशी बंशीलाल कटारा ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार उनकी आय बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा आधुनिक खेती अपनाकर उत्पादन बढ़ाएं।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुदर्शन जैन ने कहा कि ग्रामीण रथ अभियान गांव-गांव तक विकास की जानकारी पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि के साथ पशुपालन, उद्यानिकी और स्वरोजगार योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है।
पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के अभाव में कई लोग योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते थे, लेकिन अब ग्रामीण रथ अभियान के जरिए विभागीय अधिकारी सीधे गांवों में पहुंचकर जानकारी दे रहे हैं। इससे किसानों को काफी सुविधा मिल रही है।
भाजपा जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ग्रामीण रथ अभियान इसी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि आधारित योजनाओं के साथ रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने किसानों को फसल बीमा, ड्रिप सिंचाई, पशुधन विकास, कृषि उपकरण अनुदान, किसान क्रेडिट कार्ड, बिजली एवं जल संरक्षण योजनाओं सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी योजनाओं से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    39 min ago
  • सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: इतिहास, आस्था और संस्कृति का भव्य संगम पुनर्निर्मित श्री सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ पर सीमलवाड़ा कस्बे में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सीनियर स्कूल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सीमलवाड़ा तालाब की पाल स्थित विश्वनाथ महादेव मंदिर पहुँची, जहां पूर्व सांसद कनकमल कटारा, भाजपा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना, मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, महेश डामोर, सरपंच विजयपाल डोडियार, कीर्ति पंड्या सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पूजा-अर्चना की। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कनकमल कटारा एवँ भाजपा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा ने कहा कि आज भारत को नरेंद्र मोदी एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसने विकास के साथ सनातन संस्कृति को भी नई पहचान दिलाई है। सनातन धर्म भारत की सभ्यता और स्वाभिमान का प्रतीक है। वही अन्य वक्ताओं ने श्री सोमनाथ मंदिर को सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय अस्मिता और आत्मगौरव का प्रतीक बताते हुए देशभर में सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। एसडीएम विवेक गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी समाज को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंह चौहान ने किया, जबकि आभार प्रकाश पंड्या ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विकास अधिकारी ललित पंड्या, नायब तहसीलदार भूमल चौहान, राजेश मीणा, विद्युत विभाग एईएन हर्षद पंचाल,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हमराज सिंह चौहान, पशु चिकित्सक डॉ. मनीष रोत, राजेश प्रजापत, योगेश दर्जी, देवेंद्र दर्जी,मणि लाल पंड्या सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सीमलवाड़ा की प्रधानाचार्या श्रद्धा पंड्या, बालिका विद्यालय प्रधानाचार्य विभा पंड्या, क़ानूनंगों योगराज सिंह शख्तावत, निरजन चौहान, निर्भय चौहान, देवेंद्र सिंह सोलंकी, सुनील भट्ट, भरत त्रिवेदी, देवीलाल कलाल, पराग सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    1
    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: इतिहास, आस्था और संस्कृति का भव्य संगम
पुनर्निर्मित श्री सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ पर सीमलवाड़ा कस्बे में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सीनियर स्कूल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सीमलवाड़ा तालाब की पाल स्थित विश्वनाथ महादेव मंदिर पहुँची, जहां पूर्व सांसद कनकमल कटारा, भाजपा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा, जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना, मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, महेश डामोर, सरपंच विजयपाल डोडियार, कीर्ति पंड्या सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पूजा-अर्चना की।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कनकमल कटारा एवँ भाजपा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा ने कहा कि आज भारत को नरेंद्र मोदी एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला 
है, जिसने विकास के साथ सनातन संस्कृति को भी नई पहचान दिलाई है। सनातन धर्म भारत की सभ्यता और 
स्वाभिमान का प्रतीक है। वही अन्य वक्ताओं ने श्री सोमनाथ मंदिर को सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय अस्मिता और आत्मगौरव का प्रतीक बताते हुए देशभर में सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। एसडीएम विवेक गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी समाज को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंह चौहान ने किया, जबकि आभार प्रकाश पंड्या ने व्यक्त किया। इस अवसर पर विकास अधिकारी ललित पंड्या, नायब तहसीलदार भूमल चौहान, राजेश मीणा, विद्युत विभाग एईएन हर्षद पंचाल,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हमराज सिंह चौहान, पशु चिकित्सक डॉ. मनीष रोत, राजेश प्रजापत, योगेश दर्जी, देवेंद्र दर्जी,मणि लाल पंड्या सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सीमलवाड़ा की प्रधानाचार्या श्रद्धा पंड्या, बालिका विद्यालय प्रधानाचार्य विभा पंड्या, क़ानूनंगों योगराज सिंह शख्तावत, निरजन चौहान, निर्भय चौहान, देवेंद्र सिंह सोलंकी, सुनील भट्ट, भरत