जान है तो जहान है, चिराग भाई ने छेडी दुर्घटनाओं के खिलाफ जंग गोवाड़ी में “जान है तो जहान है” अभियान के तहत सड़क सुरक्षा पर जागरूकता बैठक आयोजित राजस्थान पुलिस, राजस्थान पत्रिका एवं दीप होंडा सर्विस प्वाइंट के संयुक्त तत्वावधान में “जान है तो जहान है” अभियान के तहत शनिवार शाम गोवाड़ी के गोवाडिया गणपति मंदिर प्रांगण में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक रूप सिंह राठौड़, प्रशिक्षु आरपीएस पारसमल, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षाधिकारी रोहित जोशी, रामेंग सेठ, गटू लाल पाटीदार, चंदन सिंह एवं पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए दीप होंडा के चिराग मेहता ने युवाओं से अपील की कि वे अपने जोश और जुनून को राष्ट्र निर्माण में लगाएं तथा वाहन हमेशा नियंत्रित गति से चलाएं ताकि अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। प्रशिक्षु आरपीएस पारसमल ने वागड़ क्षेत्र में मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि अधिकांश हादसे लापरवाही से वाहन चलाने के कारण होते हैं, इसलिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं। पुलिस उपाधीक्षक राठौड़ ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की पहल की सख्त जरूरत थी और इससे निश्चित रूप से जन-जागरूकता बढ़ेगी तथा दुर्घटना मुक्त वागड़ का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। शिक्षा विद् रोहित जोशी ने युवाओं को शिक्षा और अनुशासन पर जोर देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। प्रेरक वक्ता पवन पंड्या ने युवाओं को वाहन चलाते समय ईयरफोन या ईयरबड्स का उपयोग नहीं करने की सलाह दी, क्योंकि इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। पूर्व उपसरपंच वासुदेव पाटीदार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं को आरपीएस और आईपीएस बनकर गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा ने 20 युवाओं को निशुल्क हेलमेट वितरित किए और संकल्प दिलाया कि गांव का कोई भी युवा बिना हेलमेट के बाइक नहीं चलाएगा। इस अवसर पर यतिन शर्मा, कचरू पाटीदार, प्रताप पाटीदार, तरुण सेवक, डायालाल पाटीदार, धनपुरी गोस्वामी, अशोक जोशी, हुका सरपोटा, रामा ननोमा, कमलेश भट्ट, महेश पंचाल, अशोक डोडियार, हरिदेव उपाध्याय, दिनेश मेहता, नरेंद्र भट्ट, नवीन जोशी, हिरेन मेहता, मयूर दवे, नरेश कलाल, रमेश भाटिया और चेतन पाटीदार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
जान है तो जहान है, चिराग भाई ने छेडी दुर्घटनाओं के खिलाफ जंग गोवाड़ी में “जान है तो जहान है” अभियान के तहत सड़क सुरक्षा पर जागरूकता बैठक आयोजित राजस्थान पुलिस, राजस्थान पत्रिका एवं दीप होंडा सर्विस प्वाइंट के संयुक्त तत्वावधान में “जान है तो जहान है” अभियान के तहत शनिवार शाम गोवाड़ी के गोवाडिया गणपति मंदिर प्रांगण में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक रूप सिंह राठौड़, प्रशिक्षु आरपीएस पारसमल, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षाधिकारी रोहित जोशी, रामेंग सेठ, गटू लाल पाटीदार, चंदन सिंह एवं पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए दीप होंडा के चिराग मेहता ने युवाओं से अपील की कि वे अपने जोश और जुनून को राष्ट्र निर्माण में लगाएं तथा वाहन हमेशा नियंत्रित गति से चलाएं ताकि अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। प्रशिक्षु आरपीएस पारसमल ने वागड़ क्षेत्र में मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि अधिकांश हादसे लापरवाही से वाहन चलाने के कारण होते हैं, इसलिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं। पुलिस उपाधीक्षक राठौड़ ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की पहल की सख्त जरूरत थी और इससे निश्चित रूप से जन-जागरूकता बढ़ेगी तथा दुर्घटना मुक्त वागड़ का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा। शिक्षा विद् रोहित जोशी ने युवाओं को शिक्षा और अनुशासन पर जोर देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। प्रेरक वक्ता पवन पंड्या ने युवाओं को वाहन चलाते समय ईयरफोन या ईयरबड्स का उपयोग नहीं करने की सलाह दी, क्योंकि इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। पूर्व उपसरपंच वासुदेव