Shuru
Apke Nagar Ki App…
नोएडा सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास विशाल मेगा मार्ट में आज सुबह तड़के भयंकर आग लग गई । मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
PANKAJ KUMAR
नोएडा सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास विशाल मेगा मार्ट में आज सुबह तड़के भयंकर आग लग गई । मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by PANKAJ KUMAR1
- फरीदाबाद-हरियाणा : आज राम नवमी के शुभ अवसर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य और उनके साथ श्री हिमांशु शुक्ला ने फरीदाबाद स्थित श्री गोपाल गौशाला में जाकर गौमाताओं की सेवा की। इस पावन अवसर पर डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने समस्त देशवासी एवं विश्वभर में रहने वाले भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने “जय गौमाता” के जयघोष के साथ गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत सरकार से पुनः आग्रह करते हुए कहा कि गौवंश को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाना चाहिए, जिससे भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को और सशक्त बनाया जा सके।1
- Post by Fast1 news1
- Post by Mehboob ALi1
- Post by Praveen Kumar1
- जनसुनवाई पोर्टल बना मजाक? आरोपी ही बन गए जांचकर्ता! बुलन्दशहर (सिकंद्राबाद): उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई (IGRS) पोर्टल की विश्वसनीयता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला सिकंद्राबाद क्षेत्र के गाँव 'पीर बियावानी' से सामने आया है, जहाँ एक पीड़ित की शिकायत पर जाँच करने वही लोग पहुँच गए जिनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। क्या है पूरा मामला? गाँव के निवासी अजय कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर "ग्राम सचिव' और "ग्राम प्रधान' के खिलाफ ग्राम पंचायत के पैसे के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अजय का आरोप है कि पोर्टल पर गलत आख्या (Report) लगाकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई। हद तो तब हो गई जब जाँच के नाम पर मौके पर वही लोग पहुँचे, जो इस मामले में खुद आरोपी हैं। अजय ने कहा "जिनके खिलाफ मैंने शिकायत की, अगर वही जाँच करने आएंगे तो न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है? यह बेहद हास्यस्पद और बेतुका है।" अजय कुमार ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि जो लोग जाँच के बहाने वहाँ एकत्र हुए थे, वे पूर्व में भी उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। इस मारपीट की जानकारी और दस्तावेजी सबूत प्रशासन के पास पहले से मौजूद हैं, इसके बावजूद उन्हें ही 'जाँच टीम' का हिस्सा बनाना मिलीभगत की ओर इशारा करता है। पीड़ित अजय कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर शासन और प्रशासन के उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जाँच की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या जनसुनवाई पोर्टल सिर्फ खानापूर्ति का जरिया बनकर रह गया है?1
- Post by Sonu Kanaujiya1
- ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर लड्डूकी निवासी अजीत कुमार ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उनकी पुत्री 24 मार्च 2026 को खेतों पर काम करने गई थी। तभी उनके गांव निवासी अमरपाल पुत्र छीद्दा सिंह ने खेत में टैक्टर घुसा दिया। अजीत कुमार ने बताया कि अमरपाल सिंह का पहले से ही क्रिमिनल प्रकृति का व्यक्ति है।जब अजीत कुमार की पुत्री ने इसका विरोध किया तो अमरपाल सिंह पुत्र छिदा सिंह ने अजीत कुमार की पुत्री के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। जिसकी शिकायत पुत्री ने अपने पिता से की। तो अजीत कुमार जीतेंद्र पुत्र अमरपाल सिंह के पास इसकी शिकायत करने तो जीतेंद्र सिंह द्वारा टालमटोल कर दिया। उसके अगले दिन अजीत कुमार और उनकी पत्नी खेतों में काम करने चले मौका देख कर अमरपाल पुत्र छीद्दा सिंह, जीतेंद्र पुत्र अमरपाल सिंह ओर आरती पत्नी जीतेंद्र उक्त लोगों ने अजीत कुमार की पुत्री के साथ फिर से गाली गलौज ओर मारपीट करने लगे। कॉलेज से घर आए पुत्र ओर पुत्री भूमिका के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें भूमिका के सर में डंडा/सरिया से वार कर दिया जिससे भूमिका बुरी तरह घायल हो गई। जिसको तुरंत ककोड़ थाना ले जाया गया। जहां पर अजीत कुमार सिंह अपने गांव निवासी अमरपाल पुत्र छीद्दा, और जीतेंद्र पुत्र अमरपाल सिंह आरती पत्नी जीतेंद्र सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। ककोड़ थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, अग्रिम कारवाई की जा रही है।1