logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिमरिया थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए यातायात व्यवस्था के लिए संदेश दिया की सीट बेल्ट टू व्हीलर के लिए हेलमेट का प्रयोग करें

4 hrs ago
user_पत्रकार मनीष विश्वकर्मा
पत्रकार मनीष विश्वकर्मा
रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

सिमरिया थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए यातायात व्यवस्था के लिए संदेश दिया की सीट बेल्ट टू व्हीलर के लिए हेलमेट का प्रयोग करें

  • user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश
    बहुत बढ़िया संदेश... कुछेक ही है जो खाकी का महत्व समझ रहे है। बाकी तो उगाही और अवैध वसूली में मदमस्त है।
    3 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by पत्रकार मनीष विश्वकर्मा
    1
    Post by पत्रकार मनीष विश्वकर्मा
    user_पत्रकार मनीष विश्वकर्मा
    पत्रकार मनीष विश्वकर्मा
    रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कटनी।। ढीमरखेड़ा क्षेत्र में गेहूं खरीदी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सरकार जहां किसानों को सुचारु और सुविधाजनक उपार्जन का भरोसा दिला रही है, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। ग्राम मुरवारी स्थित खरीदी केंद्र में खराब बारदाने की आपूर्ति के कारण पिछले चार दिनों से गेहूं खरीदी पूरी तरह बंद पड़ी है। इस वजह से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि घटिया गुणवत्ता के बारदाने के चलते केंद्र प्रभारी भी असहाय हैं और खरीदी कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इधर, मौसम की मार ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। हाल ही में आए आंधी-तूफान और बारिश के बाद बड़ी मात्रा में गेहूं खुले में पड़ा हुआ है। किसानों को डर है कि अगर फिर बारिश हुई, तो उनकी फसल भीगकर खराब हो सकती है और गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ेगा। किसान बृजभूषण दास बैरागी, अनुराग विश्वकर्मा, राजेश पटेल और कृष्ण कुमार का आरोप है कि उच्च स्तर पर भले ही लगातार निर्देश दिए जा रहे हों, लेकिन स्थानीय अधिकारी व्यवस्थाओं को सुधारने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। खराब बारदाने की आपूर्ति को वे प्रशासन की लापरवाही बता रहे हैं, जिसका खामियाजा सीधे किसानों को भुगतना पड़ रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी समय रहते व्यवस्था सुधार पाएंगे, या किसानों की परेशानी यूं ही बढ़ती रहेगी?
    1
    कटनी।। ढीमरखेड़ा क्षेत्र में गेहूं खरीदी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सरकार जहां किसानों को सुचारु और सुविधाजनक उपार्जन का भरोसा दिला रही है, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
ग्राम मुरवारी स्थित खरीदी केंद्र में खराब बारदाने की आपूर्ति के कारण पिछले चार दिनों से गेहूं खरीदी पूरी तरह बंद पड़ी है। इस वजह से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि घटिया गुणवत्ता के बारदाने के चलते केंद्र प्रभारी भी असहाय हैं और खरीदी कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
इधर, मौसम की मार ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। हाल ही में आए आंधी-तूफान और बारिश के बाद बड़ी मात्रा में गेहूं खुले में पड़ा हुआ है। किसानों को डर है कि अगर फिर बारिश हुई, तो उनकी फसल भीगकर खराब हो सकती है और गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ेगा।
किसान बृजभूषण दास बैरागी, अनुराग विश्वकर्मा, राजेश पटेल और कृष्ण कुमार का आरोप है कि उच्च स्तर पर भले ही लगातार निर्देश दिए जा रहे हों, लेकिन स्थानीय अधिकारी व्यवस्थाओं को सुधारने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। खराब बारदाने की आपूर्ति को वे प्रशासन की लापरवाही बता रहे हैं, जिसका खामियाजा सीधे किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी समय रहते व्यवस्था सुधार पाएंगे, या किसानों की परेशानी यूं ही बढ़ती रहेगी?
