Shuru
Apke Nagar Ki App…
टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा टोडाभीम।करौली। टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का सड़कों पर जमावड़ा रहने से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। दिनभर पशु मुख्य सड़कों और बाजारों में घूमते नजर आते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं रात के समय यही आवारा पशु खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त गौशाला नहीं होने के कारण आवारा पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़कों से पशुओं को हटाने और स्थायी समाधान के लिए गौशाला की व्यवस्था कराने की मांग की है।
Kailash sattavan
टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा टोडाभीम।करौली। टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का सड़कों पर जमावड़ा रहने से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। दिनभर पशु मुख्य सड़कों और बाजारों में घूमते नजर आते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं रात के समय यही आवारा पशु खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त गौशाला नहीं होने के कारण आवारा पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़कों से पशुओं को हटाने और स्थायी समाधान के लिए गौशाला की व्यवस्था कराने की मांग की है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा टोडाभीम।करौली। टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का सड़कों पर जमावड़ा रहने से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। दिनभर पशु मुख्य सड़कों और बाजारों में घूमते नजर आते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं रात के समय यही आवारा पशु खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त गौशाला नहीं होने के कारण आवारा पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़कों से पशुओं को हटाने और स्थायी समाधान के लिए गौशाला की व्यवस्था कराने की मांग की है।2
- मेहंदीपुर बालाजी के तीन पहाड़ आम रास्ते पर बंदरों का आतंक, यात्रियों की बढ़ी परेशानी मेहंदीपुर बालाजी। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी में तीन पहाड़ के आम रास्ते पर बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन बंदरों के झुंड के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों एवं यात्रियों के अनुसार, बंदर कई बार राह चलते यात्रियों को पकड़ लेते हैं और हमला करने का प्रयास करते हैं। कुछ मामलों में बंदरों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे श्रद्धालुओं में भय का माहौल बना रहता है। यात्रियों के हाथ में पानी की बोतल, प्रसाद अथवा खाने-पीने का कोई सामान दिखाई देते ही बंदर उसे छीनने के लिए झपट पड़ते हैं। कई बार अचानक हमला होने से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से परेशान हो जाते हैं। स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि तीन पहाड़ के इस व्यस्त आम रास्ते पर बंदरों के बढ़ते आतंक को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालु और आमजन सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें।1
- राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की दलोट तहसील के ऊदियाखेड़ी गांव से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां बच्चों को स्कूल जाने के लिए पानी के ऊपर गिरे खजूर के पेड़ को ही पुल की तरह इस्तेमाल करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पहले बांस का अस्थायी पुल बनाया था, लेकिन बारिश में वह बह गया। बताया जा रहा है कि पुलिया दो बार स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण का रास्ता अब तक साफ नहीं हो सका है। ग्रामीणों की मजबूरी ने कुदरत के एक गिरे हुए पेड़ को रास्ता तो बना दिया, लेकिन सवाल है—पक्की पुलिया आखिर कब बनेगी? क्योंकि बच्चों की जिंदगी से बड़ा कोई विवाद नहीं, प्रशासन को अब इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।1
- गंगापुर सिटी इंदरगढ़ माता रानी के पवित्र सावन माह में श्रद्धालुओं ने 108 मी लंबा लहरिया भेंट कर मनाया लहरिया महोत्सव1
- पिछले तीन साल से खोहरा चौहान मे जेजेएम की एक बोरिंग पड़ी है खराब लेकिन जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर नहीं दे रहे हैं ध्यान ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार जिला कलेक्टर अलवर को एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव को भी दी है अलवर के रैणी उपखण्ड क्षेत्र की नव गठित ग्राम पंचायत मुख्यालय खोहरा चौहान पर 2023 में जेजेएम योजना के तहत दो बोरिंग पूरे गांव खोहरा चौहान की आपूर्ति हेतु लगाए गए थे लेकिन इनमें एक बोरिंग तो मात्र डेढ़ माह बाद ही खराब हो गया जिसको आज तक भी रैणी जलदाय विभाग द्वारा ठीक नहीं कराया गया है जिससे गांव में पेयजल सम्बंधित समस्या ज्यों की त्यों ही बनी हुई है। इस सम्बन्ध में मिडिया के सामने स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में 2023 में जेजेएम योजना के तहत दो बोरिंग कराए गए थे जिनमें दोनों में ही खूब जोरदार पानी हुआ है लेकिन इनमें से एक बोरिंग तो मात्र डेढ़ माह बाद ही खराब हो गया था जिसको आज दिनांक तक भी रैणी जलदाय विभाग द्वारा ठीक नहीं कराया गया है इसलिए गांव में 2023 से ही पेयजल सम्बंधित विकट समस्या बनी हुई है लेकिन जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर इस समस्या से अनजान बने हुए हैं जिसका खामियाजा आमजनता को भुगतना पड़ रहा है। *जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर बन रहे हैं अनजान* इस सम्बन्ध में पूर्व वार्ड पंच हेमलता देवी सहित अनेक स्थानीय युवाओं ने बताया कि हमने इसकी शिकायत फरवरी 2025 में ही हमारे सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव को भी दे दी गई है इसके लिए सांसद केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बन्ना राम मीना के द्वारा जलदाय विभाग के आला अधिकारियों को इस सम्बन्ध में मिडिया के सामने ही मौखिक आदेश दिए गए थे।1
- जयपुर में आयोजित दैनिक भास्कर के हाइपर लोकल एडिटोरियल ट्रेनिंग प्रोग्राम में दैनिक भास्कर के पत्रकार सुमित शर्मा टोडाभीम को बेस्ट स्टोरी अवार्ड से डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया सम्मानित, सिंघनिया में 85 साल की महिला ने ज्वेलरी बेच स्कूल को दिया दान, "बोली मैं बूढी हो गई अब क्या गहने पहनूंगी, अच्छे कमरे बनेंगे तो बच्चे पढ़ेंगे" स्टोरी के लिए किया सम्मानित।1
- *नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही लगभग 100 की मौत 133 भारतीय पर्यटक लापता* नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के कस्टम ऑफिस की बताई जा रही है। यहां आई बाढ़ कितनी विकराल थी इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है। करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पानी की लहरें पार कर गईं हैं। जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भाग रहे हैं। कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। *नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही लगभग 100 की मौत 133 भारतीय पर्यटक लापता* नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के कस्टम ऑफिस की बताई जा रही है। यहां आई बाढ़ कितनी विकराल थी इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है। करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पानी की लहरें पार कर गईं हैं। जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भाग रहे हैं। कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।1
- नेपाल में बाढ़- 133 भारतीय लापता, 160 मौतें; कर्नाटक में नहीं गाया जाएगा पूरा वंदेमातरम; शाह बोले- देश धर्मशाला नहीं नमस्कार, तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में भारी तबाही मचाई। सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। भारतीय टूरिस्ट भी लापता हैं। कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने राष्ट्रियगीत वंदेमातरम को लेकर बयान दिया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने घुसपैठियों को लेकर क्या बयान दिया।1