पाटीदार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं को आरपीएस और आईपीएस बनकर गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा ने 20 युवाओं को निशुल्क हेलमेट वितरित किए और संकल्प दिलाया कि गांव का कोई भी युवा बिना हेलमेट के बाइक नहीं चलाएगा। इस अवसर पर यतिन शर्मा, कचरू पाटीदार, प्रताप पाटीदार, तरुण सेवक, डायालाल पाटीदार, धनपुरी गोस्वामी, अशोक जोशी, हुका सरपोटा, रामा ननोमा, कमलेश भट्ट, महेश पंचाल, अशोक डोडियार, हरिदेव उपाध्याय, दिनेश मेहता, नरेंद्र भट्ट, नवीन जोशी, हिरेन मेहता, मयूर दवे, नरेश कलाल, रमेश भाटिया और चेतन पाटीदार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
- तलवाड़ा क्षेत्र के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर सभागार में पंचाल समाज चौदह चौखरा द्वारा गाइडेंस शिविर सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। उत्कर्ष टीम के प्रताप राजपूत, रविकांत एवं अशोक सर ने विद्यार्थियों को करियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं व जीवन प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ तथा जितेंद्र सालिया ने ईश वंदना प्रस्तुत की। धूलजी भाई सहित पदाधिकारियों ने अतिथियों का पगड़ी व अपर्णा से स्वागत किया। वक्ताओं ने विषय चयन, लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन व डिजिटल शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। शिविर में विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछकर समाधान प्राप्त किया, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ा। मेहुल, ललित, प्रकाश, पंकज, विजेंद्र सहित कई वक्ताओं ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में राजेंद्र घाटोल, दिनेश बावलवाड़ा, अशोक बड़ोदिया, नटवर लिखी बड़ी, नानूराम बोरी, कन्हैयालाल, भगवती, किशोर, अरुण, नटवर सुंदनी, चिराग, घनश्याम, पंकज टेमेडा, रामचंद्र भारतीय सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन राकेश गोपीनाथ का गढ़ा ने किया व आभार प्रवक्ता नटवर सुंदनी ने जताया। जानकारी मीडिया प्रभारी संजय पंचाल, छोटा डूंगरा ने दी।4
- Post by Mikeldindor Mikeldindor1
- हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर बांसवाड़ा सिंटेक्स परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी *पंचाल समाज चौदह चौखरा का भव्य गाइडेंस शिविर संपन्न, उत्कर्ष टीम ने दिया करियर का मार्गदर्शन* राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के तलवाड़ा उपखंड के प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर स्थित होल में पंचाल समाज चौदह चौखरा द्वारा आयोजित गाइडेंस शिविर अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्कर्ष टीम के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को करियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं जीवन प्रबंधन को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात जितेंद्र सालिया द्वारा ईश वंदना प्रस्तुत की गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंदर पंचाल ने बताया की उत्कर्ष टीम के प्रताप राजपूत, रविकांत एवं अशोक सर का ट्रस्ट मंडल की ओर से धूलजी भाई एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा पगड़ी एवं अपर्णा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। धूलजी भाई ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि ऐसे शिविर समाज के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य वक्ता प्रताप राजपूत ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि “दसवीं और बारहवीं के बाद विषय का चयन जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ होता है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए।” उन्होंने आर्ट्स, विज्ञान एवं कॉमर्स के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के साथ-साथ राजकीय सेवाओं में जाने के विभिन्न मार्गों की भी विस्तार से जानकारी दी। रविकांत सर ने प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “सफलता केवल अंकों से तय नहीं होती, बल्कि लक्ष्य निर्धारण, निरंतर प्रयास और सही दिशा में मेहनत से मिलती है।” उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदार, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी और बताया कि स्पष्ट लक्ष्य ही सफलता का आधार होता है। अशोक सर ने आधुनिक समय में वर्चुअल शिक्षा की उपयोगिता बताते हुए कहा कि “डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आत्मअनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति आवश्यक है।” उन्होंने विद्यार्थियों को आलस्य त्यागकर नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने का संदेश दिया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने अपने करियर से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल एवं प्रभावी तरीके से समाधान किया। इस इंटरएक्टिव सत्र ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया। कार्यक्रम में मेहुल, ललित, प्रकाश, पंकज, विजेंद्र सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। शिविर में चौदह चौखरा के बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर राजेंद्र घाटोल, दिनेश बावलवाड़ा, अशोक बड़ोदिया, महामंत्री नटवर लिखी बड़ी, नानूराम बोरी, कन्हैयालाल, भगवती, किशोर, अरुण, नटवर सुंदनी, चिराग, घनश्याम, पंकज टेमेडा, रामचंद्र भारतीय,सहित समस्त केंद्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं चौखरा अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश गोपीनाथ का गढ़ा आभार व्यक्त प्रवक्ता नटवर सुंदनी ने किया कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी संजय पंचाल, छोटा डूंगरा द्वारा दी गई।*पंचाल समाज चौदह चौखरा का भव्य गाइडेंस शिविर संपन्न, उत्कर्ष टीम ने दिया करियर का मार्गदर्शन* तलवाड़ा उपखंड के प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर स्थित होल में पंचाल समाज चौदह चौखरा द्वारा आयोजित गाइडेंस शिविर अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्कर्ष टीम के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को करियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं जीवन प्रबंधन को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात जितेंद्र सालिया द्वारा ईश वंदना प्रस्तुत की गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंदर पंचाल ने बताया की उत्कर्ष टीम के प्रताप राजपूत, रविकांत एवं अशोक सर का ट्रस्ट मंडल की ओर से धूलजी भाई एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा पगड़ी एवं अपर्णा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। धूलजी भाई ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि ऐसे शिविर समाज के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य वक्ता प्रताप राजपूत ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि “दसवीं और बारहवीं के बाद विषय का चयन जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ होता है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए।” उन्होंने आर्ट्स, विज्ञान एवं कॉमर्स के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के साथ-साथ राजकीय सेवाओं में जाने के विभिन्न मार्गों की भी विस्तार से जानकारी दी। रविकांत सर ने प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “सफलता केवल अंकों से तय नहीं होती, बल्कि लक्ष्य निर्धारण, निरंतर प्रयास और सही दिशा में मेहनत से मिलती है।” उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदार, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी और बताया कि स्पष्ट लक्ष्य ही सफलता का आधार होता है। अशोक सर ने आधुनिक समय में वर्चुअल शिक्षा की उपयोगिता बताते हुए कहा कि “डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आत्मअनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति आवश्यक है।” उन्होंने विद्यार्थियों को आलस्य त्यागकर नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने का संदेश दिया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने अपने करियर से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल एवं प्रभावी तरीके से समाधान किया। इस इंटरएक्टिव सत्र ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया। कार्यक्रम में मेहुल, ललित, प्रकाश, पंकज, विजेंद्र सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। शिविर में चौदह चौखरा के बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर राजेंद्र घाटोल, दिनेश बावलवाड़ा, अशोक बड़ोदिया, महामंत्री नटवर लिखी बड़ी, नानूराम बोरी, कन्हैयालाल, भगवती, किशोर, अरुण, नटवर सुंदनी, चिराग, घनश्याम, पंकज टेमेडा, रामचंद्र भारतीय,सहित समस्त केंद्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं चौखरा अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश गोपीनाथ का गढ़ा आभार व्यक्त प्रवक्ता नटवर सुंदनी ने किया कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी संजय पंचाल, छोटा डूंगरा द्वारा दी गई।4
