Shuru
Apke Nagar Ki App…
*सुल्तानपुर में गणेश विसर्जन को लेकर DM ने किया सीताकुंड घाट का निरीक्षण* सुल्तानपुर में गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सीताकुंड घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान नगरपालिका अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु रूप से विसर्जन व्यवस्था को लेकर साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित नियमों और ध्वनि मानकों का पालन कराने की बात कही है।
लालजी
*सुल्तानपुर में गणेश विसर्जन को लेकर DM ने किया सीताकुंड घाट का निरीक्षण* सुल्तानपुर में गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सीताकुंड घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान नगरपालिका अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु रूप से विसर्जन व्यवस्था को लेकर साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित नियमों और ध्वनि मानकों का पालन कराने की बात कही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *भारी बारिश वह तेज आंधी के कारण विद्युत सप्लाई बाधित होने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक व निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए* सुलतानपुर जिलाधिकारी द्वारा भारी बारिश/तेज आंधी के दृष्टिगत बाधित हुई विद्युत सप्लाई को ठीक कराने हेतु टाउन फीडर द्वितीय पांचोंपीरन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता , EXCN विद्युत व अन्य के साथ बैठक कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उक्त स्थान पर विद्युत विभाग के AE तथा अन्य कर्मचारियों द्वारा तार पर गिरे आम के पेड़ को हटा कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति इस क्षेत्रान्तर्गत सुनिश्चित की गई। उक्त सप्लाई लाइन पर आम का पेड़ गिर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी इसी प्रकार अभी तक विद्युत विभाग द्वारा 8 ट्रांसफार्मर को ठीक कर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है,अन्य स्थानों पर भी विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी सभी तत्परता से कार्य कर रहे है सभी स्थानों पर बाधित विद्युत आपूर्ति शीघ्र सही कराई जा रही है।1
- *सुलतानपुर । दिनांक 23.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत तिकोनिया पार्क के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा युवती को टक्कर मार देने एवं थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयोग की जाने वाले वाहन की बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट।* *सुलतानपुर । दिनांक 23.09.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत तिकोनिया पार्क के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा युवती को टक्कर मार देने एवं थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयोग की जाने वाले वाहन की बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट।*1
- स्मार्ट सिटी के दावों के बीच इंदिरा नगर की बदहाली बारिश में जल भराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल लखनऊ। स्मार्ट सिटी के दावों के बीच इंदिरा नगर की बदहाल तस्वीर सामने आई है। बारिश के बाद जलभराव और खराब सड़कों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़कों पर जमा पानी और लोगों को हो रही परेशानी साफ नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होते ही जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। करोड़ों रुपये की स्मार्ट सिटी योजनाओं के बावजूद यदि जलनिकासी और सड़कों की स्थिति ऐसी बनी हुई है तो जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जिम्मेदार विभाग वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जलनिकासी और सड़क व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए धरातल पर प्रभावी कार्रवाई करेंगे1
- अमेठी में इंजीनियरिंग का नायाब नमूना तेज बारिश और जलभराव के बीच बन रहा एक करोड़ का नाला, व्यापारियों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल अमेठी। नगर पंचायत अमेठी के सुल्तानपुर रोड पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नाले को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। तेज बारिश और घुटनों तक भरे पानी के बीच नाले का निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने आपत्ति जताई है। व्यापारियों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे नाले की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि नाला निर्माण में इस्तेमाल की जा रही बालू की गुणवत्ता खराब है और सीमेंट भी मानकों के अनुरूप नहीं है। उनका यह भी आरोप है कि एस्टिमेट में निर्धारित सरिया की तुलना में मौके पर कम मात्रा में और पुरानी सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि बारिश और जलभराव के बीच निर्माण कराए जाने से इसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के मुताबिक, निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर पूर्व में जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक जांच नहीं कराई गई। व्यापारियों का कहना है कि नाले की ऊंचाई और गहराई भी कई स्थानों पर अलग-अलग दिखाई दे रही है, जिससे भविष्य में जल निकासी की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। निर्माण कार्य पर आपत्ति जताने वालों में सुशील जायसवाल, संदीप अग्रहरि, पवन वर्मा, कमल सरोज, रमेश राव, पवन वैश्य, आनंद बरनवाल, अखिलेश सरोज, चित्रांशु जायसवाल, मोनू सोनी, आशीष जायसवाल, विकास सरोज, फारूक राइन, आरिफ, कृष्णा मोदनवाल, हिमांशु कुमार, राहुल लोहिया, सोनू कसौधन, अमित कुमार और अनूप अग्रहरि समेत अन्य व्यापारी शामिल हैं। नियमों के विपरीत निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश वहीं, नगर पंचायत के अभियंता अमित पाठक ने बताया कि नाला निर्माण को लेकर ठेकेदार को पूर्व में ही नोटिस जारी किया जा चुका है। हालांकि, अभी तक नोटिस का कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि नियमों के विपरीत बनाए जा रहे नाले को तुड़वाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण नहीं कराया गया और नाला नहीं तोड़ा गया तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और संबंधित विभाग से नाले के निर्माण की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है। व्यापारियों ने एस्टिमेट, एमबी, इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री, सरिया की मात्रा व गुणवत्ता तथा नाले की जल निकासी क्षमता का सत्यापन कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।1
- दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर । *अखंडनगर में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार,तमंचा-कारतूस बरामद* *सरावां में राजन गौतम को मारी गई थी गोली,दो अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम* सुलतानपुर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के सरावां गांव में राजन गौतम को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी शिवम राजभर निवासी सरावां को गिरफ्तार कर लिया।उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि 23 सितंबर को सरावां में राजन गौतम को अवैध असलहे से गोली मारी गई थी।घायल को सीएचसी अखंडनगर के बाद जिला अस्पताल सुलतानपुर और फिर बेहतर उपचार के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर,लखनऊ रेफर किया गया था।थानाध्यक्ष के अनुसार उनकी हालत सामान्य है।परिजनों की तहरीर पर चंदन राजभर,शुभम शुक्ला उर्फ अनुराग शुक्ला और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए शिवम राजभर को ग्राम उमरी स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज के पास से दबोच लिया।पुलिस के अनुसार पूछताछ में ग्राम प्रधानी के आगामी चुनाव को लेकर राजन गौतम और शुभम शुक्ला के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।बरामद असलहे के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।2
- सुल्तानपुर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, डीजे पर रोक बेअसर; बारिश के बावजूद भक्त नाचते-गाते शामिल, घाटों पर प्रशासन अलर्ट सुल्तानपुर में गणपति महोत्सव का समापन शुरू हो गया है। शुक्रवार रात शहर के कुछ इलाकों से शोभा यात्राएं निकाली गईं। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ; उन्होंने गणेश प्रतिमाओं को पॉलीथिन से ढंककर नाचते-गाते हुए यात्रा में हिस्सा लिया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के अनुसार, शुक्रवार रात करीब आधा दर्जन प्रतिमाएं विसर्जन यात्रा में शामिल हुईं। रोक के बावजूद डीजे में बेड स्पीड और इम्ब्रेशन लाइट का इस्तेमाल हुआ, प्रशासन इसे रोकने में नाकाम रहा। 'घर सुल्तानपुर फाउंडेशन' लगातार अभियान चला रहा था; बलरामपुर घटना के बाद प्रशासन की समितियों संग बैठक भी बेअसर रही। शहर में 14 सितंबर से शुरू हुए महोत्सव में 70 से ज्यादा प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं, जिनका विसर्जन शनिवार से होगा। चक्रवात और भारी बारिश के अलर्ट के चलते नदी में पानी का बहाव बढ़ा है। पुलिस और नगर पालिका की टीमें घाटों पर तैनात हैं, श्रद्धालुओं को सतर्क रहने को कहा।1
- *सुल्तानपुर में गणेश विसर्जन को लेकर DM ने किया सीताकुंड घाट का निरीक्षण* सुल्तानपुर में गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सीताकुंड घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान नगरपालिका अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु रूप से विसर्जन व्यवस्था को लेकर साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने गणेश विसर्जन के दौरान निर्धारित नियमों और ध्वनि मानकों का पालन कराने की बात कही है।1
- सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के बदलू का पुरवा, सरिया माफी गांव में महुआ के पेड़ के अवैध कटान का मामला सामने आया है। *बल्दीराय में महुआ के पेड़ का अवैध कटान, कार्रवाई की मांग* सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के बदलू का पुरवा, सरिया माफी गांव में महुआ के पेड़ के अवैध कटान का मामला सामने आया है। आरोप है कि मौके पर अवैध रूप से पेड़ काटे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।शिकायत में डिप्टी रेंजर बृजेश यादव के संरक्षण में अवैध पेड़ों की कटान कराए जाने का आरोप लगाया गया है। वहीं, पेड़ कटान का ठेका श्यामू निषाद के पास होने की बात कही गई है।ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मौके पर जांच कराकर अवैध कटान पर रोक लगाने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1
- बारिश से पलटी फॉर्च्यूनर, सिपाही पति-पत्नी ने 5 को बचायाः कन्नौज में जिला पंचायत अध्यक्ष गाड़ी में फंसी, राइफल से शीशे तोड़कर निकाला, सुल्तानपुर से कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर तेज बारिश के दौरान फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर तोड़कर पलट गई। कार में सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह समेत 5 लोग फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक सिपाही और उनकी पत्नी हादसा देखकर रुक गए। सिपाही ने तुरंत कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। कार के दरवाजे नहीं खुलने पर उन्होंने अपनी राइफल से कार के शीशे तोड़े। सिपाही की पत्नी ने आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों से मदद मांगी। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी 5 लोगों को एक-एक कर कार से बाहर निकाला। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करीब 2 बजे तालग्राम इलाके में हुआ। सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह फॉर्च्यूनर कार से लखनऊ से नोएडा जा रही थीं। कार सुल्तानपुर के धनपतगंज के रहने वाले विकास यादव चला रहे थे। कार में उषा सिंह के अलावा लखीमपुर के आयुष वर्मा, गनर हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार और नोएडा की गीतांजलि सिंह भी सवार थीं। कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 171 के पास पहुंची। इसी दौरान तेज बारिश और रफ्तार के कारण ड्राइवर कार पर नियंत्रण नहीं रख सके। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद करीब 20 मीटर की फेंसिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांचों लोगों को चोट आई। सिपाही पति-पत्नी ने बचाई 5 लोगों की जान इसी दौरान आशा ज्योति केंद्र, कन्नौज में तैनात महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह अपने सिपाही पति अमित तेवतिया के साथ सौरिख से कन्नौज जा रही थीं। रास्ते में उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर पलटी हुई फॉर्च्यूनर देखी। दोनों तुरंत गाड़ी रोककर मौके पर पहुंचे। कार में पांच लोग फंसे हुए थे। कार के दरवाजे नहीं खुल रहे थे। अमित तेवतिया ने तुरंत बचाव शुरू किया। उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से कार के शीशे तोड़े और लोगों को बाहर निकालने का रास्ता बनाया। सभी लोगों को बाहर निकाला। शीशा तोड़कर गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला इसके बाद दोनों ने कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 172, थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह और सेफ्टी वाहन की टीम ने बचाव कार्य में मदद की। घायल उषा सिंह, आयुष वर्मा और अरविंद कुमार को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। बाकी घायलों को भी मौके पर प्राथमिक इलाज दिया गया। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।1