मानपुर के सेमरा वार्ड से 14 वर्षीय बालक हुआ लापता-पुलिस और परीजन तलाश में जुटे। *मानपुर के सेमरा वार्ड से 14 वर्षीय बालक हुआ लापता-पुलिस और परीजन तलाश में जुटे। *मानपुर/उमरिया* मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 1 सेमरा से 14 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने थाना मानपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका पुत्र राहुल चौधरी (उम्र लगभग 14 वर्ष) दिनांक 09 मई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर से दुकान जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर गांव, रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में तलाश की गई, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालक को बहला-फुसलाकर ले जाया गया हो सकता है। परिजनों के अनुसार बालक का रंग गोरा, कद करीब 5 फीट एवं शरीर इकहरा बताया गया है। घटना के समय उसने मल्टी रंग की शर्ट, ग्रे रंग का पैंट और पैरों में सैंडल पहन रखी थी। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति को बालक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो कृपया लापता राहुल चौधरी के पिता कमलेश चौधरी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर जानकारी देने की कृपा करे*– 9516328109 या नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें।*
मानपुर के सेमरा वार्ड से 14 वर्षीय बालक हुआ लापता-पुलिस और परीजन तलाश में जुटे। *मानपुर के सेमरा वार्ड से 14 वर्षीय बालक हुआ लापता-पुलिस और परीजन तलाश में जुटे। *मानपुर/उमरिया* मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 1 सेमरा से 14 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने थाना मानपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका पुत्र राहुल चौधरी (उम्र लगभग 14 वर्ष) दिनांक 09 मई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर से दुकान जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर गांव, रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में तलाश की गई, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालक को बहला-फुसलाकर ले जाया गया हो सकता है। परिजनों के अनुसार बालक का रंग गोरा, कद करीब 5 फीट एवं शरीर इकहरा बताया गया है। घटना के समय उसने मल्टी रंग की शर्ट, ग्रे रंग का पैंट और पैरों में सैंडल पहन रखी थी। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति को बालक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो कृपया लापता राहुल चौधरी के पिता कमलेश चौधरी के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर जानकारी देने की कृपा करे*– 9516328109 या नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें।*
- बांधवगढ़ में दहाड़ के बाद मौत की खामोशी,ढमढमा कैंप के पास मिला बाघ का शव* 💥 *बांधवगढ़ में दहाड़ के बाद मौत की खामोशी,ढमढमा कैंप के पास मिला बाघ का शव* बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई,जब जंगल में बाघों के बीच भीषण संघर्ष की आवाजें सुनाई दीं।कुछ ही देर बाद जंगल की खामोशी ने एक दर्दनाक सच उजागर कर दिया।जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 6:30 बजे पश्चिम बगदरी बीट स्थित ढमढमा कैंप के सुरक्षा श्रमिकों ने बाघों के लड़ने की तेज आवाज सुनी।सूचना मिलते ही गश्ती दल ने पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग शुरू की।छानबीन के दौरान जंगल में एक बाघ मृत अवस्था में मिला,जिससे वन अमले में हड़कंप मच गया।वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दूर से किए गए प्राथमिक परीक्षण में प्रथम दृष्टया बाघ की मौत आपसी संघर्ष का परिणाम मानी जा रही है।मृत बाघ के शरीर पर हमले के गहरे निशान पाए गए हैं।राहत की बात यह रही कि मौके पर बाघ के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं,जिससे शिकार की आशंका फिलहाल कमजोर मानी जा रही है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए हाथी गश्ती दल,डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।वन विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई एनटीसीए की गाइडलाइन और एसओपी के अनुसार की जा रही है।बांधवगढ़ के जंगलों में बाघों के वर्चस्व की लड़ाई अक्सर खूनी साबित होती रही है,और एक बार फिर जंगल की यही जंग एक बाघ की जान ले गई।3
- उमरिया जिले के मनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों का काम रंगदारों द्वारा रोका जा रहा है। उनकी धमकियों के चलते निर्माण कार्य ठप हो गया है, जिससे गरीबों को अपने सपनों का घर मिलने में बाधा आ रही है।4
