logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जब पत्रकारों ने नगर आयुक्त से सवाल पूछे, तो फोन काट दिया गया… गौशाला के नाम पर चंदा… और पैसा पहुंचा निजी खाते में…? 🤔 ⚡ मामला मकर संक्रांति के दिन का है, जब नन्दी गौशाला के नाम पर चंदा इकट्ठा किया गया। लेकिन आरोप है कि ये रकम संस्थान के अपने बैंक अकाउंट में ऑनलाइन जमा करवाई गई। 📩 नगरपरिषद आया एक्शन मोड में… 👉 संस्थान को थमाया नोटिस 👉 3 दिन में जवाब मांगा 👉 रसीदें और बैंक स्टेटमेंट भी तलब ❗ लेकिन… 👉 अब तक संस्थान की तरफ से कोई जवाब नहीं! 👉 और हैरानी की बात— अब तक कोई ठोस कार्रवाई भी नहीं! 📞 जब पत्रकारों ने नगर आयुक्त से सवाल पूछे, तो फोन काट दिया गया… 📵 📄 मामला यहीं नहीं रुका… 👉 पत्रकार द्वारा RTI (सूचना का अधिकार) के तहत जानकारी मांगी गई, लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला! 😳 आखिर क्या छुपाया जा रहा है…? क्या चंदे के नाम पर हुआ बड़ा खेल…? 📢 अब सबसे बड़ा सवाल— 👉 क्या प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करेगा…? 👉 या फिर ये मामला फाइलों में ही दब जाएगा…?

4 hrs ago
user_Aniljatiya 6878
Aniljatiya 6878
Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
4 hrs ago

जब पत्रकारों ने नगर आयुक्त से सवाल पूछे, तो फोन काट दिया गया… गौशाला के नाम पर चंदा… और पैसा पहुंचा निजी खाते में…? 🤔 ⚡ मामला मकर संक्रांति के दिन का है, जब नन्दी गौशाला के नाम पर चंदा इकट्ठा किया गया। लेकिन आरोप है कि ये रकम संस्थान के अपने बैंक अकाउंट में ऑनलाइन जमा करवाई गई। 📩 नगरपरिषद आया एक्शन मोड में… 👉 संस्थान को थमाया नोटिस 👉 3 दिन में जवाब मांगा 👉 रसीदें और बैंक स्टेटमेंट भी तलब ❗ लेकिन… 👉 अब तक संस्थान की तरफ से कोई जवाब नहीं! 👉 और हैरानी की बात— अब तक कोई ठोस कार्रवाई भी नहीं! 📞 जब पत्रकारों ने नगर आयुक्त से सवाल पूछे, तो फोन काट दिया गया… 📵 📄 मामला यहीं नहीं रुका… 👉 पत्रकार द्वारा RTI (सूचना का अधिकार) के तहत जानकारी मांगी गई, लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला! 😳 आखिर क्या छुपाया जा रहा है…? क्या चंदे के नाम पर हुआ बड़ा खेल…? 📢 अब सबसे बड़ा सवाल— 👉 क्या प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करेगा…? 👉 या फिर ये मामला फाइलों में ही दब जाएगा…?

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गौशाला के नाम पर चंदा… और पैसा पहुंचा निजी खाते में…? 🤔 ⚡ मामला मकर संक्रांति के दिन का है, जब नन्दी गौशाला के नाम पर चंदा इकट्ठा किया गया। लेकिन आरोप है कि ये रकम संस्थान के अपने बैंक अकाउंट में ऑनलाइन जमा करवाई गई। 📩 नगरपरिषद आया एक्शन मोड में… 👉 संस्थान को थमाया नोटिस 👉 3 दिन में जवाब मांगा 👉 रसीदें और बैंक स्टेटमेंट भी तलब ❗ लेकिन… 👉 अब तक संस्थान की तरफ से कोई जवाब नहीं! 👉 और हैरानी की बात— अब तक कोई ठोस कार्रवाई भी नहीं! 📞 जब पत्रकारों ने नगर आयुक्त से सवाल पूछे, तो फोन काट दिया गया… 📵 📄 मामला यहीं नहीं रुका… 👉 पत्रकार द्वारा RTI (सूचना का अधिकार) के तहत जानकारी मांगी गई, लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला! 😳 आखिर क्या छुपाया जा रहा है…? क्या चंदे के नाम पर हुआ बड़ा खेल…? 📢 अब सबसे बड़ा सवाल— 👉 क्या प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करेगा…? 👉 या फिर ये मामला फाइलों में ही दब जाएगा…?
    1
    गौशाला के नाम पर चंदा…
और पैसा पहुंचा निजी खाते में…? 🤔
⚡ मामला मकर संक्रांति के दिन का है,
जब नन्दी गौशाला के नाम पर चंदा इकट्ठा किया गया।
लेकिन आरोप है कि ये रकम संस्थान के अपने बैंक अकाउंट में ऑनलाइन जमा करवाई गई।
📩 नगरपरिषद आया एक्शन मोड में…
👉 संस्थान को थमाया नोटिस
👉 3 दिन में जवाब मांगा
👉 रसीदें और बैंक स्टेटमेंट भी तलब
❗ लेकिन…
👉 अब तक संस्थान की तरफ से कोई जवाब नहीं!
👉 और हैरानी की बात— अब तक कोई ठोस कार्रवाई भी नहीं!
📞 जब पत्रकारों ने नगर आयुक्त से सवाल पूछे,
तो फोन काट दिया गया… 📵
📄 मामला यहीं नहीं रुका…
👉 पत्रकार द्वारा RTI (सूचना का अधिकार) के तहत जानकारी मांगी गई,
लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला!
😳 आखिर क्या छुपाया जा रहा है…?
क्या चंदे के नाम पर हुआ बड़ा खेल…?
📢 अब सबसे बड़ा सवाल—
👉 क्या प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करेगा…?
👉 या फिर ये मामला फाइलों में ही दब जाएगा…?
    user_Aniljatiya 6878
    Aniljatiya 6878
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Parmeshvar redash
    1
    Post by Parmeshvar redash
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer Pratapgarh, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • Post by Mangal Dev rathore
    1
    Post by Mangal Dev rathore
    user_Mangal Dev rathore
    Mangal Dev rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    1
    गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    47 min ago
  • धाकड़ न्यूज़ राजपुरा: की विशेष कवरेज के साथ में, कालुराम कुमावत धाकड़ न्यूज राजपुरा, से जुड़ने के लिए गुगल या यू ट्यूब पर सर्च करें, धाकड़ न्यूज राजपुरा कपासन ,सिंहपुर ग्राम पंचायत के बनाकिया खुर्द में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व अगाध श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चैत्र मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर गांव के प्राचीन हनुमान जी मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्ति के रंग में रंगा बनाकिया खुर्द गुरुवार को पूरा गांव भक्तिमय रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत तड़के मंदिर में विशेष महाआरती के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पुजारी नारायण दास वैष्णव द्वारा आरती के पश्चात जैसे ही मंदिर के कपाट खोले, दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। भक्त हाथों में नारियल, फूल-माला और प्रसाद लेकर "जय श्री राम" और "जय बजरंगबली" के गगनभेदी जयकारे लगाते दिखे । विशेष अनुष्ठान और महाप्रसाद मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों की गूंज रही। इस अवसर पर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और विशेष हवन का आयोजन किया गया। जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बजरंगबली को विशेष चोला चढ़ाया गया और आकर्षक श्रृंगार किया गया। पूजा के पश्चात सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन भी हुआ। चमत्कारी दरबार की अटूट मान्यता क्षेत्र में इस मंदिर की गहरी मान्यता है। श्रद्धालुओं का अटूट विश्वास है कि यहाँ हनुमान जी का 'दरबार' लगता है, जहाँ अपनी समस्याएं लेकर आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। भक्तों ने बजरंगबली के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में प्रकाश वैष्णव, कालूराम कुमावत, भंवर सिंह चौहान, सुरेश पुर्बिया, लोकेश कुमार तेली, अंबालाल सुखवाल, देवीलाल जाट, कैलाश दास वैष्णव, विक्रम बना, प्रकाश तेली, देवीलाल कुमावत, सुनील सुखवाल, कैलाश तेली, प्रभु लाल पुर्बिया, सोहन पुर्बिया, पन्नालाल गर्ग, आशीष कुमावत, विष्णु तेली सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। धाकड़ न्यूज़ राजपुरा। के लिए बनाकिया खुर्द से में कालुराम कुमावत
    1
    धाकड़ न्यूज़ राजपुरा: की विशेष कवरेज के साथ में, कालुराम कुमावत 
धाकड़ न्यूज राजपुरा, से जुड़ने के लिए गुगल या यू ट्यूब पर सर्च करें, धाकड़ न्यूज राजपुरा
कपासन ,सिंहपुर ग्राम पंचायत के बनाकिया खुर्द में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व अगाध श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चैत्र मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर गांव के प्राचीन हनुमान जी मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
