logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मण्डलायुक्त प्रयागराज ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिवक्ताओं व अधिकारियों के साथ की बैठक मण्डलायुक्त प्रयागराज ने युवाओं और महिला मतदाताओं के पंजीकरण पर दिया विशेष जोर मण्डलायुक्त प्रयागराज एवं रोल प्रेक्षक सौम्या अग्रवाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिवक्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बैठक के बाद मण्डलायुक्त ने जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के साथ मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिव सहाय अवस्थी ने फार्म-6 एवं एसआईआर के तहत अब तक हुई प्रगति से अवगत कराया तथा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर प्राप्त दावों एवं आपत्तियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मण्डलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के नामों में असामान्य रूप से अधिक वृद्धि या कमी हुई है, वहां संबंधित सम्बन्धित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी द्वारा विशेष जांच कराई जाए और उसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं और महिला मतदाताओं के अधिक से अधिक पंजीकरण पर विशेष जोर देते हुए अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। इसके साथ ही ईआरओ नेट पर प्राप्त आवेदनों की दोबारा गहन जांच (सुपर चेकिंग) सुनिश्चित करने को कहा गया, जिससे किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना समाप्त हो सके। उन्होने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाये रखने के लिये मतदाता सूची का शुद्धीकरण अत्यन्त आवश्यक है इसलिये सभी सम्बन्धित अधिकारी इस कार्य को गम्भीरता से लेते हुये निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें। बैठक में अपर आयुक्त (प्रशासन) रत्ना प्रिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुष्का शर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) आदित्य प्रजापति, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Amit Rekha News New
Amit Rekha News New
Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Pratapgarh News || समरसेबल से सोलर प्लेट तक चोरी… 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से सामने आ रही है… जहां आसपुर देवसरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बीते 16 मार्च 2026 की रात, थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के ग्राम तीबीपुर में अज्ञात चोरों ने खेतों से समरसेबल का स्टाटर, स्टेबलाइजर, झटका मशीन, बैटरी और सोलर प्लेट चोरी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की… और आखिरकार बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने इन तीनों अभियुक्तों को बनरहिया बाग स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया… जिनकी पहचान रवि वर्मा उर्फ मोहित, मिथलेश विश्वकर्मा उर्फ रिंकू और अभिषेक विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने मिलकर खेतों और एक बंद पड़े घर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था… और चोरी किए गए सामान को बेचने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इस पूरी कार्रवाई को थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
    1
    Pratapgarh News || समरसेबल से सोलर प्लेट तक चोरी… 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार
इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से सामने आ रही है…
जहां आसपुर देवसरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि बीते 16 मार्च 2026 की रात, थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के ग्राम तीबीपुर में अज्ञात चोरों ने खेतों से समरसेबल का स्टाटर, स्टेबलाइजर, झटका मशीन, बैटरी और सोलर प्लेट चोरी कर ली थी।
इस मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की… और आखिरकार बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस ने इन तीनों अभियुक्तों को बनरहिया बाग स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया…
जिनकी पहचान रवि वर्मा उर्फ मोहित, मिथलेश विश्वकर्मा उर्फ रिंकू और अभिषेक विश्वकर्मा के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने मिलकर खेतों और एक बंद पड़े घर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था…
और चोरी किए गए सामान को बेचने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
इस पूरी कार्रवाई को थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया है।
फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
    user_Vikas Mishra
    Vikas Mishra