- *_रेत माफियाओं का दुस्साहस-दूसरे दिन घिरी फॉरेस्ट टीम,सलैया में तनावपूर्ण हालात_* _अवैध रेत कारोबारियों के हौसले लगातार बेलगाम होते नजर आ रहे हैं,चंदिया वन परिक्षेत्र में वनरक्षक से जातिसूचक गाली-गलौज,धमकी और शासकीय कार्य में बाधा के मामले के दूसरे ही दिन सोमवार को स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।सूत्रों के मुताबिक मामले की कार्रवाई के सिलसिले में जब फॉरेस्ट विभाग की टीम चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम सलैया अखडार पहुंची,तब स्थानीय रेत कारोबारियों और उनके समर्थकों ने सोमवार की दोपहर टीम को घेर लिया।अचानक बने इस माहौल से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।बताया जा रहा है कि टीम को कार्रवाई करने में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।गौरतलब है कि रविवार को सलैया बीट में गश्ती के दौरान वनरक्षक रामशंकर चर्मकार ने तीन ट्रैक्टरों में अवैध रेत लोड होते पकड़ा था।आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने वनरक्षक को जातिसूचक गालियां दीं,धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए थे।इस मामले में बीएनएस की धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत माफियाओं पर अपराध दर्ज किया गया है।दूसरे दिन यानी आज सोमवार को जब फॉरेस्ट टीम दोबारा गांव पहुंची और ट्रैक्टर को जपत करने की कोशिश की तो माफियाओं ने फारेस्ट टीम को घेर लिया,हालांकि अभी वर्तमान की स्थिति सामान्य दिख रही है,इस कार्यवाही में रेंजर नीलेश द्विवेदी सहित विभागीय वन टीम मौजूद रही है।खबर ये भी है कि फारेस्ट टीम ने साहसिक परिचय देते हुए माफियाओं का एक ट्रैक्टर जपत कर वापस चंदिया आ रहे है।_ *_ऐसी दुस्साहसिक घटना ने यह साफ कर दिया है कि क्षेत्र में सक्रिय रेत माफिया प्रशासनिक कार्रवाई को खुली चुनौती दे रहे हैं।इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और वन विभाग की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।_*1
- मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदूपत्ता इकट्ठा कर रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए महिला की जान बचाई, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने घटना के बाद गश्त बढ़ा दी है और लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।1
- मध्य प्रदेश के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर कोयले से लदी एक चलती मालगाड़ी के तीन डिब्बों में अचानक आग लग गई। लोको पायलट और गार्ड की सतर्कता से ट्रेन को समय पर रोका गया, जिससे एक भीषण रेल हादसा टल गया। दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसकी जांच रेलवे विभाग कर रहा है।4
- मध्य प्रदेश के गोहपारू में बकाया बिजली बिल वसूलने गई टीम पर उपभोक्ताओं ने हमला कर दिया। मलमाथर गांव में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विभागीय कर्मचारी अब आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।2
- भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ दिल्ली की इंदौर जिला कार्यकारिणी घोषित, विनोद शर्मा बने जिलाध्यक्ष इंदौर। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (नई दिल्ली) की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा शुक्रवार को इंदौर जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा भव्य समारोह के बीच की गई। पिपलियाराव रोड स्थित मधुर मिलन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में जिले एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शपथ दिलाई गई। समारोह में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश संगठन मंत्री राहुल सिंह राणा ने शपथ दिलाई। वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव एवं अरविंद द्विवेदी, प्रदेश संगठन मंत्री राहुल सिंह राणा, प्रदेश महासचिव रामगोपाल बंसल तथा प्रदेश सचिव जुनैद खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शहडोल जिला इकाई के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, विदिशा जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह रघुवंशी, महासचिव योगेश पंथी सहित एडवोकेट जगदीश जोशी, एडवोकेट विजय कुमावत एवं सुशील श्रीवास्तव की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन विस्तार का लिया संकल्प नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंच से पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूती देने तथा संगठन को जमीनी स्तर तक विस्तार देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है और उसके अधिकारों, सुरक्षा तथा सम्मान के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा। इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी घोषित कार्यकारिणी में विनोद शर्मा को जिलाध्यक्ष एवं प्रवीण जैन को महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अंकित राठौर (महू), यत्नेश सेन (देपालपुर), धर्मेंद्र सोलंकी (सांवेर) एवं पूर्णिमा बीसे (इंदौर) को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर जितेश पाठक (इंदौर), उदय सिंह चावड़ा (देपालपुर) एवं कमल चौधरी (सांवेर) नियुक्त किए गए। संयुक्त सचिव के रूप में विनोद शर्मा, महेश शर्मा ‘टोनी’ (महू), संतोष परमार एवं करण मेनारिया को जिम्मेदारी मिली। शिवाजी श्रीवास्तव को संगठन मंत्री तथा अनिल कौशल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जितेंद्र सोनी, ललित शर्मा, डॉ. भास्कर तिवारी, विजय जोशी (देपालपुर), गजेंद्र वैष्णव, दीनदयाल डांगी एवं कुंदन करडवाल (सांवेर) को शामिल किया गया। तहसील स्तर पर भी संगठन को मिली मजबूती संगठन को ग्रामीण एवं तहसील स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न ब्लॉकों में भी नियुक्तियां घोषित की गईं। देपालपुर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक जाट एवं सचिव जितेंद्र नकुम, सांवेर ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया एवं सचिव डॉ. अतुल लाड़ना, महू ब्लॉक अध्यक्ष अमित उपाध्याय एवं सचिव आकाश राठौर नियुक्त किए गए। वहीं हातोद ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी धीरेंद्र व्यास को सौंपी गई। गरिमामय आयोजन में जुटे वरिष्ठ पत्रकार कार्यक्रम का संयोजन आलोक शर्मा ‘अकेला’, डॉ. पंकज विरमाल, नवनीत शुक्ला एवं ऋषिकांत श्रीवास्तव द्वारा किया गया। मंच संचालन डॉ. अंचित स्वर्णकार ने किया। अंत में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ पत्रकारों एवं उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में शहर एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकारों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम पत्रकार एकता और संगठनात्मक मजबूती का प्रभावशाली उदाहरण बन गया।1
- 💥*_रेत माफियाओं का दुस्साहस-दूसरे दिन घिरी फॉरेस्ट टीम,सलैया में तनावपूर्ण हालात_* 💥*_रेत माफियाओं का दुस्साहस-दूसरे दिन घिरी फॉरेस्ट टीम,सलैया में तनावपूर्ण हालात_* _अवैध रेत कारोबारियों के हौसले लगातार बेलगाम होते नजर आ रहे हैं,चंदिया वन परिक्षेत्र में वनरक्षक से जातिसूचक गाली-गलौज,धमकी और शासकीय कार्य में बाधा के मामले के दूसरे ही दिन सोमवार को स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।सूत्रों के मुताबिक मामले की कार्रवाई के सिलसिले में जब फॉरेस्ट विभाग की टीम चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम सलैया अखडार पहुंची,तब स्थानीय रेत कारोबारियों और उनके समर्थकों ने सोमवार की दोपहर टीम को घेर लिया।अचानक बने इस माहौल से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।बताया जा रहा है कि टीम को कार्रवाई करने में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।गौरतलब है कि रविवार को सलैया बीट में गश्ती के दौरान वनरक्षक रामशंकर चर्मकार ने तीन ट्रैक्टरों में अवैध रेत लोड होते पकड़ा था।आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने वनरक्षक को जातिसूचक गालियां दीं,धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर मौके से फरार हो गए थे।इस मामले में बीएनएस की धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत माफियाओं पर अपराध दर्ज किया गया है।दूसरे दिन यानी आज सोमवार को जब फॉरेस्ट टीम दोबारा गांव पहुंची और ट्रैक्टर को जपत करने की कोशिश की तो माफियाओं ने फारेस्ट टीम को घेर लिया,हालांकि अभी वर्तमान की स्थिति सामान्य दिख रही है,इस कार्यवाही में रेंजर नीलेश द्विवेदी सहित विभागीय वन टीम मौजूद रही है।खबर ये भी है कि फारेस्ट टीम ने साहसिक परिचय देते हुए माफियाओं का एक ट्रैक्टर जपत कर वापस चंदिया आ रहे है।_ *_ऐसी दुस्साहसिक घटना ने यह साफ कर दिया है कि क्षेत्र में सक्रिय रेत माफिया प्रशासनिक कार्रवाई को खुली चुनौती दे रहे हैं।इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और वन विभाग की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।_*1