logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साईबर ठगी के लिए पैसो का लालच देकर म्यूल खाता खुलवाने वाले इनामी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार चितरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता रुपयों का लालच देकर म्यूल खाता खुलवाने वाले 1000 रुपये के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

1 hr ago
user_राकेश कलाल रिपोर्टर
राकेश कलाल रिपोर्टर
Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
1 hr ago

साईबर ठगी के लिए पैसो का लालच देकर म्यूल खाता खुलवाने वाले इनामी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार चितरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता रुपयों का लालच देकर म्यूल खाता खुलवाने वाले 1000 रुपये के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डूंगरपुर जिले की दस बडी खबरें, 11 मई 2026 को कहाँ क्या हुआ, देखिए जरा नमस्कार, मैं हूं जितेंद्र सिंह चौहान और आप देख रहे हैं एसएलएन डिजिटल नेटवर्क राजस्थान। चलिए शुरू करते हैं डूंगरपुर जिले की बड़ी खबरों के साथ — 📍 सबसे पहले बात सागवाड़ा क्षेत्र के भिलुड़ा गांव की, जहां सोमवार आधी रात करीब 1 बजकर 33 मिनट पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। विद्युत डीपी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पास के पुराने मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 3 बजे आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि प्रभावित मकान खाली थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 📍 डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में कटकेश्वर मंदिर के पास भेवड़ी मोड़ पर तीन बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। 108 एंबुलेंस टीम ने घायलों को सागवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार स्कूटी को टक्कर मारने वाले दोनों बाइक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। 📍 डूंगरपुर के भुवनेश्वर महादेव मंदिर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026’ श्रद्धा और शिवभक्ति के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री Narendra Modi के सोमनाथ मंदिर से लाइव संबोधन का श्रद्धालुओं ने बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण देखा। हजारों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली और पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान जिला कलेक्टर देषल दान, भाजपा जिलाध्यक्ष Ashok Patel और विधायक Shankarlal Decha सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 📍 वहीं सीमलवाड़ा कस्बे में भी पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत निकाली गई भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं और श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कनकमल कटारा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का संदेश दिया। 📍 डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी सहित दो पुत्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि 10 से 12 हमलावरों ने रास्ते में घात लगाकर लाठियों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला किया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 📍 ओबरी थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। 📍 और अब बात पुलिस की बड़ी कार्रवाई की। डूंगरपुर पुलिस के ‘ऑपरेशन शिकंजा’ अभियान के तहत वरदा थाना पुलिस ने मोबाइल टावरों से RRU मशीन चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की मशीन और वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक भी बरामद की है। मुख्य आरोपी कन्हैयालाल डोडियार पहले टावर हेल्पर के रूप में काम कर चुका था और तकनीकी जानकारी का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम देता था। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। फिलहाल इतना ही, जिले और वागड़ की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए एसएलएन डिजिटल नेटवर्क राजस्थान के साथ।
    1
    डूंगरपुर जिले की दस बडी खबरें, 11 मई 2026 को कहाँ क्या हुआ, देखिए जरा
नमस्कार, मैं हूं जितेंद्र सिंह चौहान और आप देख रहे हैं एसएलएन डिजिटल नेटवर्क राजस्थान।
चलिए शुरू करते हैं डूंगरपुर जिले की बड़ी खबरों के साथ —
📍 सबसे पहले बात सागवाड़ा क्षेत्र के भिलुड़ा गांव की, जहां सोमवार आधी रात करीब 1 बजकर 33 मिनट पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। विद्युत डीपी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पास के पुराने मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 3 बजे आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि प्रभावित मकान खाली थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
📍 डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में कटकेश्वर मंदिर के पास भेवड़ी मोड़ पर तीन बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। 108 एंबुलेंस टीम ने घायलों को सागवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार स्कूटी को टक्कर मारने वाले दोनों बाइक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