भक्ति के रंग में रंगा बनाकिया खुर्द
गुरुवार को पूरा गांव भक्तिमय रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत तड़के मंदिर में विशेष महाआरती के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पुजारी नारायण दास वैष्णव द्वारा आरती के पश्चात जैसे ही मंदिर के कपाट खोले, दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। भक्त हाथों में नारियल, फूल-माला और प्रसाद लेकर "जय श्री राम" और "जय बजरंगबली" के गगनभेदी जयकारे लगाते दिखे ।
विशेष अनुष्ठान और महाप्रसाद
मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों की गूंज रही। इस अवसर पर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और विशेष हवन का आयोजन किया गया। जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बजरंगबली को विशेष चोला चढ़ाया गया और आकर्षक श्रृंगार किया गया। पूजा के पश्चात सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन भी हुआ।
चमत्कारी दरबार की अटूट मान्यता
क्षेत्र में इस मंदिर की गहरी मान्यता है। श्रद्धालुओं का अटूट विश्वास है कि यहाँ हनुमान जी का 'दरबार' लगता है, जहाँ अपनी समस्याएं लेकर आने वाले हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। भक्तों ने बजरंगबली के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में प्रकाश वैष्णव, कालूराम कुमावत, भंवर सिंह चौहान, सुरेश पुर्बिया, लोकेश कुमार तेली, अंबालाल सुखवाल, देवीलाल जाट, कैलाश दास वैष्णव, विक्रम बना, प्रकाश तेली, देवीलाल कुमावत, सुनील सुखवाल, कैलाश तेली, प्रभु लाल पुर्बिया, सोहन पुर्बिया, पन्नालाल गर्ग, आशीष कुमावत, विष्णु तेली सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। धाकड़ न्यूज़ राजपुरा। के लिए बनाकिया खुर्द से में कालुराम कुमावत
    user_जैविक खेती राजपुरा बी एल धाकड़
    जैविक खेती राजपुरा बी एल धाकड़
    Farmer बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • डूंगला- पेंशनर 60 वर्ष तक विभिन्न दरियाओ में गोते लगाकर इतना परिपक्व हो जाता है कि उनको ऊंच नीच भेदभाव दिशा का ज्ञान बोध होता है। यही परिपक्वता देश को दिशा देने का काम करती है वहीं मानव जाति के कल्याण में एक और एक 11 का काम करती है । उक्त बात सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक ने राजस्थान पेंशनर समाज के 22 वे वार्षिक अधिवेशन के अवसर पर कहीं । यहा यह बतादे की राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा डूंगला का 22 वा वार्षिक अधिवेशन अरावली की पहाड़ियों पर निर्मित जैन दिवाकर तपोवन भवन गोशाला परिसर में रविवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक थे। अध्यक्षता पेंशनर समाज जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दशोरा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ओम प्रकाश उपाध्याय सेवानिवृत्ति उपाधीक्षक राजस्थान पुलिस, अनिल कुमार एटीओ, मुकेश खटीक पूर्व प्रधान, पूरण अहीर डूंगला मंडल अध्यक्ष, डूंगला प्रशासक पति लाल सिंह रावत थे। इस मौके पर अतिथियों द्वारा मा एलवा के समक्ष दीप प्रचलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पेंशनर समाज द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत माला शाल तिलक द्वारा किया गया। स्वागत भाषण लक्ष्मी नारायण खंडेलवाल द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथि मंत्री दक ने पेंशनर समाज को एक नई दिशा देने वाला बताते हुए कहा कि पेंशनर 60 वर्ष तक विभिन्न दरियाओ में गोते लगाते हुए इतना परिपक्व हो जाता है कि उसको ऊंच नीच भेदभाव दिशा का ज्ञान बोध होता है। ईसी ज्ञान को आने वाली पीढ़ी को समाहित करने को लेकर विभिन्न प्रकार के पहलुओं के साथ ज्ञान बांटने का कार्य करते हुए देश को दिशा प्रदान करता है । डूंगला उप शाखा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि डूंगला शाखा पेंशनर के लिए दिन-रात मेहनत करते हुए उनका हर एक कार्य मैं आने वाली कठिनाई को दूर करने का प्रयास करते हुए उनका समाधान करता है । यही एक सच्ची समाज सेवा है । इस मौके पर ग्राम पंचायत डूंगला द्वारा पेंशनर समाज के भवन हेतु भूमिका पट्टा जारी किया गया था जिसको मंत्री दक ने अधिवेशन के अवसर पर पेंशनर समाज अध्यक्ष को सोपा वही उनके द्वारा भवन निर्माण के लिए ₹5 लाख की घोषणा की । इसके साथ ही ₹11 हजार उनकी तरफ से दिया गया । वही कहां की मोदी सरकार में विकास के लिए कहीं