Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईसाई मिशनरियों द्वारा जशपुर कुनकुरी में निकाली गई महारैली आखिर क्यूं
हमर जशपुर
ईसाई मिशनरियों द्वारा जशपुर कुनकुरी में निकाली गई महारैली आखिर क्यूं
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- Post by हमर जशपुर1
- चैनपुर (गुमला): अब बेटियों की सेहत को लेकर चैनपुर में एक अहम पहल शुरू की गई है। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई।1
- सिमडेगा:- जिले में तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण, कोटपा अधिनियम 2003 एवं तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के प्रभावी अनुपालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण सिविल सर्जन की अध्यक्षता एवं जिला नोडल पदाधिकारी (एनटीपीसी) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, सिमडेगा प्रकाश चन्द्र गुग्गी एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक राज (ठेठईटांगर) द्वारा शिक्षा विभाग के बीपीओ, बीआरपी एवं सीआरपी को कोटपा 2003 एवं संशोधित 2021 अधिनियम तथा तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान से संबंधित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के दौरान तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों एवं उसके रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जिले के सभी विद्यालयों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित कराने की प्रक्रिया एवं आवश्यक मानकों को भी समझाया गया।अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिभागियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को “जिंदगी चुने, तंबाकू नहीं” की शपथ दिलाई गई।1
- गुमला मुख्यालय से 5 किमी दूर सीलम ढलान के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें 3 को गंभीर चोट पहुंची। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को ऑटो से निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सभी यात्री ऑटो से गुमला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सीलम ढलान के पास सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार बस और चालक की तलाश में जुटी हुई है।1
- Post by Mr Dayashankar Yadav1
- सिसई प्रखंड क्षेत्र के रहमत नगर मस्जिद के पास स्थानीय विधायक के पहल पर 100 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। जिसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन सिसई के सदर हाजी सलमान साहब ने विधिवत फीता काट कर किया। झामुमो नेता राजा अंसारी ने माननीय विधायक महोदय को रहमत नगर सिसई की बिजली समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि रहमत नगर सिसई में बिजली की समस्या से जन जीवन अस्त व्यस्थ हो गया था। बच्चों के पढ़ाई लिखाई में बहुत दिक्कत आ रही थी। इन सभी ज्वलंत विषयों पर माननीय विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने पहल कर तुरंत नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया। मौके पर झामुमो के केन्द्रीय सदस्य शशि साहू, झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी, प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गेश तिर्की , पुरुषोत्तम, सेक्रेट्री समसामुल हक, बन्दी उरांव,रशीद अंसारी, शाहबाज उर्फ़ राजा बाबू, दिलीप साहू, जुलफान अंसारी, जाकिर अंसारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।2
- बसिया। प्रखंड के नवाटोली स्थित संत अन्ना चर्च में रविवार को खजूर पर्व (पाम संडे) का आयोजन पारंपरिक उल्लास और गहरी आस्था के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर मसीही समुदाय के सैकड़ों लोगों ने हाथों में खजूर की डालियाँ लेकर प्रभु यीशु के यरूशलेम प्रवेश की याद ताजा की। *विशेष मिस्सा और भक्तिमय वातावरण* कार्यक्रम की शुरुआत फादर सिप्रियन कुल्लू के नेतृत्व में हुई। विशेष मिस्सा पूजा के दौरान चर्च परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने गीतों और प्रार्थनाओं के माध्यम से प्रभु की आराधना की। इस दौरान भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह की प्रार्थनाओं से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। *प्रेम और त्याग का संदेश* अपने संदेश में फादर सिप्रियन कुल्लू ने खजूर पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा: "खजूर पर्व हमें प्रेम, त्याग और शांति का संदेश देता है। यह पर्व प्रभु यीशु के यरूशलेम में विनम्र प्रवेश का प्रतीक है, जो हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।" उन्होंने समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व पर जोर देते हुए सभी से मानवता की सेवा करने का आह्वान किया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में कई धर्मगुरुओं का सानिध्य प्राप्त हुआ। मौके पर मुख्य रूप से फादर अमृत एक्का, ,फादर अमृत तिर्की, फादर जॉन अल्बर्ट बाड़ा, फादर माइकल टोप्पो, फादर निकोलस सोरेंग सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- सिमडेगा:- नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-20 स्थित खरवा टोली में झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर अध्यक्ष अनस आलम की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें स्थानीय लोगों ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं रखीं।ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की गंभीर समस्या है तथा वेपर लाइट नहीं जलने से रात में अंधेरा रहता है। साथ ही पेयजल की कमी को लेकर जलमीनार और चापाकल की मांग की गई। महिलाओं ने लेबर कार्ड एवं श्रम कार्ड बनवाने की जरूरत बताते हुए कहा कि बाहर काम करने जाने पर काफी परेशानी होती है। कुछ लाभुकों ने मैया योजना की रुकी राशि दिलाने की मांग की, वहीं बुजुर्गों ने वृद्धा पेंशन का लाभ सुनिश्चित कराने की अपील की।नगर अध्यक्ष अनस आलम ने कहा कि राज्य सरकार जनहित में कार्य कर रही है और सभी समस्याओं को विभाग तक पहुंचाकर समाधान कराया जाएगा। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। मौके पर नगर उपाध्यक्ष कामिल कुल्लू, संजू कश्यप, मंडल विद्या बड़ाइक समेत कई कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।1