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • स्थानीय ग्रामीणो ं में आक्रोश अंधा मोड़ बना मुसीबत का अड्डा लगातार हो रहे सड़क हादस े * दमोह पहुंच मार्ग स्थित ढेरा फाटक मोड़ में लगातार तीसरा सड़क हादसा चार लोग गंभीर रूप से घायल * कटनी जिला कलेक्टर से ग्रामीणो ं ने कि मांग इरिगेशन पुलिया होनी चाहिए कवर, चिन्हित अंधे मोड़ो ं पर बनन े चाहिए स्पीड ब्रेकर,
    1
    स्थानीय ग्रामीणो ं में आक्रोश अंधा मोड़ बना मुसीबत का अड्डा लगातार हो रहे सड़क हादस े
* दमोह पहुंच मार्ग स्थित ढेरा फाटक मोड़ में लगातार तीसरा सड़क हादसा चार लोग गंभीर रूप से घायल
* कटनी जिला कलेक्टर से ग्रामीणो ं ने कि मांग इरिगेशन पुलिया होनी चाहिए कवर, चिन्हित अंधे मोड़ो ं पर बनन े चाहिए स्पीड ब्रेकर,
    user_Anivesh Paroha
    Anivesh Paroha
    पत्रकार बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जिला कलेक्टर ने गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया दमोह। नरसिंहगढ़ दमोह कलेक्टर के द्वारा चंपत पिपरिया गेहूं खरीदी केंद्र आवश्यक निरीक्षण किया गया। जहां पर किसानों के द्वारा काफी अनियमितताओं की शिकायत की गई. जिसमें कलेक्टर के द्वारा फौरन कार्यवाही करने के निर्देश दिए किसान भाइयों ने अनियमिताओं की शिकायत भी जिले के मुखिया से की और कहां सिलाई के तुलाई के पैसे किसानो से लिए जाते हैं, जिस पर जिले के मुखिया ने आश्वासन दिया है और जल्द से जल्द कार्रवाई की बात कही है!
    1
    जिला कलेक्टर ने गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया 
दमोह। नरसिंहगढ़ दमोह कलेक्टर के द्वारा चंपत पिपरिया गेहूं खरीदी केंद्र आवश्यक निरीक्षण किया गया। जहां पर किसानों के द्वारा काफी अनियमितताओं की शिकायत की गई. जिसमें कलेक्टर के द्वारा फौरन कार्यवाही करने के निर्देश दिए किसान भाइयों ने अनियमिताओं की शिकायत भी जिले के मुखिया से की और कहां सिलाई के तुलाई के पैसे किसानो से लिए जाते हैं, जिस पर जिले के मुखिया ने आश्वासन दिया है और जल्द से जल्द कार्रवाई की बात कही है!
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दमोह कलेक्टर सख्त निर्देश—तुलाई में गड़बड़ी और अनधिकृत पैसे लेने तुरंत होगी FIR दर्ज किसान हमारे अन्नदाता हैं, उनके साथ अन्याय बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा।” = प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है—पारदर्शिता, न्याय और विश्वास के साथ हर किसान के साथ खड़ा है। #Damoh
    1
    दमोह कलेक्टर सख्त निर्देश—तुलाई में गड़बड़ी और अनधिकृत पैसे लेने तुरंत होगी FIR दर्ज 
किसान हमारे अन्नदाता हैं, उनके साथ अन्याय बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा।”
=
प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है—पारदर्शिता, न्याय और विश्वास के साथ हर किसान के साथ खड़ा है।
#Damoh
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    जनता की आवाज़ Jabera, Damoh•
    1 hr ago
  • दक्खिनी माता मंदिर में रामायण भगते का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ कटनी के खिरहनी फाटक स्थित दक्खिनी माता मंदिर में आज दिनांक 02 मई 2026, दिन शनिवार को भक्तों द्वारा निकासी के उपलक्ष्य में श्री सिंगल रामायण समाज के तत्वावधान में भव्य रामायण भगते का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति भाव के साथ रामायण का रसपान किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके पश्चात रामायण पाठ और भजन-कीर्तन का क्रम देर रात तक चलता रहा। रामायण भगते में श्री चिरई निषाद, श्री सरमन निषाद, विन्नु साहू, नन्दू पंडा, रमेश निषाद एवं राकेश निषाद सहित खिरहनी फाटक के अनेक निवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। भजनों और चौपाइयों की मधुर ध्वनि से वातावरण गूंजता रहा, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता और आस्था को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार) #7509747686
    4
    दक्खिनी माता मंदिर में रामायण भगते का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
कटनी के खिरहनी फाटक स्थित दक्खिनी माता मंदिर में आज दिनांक 02 मई 2026, दिन शनिवार को भक्तों द्वारा निकासी के उपलक्ष्य में श्री सिंगल रामायण समाज के तत्वावधान में भव्य रामायण भगते का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति भाव के साथ रामायण का रसपान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके पश्चात रामायण पाठ और भजन-कीर्तन का क्रम देर रात तक चलता रहा। रामायण भगते में श्री चिरई निषाद, श्री सरमन निषाद, विन्नु साहू, नन्दू पंडा, रमेश निषाद एवं राकेश निषाद सहित खिरहनी फाटक के अनेक निवासी उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। भजनों और चौपाइयों की मधुर ध्वनि से वातावरण गूंजता रहा, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता और आस्था को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार)
#7509747686