- गौशाला के नाम पर चंदा… और पैसा पहुंचा निजी खाते में…? 🤔 ⚡ मामला मकर संक्रांति के दिन का है, जब नन्दी गौशाला के नाम पर चंदा इकट्ठा किया गया। लेकिन आरोप है कि ये रकम संस्थान के अपने बैंक अकाउंट में ऑनलाइन जमा करवाई गई। 📩 नगरपरिषद आया एक्शन मोड में… 👉 संस्थान को थमाया नोटिस 👉 3 दिन में जवाब मांगा 👉 रसीदें और बैंक स्टेटमेंट भी तलब ❗ लेकिन… 👉 अब तक संस्थान की तरफ से कोई जवाब नहीं! 👉 और हैरानी की बात— अब तक कोई ठोस कार्रवाई भी नहीं! 📞 जब पत्रकारों ने नगर आयुक्त से सवाल पूछे, तो फोन काट दिया गया… 📵 📄 मामला यहीं नहीं रुका… 👉 पत्रकार द्वारा RTI (सूचना का अधिकार) के तहत जानकारी मांगी गई, लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला! 😳 आखिर क्या छुपाया जा रहा है…? क्या चंदे के नाम पर हुआ बड़ा खेल…? 📢 अब सबसे बड़ा सवाल— 👉 क्या प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करेगा…? 👉 या फिर ये मामला फाइलों में ही दब जाएगा…?1
- Post by Parmeshvar redash1
- ग्रीष्म ऋतु के मद्देनज़र आमजन और पशुधन को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। जिले की सभी पंचायत समितियों में उपखण्ड अधिकारी (SDM), विकास अधिकारी (BDO), तहसीलदार और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधिकारियों ने समन्वय के साथ प्रत्येक क्षेत्र की 2-2 ग्राम पंचायतों का सघन निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खराब हैंडपंपों को तुरंत दुरुस्त करने, आवश्यकता अनुसार पेयजल टैंकर चलाने और जल जीवन मिशन (JJM) के तहत नल कनेक्शनों को सतत सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने स्वयं बांसवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़वी, लक्ष्मण झरी, उपला घंटाला और चाचा कोटा का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर ही खराब हैंडपंपों की शीघ्र मरम्मत और पशुधन के लिए खेळियों में पर्याप्त पानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गर्मी के दौरान पेयजल व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन और पशुधन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई जारी है।4
- ab is background ko dekh sakte ho aap ise aap achcha Lage to like aur share comment karna please doston1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,,पशु चिकित्सा मोबाईल वैन 1962को आखीर अन्यत्र जगह क्यों लगाया जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन) एक और राजस्थान सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में धरती पुत्रों गरीब पशु पालकों के लिए बजट आवंटन करती है ताकी दुर दराज ग्रामीण क्षेत्रों में मुक बधिर पशुओं को होने वाली बिमारियों का सही तरीके से नि शुल्क ईलाज मुहैय्या हो वही राजस्थान सरकार ने नव गठित छोटी सरवा पंचायत समिति में पशु वैन 1962 सरकार ने उपलब्ध कराई थी हम आपको बतादे की छोटी सरवा पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 23ग्राम पंचायतें व अनेक राज्स्व गांव मजरा ढाणी आते हे समय समय पर पशुओं में बीमारी होती रहती है छत ईलाज हेतु पशु वैन 1962को छोटी सरवा ब्लॉग से हटाकर दुसरी जगह लगादी है, जिसके चलते जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों में नाराजगी है, वहीं खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के सरपंचों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर 1962वैन को तुरंत प्रभाव से छोटी सरवा ब्लाक में लगाया जावे इस बारे में मुकेश वडखिया छोटी सरवा ने भी 1962वैन को वापस लगाने की मांग की है,दो देखना यह होगा कि क्या सरकार व प्रशासन व पशु चिकित्सा विभाग इस और ध्यान देगा या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा!2