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • मण्डलायुक्त प्रयागराज एवं रोल प्रेक्षक सौम्या अग्रवाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिवक्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बैठक के बाद मण्डलायुक्त ने जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के साथ मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिव सहाय अवस्थी ने फार्म-6 एवं एसआईआर के तहत अब तक हुई प्रगति से अवगत कराया तथा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर प्राप्त दावों एवं आपत्तियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मण्डलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के नामों में असामान्य रूप से अधिक वृद्धि या कमी हुई है, वहां संबंधित सम्बन्धित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी द्वारा विशेष जांच कराई जाए और उसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं और महिला मतदाताओं के अधिक से अधिक पंजीकरण पर विशेष जोर देते हुए अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। इसके साथ ही ईआरओ नेट पर प्राप्त आवेदनों की दोबारा गहन जांच (सुपर चेकिंग) सुनिश्चित करने को कहा गया, जिससे किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना समाप्त हो सके। उन्होने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाये रखने के लिये मतदाता सूची का शुद्धीकरण अत्यन्त आवश्यक है इसलिये सभी सम्बन्धित अधिकारी इस कार्य को गम्भीरता से लेते हुये निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें। बैठक में अपर आयुक्त (प्रशासन) रत्ना प्रिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुष्का शर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) आदित्य प्रजापति, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।
    1
    मण्डलायुक्त प्रयागराज एवं रोल प्रेक्षक सौम्या अग्रवाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिवक्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बैठक के बाद मण्डलायुक्त ने जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) के साथ मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिव सहाय अवस्थी ने फार्म-6 एवं एसआईआर के तहत अब तक हुई प्रगति से अवगत कराया तथा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर प्राप्त दावों एवं आपत्तियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मण्डलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के नामों में असामान्य रूप से अधिक वृद्धि या कमी हुई है, वहां संबंधित सम्बन्धित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी द्वारा विशेष जांच कराई जाए और उसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं और महिला मतदाताओं के अधिक से अधिक पंजीकरण पर विशेष जोर देते हुए अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। इसके साथ ही ईआरओ नेट पर प्राप्त आवेदनों की दोबारा गहन जांच (सुपर चेकिंग) सुनिश्चित करने को कहा गया, जिससे किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना समाप्त हो सके। उन्होने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाये रखने के लिये मतदाता सूची का शुद्धीकरण अत्यन्त आवश्यक है इसलिये सभी सम्बन्धित अधिकारी इस कार्य को गम्भीरता से लेते हुये निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें। बैठक में अपर आयुक्त (प्रशासन) रत्ना प्रिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुष्का शर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) आदित्य प्रजापति, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Dharmendra Mishra
    1
    Post by Dharmendra Mishra
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आज ढकवा बाजार, सोनपुर बाईपास पर लल्लन स्वीट के सामने एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ढकवा की ओर से आ रही एक बाइक, जिस पर तीन लोग सवार थे (बताया जा रहा है कि सभी कोइरीपुर के निवासी थे), सामने से आ रही एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। इस हृदयविदारक दुर्घटना में मिली जानकारी के अनुसार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। यह घटना बेहद दुखद और झकझोर देने वाली है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिवारों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें। आप सभी से निवेदन है कि सड़क पर चलते समय सावधानी बरतें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही कई जिंदगियों को प्रभावित कर सकती है।
    4
    आज ढकवा बाजार, सोनपुर बाईपास पर लल्लन स्वीट के सामने एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ढकवा की ओर से आ रही एक बाइक, जिस पर तीन लोग सवार थे (बताया जा रहा है कि सभी कोइरीपुर के निवासी थे), सामने से आ रही एक कार से जोरदार टक्कर हो गई।
इस हृदयविदारक दुर्घटना में मिली जानकारी के अनुसार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
यह घटना बेहद दुखद और झकझोर देने वाली है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिवारों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दें। 
आप सभी से निवेदन है कि सड़क पर चलते समय सावधानी बरतें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही कई जिंदगियों को प्रभावित कर सकती है।
    user_Deepak Adventure Diary
    Deepak Adventure Diary
    Court reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बाइट - चन्द्र प्रकाश सिंह, जिला अधिकारी मथुरा, बंदरों वाली खबर पर
    1
    बाइट - चन्द्र प्रकाश सिंह, जिला अधिकारी मथुरा, बंदरों वाली खबर पर
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    23 hrs ago
  • Post by Ram Kumar
    1
    Post by Ram Kumar
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    पत्रकार Lambhua, Sultanpur•
    1 hr ago
  • Post by Dharmendra Mishra
    1
    Post by Dharmendra Mishra
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.