logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिर्जापुर: वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंटू रिंकू सिंह की गोली मारकर हत्या 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | मिर्जापुर 🔴 👉 कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारुपुर में वारदात से सनसनी 👉 बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम 👉 घटना के बाद मौके पर ही अधिवक्ता की मौत 👉 पहले भी दो बार हो चुका था जानलेवा हमला 👉 अधिवक्ता ने पहले ही जताई थी हत्या की आशंका, पुलिस को दिया था ज्ञापन 👉 परिजनों का आरोप — समय पर कार्रवाई होती तो बच सकती थी जान 👉 CCTV में कैद बदमाशों की हरकत, वारदात के बाद बाइक स्टार्ट करने में हुए परेशान 👉 घटना के बाद मौके पर उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़ 👉 मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष, क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल

18 hrs ago
user_Khulasach TV
Khulasach TV
Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

मिर्जापुर: वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंटू रिंकू सिंह की गोली मारकर हत्या 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | मिर्जापुर 🔴 👉 कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारुपुर में वारदात से सनसनी 👉 बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम 👉 घटना के बाद मौके पर ही अधिवक्ता की मौत 👉 पहले भी दो बार हो चुका था जानलेवा हमला 👉 अधिवक्ता ने पहले ही जताई थी हत्या की आशंका, पुलिस को दिया था ज्ञापन 👉 परिजनों का आरोप — समय पर कार्रवाई होती तो बच सकती थी जान 👉 CCTV में कैद बदमाशों की हरकत, वारदात के बाद बाइक स्टार्ट करने में हुए परेशान 👉 घटना के बाद मौके पर उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़ 👉 मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष, क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्जापुर, 10 अप्रैल 2026: मिर्जापुर में चर्चित अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी राजेन्द्र सोनकर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बरौधा स्थित PAC गेट के पास पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे अधिवक्ता राजीव सिंह को उनके घर के बाहर गोली मार दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद से ही पुलिस पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और एनकाउंटर का दबाव बना हुआ था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आजाद अधिकार सेना ने हत्या काण्ड की कड़ी निंदा करते हुए हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।
    3
    मिर्जापुर, 10 अप्रैल 2026:
मिर्जापुर में चर्चित अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी राजेन्द्र सोनकर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, बरौधा स्थित PAC गेट के पास पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बता दें कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे अधिवक्ता राजीव सिंह को उनके घर के बाहर गोली मार दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
घटना के बाद से ही पुलिस पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और एनकाउंटर का दबाव बना हुआ था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
फिलहाल घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
आजाद अधिकार सेना ने हत्या काण्ड की कड़ी निंदा करते हुए हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मीरजापुर। थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के सद्भावना नगर में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजीव उर्फ रिंकू सिंह (उम्र करीब 40 वर्ष) निवासी देवरी विरोही, थाना विंध्याचल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजीव सिंह को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में पाया गया, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना को0 कटरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं और गांव के आपसी विवाद के चलते यह घटना हुई। पुलिस के संज्ञान में यह भी आया है कि नामजद आरोपी पूर्व में प्रधानी का चुनाव भी लड़ चुका है, जिससे मामले को लेकर राजनीतिक और व्यक्तिगत रंजिश की भी आशंका जताई जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है और पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    मीरजापुर। थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के सद्भावना नगर में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजीव उर्फ रिंकू सिंह (उम्र करीब 40 वर्ष) निवासी देवरी विरोही, थाना विंध्याचल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजीव सिंह को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में पाया गया, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना को0 कटरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं और गांव के आपसी विवाद के चलते यह घटना हुई। पुलिस के संज्ञान में यह भी आया है कि नामजद आरोपी पूर्व में प्रधानी का चुनाव भी लड़ चुका है, जिससे मामले को लेकर राजनीतिक और व्यक्तिगत रंजिश की भी आशंका जताई जा रही है।
मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है और पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में दो लोगों ने दिनदहाड़े एक वकील की हत्या कर दी, फिर बाइक खराब होने पर भागने की कोशिश में जुट गए। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में वकील को करीब से गोली मारते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद उसने भागने की कोशिश की, लेकिन मोटरसाइकिल थोड़ी देर के लिए खराब हो गई, जिससे भागने में देरी हुई। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दिनदहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों को हत्या के बाद उनकी मोटरसाइकिल के खराब हो जाने पर भागने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया है। यह घटना कटवारू का पुरा इलाके में घटी। मृतक की पहचान अधिवक्ता राजीव सिंह के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सिंह अपनी नियमित सुबह की सैर के लिए निकले थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार एक हमलावर उनके पास आया। हमलावर बाइक से उतरा और देसी पिस्तौल से उन पर करीब से गोली चलाई। सिंह मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मृत्यु हो गई।
    1
    उत्तर प्रदेश में दो लोगों ने दिनदहाड़े एक वकील की हत्या कर दी, फिर बाइक खराब होने पर भागने की कोशिश में जुट गए।
सीसीटीवी फुटेज में हमलावर को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में वकील को करीब से गोली मारते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद उसने भागने की कोशिश की, लेकिन मोटरसाइकिल थोड़ी देर के लिए खराब हो गई, जिससे भागने में देरी हुई।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दिनदहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों को हत्या के बाद उनकी मोटरसाइकिल के खराब हो जाने पर भागने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया है।
यह घटना कटवारू का पुरा इलाके में घटी। मृतक की पहचान अधिवक्ता राजीव सिंह के रूप में हुई है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, सिंह अपनी नियमित सुबह की सैर के लिए निकले थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार एक हमलावर उनके पास आया। हमलावर बाइक से उतरा और देसी पिस्तौल से उन पर करीब से गोली चलाई। सिंह मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मृत्यु हो गई।
    user_Keshav maurya
    Keshav maurya
    Kesan Mirzapur, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Mirzapur, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • अनगढ़ रोड पर प्रधान पति की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र में 3सनसनी
    1
    अनगढ़ रोड पर प्रधान पति की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र में 3सनसनी
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by B Republic News
    1
    Post by B Republic News
    user_B Republic News
    B Republic News
    News भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
    1
    मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
    user_BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    Newspaper publisher ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मिर्जापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंटू रिंकू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारुपुर की बताई जा रही है। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को पहले से ही जान का खतरा था। घटना के दौरान बाइक सवार बदमाश मौके पर पहुंचे और अधिवक्ता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। CCTV फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां भी कैद हुई हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि वारदात के बाद बदमाशों की बाइक तुरंत स्टार्ट नहीं हो रही थी, जिससे कुछ देर तक वे मौके पर ही जूझते नजर आए। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। Bite - अर्पणा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर
    1
    मिर्जापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंटू रिंकू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारुपुर की बताई जा रही है। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को पहले से ही जान का खतरा था। 
घटना के दौरान बाइक सवार बदमाश मौके पर पहुंचे और अधिवक्ता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
CCTV फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां भी कैद हुई हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि वारदात के बाद बदमाशों की बाइक तुरंत स्टार्ट नहीं हो रही थी, जिससे कुछ देर तक वे मौके पर ही जूझते नजर आए।
मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। 
Bite - अर्पणा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.