logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांसी में

3 hrs ago
user_Prince kumar
Prince kumar
Artist बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बांसी में

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बांसी में
    1
    बांसी में
    user_Prince kumar
    Prince kumar
    Artist बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिद्धार्थ नगर - डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल द्वारा हजारों महिलाओ के साथ रैलिया करते नजर आ रहे है लोकसभा मे महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते नजर आये वही महिलाओ के हक़ को लेकर जूझते देखे जा रहे और विपक्ष पर आरोप लगाते हुए महिला अधिकार पर पर साथ नही देने की बात कही जा रही है सांसद जगदम्बिका पाल डुमरियागंज महिलाओं को 33% आरक्षण दिए जाने के मुद्दे को लेकर आज डुमरियागंज के लोकप्रिय एवं जनप्रिय सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में बीएसए ग्राउंड, सिद्धार्थनगर से नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर तक एक भव्य एवं विशाल “जन आक्रोश रैली” का आयोजन किया गया। इस रैली में हजारों की संख्या में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। रैली के दौरान पूरे मार्ग में महिलाओं का उत्साह और आक्रोश साफ दिखाई दिया। हाथों में तख्तियां और नारों के माध्यम से महिलाओं ने 33% आरक्षण की अपनी मांग को जोरदार तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और उन्हें हर हाल में उनका उचित हक मिलना चाहिए। इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु “नारी शक्ति वंदन” जैसे ऐतिहासिक विधेयक को गंभीरता से आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित कराने के लिए लोकसभा में तीन दिनों तक विशेष सत्र का संचालन किया गया तथा विपक्ष के सभी दलों से सहयोग की अपील भी की गई। इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस के कुछ सदस्यों द्वारा इस विधेयक का विरोध किया गया, जिसके कारण यह पारित नहीं हो सका। सांसद ने कहा कि यह विषय केवल एक विधेयक का नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से देशभर की महिलाओं में व्यापक आक्रोश है, जो आज इस रैली के माध्यम से स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिलाओं के अधिकारों की इस लड़ाई को वे निरंतर मजबूती से उठाते रहेंगे और जब तक महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार हो रहा है। कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य , नौगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद माधव , सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल राजेंद्र पांडे जी, सच्चिदानंद पांडे , जयवर्धन तिवारी , नवनियुक्त सभासद दिलीप सिंह , उसका नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल , शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा , सरोज शुक्ला बिंदुवती मिश्रा, सीमा मिश्रा , विनीत चतुर्वेदी, गायत्री देवी, रीता पांडे, सुधा त्रिपाठी, प्रभावती, मनीष निषाद, रेखा गुप्ता, मनीता देवी, सुमन साहनी, सहित हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर इस रैली को ऐतिहासिक बना दिया। महिलाओं ने एक स्वर में महिला आरक्षण के समर्थन में अपनी मांग रखते हुए सरकार से इस विधेयक को शीघ्र लागू कराने की अपेक्षा व्यक्त की। रैली के दौरान “नारी शक्ति जिंदाबाद” और “महिला अधिकार हमारा अधिकार” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। यह जन आक्रोश रैली पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई, जिसने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भागीदारी के पक्ष में एक सशक्त संदेश समाज एवं शासन-प्रशासन तक पहुंचाया।
    1
    सिद्धार्थ नगर - डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल द्वारा हजारों महिलाओ के साथ रैलिया करते नजर आ रहे है लोकसभा मे महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते नजर आये वही महिलाओ के हक़ को लेकर जूझते देखे जा रहे और विपक्ष पर आरोप लगाते हुए महिला अधिकार पर पर साथ नही देने की बात कही जा रही है सांसद जगदम्बिका पाल डुमरियागंज
महिलाओं को 33% आरक्षण दिए जाने के मुद्दे को लेकर आज डुमरियागंज के लोकप्रिय एवं जनप्रिय सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में बीएसए ग्राउंड, सिद्धार्थनगर से नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर तक एक भव्य एवं विशाल “जन आक्रोश रैली” का आयोजन किया गया। इस रैली में हजारों की संख्या में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
रैली के दौरान पूरे मार्ग में महिलाओं का उत्साह और आक्रोश साफ दिखाई दिया। हाथों में तख्तियां और नारों के माध्यम से महिलाओं ने 33% आरक्षण की अपनी मांग को जोरदार तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और उन्हें हर हाल में उनका उचित हक मिलना चाहिए।
इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु “नारी शक्ति वंदन” जैसे ऐतिहासिक विधेयक को गंभीरता से आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित कराने के लिए लोकसभा में तीन दिनों तक विशेष सत्र का संचालन किया गया तथा विपक्ष के सभी दलों से सहयोग की अपील भी की गई। इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस के कुछ सदस्यों द्वारा इस विधेयक का विरोध किया गया, जिसके कारण यह पारित नहीं हो सका।
सांसद ने कहा कि यह विषय केवल एक विधेयक का नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से देशभर की महिलाओं में व्यापक आक्रोश है, जो आज इस रैली के माध्यम से स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिलाओं के अधिकारों की इस लड़ाई को वे निरंतर मजबूती से उठाते रहेंगे और जब तक महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार हो रहा है।
कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य , नौगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद माधव , सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल राजेंद्र पांडे जी, सच्चिदानंद पांडे , जयवर्धन तिवारी , नवनियुक्त सभासद दिलीप सिंह , उसका नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल , शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा , सरोज शुक्ला  बिंदुवती मिश्रा, सीमा मिश्रा , विनीत चतुर्वेदी, गायत्री देवी, रीता पांडे, सुधा त्रिपाठी, प्रभावती, मनीष निषाद, रेखा गुप्ता, मनीता देवी, सुमन साहनी, सहित हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर इस रैली को ऐतिहासिक बना दिया।
महिलाओं ने एक स्वर में महिला आरक्षण के समर्थन में अपनी मांग रखते हुए सरकार से इस विधेयक को शीघ्र लागू कराने की अपेक्षा व्यक्त की। रैली के दौरान “नारी शक्ति जिंदाबाद” और “महिला अधिकार हमारा अधिकार” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
यह जन आक्रोश रैली पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई, जिसने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भागीदारी के पक्ष में एक सशक्त संदेश समाज एवं शासन-प्रशासन तक पहुंचाया।
    user_Ravindra kumar Kashyap
    Ravindra kumar Kashyap
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • iahajahns aubakwvsueb bwneoeej agabibe7w jsb4b keboehuek msbksu2b ksbsksos kejejieo
    1
    iahajahns
aubakwvsueb
bwneoeej
agabibe7w
jsb4b
keboehuek
msbksu2b
ksbsksos
kejejieo
    user_Shrvan
    Shrvan
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Umesh Kumar
    1
    Post by Umesh Kumar
    user_Umesh Kumar
    Umesh Kumar
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by VIJAY BAHADUR कपिलवस्तु न्यूज़
    1
    Post by VIJAY BAHADUR कपिलवस्तु न्यूज़
    user_VIJAY BAHADUR कपिलवस्तु न्यूज़
    VIJAY BAHADUR कपिलवस्तु न्यूज़
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नवागत एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने लेहड़ा देवी का दर्शन कर फरेंदा कस्बे से जातें हुए! #Maharajganj #police #sp
    1
    नवागत एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने लेहड़ा देवी का दर्शन कर फरेंदा कस्बे से जातें हुए!
#Maharajganj 
#police 
#sp
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संतकबीरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में गुरुवार को रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह के उपलक्ष्य में ‘बड़ा खाना’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने जवानों के साथ बैठकर भोजन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की मौजूदगी में आयोजित विशेष भोज में दीक्षांत परेड में शामिल रिक्रूट आरक्षियों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों को अपने हाथों से भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन किया। पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले रिक्रूटों को बधाई देते हुए कहा कि ‘बड़ा खाना’ की परंपरा पुलिस परिवार में अनुशासन, समन्वय और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करती है। समारोह के दौरान पुलिस लाइन परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण और आत्मीय बना रहा। अधिकारियों ने जवानों के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। #liveuponenews #संतकबीरनगर #पुलिस_समाचार #दीक्षांत_परेड #बड़ाखाना #UPPolice #PoliceLine #GoodGovernance #जनसेवा #PoliceFamily #UPNews
    1
    संतकबीरनगर। 
रिजर्व पुलिस लाइन में गुरुवार को रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह के उपलक्ष्य में ‘बड़ा खाना’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने जवानों के साथ बैठकर भोजन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की मौजूदगी में आयोजित विशेष भोज में दीक्षांत परेड में शामिल रिक्रूट आरक्षियों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों को अपने हाथों से भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन किया। पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले रिक्रूटों को बधाई देते हुए कहा कि ‘बड़ा खाना’ की परंपरा पुलिस परिवार में अनुशासन, समन्वय और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करती है।
समारोह के दौरान पुलिस लाइन परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण और आत्मीय बना रहा। अधिकारियों ने जवानों के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
#liveuponenews 
#संतकबीरनगर #पुलिस_समाचार #दीक्षांत_परेड #बड़ाखाना #UPPolice #PoliceLine #GoodGovernance #जनसेवा #PoliceFamily #UPNews
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिद्धार्थ नगर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन द्वारा जनपद वासियो से अपील की जा रही है कि पेट्रोल की कमी नही लेकिन हालत कुछ और हर पेट्रोल पम्प पर सैकड़ो की भीड़ देखी जा रही और स्पेशल व्यवस्था शिक्षकों के लिए जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा डीजल पेट्रोल देने की सभी पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देशित किया गया जिससे पेट्रोल डीजल की कमी रूबरू कराता है और जनता डीजल पेट्रोल को लेकर परेशान है!
    1
    सिद्धार्थ नगर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन द्वारा जनपद वासियो से अपील की जा रही है कि पेट्रोल की कमी नही लेकिन हालत कुछ और हर पेट्रोल पम्प पर सैकड़ो की भीड़ देखी जा रही और स्पेशल व्यवस्था शिक्षकों के लिए जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा डीजल पेट्रोल देने की सभी पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देशित किया गया जिससे पेट्रोल डीजल की कमी रूबरू कराता है और जनता डीजल पेट्रोल को लेकर परेशान है!
    user_Ravindra kumar Kashyap
    Ravindra kumar Kashyap
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.