logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बझेड़ा प्राथमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग, मेधावियों के साथ जागरूक अभिभावक भी सम्मानित तहसीलदार और बीईओ ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन जलालाबाद शाहजहाँपुर/जलालाबाद। विकास खंड के ग्राम बझेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिक्षा, संस्कार और संस्कृति के इस अनूठे संगम में जहाँ नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, वहीं विद्यालय प्रशासन ने शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक नई मिसाल पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार अनुराग दुबे एवं खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सुश्री शाहीन अंसारी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बच्चों ने लोकगीतों, लघु नाटकों और देश भक्ति गीतों पर ऐसी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं कि पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस वर्ष विद्यालय ने एक अनूठी पहल करते हुए केवल मेधावी छात्रों को ही नहीं, बल्कि सजग अभिभावकों को भी मंच प्रदान किया। विद्यालय परिसर और स्वयं को स्वच्छ रखने वाले छात्र-छात्राओं को 'स्वच्छता पुरस्कार' से नवाजा गया। उन अभिभावकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनके बच्चे साल भर नियमित रूप से निर्धारित स्कूल ड्रेस में विद्यालय आए। वार्षिक मूल्यांकन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।तहसीलदार मुख्य अतिथि तहसीलदार अनुराग दुबे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभा को निखारने का सबसे सशक्त माध्यम ऐसे स्कूली आयोजन ही हैं। विशिष्ट अतिथि बीओबी शाखा प्रबंधक जगमोहन सिंह और ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया। खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री शाहीन अंसारी ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अभिभावकों का सम्मान करना एक क्रांतिकारी कदम है, जिससे समुदाय में शिक्षा के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुख्य रूप से गौरीशंकर त्रिवेदी, विनोद राजपूत, सचिन राजपूत, कृष्ण मुरारी पांडे सहित भारी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया और बच्चों को मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। "" वार्षिकोत्सव में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का आत्मविश्वास और मंच पर उनकी बेबाक प्रस्तुति इस बात का प्रमाण है कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर प्रभावी कार्य हो रहा है। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रधानाध्यापिका श्रीमती सीता त्रिवेदी ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा आप लोगों ने जो अमूल्य समय देकर विद्यालय का मान बढ़ाया है विद्यालय परिवार आप सभी का आभारी है

5 hrs ago
user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
514a8d51-8a02-4427-9368-09083d3a874c

बझेड़ा प्राथमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बिखरे संस्कृति के रंग, मेधावियों के साथ जागरूक अभिभावक भी सम्मानित तहसीलदार और बीईओ ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन जलालाबाद शाहजहाँपुर/जलालाबाद। विकास खंड के ग्राम बझेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिक्षा, संस्कार और संस्कृति के इस अनूठे संगम में जहाँ नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, वहीं विद्यालय प्रशासन ने शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक नई मिसाल पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार अनुराग दुबे एवं खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सुश्री शाहीन अंसारी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर

किया गया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बच्चों ने लोकगीतों, लघु नाटकों और देश भक्ति गीतों पर ऐसी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं कि पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस वर्ष विद्यालय ने एक अनूठी पहल करते हुए केवल मेधावी छात्रों को ही नहीं, बल्कि सजग अभिभावकों को भी मंच प्रदान किया। विद्यालय परिसर और स्वयं को स्वच्छ रखने वाले छात्र-छात्राओं को 'स्वच्छता पुरस्कार' से नवाजा गया। उन अभिभावकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनके बच्चे साल भर नियमित रूप से निर्धारित स्कूल ड्रेस में विद्यालय आए। वार्षिक मूल्यांकन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान

प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।तहसीलदार मुख्य अतिथि तहसीलदार अनुराग दुबे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभा को निखारने का सबसे सशक्त माध्यम ऐसे स्कूली आयोजन ही हैं। विशिष्ट अतिथि बीओबी शाखा प्रबंधक जगमोहन सिंह और ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया। खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री शाहीन अंसारी ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अभिभावकों का सम्मान करना एक क्रांतिकारी कदम है, जिससे समुदाय में शिक्षा के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुख्य रूप से गौरीशंकर

