Shuru
Apke Nagar Ki App…
*सिंदरिया में चेतगल मेघनाथ मेला में हुआ रंगारंग नृत्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन* चैतगल मेघनाथ मेला मैं आज हर्रई के लेडीज एंड जेंट्स कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने रंगारंग कार्यक्रम पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद उठाया,
बिहारीलाल सोनी
*सिंदरिया में चेतगल मेघनाथ मेला में हुआ रंगारंग नृत्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन* चैतगल मेघनाथ मेला मैं आज हर्रई के लेडीज एंड जेंट्स कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने रंगारंग कार्यक्रम पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद उठाया,
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *बादलपार के चांदनी चौक की मुख्य मार्ग में जमा हो रहा गंदा पानी ग्रामीण एवं राहगीर परेशान* *गंदे पानी इकट्ठे होने से संक्रमण फैलने की अंशंका* कुरई विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बादल पार के चांदनी चौक में रोड के दोनों और बनी नाली एवं पुलिया को लोगों ने मिट्टी से भराव कर दिया है जिससे निस्तार का पानी एवं मानसूनी पानी इकट्ठा हो जाता है जिससे रोड में तालाब बन जाता है जिससे आवागमन बाधित हो रहा है ग्रामीणों ने बताया कि 1 वर्ष पहले रवि शंकर शिवने एवं राम शंकर शिवने के द्वारा मकान निर्माण कार्य किया गया था जिससे निर्माण का मटेरियल गिट्टी रेत बोर के ऊपर डाल दिये और एक हेड पंप में ग्रामीण के निस्तार के लिए मोटर डाल दिए थे तो उसे बोर पर गिट्टी रेत अंदर जाने से मोटर जाम हो गई एवं घर के सामने से पूरी नाली जाम कर दिए ऐसे ही दोनों साइड की नाली एवं पानी निकासी वाली पुलिया भी जाम कर दिया गया है जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिससे भारी समस्या आ रही है *राहांगीर हो रहे हैं चोटिल* ग्रामीणों ने बताया कि रोड में पानी भरने से ऊंची साइट पट्टी से निकालने की कोशिश में राहगीर की मोटरसाइकिल फैसल रही है जिससे चोटिल हो रहे हैं जिससे मोहल्ला वालों को भारी आक्रोश देखा जा रहा है ग्रामीणों ने कहा कि लोगों ने कहा कि ग्राम पंचायत को भी इस संबंध में शिकायत की लेकिन उपचार फॉर्मेलिटी करके लौट के चले जाते हैं इस दौरान अजय करवेती वार्ड पंच, रामकिशोर नानो शिवाने, अब्दुल तैयब उर्फ छोटू पटेल, यशवंत मर्सकोले, अब्दुल कादिर खान पटेल के अलावा अन्य लोगों ने कहा कि दोनों और नाली की खुदाई कर पुलिया की सफाई शीघ्र ही समस्या का समाधान करें। *इनका कहना है* यह नाली और रोड पी डब्लू डी विभाग की है फिर भी समस्या का समाधान करने हमने प्रयास किया लेकिन लोगों ने नाली पर अतिक्रमण कर दिये है जो नाली नहीं बनाने दे रहे हैं अगर सभी की सहमति बन जाती है तो हम पंचायत के द्वारा कार्य कर दिया जाएगा महेश पाल सचिव ग्राम पंचायत बादल पार2
- #किकबॉक्सिंग: सिवनी की बेटियों का नेशनल में शानदार प्रदर्शन, अनुप्रिया ने जीता सिल्वर #सिवनी / स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन तथा वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के सहयोग से चेन्नई (तमिलनाडु) में 26 से 29 मार्च 2026 तक आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता वूमेंस नेशनल किकबॉक्सिंग लीग 2025–26 में सिवनी (मध्य प्रदेश) की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में जिले की अनुप्रिया कौरव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया और फाइनल मुकाबले में मात्र एक अंक के अंतर से गोल्ड मेडल से चूक गईं। इस उपलब्धि पर उन्हें ₹10,000 की नगद पुरस्कार राशि (चेक) भी प्रदान की गई। वहीं ऐश्वर्या ब्रह्मवंशी एवं अनन्या साहू ने अपने प्रथम नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया। नेशनल स्तर तक पहुंचना ही एक बड़ी उपलब्धि है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता है। उल्लेखनीय है कि अनुप्रिया कौरव, ऐश्वर्या ब्रह्मवंशी एवं अनन्या साहू ने इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित वेस्ट ज़ोन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस नेशनल लीग के लिए क्वालिफाई किया था तथा चेन्नई में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। चेन्नई से लौटने पर सिवनी में इन प्रतिभाशाली बेटियों का भव्य स्वागत किया गया, जहां खेलप्रेमियों एवं नागरिकों ने फूलमाला पहनाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत इस वर्ष लगभग ₹20.14 लाख की नगद पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक रहा।1
- मारुती नगर की शारदा कॉलोनी से 2 बालिकायें लापता। कल दोपहर से लापता हैं दोनों बालिका। परिजनों ने पुलिस के पास दर्ज कराई सूचना। तलाश जारी। गुमी हुई बच्चियों का सीसीटीवी फ़ोटोज़ आया सामने1
- कई वर्षों से अधूरी ऐरमा जलाशय परियोजना को लेकर कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग वी. पी. चौधरी ने दी प्रतिक्रिया1
- विकासखंड कटंगी के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वरूड़ में शनिवार को ‘स्कूल चले हम’ अभियान के अंतर्गत प्रवेशोत्सव मनाया गया। दोपहर साढ़े 03 बजे क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी के मुख्य आतिथ्य में एक समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में विधायक के हाथों विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य-पुस्तकों और साइकिल वितरीत की गई। इस अवसर पर बीईओ सी.एस.कुसराम, बीआरसी रविन्द्र हरिनखेड़े, प्राचार्य भूमेश्वरी मेश्राम, उपाध्यक्ष भानुसिंह पटले, सरपंच गीता बिसेन, स्थाई पटेल नैनसिंह बिसेन, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेष कुमार देशमुख, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकरे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय मेश्राम, अवलेश पारधी सहित गांव के गणमान्यजन मौजूद रहे।1
- *सिवनी जिले अस्पताल में ‘गुंडाराज ’: गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार, पत्रकार से बदसलूकी — खुलेआम वसूली का आरोप* लोकेशन: सिवनी, मध्यप्रदेश सिवनी जिले से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां स्वास्थ्य सेवा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में मानवीयता को ताक पर रखकर खुलेआम ‘डंडा राज’ चलने का आरोप लग रहा है। जानकारी के अनुसार, एक गर्भवती महिला के साथ अस्पताल परिसर में अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।मामले की कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ भी बदसलूकी की गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों द्वारा पत्रकार के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की गई और उसे डराया-धमकाया गया, ताकि सच्चाई सामने न आ सके। इतना ही नहीं, सूत्रों के अनुसार वहां मौजूद कुछ लोग खुलेआम ₹500 तक की वसूली करते नजर आए, जिससे पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं प्रशासन की निष्क्रियता को दर्शाती हैं और अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी या फिर यह ‘गुंडा राज’ यूं ही चलता रहेगा?1
- बिछुआ विकास खंड के ग्राम खमरा स्थित माता मंदिर प्रांगण में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ के तत्वावधान में विशेष 26 कांग्रेस समिति का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की गई, तत्पश्चात उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए रणनीति तैयार करना रहा। 🔹 मुख्य रूप से उपस्थित पदाधिकारीगण: जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ठाकुर जी, कार्यवाहक अध्यक्ष गजानंद साहू जी, महासचिव विपिन कुमार उइके जी, आदिवासी प्रकोष्ठ बिछुआ अध्यक्ष धनपत उइके, किसान कांग्रेस बिछुआ कार्यवाहक अध्यक्ष शंकर इनवाती 🔹 युवक कांग्रेस प्रतिनिधि: विधानसभा कार्यवाहक अध्यक्ष मनेशलाल उइके जी, ब्लॉक अध्यक्ष किरण कुमार कुड़ोपे जी, अरुण उइके जी, सुखदयाल धुर्वे जी, राजेश धुर्वे जी, क्षितिज मिश्रा जी, राहुल डेहरिया जी, दीपक खड़से जी, जीत्तू इनवाती जी, अजय उइके जी 🔹 नगर कांग्रेस प्रतिनिधि: कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील साहू जी, नगर कांग्रेस खमारपानी अध्यक्ष प्रकाश उइके जी 🔹 अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता: क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी बड़ोंसा कार्यवाहक अध्यक्ष पुरुषोत्तम डोंगरे जी, सुनील धुर्वे जी, मयंक चौरसिया जी, सियाराम साहू जी, अनिल डेहरिया जी, दिनेश चौहान जी, नरेन्द्र उइके जी, श्रीराम परतेती जी, मुकेश इनवाती जी, संतलाल उइके जी, युवराज सिंह ठाकुर जी, अर्जुन यादव जी एवं ब्लॉक बिछुआ के समस्त युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 📌 प्रशिक्षण कार्यक्रम की मुख्य बातें: • कांग्रेस की रीति-नीति एवं विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की गई। • बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने हेतु कार्ययोजना बनाई गई। • कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, जनसंपर्क एवं जनसमस्याओं के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। • आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती एवं समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। • ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की पहुंच बढ़ाने एवं आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ नेताओं द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।1
- *सिंदरिया में चेतगल मेघनाथ मेला में हुआ रंगारंग नृत्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन* चैतगल मेघनाथ मेला मैं आज हर्रई के लेडीज एंड जेंट्स कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने रंगारंग कार्यक्रम पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद उठाया,1