Shuru
Apke Nagar Ki App…
मछली पकड़ने समय रामपुर गंगा घाट पर डूब जाने के सम्बन्ध में संक्षिप्त विवरण भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गंगा घाट पर मछली पकड़ने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। रामराज निषाद (उम्र लगभग 46 वर्ष), पुत्र स्व. संतलाल, नदी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SDRF तथा स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाश अभियान शुरू किया गया। काफी प्रयासों के बाद आज प्रातःकाल टीम ने संयुक्त रूप से गंगा नदी से उनका शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है। यह रिपोर्ट भदोही दर्शन न्यूज़ के संवाददाता राजेश पाण्डेय द्वारा दी गई है।
Devesh pandey समाचार संपादक B
मछली पकड़ने समय रामपुर गंगा घाट पर डूब जाने के सम्बन्ध में संक्षिप्त विवरण भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गंगा घाट पर मछली पकड़ने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। रामराज निषाद (उम्र लगभग 46 वर्ष), पुत्र स्व. संतलाल, नदी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SDRF तथा स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाश अभियान शुरू किया गया। काफी प्रयासों के बाद आज प्रातःकाल टीम ने संयुक्त रूप से गंगा नदी से उनका शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है। यह रिपोर्ट भदोही दर्शन न्यूज़ के संवाददाता राजेश पाण्डेय द्वारा दी गई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by B Republic News1
- मिर्जापुर में अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या1
- दिनांक: 11.04.2026 *जनपद भदोही* _भदोही पुलिस की तत्परता और मानवीय सेवा का अनुपम उदाहरण_ *यातायात चेकिंग के दौरान गेहूं के खेत में लगी भीषण आग को काबू में कर किसान की लाखों रुपये की फसल बचाई* भदोही जनपद के थाना ज्ञानपुर क्षेत्र में आज दिनांक 11.04. 2026 को लखनो तिराहा के पास यातायात चेकिंग अभियान के दौरान सूचना मिली कि पास के गेहूं के खेत में आगलग गई है। मौके की गंभीरता को देखते हुए यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह ने बिना देरी किए अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर अथक प्रयास करते हुए आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त करते हुए फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित, साहसिक और मानवीय कार्यवाही के फलस्वरूप किसान की लाखों रुपये की बहुमूल्य गेहूं की फसल बच गई। यदि पुलिस टीम समय पर नहीं पहुँचती तो तेज हवा के कारण आग बड़े क्षेत्र में फैलकर भारी तबाही मचा सकती थी। स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने भदोही पुलिस की इस तत्परता की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केवल ड्यूटी ही नहीं निभाई, बल्कि संकट की इस घड़ी में आम किसान के साथ खड़े होकर एक ज्वलंत उदाहरण पेश किया है। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी,के कुशल नेतृत्व में भदोही पुलिस निरंतर जनसेवा, आपदा प्रबंधन और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से प्रदर्शित कर रहा है। *यातायात टीम जनपद भदोही* 1. निरीक्षक राकेश कुमार सिंह प्रभारी यातायात 2. हे0का0 विशाल सिंह 3. हे0का0 देवचंद्र 4. हे0का0 विजय कुमार गुप्ता 5. चालक ललित मोहन यादव भदोही जनपद के थाना ज्ञानपुर क्षेत्र में आज दिनांक 11.04. 2026 को लखनो तिराहा के पास यातायात चेकिंग अभियान के दौरान सूचना मिली कि पास के गेहूं के खेत में आगलग गई है। मौके की गंभीरता को देखते हुए यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह ने बिना देरी किए अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर अथक प्रयास करते हुए आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त करते हुए फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित, साहसिक और मानवीय कार्यवाही के फलस्वरूप किसान की लाखों रुपये की बहुमूल्य गेहूं की फसल बच गई। यदि पुलिस टीम समय पर नहीं पहुँचती तो तेज हवा के कारण आग बड़े क्षेत्र में फैलकर भारी तबाही मचा सकती थी। स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने भदोही पुलिस की इस तत्परता की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केवल ड्यूटी ही नहीं निभाई, बल्कि संकट की इस घड़ी में आम किसान के साथ खड़े होकर एक ज्वलंत उदाहरण पेश किया है। पुलिस अधीक्षक भदोही , अभिनव त्यागी* के कुशल नेतृत्व में भदोही पुलिस निरंतर जनसेवा, आपदा प्रबंधन और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से प्रदर्शित कर रहा है। *यातायात टीम जनपद भदोही* 1. निरीक्षक राकेश कुमार सिंह प्रभारी यातायात 2. हे0का0 विशाल सिंह 3. हे0का0 देवचंद्र 4. हे0का0 विजय कुमार गुप्ता 5. चालक ललित मोहन यादव1
- भदोही से एक बेहद सराहनीय और मानवीय खबर सामने आई है, जहाँ पुलिस की तत्परता ने एक किसान की मेहनत को जलने से बचा लिया। दरअसल, जनपद भदोही के थाना ज्ञानपुर क्षेत्र में लखनो तिराहा के पास यातायात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि पास के गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई है। मामले की गंभीरता को समझते हुए यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मेहनत करते हुए आग पर काबू पा लिया। हालात को देखते हुए फायर ब्रिगेड को भी तुरंत सूचित किया गया, जिससे आग पूरी तरह नियंत्रित हो सकी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के चलते किसान की लाखों रुपये की फसल जलने से बच गई। अगर समय पर कदम नहीं उठाया जाता, तो तेज हवाओं के कारण आग बड़े इलाके में फैल सकती थी और भारी नुकसान हो सकता था। इस साहसिक और मानवीय कार्य के लिए स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने भदोही पुलिस की जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने सिर्फ अपनी ड्यूटी ही नहीं निभाई, बल्कि एक सच्चे मददगार की भूमिका भी निभाई। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भदोही पुलिस लगातार जनसेवा और नागरिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रही है।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: भदोही जनपद के डीघ क्षेत्र अंतर्गत जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में गेहूं की कटाई तेज, खेतों में सुबह से शाम तक जुटे किसान, अच्छी फसल से गांव में खुशी की लहर।1
- अनगढ़ रोड पर प्रधान पति की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र में 3सनसनी1
- मिर्जापुर, 10 अप्रैल 2026: मिर्जापुर में चर्चित अधिवक्ता हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी राजेन्द्र सोनकर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बरौधा स्थित PAC गेट के पास पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे अधिवक्ता राजीव सिंह को उनके घर के बाहर गोली मार दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद से ही पुलिस पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और एनकाउंटर का दबाव बना हुआ था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आजाद अधिकार सेना ने हत्या काण्ड की कड़ी निंदा करते हुए हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी।3
- मीरजापुर सद्भावना नगर में ग्राम प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत1