दौसा आज कुंडल कस्बे में मुरली मनोहर बड़े मंदिर से ध्वज पूजन के साथ खेजडे वाले बालाजी महाराज की विशाल ध्वज-पद यात्रा निकाली गई इस दौरान विशेष पूजा अर्चना कर एवं आरती सहित ध्वज पूजन के साथ बालाजी महाराज की अलौकिक संघार एवं महा आरती के साथ ध्वजा पदयात्रा रवाना हुई इस दौरान सैकड़ो पद यात्रियों ने सुबह बड़े महादेव मंदिर से 8:00 बजे ध्वज पूजन के साथ बालाजी महाराज के जयकारा लगाते हुए तथा ढोल नगाड़ों की धूम के साथ ध्वजा पदयात्रा की शुरुआत हुई इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हाथों में बालाजी महाराज की ध्वजा लेकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए बालाजी धाम के लिए प्रस्थान किया इस दौरान मार्ग में जगह-जगह पद यात्रियों का स्वागत किया गया तथा पदयात्रा के कुंडल बालाजी महाराज को ध्वज अर्पित किया गया इस दौरान विशाल भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया गया इस दौरान एडवोकेट सियाराम शर्मा ने भी बालाजी महाराज की पदयात्रा में शामिल हुए इस दौरान सभी क्षेत्रवासियों के सर्वधर्म प्रेमी बंधुओ ने इस पदयात्रा में भाग लिया तथा डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए सैकड़ो महिला एवं पुरुषों पद यात्रियों ने भाग लिया इस दौरान खेजड़ी वाले बालाजी मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक महोत्सव को लेकर मंदिर समिति एवं धर्म प्रेमी जानते के द्वारा सभी तैयारियां को पूर्ण रूप देते हुए पदयात्रा में शामिल हुए मनीष, अजय जितेंद्र कुमार नरेश सियाराम शर्मा जितेंद्र कुमार शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे
दौसा आज कुंडल कस्बे में मुरली मनोहर बड़े मंदिर से ध्वज पूजन के साथ खेजडे वाले बालाजी महाराज की विशाल ध्वज-पद यात्रा निकाली गई इस दौरान विशेष पूजा अर्चना कर एवं आरती सहित ध्वज पूजन के साथ बालाजी महाराज की अलौकिक संघार एवं महा आरती के साथ ध्वजा पदयात्रा रवाना हुई इस दौरान सैकड़ो पद यात्रियों ने सुबह बड़े महादेव मंदिर से 8:00 बजे ध्वज पूजन के साथ बालाजी महाराज के जयकारा लगाते हुए तथा ढोल नगाड़ों की धूम के साथ ध्वजा पदयात्रा की शुरुआत हुई इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हाथों में बालाजी महाराज की ध्वजा लेकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए बालाजी धाम के लिए प्रस्थान किया इस दौरान मार्ग में जगह-जगह पद
यात्रियों का स्वागत किया गया तथा पदयात्रा के कुंडल बालाजी महाराज को ध्वज अर्पित किया गया इस दौरान विशाल भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया गया इस दौरान एडवोकेट सियाराम शर्मा ने भी बालाजी महाराज की पदयात्रा में शामिल हुए इस दौरान सभी क्षेत्रवासियों के सर्वधर्म प्रेमी बंधुओ ने इस पदयात्रा में भाग लिया तथा डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए सैकड़ो महिला एवं पुरुषों पद यात्रियों ने भाग लिया इस दौरान खेजड़ी वाले बालाजी मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक महोत्सव को लेकर मंदिर समिति एवं धर्म प्रेमी जानते के द्वारा सभी तैयारियां को पूर्ण रूप देते हुए पदयात्रा में शामिल हुए मनीष, अजय जितेंद्र कुमार नरेश सियाराम शर्मा जितेंद्र कुमार शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे
- नगरीय निकाय आम चुनाव-2026: मतदान दलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न,367 पीठासीन अधिकारियों एवं 365 प्रथम मतदान अधिकारियों को दिया सैद्धांतिक एवं ईवीएम का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण सवाई माधोपुर, 27 अगस्त। आगामी 9 एवं 11 सितंबर 2026 को होने वाले नगरीय निकाय आम चुनाव के लिए गठित मतदान दलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय के दक्षिण परिसर में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में कुल 367 पीठासीन अधिकारियों एवं 365 प्रथम मतदान अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया, ईवीएम संचालन एवं मतदान संबंधी आवश्यक प्रावधानों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 25 अगस्त को दो पारियों में कुल 250 पीठासीन अधिकारियों एवं 247 प्रथम मतदान अधिकारियों तथा द्वितीय दिवस 27 अगस्त को दो पारियों में 117 पीठासीन अधिकारियों एवं 118 प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। द्वितीय दिवस जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों में पहुंचकर पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों से संवाद किया तथा ईवीएम संचालन की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया एवं ईवीएम संचालन का गुणवत्तापूर्ण सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि मतदान दिवस पर प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हो। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया एवं ईवीएम संचालन की सैद्धांतिक जानकारी के साथ सभी प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी कराया गया। प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं कार्मिकों की समझ का आकलन करने के लिए प्रशिक्षण उपरांत टेस्ट भी आयोजित किया गया। सहायक प्रशिक्षण अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दिनेश कुमार गुप्ता, एडीपीसी हरकेश लाल मीणा सहित प्रशिक्षण प्रकोष्ठ से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान सवाई माधोपुर, खण्डार, बौंली, वजीरपुर, बामनवास एवं गंगापुर सिटी से संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी मौजूद रहे।1
- कमल का फूल, हमारी भूल—अबकी बार सवालों का हिसाब जरूरी है #राजस्थान #राजनीति #जनताकीआवाज #CityCablenewsjaipur1
- *श्रीलंका ने भारत को नहीं जीतने दिया दूसरा टेस्ट:* फॉलोऑन खेलने के बावजूद मैच ड्रॉ कराया, सोनल दिनूषा का दोनों पारियों में शतक भारत की मजबूत शुरुआत: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 503/9 के विशाल स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की थी। भारत के लिए ध्रुव जुरेल (115 रन) और देवदत्त पडिक्कल (117 रन) ने शानदार शतकीय पारियां खेली थीं।श्रीलंका की पहली पारी और फॉलोऑन: जवाब में श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में महज 290 रनों पर ढेर हो गई थी। श्रीलंका के लिए नंबर 6 पर आए सोनल दिनूषा ने 103 रनों की साहसी पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को फॉलोऑन से नहीं बचा सके। भारत को पहली पारी के आधार पर 213 रनों की विशाल बढ़त मिली।दूसरी पारी में दिनूषा का ऐतिहासिक पलटवार: फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में कमाल का जज्बा दिखाया। सोनल दिनूषा ने 264 गेंदों का सामना करते हुए 133 रनों की नाबाद मैराथन पारी खेली। उनका साथ पासिंदु सूरियबंडारा (92 रन) और केशरा नुवंत (46 रन) ने बखूबी निभाया।आखरी दिन गेंदबाजों की बेअसर रणनीति: मैच के पांचवें और आखिरी दिन भारत को जीत के लिए सिर्फ 4 विकेट चाहिए थे। लेकिन दिनूषा ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर भारत के स्पिनरों और तेज गेंदबाजों को पूरे दिन तरसाया। श्रीलंका ने 429/9 के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी घोषित की, जिसके तुरंत बाद दोनों कप्तानों ने मैच ड्रॉ करने पर सहमति जताई। भारत की तरफ से दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- Best Credit Card For Students | Student Credit Card | Best Credit Cards #creditcard Best Credit Card For Students | Student Credit Card | Best Credit Cards #creditcard1
- लालसोट से डिग्गीपुरी की 48वीं पदयात्रा की कमान नेमी चन्द जागा को, बने अध्यक्ष डिग्गीपुरी की 48वीं पदयात्रा के अध्यक्ष बने नेमी चन्द जागा लालसोट में श्री कल्याण मंडल की बैठक में नेमी चन्द जागा को अध्यक्ष एवं विजय जांगिड़ कोषाध्यक्ष चुना गया। पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।1
- डोटासरा का बीजेपी पर बड़ा आरोप, बोले- अधिकारियों के फीडबैक से टिकट देना गलत जयपुर। निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डोटासरा ने दावा किया कि बीजेपी के कुछ नेता संभावित रूप से जीतने वाले उम्मीदवारों की जानकारी एसडीएम से मांग रहे हैं और अधिकारियों के फीडबैक के आधार पर टिकट देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। डोटासरा ने कहा कि यदि टिकट वितरण में ब्यूरोक्रेसी की राय को प्राथमिकता दी जा रही है, तो यह बीजेपी के अंदरूनी सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर के फीडबैक के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करना चाहिए। पीसीसी चीफ ने मांग की कि निकाय चुनाव की टिकट प्रक्रिया से ब्यूरोक्रेसी को दूर रखा जाए। उन्होंने बीजेपी को अपने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर टिकट वितरण करने की सलाह दी। डोटासरा के इस बयान के बाद निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।1
- कट बंद, ट्रैफिक का दबाव बढ़ा: कालवाड़ रोड पर जाम बना आफत हाथोज-बाईपास के बीच कई कट बंद होने से बढ़ी परेशानी, रावण गेट और प्रताप सर्कल पर यातायात का दबाव बढ़ा; एक घंटे में तय हो रहा सफर जयपुर। कालवाड़ रोड पर इन दिनों बढ़ता यातायात दबाव आमजन के लिए परेशानी का सबब बन गया है। हाथोज से बाईपास के बीच कई कट बंद किए जाने के बाद वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसके चलते कालवाड़ रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यातायात व्यवस्था में बदलाव के बाद रोजाना आने-जाने वाले लोगों का समय और ईंधन दोनों अधिक खर्च हो रहे हैं। रावण गेट के बीच कट बंद होने से लंबा चक्कर करधनी से रावण गेट के बीच कट बंद होने के कारण वाहन चालकों को आगे जाकर यू-टर्न लेना पड़ रहा है। इससे आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को भी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई इलाकों में आने-जाने के लिए करीब दो किलोमीटर तक का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। प्रताप सर्कल का कट बंद, मुख्य सड़क पर बढ़ा दबाव प्रताप सर्कल की ओर जाने वाला कट बंद होने से कालवाड़ रोड पर ट्रैफिक का दबाव और बढ़ गया है। पहले बड़ी संख्या में वाहन प्रताप सर्कल की तरफ डायवर्ट हो जाते थे, जिससे कालवाड़ रोड पर यातायात का दबाव कम रहता था। अब कट बंद होने के कारण अधिकतर वाहन मुख्य सड़क पर ही बने रहने से जाम की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। बाईपास से हाथोज तक एक घंटे का सफर जाम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाईपास से हाथोज पहुंचने में करीब एक घंटे तक का समय लग रहा है। वहीं हाथोज से बाईपास की तरफ जाने वाले वाहन भी करीब एक घंटे तक जाम में फंस रहे हैं। सुबह और शाम के समय स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। स्थानीय कॉलोनियों के लोग भी परेशान कालवाड़ रोड से जुड़ी आसपास की कॉलोनियों के लोगों को भी कट बंद होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। रोजमर्रा के काम से निकलने वाले लोगों को पहले की तुलना में लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि बंद किए गए कटों की व्यवस्था की समीक्षा की जाए और यातायात दबाव को कम करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में कालवाड़ रोड पर जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है। कट बंद, ट्रैफिक का दबाव बढ़ा: कालवाड़ रोड पर जाम बना आफत हाथोज-बाईपास के बीच कई कट बंद होने से बढ़ी परेशानी, रावण गेट और प्रताप सर्कल पर यातायात का दबाव बढ़ा; एक घंटे में तय हो रहा सफर जयपुर। कालवाड़ रोड पर इन दिनों बढ़ता यातायात दबाव आमजन के लिए परेशानी का सबब बन गया है। हाथोज से बाईपास के बीच कई कट बंद किए जाने के बाद वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसके चलते कालवाड़ रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यातायात व्यवस्था में बदलाव के बाद रोजाना आने-जाने वाले लोगों का समय और ईंधन दोनों अधिक खर्च हो रहे हैं। रावण गेट के बीच कट बंद होने से लंबा चक्कर करधनी से रावण गेट के बीच कट बंद होने के कारण वाहन चालकों को आगे जाकर यू-टर्न लेना पड़ रहा है। इससे आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को भी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई इलाकों में आने-जाने के लिए करीब दो किलोमीटर तक का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। प्रताप सर्कल का कट बंद, मुख्य सड़क पर बढ़ा दबाव प्रताप सर्कल की ओर जाने वाला कट बंद होने से कालवाड़ रोड पर ट्रैफिक का दबाव और बढ़ गया है। पहले बड़ी संख्या में वाहन प्रताप सर्कल की तरफ डायवर्ट हो जाते थे, जिससे कालवाड़ रोड पर यातायात का दबाव कम रहता था। अब कट बंद होने के कारण अधिकतर वाहन मुख्य सड़क पर ही बने रहने से जाम की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। बाईपास से हाथोज तक एक घंटे का सफर जाम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाईपास से हाथोज पहुंचने में करीब एक घंटे तक का समय लग रहा है। वहीं हाथोज से बाईपास की तरफ जाने वाले वाहन भी करीब एक घंटे तक जाम में फंस रहे हैं। सुबह और शाम के समय स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। स्थानीय कॉलोनियों के लोग भी परेशान कालवाड़ रोड से जुड़ी आसपास की कॉलोनियों के लोगों को भी कट बंद होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। रोजमर्रा के काम से निकलने वाले लोगों को पहले की तुलना में लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि बंद किए गए कटों की व्यवस्था की समीक्षा की जाए और यातायात दबाव को कम करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में कालवाड़ रोड पर जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है।1
- टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा टोडाभीम।करौली। टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का सड़कों पर जमावड़ा रहने से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। दिनभर पशु मुख्य सड़कों और बाजारों में घूमते नजर आते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं रात के समय यही आवारा पशु खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त गौशाला नहीं होने के कारण आवारा पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़कों से पशुओं को हटाने और स्थायी समाधान के लिए गौशाला की व्यवस्था कराने की मांग की है।2
- विराटनगर में सड़क दुर्घटना के बाद मचा बवाल, पुलिस कार्रवाई का VIDEO वायरल विराटनगर | NH-248A पर बस और पिकअप की भिड़ंत के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया, जिसके दौरान पुलिस और युवकों के बीच हुई कार्रवाई का VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि सड़क जाम हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया, लेकिन वायरल VIDEO ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के बजाय पुलिस ने सख्ती दिखाई। ❓ क्या कानून व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर इस प्रकार की कार्रवाई उचित है? ❓ क्या संवाद और समझाइश की जगह बल प्रयोग समाधान है? ❓ वायरल VIDEO में दिख रही घटना की जवाबदेही कौन तय करेगा? ⚠️ यह समाचार वायरल VIDEO और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी पक्ष को दोषी ठहराना हमारा उद्देश्य नहीं है। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। 📢 आपकी क्या राय है? कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दें। Raj Janta Seva-84 Live News1