Shuru
Apke Nagar Ki App…
पर्ची वाले बाबाओ की लड़ाई अब धर्म के दरबार से निकलकर राजनीति के अखाड़े तक पहुंच गई है
Surendra sharma
पर्ची वाले बाबाओ की लड़ाई अब धर्म के दरबार से निकलकर राजनीति के अखाड़े तक पहुंच गई है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- इंदरगढ़ नगर में चला प्रशासन का बुलडोजर, ग्वालियर चौराहे पर दुकानों पर अतिक्रमण ध्वस्त *इंदरगढ़ नगर में चला प्रशासन का बुलडोजर, ग्वालियर चौराहे पर दुकानों पर अतिक्रमण ध्वस्त* *इंदरगढ़।* नगर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को ग्वालियर चौराहे पर नगर परिषद की टीम जेसीबी मशीन लेकर पहुंची और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान दो दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जेसीबी से टीनशेड और अवैध निर्माण को ढहाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद अब शहर में चर्चा है कि क्या ये कार्रवाई सिर्फ दिखावे तक सीमित रहेगी या नगर के बाकी अतिक्रमण वाले इलाकों पर भी इसी तरह बुलडोजर चलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्वालियर चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के बाद अब देखना होगा कि नगर में आगे और कितनी जगहों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होती है या नहीं।1
- पर्ची वाले बाबाओ की लड़ाई अब धर्म के दरबार से निकलकर राजनीति के अखाड़े तक पहुंच गई है1
- मोटरसाइकिल चोरों के खिलाफ भितरवार पुलिस की कार्यवाही एक बाइक के साथ चोर गिरफ्तार , डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश मोटरसाइकिल चोरों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी एक और बाइक चोर गिरफ्तार , चोरी की बाइक बरामद पकड़े गए बाइक चोर ने पुलिस को अपना नाम मलखान सिंह पुत्र जगदीश रावत उम्र 37 साल निवासी कारोवाह थाना सीहोर जिला शिवपुरी का बताया गया है .... इससे पहले भी भितरवार पुलिस ने बाइक चोरों को पकड़कर चोरी की लगभग एक दर्जन मोटरसाइकिल बरामद की थी एसडीओपी गगन हनवत के निर्देश पर प्रभारी थाना प्रभारी बलबीर सिंह मावई की बाइक चोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी1
- ग्राम गढ़ी मानसिंह रावत मामले में राम बाई पहुंची पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्राम गढ़ी मानसिंह रावत मामले में राम बाई पहुंची पुलिस अधीक्षक कार्यालय1
- पंडोखर सरकार का धीरेंद्र शास्त्री पर बड़ा हमला, बोले- ये हिंदू राष्ट्र नहीं वोट यात्रा है, सनातन के नाम पर राजनीति पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरु शरण महाराज ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की बुंदेलखंड यात्रा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की यह पांच दिन, पांच सौ किलोमीटर की यात्रा सागर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, सतना जिलों में हो रही है। यह हिंदू राष्ट्र, सनातन, रामराज्य या गौ माता के लिए नहीं है, बल्कि राजनीतिक यात्रा है। महाराज ने कहा कि यह विधानसभा-लोकसभा का सपना और मंत्री बनने की तैयारी है। भीड़ और समर्थन का सर्वे कर रहे हैं कि कहां से चुनाव लड़ना सेफ रहेगा। अगर यह यात्रा धार्मिक होती तो हैदराबाद, पश्चिम बंगाल या कश्मीर में होती, जहां हिंदुओं को जगाने की जरूरत है। यह वोट यात्रा है। *1
- अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही! मरीज को जमीन पर लेटकर करना पड़ा इलाज का इंतजार दतिया जिला चिकित्सालय दतिया में अव्यवस्थाओं और लापरवाही से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक मरीज अस्पताल परिसर में जमीन पर लेटा हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि मरीज प्रताप पुत्र परशुराम निवासी ग्राम शुक्लहरी इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचा था। वीडियो में मरीज के लिए स्ट्रेचर की व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। वहीं, मौके पर इलाज के लिए डॉक्टर या पैरामेडिकल स्टाफ की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मरीज को स्ट्रेचर तक पहुंचाने के लिए अस्पताल का कोई कर्मचारी या सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में सवाल उठता है कि गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को यदि समय पर स्ट्रेचर और जरूरी चिकित्सा सहायता नहीं मिलेगी तो उनकी स्थिति और गंभीर हो सकती है।जमीन पर लेटे मरीज को संक्रमण का खतरा भी हो सकता है। वायरल वीडियो ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रबंधन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और मरीजों के लिए स्ट्रेचर सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था कब तक सुनिश्चित की जाती है। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही! मरीज को जमीन पर लेटकर करना पड़ा इलाज का इंतजार दतिया जिला चिकित्सालय दतिया में अव्यवस्थाओं और लापरवाही से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक मरीज अस्पताल परिसर में जमीन पर लेटा हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि मरीज प्रताप पुत्र परशुराम निवासी ग्राम शुक्लहरी इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचा था। वीडियो में मरीज के लिए स्ट्रेचर की व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। वहीं, मौके पर इलाज के लिए डॉक्टर या पैरामेडिकल स्टाफ की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मरीज को स्ट्रेचर तक पहुंचाने के लिए अस्पताल का कोई कर्मचारी या सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में सवाल उठता है कि गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को यदि समय पर स्ट्रेचर और जरूरी चिकित्सा सहायता नहीं मिलेगी तो उनकी स्थिति और गंभीर हो सकती है।जमीन पर लेटे मरीज को संक्रमण का खतरा भी हो सकता है। वायरल वीडियो ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रबंधन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और मरीजों के लिए स्ट्रेचर सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था कब तक सुनिश्चित की जाती है।1
- डाइट के प्रशिक्षण हॉल में गोयरा घुसने से मची खलबली, दीवार पर लटका सांप देख और बढ़ी दहशत* दतिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एफएलएन प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच अचानक एक गोयरा पहुंच गया। प्रशिक्षण हॉल में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाएं उस समय प्रशिक्षण में ध्यान मग्न थे, तभी गोयरा टेबलों के नीचे घुस गया। अचानक सांप जैसे जीव को टेबलों के नीचे देखकर शिक्षक-शिक्षिकाओं में दहशत फैल गई। देखते ही देखते प्रशिक्षण हॉल में खलबली मच गई और शिक्षक-शिक्षिकाएं हॉल से बाहर निकलकर डाइट के मैदान में पहुंच गईं।बताया जा रहा है कि इसी दौरान प्रशिक्षण हॉल की दीवार पर लगे लाइट के स्विच के पास एक नागिन भी लटकी हुई दिखाई दी, जिसके बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं की दहशत और बढ़ गई। एक तरफ टेबलों के नीचे गोयरा और दूसरी तरफ दीवार पर सांप दिखाई देने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रशिक्षण हॉल से निकलकर शिक्षक-शिक्षिकाएं डाइट मैदान में दिखाई दे रहे हैं। गनीमत रही कि इस दौरान किसी भी शिक्षक-शिक्षिका को सांप ने नहीं काटा और कोई अनहोनी नहीं हुई।इस घटना के बाद डाइट परिसर में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाओं में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल देखा गया।1
- सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, डबरा में युवाओं ने निकाली रैली SDM को सौंपा ज्ञापन डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, डबरा में युवाओं ने निकाली रैली SDM को सौंपा ज्ञापन अभिनेता एवं पूर्व WWE रेसलर सौरव गुर्जर से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर गुरुवार को डबरा में शहर विकास संघर्ष समिति के सदस्यों और समर्थकों ने यात्रा निकाली। यात्रा के बाद समिति के प्रतिनिधि डबरा एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग रखी। समिति की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा डबरा एसडीएम के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि मामले की जांच के दौरान सामने आने वाले सभी तथ्यों को निष्पक्ष रूप से देखा जाए। समिति ने किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न होने देने और पूरी कार्रवाई कानून के तहत किए जाने की मांग की। ज्ञापन में समिति ने सौरव गुर्जर को न्याय दिलाने तथा उनकी रिहाई की मांग भी रखी। समिति के सदस्यों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होने के बाद ही तथ्यों की स्पष्ट स्थिति सामने आनी चाहिए। गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एक 29 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर हैदराबाद की गच्चीबोवली पुलिस ने सौरव गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक उन्हें 17 सितंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया, जिसके बाद हैदराबाद ले जाकर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। महिला द्वारा लगाए गए आरोप अभी जांच और न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं तथा अदालत में सिद्ध नहीं हुए हैं। डबरा शहर विकास संघर्ष समिति ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कर सभी संबंधित तथ्यों को सामने लाया जाए तथा कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाए।1