📍 डूंगरपुर के भुवनेश्वर महादेव मंदिर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026’ श्रद्धा और शिवभक्ति के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री Narendra Modi के सोमनाथ मंदिर से लाइव संबोधन का श्रद्धालुओं ने बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण देखा। हजारों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली और पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान जिला कलेक्टर देषल दान, भाजपा जिलाध्यक्ष Ashok Patel और विधायक Shankarlal Decha सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
📍 वहीं सीमलवाड़ा कस्बे में भी पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत निकाली गई भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं और श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कनकमल कटारा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का संदेश दिया।
📍 डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी सहित दो पुत्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि 10 से 12 हमलावरों ने रास्ते में घात लगाकर लाठियों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला किया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
📍 ओबरी थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
📍 और अब बात पुलिस की बड़ी कार्रवाई की। डूंगरपुर पुलिस के ‘ऑपरेशन शिकंजा’ अभियान के तहत वरदा थाना पुलिस ने मोबाइल टावरों से RRU मशीन चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की मशीन और वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक भी बरामद की है। मुख्य आरोपी कन्हैयालाल डोडियार पहले टावर हेल्पर के रूप में काम कर चुका था और तकनीकी जानकारी का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम देता था। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
फिलहाल इतना ही, जिले और वागड़ की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए एसएलएन डिजिटल नेटवर्क राजस्थान के साथ।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में 143 साल पुराने राम मंदिर में शिखर और श्रीराम दरबार की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से सम्पन्न हुई। इस दौरान पूरा नगर 'जय श्रीराम' के जयघोष से गूंज उठा और भक्तिमय माहौल में डूब गया। क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया, साथ ही विकास और एकता का संदेश दिया।
    1
    बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में 143 साल पुराने राम मंदिर में शिखर और श्रीराम दरबार की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से सम्पन्न हुई। इस दौरान पूरा नगर 'जय श्रीराम' के जयघोष से गूंज उठा और भक्तिमय माहौल में डूब गया। क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया, साथ ही विकास और एकता का संदेश दिया।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में श्रीराम मंदिर और रामेश्वर महादेव मंदिर की बहुप्रतीक्षित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 72 कुण्डीय महारूद्र यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा और मंदिर परिसर आस्था के नए केंद्र के रूप में स्थापित हुआ।
    4
    बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में श्रीराम मंदिर और रामेश्वर महादेव मंदिर की बहुप्रतीक्षित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 72 कुण्डीय महारूद्र यज्ञ के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा और मंदिर परिसर आस्था के नए केंद्र के रूप में स्थापित हुआ।
    user_पत्रकार अरुण जोशी कुशलगढ़
    पत्रकार अरुण जोशी कुशलगढ़
    Reporter कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • डूंगरपुर नगर परिषद ने 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष और उसके आधुनिक पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली गई। सैकड़ों महिलाओं और शहरवासियों ने इसमें भाग लेकर धनेश्वर मंदिर में शिव अभिषेक और महाआरती की।
    1
    डूंगरपुर नगर परिषद ने 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष और उसके आधुनिक पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली गई। सैकड़ों महिलाओं और शहरवासियों ने इसमें भाग लेकर धनेश्वर मंदिर में शिव अभिषेक और महाआरती की।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • राजस्थान के डूंगरपुर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सोमनाथ मंदिर के गौरवमयी इतिहास को जन-जन तक पहुँचाना था। इस ऐतिहासिक यात्रा में मातृशक्ति और धर्मप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
    3
    राजस्थान के डूंगरपुर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सोमनाथ मंदिर के गौरवमयी इतिहास को जन-जन तक पहुँचाना था। इस ऐतिहासिक यात्रा में मातृशक्ति और धर्मप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
    user_पत्रकार गीतेश पंड्या
    पत्रकार गीतेश पंड्या
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • बंसवाड़ा के केशव नगर हाउसिंग बोर्ड में शिव हनुमान मंदिर मां अम्बे का 20वां शताब्दी पटाव उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन 10 मई, 2026 को बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