त्रिवेदी, विनोद राजपूत, सचिन राजपूत, कृष्ण मुरारी पांडे सहित भारी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया और बच्चों को मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। "" वार्षिकोत्सव में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का आत्मविश्वास और मंच पर उनकी बेबाक प्रस्तुति इस बात का प्रमाण है कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर प्रभावी कार्य हो रहा है। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रधानाध्यापिका श्रीमती सीता त्रिवेदी ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा आप लोगों ने जो अमूल्य समय देकर विद्यालय का मान बढ़ाया है विद्यालय परिवार आप सभी का आभारी है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    4
    Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Irshad sheikh
    1
    Post by Irshad sheikh
    user_Irshad sheikh
    Irshad sheikh
    Waiter/Waitress जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • थाना मल्लावां क्षेत्रांतर्गत आग में झुलसकर एक महिला की मृत्यु होने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री सुबोध गौतम
    1
    थाना मल्लावां क्षेत्रांतर्गत आग में झुलसकर एक महिला की मृत्यु होने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री सुबोध गौतम
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    4 hrs ago
  • थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन के लिए लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते रहे। भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हनुमान जी की विशेष कृपा से भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है। साथ ही मंदिर में मिलने वाले पवित्र जल के सेवन से बीमारियों में भी राहत मिलने की मान्यता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग जल ग्रहण करने के लिए भी पहुंचे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे दिन गांव में मेले जैसा माहौल बना रहा और कुबेरपुर आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा।
    5
    थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन के लिए लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते रहे। भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हनुमान जी की विशेष कृपा से भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है। साथ ही मंदिर में मिलने वाले पवित्र जल के सेवन से बीमारियों में भी राहत मिलने की मान्यता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग जल ग्रहण करने के लिए भी पहुंचे।
भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे दिन गांव में मेले जैसा माहौल बना रहा और कुबेरपुर आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा।
    user_Sarvjeet singh
    Sarvjeet singh
    5 ईयर अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मां के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना को बिहार से गिरफ्तार किया
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मां के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना को बिहार से गिरफ्तार किया
    user_AjeetMishra Shahjahanpur Repor
    AjeetMishra Shahjahanpur Repor
    Court reporter तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हरदोई: 25 हजार के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में था वांछित हरदोई। जनपद की थाना सण्डीला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 फरवरी 2026 को थाना सण्डीला में अभियुक्त फरीदउद्दीन उर्फ फरदू पुत्र निजामुद्दीन निवासी मोहल्ला अशरफ टोला बरौनी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि ये सभी लोग आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य से संगठित गिरोह बनाकर गो-तस्करी जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त थे। इस मामले में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त फरीदउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना सण्डीला में गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। इससे पहले 28 मार्च 2026 को एक अन्य आरोपी मनीष पुत्र सिरदार निवासी ग्राम गोसवा डोगवा को भी न्यायालय में पेश किया जा चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
    1
    हरदोई: 25 हजार के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में था वांछित
हरदोई। जनपद की थाना सण्डीला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 फरवरी 2026 को थाना सण्डीला में अभियुक्त फरीदउद्दीन उर्फ फरदू पुत्र निजामुद्दीन निवासी मोहल्ला अशरफ टोला बरौनी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि ये सभी लोग आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य से संगठित गिरोह बनाकर गो-तस्करी जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त थे। इस मामले में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई की गई थी।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त फरीदउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना सण्डीला में गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
इससे पहले 28 मार्च 2026 को एक अन्य आरोपी मनीष पुत्र सिरदार निवासी ग्राम गोसवा डोगवा को भी न्यायालय में पेश किया जा चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हरदोई। शाहाबाद से हरदोई की ओर जा रहे एक युवक का नीरपुर गन्नू के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य के चलते अचानक बनाए गए डायवर्जन के कारण यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी असंतुलन बिगड़ने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक की पहचान सुफियान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पात गड़ी चांद का निवासी बताया जा रहा है, जबकि वर्तमान में वह शाहजहांपुर में रह रहते हैं स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीयता दिखाते हुए एंबुलेंस सेवा (108) को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने के बाद युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान न तो कोई उचित संकेतक लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। गंभीर बात यह रही कि हादसे के बाद भी पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। लगभग एक घंटे बाद पुलिस की ओर से संपर्क किया गया, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
    4
    हरदोई। शाहाबाद से हरदोई की ओर जा रहे एक युवक का नीरपुर गन्नू के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य के चलते अचानक बनाए गए डायवर्जन के कारण यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी असंतुलन बिगड़ने से वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक की पहचान सुफियान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पात गड़ी चांद का निवासी बताया जा रहा है, जबकि वर्तमान में वह शाहजहांपुर में रह रहते हैं 
स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीयता दिखाते हुए एंबुलेंस सेवा (108) को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने के बाद युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान न तो कोई उचित संकेतक लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
गंभीर बात यह रही कि हादसे के बाद भी पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। लगभग एक घंटे बाद पुलिस की ओर से संपर्क किया गया, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
    user_Journalist,Abdheshkumar
    Journalist,Abdheshkumar
    Graphic designer Shahabad, Hardoi•
    15 hrs ago
  • Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    3
    Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.