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग: छतरपुर के बड़ामलहरा में शराब दुकान पर हमला, CCTV में कैद हमलावर छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर विवाद ने उग्र रूप ले लिया है। कस्बे में स्थित शराब दुकान पर अज्ञात लोगों ने पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान के बाहर खड़ी चारपहिया गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार चल रहे विवाद के चलते स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस पूरी घटना के CCTV फुटेज और हमलावरों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    ब्रेकिंग: छतरपुर के बड़ामलहरा में शराब दुकान पर हमला, CCTV में कैद हमलावर
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर विवाद ने उग्र रूप ले लिया है। कस्बे में स्थित शराब दुकान पर अज्ञात लोगों ने पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान के बाहर खड़ी चारपहिया गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लगातार चल रहे विवाद के चलते स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
इस पूरी घटना के CCTV फुटेज और हमलावरों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कटनी।। व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के आईटी/आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं) के छात्र-छात्राओं के लिए ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण 1 मई 2026 से 20 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण प्रशिक्षण के अंतर्गत विद्यार्थियों को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें अस्पताल के विभिन्न विभागों जैसे— ओपीडी कक्ष आईसीयू रूम महिला वार्ड सामान्य वार्ड प्रयोगशाला (लेब) प्रसूता वार्ड आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। इस भ्रमण से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला। गरिमामयी उपस्थिति में हुआ शुभारंभ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री भारत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्यावसायिक प्रशिक्षक (हेल्थ केयर) श्रीमती रेणुका पटेल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रशिक्षण के दौरान नर्सिंग स्टाफ श्री मनोज साहू द्वारा विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही है। साथ ही उन्हें विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है, जिससे वे अपने भविष्य के लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से निर्धारित कर सकें। - प्रशिक्षण का उद्देश्य इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य— विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना तकनीकी कौशल विकसित करना रोजगार के लिए तैयार करना है। विद्यार्थियों में इस कार्यक्रम के प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है और वे नई-नई तकनीकी जानकारियां उत्साहपूर्वक सीख रहे हैं। उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है तथा आशा व्यक्त की गई है कि यह प्रशिक्षण उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    1
    कटनी।। व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के आईटी/आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं) के छात्र-छात्राओं के लिए ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण 1 मई 2026 से 20 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण
प्रशिक्षण के अंतर्गत विद्यार्थियों को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें अस्पताल के विभिन्न विभागों जैसे—
ओपीडी कक्ष
आईसीयू रूम
महिला वार्ड
सामान्य वार्ड
प्रयोगशाला (लेब)
प्रसूता वार्ड
आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। इस भ्रमण से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला।
गरिमामयी उपस्थिति में हुआ शुभारंभ
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री भारत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्यावसायिक प्रशिक्षक (हेल्थ केयर) श्रीमती रेणुका पटेल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन
प्रशिक्षण के दौरान नर्सिंग स्टाफ श्री मनोज साहू द्वारा विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही है। साथ ही उन्हें विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है, जिससे वे अपने भविष्य के लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से निर्धारित कर सकें।
- प्रशिक्षण का उद्देश्य
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य—
विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना
तकनीकी कौशल विकसित करना
रोजगार के लिए तैयार करना
है। विद्यार्थियों में इस कार्यक्रम के प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है और वे नई-नई तकनीकी जानकारियां उत्साहपूर्वक सीख रहे हैं।
उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है तथा आशा व्यक्त की गई है कि यह प्रशिक्षण उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.