त्रिवेदी, देवीलाल कलाल, पराग सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बड़े भाई ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, झगडे में आवेश में आकर सिर पर मारी लोहे की रॉड एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के ओबरी थाना क्षेत्र की बिलिया बडगामा पंचायत के राजपुर गाँव में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी | झगडे के दौरान आवेश में आकर लोहे की रॉड से महिला के सिर पर हमला किया जिससे उसकी वही मौत हो गई | पुलिस मामले की जांच में जुटी है | जिले के ओबरी थानाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि राजपुर गाँव निवासी शांतिलाल भगोरा पिछले 20 साल से बाहर रहकर मजदूरी करता था | पिछले 5 माह से घर पर था | आज सुबह उसका छोटा भाई फाइनेंसकर्मी बाँसवाड़ा के कुशलगढ़ चला गया था | जीवतराम के जाने के बाद शांतिलाल जीवतराम के कमरे में घुसा और जीवतराम की पत्नी प्रमिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया | महिला के चिल्लाने पर घर के अन्य लोग दौड़कर आए लेकिन प्रमिला की मौके पर ही मौत हो गई थी | घटना की सुचना पर ओबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर घटना स्थल का जायजा लिया | वही एफएसएल की टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए | इधर पुलिस की सुचना पर मृतका का पीहर पक्ष भी मौके पर पहुंचा ओर हंगामा खड़ा कर दिया | काफी घंटो की समझाइश के बाद पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर सागवाडा अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया | जहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा | पुलिस ने आरोपी जेठ शांतिलाल को डिटेन कर लिया है | हालाकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है | पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
    1
    बड़े भाई ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, झगडे में आवेश में आकर सिर पर मारी लोहे की रॉड

एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के ओबरी थाना क्षेत्र की बिलिया बडगामा पंचायत के राजपुर गाँव में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी | झगडे के दौरान आवेश में आकर लोहे की रॉड से महिला के सिर पर हमला किया जिससे उसकी वही मौत हो गई | पुलिस मामले की जांच में जुटी है |
जिले के ओबरी थानाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि राजपुर गाँव निवासी शांतिलाल भगोरा पिछले 20 साल से बाहर रहकर मजदूरी करता था | पिछले 5 माह से घर पर था | आज सुबह उसका छोटा भाई फाइनेंसकर्मी बाँसवाड़ा के कुशलगढ़ चला गया था | जीवतराम के जाने के बाद शांतिलाल जीवतराम के कमरे में घुसा और जीवतराम की पत्नी प्रमिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया | महिला के चिल्लाने पर घर के अन्य लोग दौड़कर आए लेकिन प्रमिला की मौके पर ही मौत हो गई थी | घटना की सुचना पर ओबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर घटना स्थल का जायजा लिया | वही एफएसएल की टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए | इधर पुलिस की सुचना पर मृतका का पीहर पक्ष भी मौके पर पहुंचा ओर हंगामा खड़ा कर दिया | काफी घंटो की समझाइश के बाद पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर सागवाडा अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया | जहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा | पुलिस ने आरोपी जेठ शांतिलाल को डिटेन कर लिया है | हालाकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है | पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मां की ममता शर्मसार, दो नदी में मिला 8 से 9 माह के बालक का भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में दो नदी में एक भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से भ्रूण को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद भ्रूण को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भ्रूण 8 से 9 माह का बताया जा रहा है।
    1
    मां की ममता शर्मसार, दो नदी में मिला 8 से 9 माह के बालक का भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी
डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में दो नदी में एक भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से भ्रूण को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद भ्रूण को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात महिला  के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भ्रूण 8 से 9 माह का बताया जा रहा है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • डूंगरपुर नगर परिषद ने 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष और उसके आधुनिक पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली गई। सैकड़ों महिलाओं और शहरवासियों ने इसमें भाग लेकर धनेश्वर मंदिर में शिव अभिषेक और महाआरती की।
    1
    डूंगरपुर नगर परिषद ने 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष और उसके आधुनिक पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली गई। सैकड़ों महिलाओं और शहरवासियों ने इसमें भाग लेकर धनेश्वर मंदिर में शिव अभिषेक और महाआरती की।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले की दस बडी खबरें, 11 मई 2026 को कहाँ क्या हुआ, देखिए जरा नमस्कार, मैं हूं जितेंद्र सिंह चौहान और आप देख रहे हैं एसएलएन डिजिटल नेटवर्क राजस्थान। चलिए शुरू करते हैं डूंगरपुर जिले की बड़ी खबरों के साथ — 📍 सबसे पहले बात सागवाड़ा क्षेत्र के भिलुड़ा गांव की, जहां सोमवार आधी रात करीब 1 बजकर 33 मिनट पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। विद्युत डीपी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पास के पुराने मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 3 बजे आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि प्रभावित मकान खाली थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 📍 डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में कटकेश्वर मंदिर के पास भेवड़ी मोड़ पर तीन बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। 