    1
    बंसवाड़ा के केशव नगर हाउसिंग बोर्ड में शिव हनुमान मंदिर मां अम्बे का 20वां शताब्दी पटाव उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन 10 मई, 2026 को बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
    user_Ajay kumar Pandit
    Ajay kumar Pandit
    Photographer Banswara, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • विवाहिता की मौत के तीसरे दिन पोस्टमार्टम, फांसी के फंदे पर लटका मिला था, पीहर पक्ष ने जताया शक, एसडीएम करेंगे जांच सीमलवाड़ा।। डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में गंधवा फला हड़मतिया में एक विवाहिता की मौत के तीसरे दिन आज सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई हो सकी। विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। पीहर पक्ष में मौत पर शक जताया। वही परिजनों की ओर से निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद माने। वही मामले की जांच सीमलवाड़ा एसडीएम की ओर से की जाएगी। चौरासी थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि गंधवा फला हड़मतिया निवासी नर्वदा देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया की उसकी बेटी अरुणा की शादी करीब 6 साल पहले नागरिया पचेका निवासी राकेश पुत्र अमरा से हुई थी। दोनो के 2 बच्चे है। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को ससुराल पक्ष की ओर से परेशान किया जाता था। मां ने रिपोर्ट में बताया कि 9 मई की सुबह करीब 5 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर परिवार और गांव के लोग नागरिया पचेला पहुंचे। पीहर पक्षा ने आरोप लगाया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान है। पहले ही शव को नीचे उतारकर सुला दिया गया था। परिजनों ने आशंका जताई है कि विवाहिता की मौत के पीछे कोई साजिश हो सकती है। जिस वजह से परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर तीन दिनों तक अड़े रहे। वही पुलिस की ओर से निष्पक्षता कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन मानें। इसके डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। वही मामले में एसडीएम की ओर से जांच की जा रही है। बाइट - भंवर सिंह राठौड़ सीआई चौरासी
    2
    विवाहिता की मौत के तीसरे दिन पोस्टमार्टम, फांसी के फंदे पर लटका मिला था, पीहर पक्ष ने जताया शक, एसडीएम करेंगे जांच
सीमलवाड़ा।। डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में गंधवा फला हड़मतिया में एक विवाहिता की मौत के तीसरे दिन आज सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई हो सकी। विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। पीहर पक्ष में मौत पर शक जताया। वही परिजनों की ओर से निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद माने। वही मामले की जांच सीमलवाड़ा एसडीएम की ओर से की जाएगी। 
चौरासी थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि गंधवा फला हड़मतिया निवासी नर्वदा देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया की उसकी बेटी अरुणा की शादी करीब 6 साल पहले नागरिया पचेका निवासी राकेश पुत्र अमरा से हुई थी। दोनो के 2 बच्चे है। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को ससुराल पक्ष की ओर से परेशान किया जाता था। मां ने रिपोर्ट में बताया कि 9 मई की सुबह करीब 5 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर परिवार और गांव के लोग नागरिया पचेला पहुंचे। पीहर पक्षा ने आरोप लगाया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान है। पहले ही शव को नीचे उतारकर सुला दिया गया था। परिजनों ने आशंका जताई है कि विवाहिता की मौत के पीछे कोई साजिश हो सकती है। जिस वजह से परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर तीन दिनों तक अड़े रहे। वही पुलिस की ओर से निष्पक्षता कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन मानें। इसके डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। वही मामले में एसडीएम की ओर से जांच की जा रही है।
बाइट - भंवर सिंह राठौड़ सीआई चौरासी
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब ₹2 लाख से अधिक कीमत की अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत की गई।
    1
    बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब ₹2 लाख से अधिक कीमत की अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत की गई।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • देशभर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' उत्साह से मनाया जा रहा है, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर से सीधा प्रसारण किया। राजस्थान के डूंगरपुर में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
    2
    देशभर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' उत्साह से मनाया जा रहा है, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर से सीधा प्रसारण किया। राजस्थान के डूंगरपुर में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.