Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गंगा घाट पर मछली पकड़ने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। रामराज निषाद (उम्र लगभग 46 वर्ष), पुत्र स्व. संतलाल, नदी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SDRF तथा स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाश अभियान शुरू किया गया। काफी प्रयासों के बाद आज प्रातःकाल टीम ने संयुक्त रूप से गंगा नदी से उनका शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है। यह रिपोर्ट भदोही दर्शन न्यूज़ के संवाददाता राजेश पाण्डेय द्वारा दी गई है।1
- Post by B Republic News1
- प्रतीक्षालय के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप1
- मीरजापुर। थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र के सद्भावना नगर में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजीव उर्फ रिंकू सिंह (उम्र करीब 40 वर्ष) निवासी देवरी विरोही, थाना विंध्याचल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजीव सिंह को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में पाया गया, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना को0 कटरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं और गांव के आपसी विवाद के चलते यह घटना हुई। पुलिस के संज्ञान में यह भी आया है कि नामजद आरोपी पूर्व में प्रधानी का चुनाव भी लड़ चुका है, जिससे मामले को लेकर राजनीतिक और व्यक्तिगत रंजिश की भी आशंका जताई जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है और पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- मिर्जापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंटू रिंकू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारुपुर की बताई जा रही है। बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को पहले से ही जान का खतरा था। घटना के दौरान बाइक सवार बदमाश मौके पर पहुंचे और अधिवक्ता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। CCTV फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां भी कैद हुई हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि वारदात के बाद बदमाशों की बाइक तुरंत स्टार्ट नहीं हो रही थी, जिससे कुछ देर तक वे मौके पर ही जूझते नजर आए। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। Bite - अर्पणा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर1
- मिर्जापुर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, जनपद में अब कुल 16.82 लाख से अधिक वोटर1
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- उत्तर प्रदेश में दो लोगों ने दिनदहाड़े एक वकील की हत्या कर दी, फिर बाइक खराब होने पर भागने की कोशिश में जुट गए। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में वकील को करीब से गोली मारते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद उसने भागने की कोशिश की, लेकिन मोटरसाइकिल थोड़ी देर के लिए खराब हो गई, जिससे भागने में देरी हुई। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दिनदहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों को हत्या के बाद उनकी मोटरसाइकिल के खराब हो जाने पर भागने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया है। यह घटना कटवारू का पुरा इलाके में घटी। मृतक की पहचान अधिवक्ता राजीव सिंह के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सिंह अपनी नियमित सुबह की सैर के लिए निकले थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार एक हमलावर उनके पास आया। हमलावर बाइक से उतरा और देसी पिस्तौल से उन पर करीब से गोली चलाई। सिंह मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मृत्यु हो गई।1