108 एंबुलेंस टीम ने घायलों को सागवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार स्कूटी को टक्कर मारने वाले दोनों बाइक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। 📍 डूंगरपुर के भुवनेश्वर महादेव मंदिर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026’ श्रद्धा और शिवभक्ति के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री Narendra Modi के सोमनाथ मंदिर से लाइव संबोधन का श्रद्धालुओं ने बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण देखा। हजारों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली और पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान जिला कलेक्टर देषल दान, भाजपा जिलाध्यक्ष Ashok Patel और विधायक Shankarlal Decha सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 📍 वहीं सीमलवाड़ा कस्बे में भी पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत निकाली गई भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं और श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कनकमल कटारा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का संदेश दिया। 📍 डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी सहित दो पुत्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि 10 से 12 हमलावरों ने रास्ते में घात लगाकर लाठियों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला किया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 📍 ओबरी थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। 📍 और अब बात पुलिस की बड़ी कार्रवाई की। डूंगरपुर पुलिस के ‘ऑपरेशन शिकंजा’ अभियान के तहत वरदा थाना पुलिस ने मोबाइल टावरों से RRU मशीन चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की मशीन और वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक भी बरामद की है। मुख्य आरोपी कन्हैयालाल डोडियार पहले टावर हेल्पर के रूप में काम कर चुका था और तकनीकी जानकारी का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम देता था। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। फिलहाल इतना ही, जिले और वागड़ की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए एसएलएन डिजिटल नेटवर्क राजस्थान के साथ।
    1
    डूंगरपुर जिले की दस बडी खबरें, 11 मई 2026 को कहाँ क्या हुआ, देखिए जरा
नमस्कार, मैं हूं जितेंद्र सिंह चौहान और आप देख रहे हैं एसएलएन डिजिटल नेटवर्क राजस्थान।
चलिए शुरू करते हैं डूंगरपुर जिले की बड़ी खबरों के साथ —
📍 सबसे पहले बात सागवाड़ा क्षेत्र के भिलुड़ा गांव की, जहां सोमवार आधी रात करीब 1 बजकर 33 मिनट पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। विद्युत डीपी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पास के पुराने मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 3 बजे आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि प्रभावित मकान खाली थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
📍 डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में कटकेश्वर मंदिर के पास भेवड़ी मोड़ पर तीन बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। 108 एंबुलेंस टीम ने घायलों को सागवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार स्कूटी को टक्कर मारने वाले दोनों बाइक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
📍 डूंगरपुर के भुवनेश्वर महादेव मंदिर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026’ श्रद्धा और शिवभक्ति के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री Narendra Modi के सोमनाथ मंदिर से लाइव संबोधन का श्रद्धालुओं ने बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण देखा। हजारों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली और पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान जिला कलेक्टर देषल दान, भाजपा जिलाध्यक्ष Ashok Patel और विधायक Shankarlal Decha सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
📍 वहीं सीमलवाड़ा कस्बे में भी पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत निकाली गई भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं और श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कनकमल कटारा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का संदेश दिया।
📍 डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी सहित दो पुत्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि 10 से 12 हमलावरों ने रास्ते में घात लगाकर लाठियों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला किया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
📍 ओबरी थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
📍 और अब बात पुलिस की बड़ी कार्रवाई की। डूंगरपुर पुलिस के ‘ऑपरेशन शिकंजा’ अभियान के तहत वरदा थाना पुलिस ने मोबाइल टावरों से RRU मशीन चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की मशीन और वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक भी बरामद की है। मुख्य आरोपी कन्हैयालाल डोडियार पहले टावर हेल्पर के रूप में काम कर चुका था और तकनीकी जानकारी का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम देता था। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
फिलहाल इतना ही, जिले और वागड़ की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए एसएलएन डिजिटल नेटवर्क राजस्थान के साथ।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.