बेटियों के लिए सुरक्षा कवचः चैनपुर में एचपीवी टीकाकरण अभियान का आगाज; मुखिया सुशील दीपक मिंज ने फीता काटकर किया उद्घाटन चैनपुर (गुमला) : महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर रोग को जड़ से मिटाने के लिए सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शानदार शुरुआत हुई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह बेंदोरा पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज ने फीता काटकर किया। राज्य सरकार के निर्देश पर शुरू हुआ यह विशेष अभियान आगामी तीन माह तक निरंतर चलेगा। उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुशील दीपक मिंज ने कहा की स्वस्थ बेटियां ही एक सशक्त समाज और उज्ज्वल भविष्य की असली नींव हैं। सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए यह एचपीवी वैक्सीन एक मजबूत सुरक्षा कवच की तरह काम करेगी। मेरी सभी अभिभावकों से पुरजोर अपील है कि वे बिना किसी संकोच के अपनी बेटियों को यह टीका जरूर लगवाएं। आपका आज का यह छोटा सा जागरूक कदम आपकी बेटी के सुरक्षित और सेहतमंद कल की गारंटी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस अभियान के तहत उन बालिकाओं को कवर किया जा रहा है जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली है लेकिन अभी 15 वर्ष की नहीं हुई हैं। साथ ही वे बालिकाएं भी पात्र होंगी जो अभियान शुरू होने के 90 दिनों के भीतर 15 साल की होने वाली हैं। इस दौरान बताया गया है चैनपुर में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक टीकाकरण होगी - ङ्खगृह पोर्टल पर स्वयं या फिर केंद्र पर जाकर ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। यह टीकाकरण पूरी तरह स्वैच्छिक है जिसके लिए माता-पिता या अभिभावक की सहमति जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण को लेकर कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां भी जारी की हैं जिसमें बताया गया है कि अगर बालिका किसी मध्यम या गंभीर बीमारी से जूझ रही हो।

- Post by Mr Kalyan Babu1
- चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छिछवानी में सोमवार शाम एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद में एक व्यक्ति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।1
- रायडीह थाना क्षेत्र के जोड़ाजाम महादेव नगर के समीप भीषण सड़क हादसे में भरनो निवासी उमेश महतो बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया जाता है वह अपनी बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान जोड़ाजम के समीप चलती बाइक पर मोबाइल पर बात कर रहा था और सामने से आ रही ऑटो से टक्कर हो गई। ऑटो से टकराने के बाद वह सड़क पर गिर गया और विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार की ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का बायां हाथ कटकर बाइक सहित ट्रक में फंस गया। तत्काल पुलिस की मदद से घायल को सफर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर हालत में रांची रेफर किया गया। वहीं मौके से ऑटो चालक फरार हो गया जबकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।2
- महुआडांड़ प्रखंड के उदालखाड़ गांव में एक अकेले जंगली हाथी ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखे धान-मक्का सहित अनाज को बर्बाद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम समय पर मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया। इसके बावजूद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ हैग्रामीणों ने नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।1
- Post by हमर जशपुर1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by AAM JANATA1
- चैनपुर (गुमला): अब बेटियों की सेहत को लेकर चैनपुर में एक अहम पहल शुरू की गई है। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई।1