धन की कमी नहीं है । बस शर्त उसका सही उपयोग हो । उन्होंने अंत में यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए मेरे द्वारा निरंतर खुले हुए हैं । इसके बाद उप शाखा डूंगला के अध्यक्ष पद पर चुनाव प्रक्रिया का जिला शाखा द्वारा विवेचन किया गया। अतिथियों में मानमल के साथ राम सिंह द्वारा उपस्थित पेंशनर को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर अपनी समस्या का समाधान निकालना होगा। संगठन में ही शक्ति है संगठन ही मुश्किल से मुश्किल कार्य को अपने विवेक से हल करने की क्षमता रखता है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष मदनलाल नलवाया द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर का सम्मान किया गया। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दशोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संरक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरू शंकर व्यास, जिला मंत्री गिरिराज प्रसाद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष यशवंत दशोरा, कार्यालय मंत्री मनोहर लाल सोनी रमेश चंद्र दशोरा, राजकुमार दशोरा सहायक जिला कोषाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप दीक्षित सत्यनारायण भट्ट उपस्थित थे। इसके साथ ही का कानोड़ ब्लॉक से नारायण सिंह मेघराज कुलमी थे। निंबाहेड़ा से मानमल शर्मा, यसवंत राव कदम ,मानक लाल बजाज ,अब्दुल सलीम खान थे तो भदेसर से अमर सिंह मेहता ,राम सिंह ,रमेश भट्ट ,राधेश्याम मेनारिया, उमेश मेहता, कैलाश चंद्र बोहरा ,सवालाल रेगर उपस्थित थे। इसके साथ पेंशनर समाज उप शाखा डूंगला के कार्यकारिणी अध्यक्ष सहित सदस्य उपस्थित थे। डूंगला उप शाखा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। तथा इसी प्रकार सहयोग बनाने की अपील की।
    5
    डूंगला- पेंशनर 60 वर्ष तक विभिन्न दरियाओ में गोते लगाकर इतना परिपक्व हो जाता है कि उनको ऊंच नीच भेदभाव दिशा का ज्ञान बोध होता है।  यही परिपक्वता देश को दिशा देने का काम करती है वहीं मानव जाति के कल्याण में एक और एक 11 का काम करती है । उक्त बात सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक ने राजस्थान पेंशनर समाज के 22 वे वार्षिक अधिवेशन के अवसर पर कहीं । यहा यह बतादे की राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा डूंगला का 22 वा वार्षिक अधिवेशन अरावली की पहाड़ियों पर निर्मित जैन दिवाकर तपोवन भवन गोशाला परिसर में रविवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक थे। अध्यक्षता पेंशनर समाज जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दशोरा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ओम प्रकाश उपाध्याय सेवानिवृत्ति उपाधीक्षक राजस्थान पुलिस, अनिल कुमार एटीओ, मुकेश खटीक पूर्व प्रधान, पूरण अहीर डूंगला मंडल अध्यक्ष, डूंगला प्रशासक पति लाल सिंह रावत थे। इस मौके पर अतिथियों द्वारा मा एलवा के समक्ष दीप प्रचलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पेंशनर समाज द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत माला शाल तिलक द्वारा किया गया। स्वागत भाषण लक्ष्मी नारायण खंडेलवाल द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथि मंत्री दक ने पेंशनर समाज को एक नई दिशा देने वाला बताते हुए कहा कि पेंशनर 60 वर्ष तक विभिन्न दरियाओ में गोते लगाते हुए इतना परिपक्व हो जाता है कि उसको ऊंच नीच भेदभाव दिशा का ज्ञान बोध होता है। ईसी ज्ञान को आने वाली पीढ़ी को समाहित करने को लेकर विभिन्न प्रकार के पहलुओं के साथ ज्ञान बांटने का कार्य करते हुए देश को दिशा प्रदान करता है । डूंगला उप शाखा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि डूंगला शाखा पेंशनर के लिए दिन-रात मेहनत करते हुए उनका हर एक कार्य मैं आने वाली कठिनाई को दूर करने का प्रयास करते हुए उनका समाधान करता है । यही एक सच्ची समाज सेवा है । इस मौके पर ग्राम पंचायत डूंगला द्वारा पेंशनर समाज के भवन हेतु भूमिका पट्टा जारी किया गया था जिसको मंत्री दक ने अधिवेशन के अवसर पर पेंशनर समाज अध्यक्ष को सोपा वही उनके द्वारा भवन निर्माण के लिए ₹5 लाख की घोषणा की । इसके साथ ही ₹11 हजार उनकी तरफ से दिया गया । वही कहां की मोदी सरकार में विकास के लिए कहीं धन की कमी नहीं है । बस शर्त उसका सही उपयोग हो । उन्होंने अंत में यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए मेरे द्वारा निरंतर खुले हुए हैं । इसके बाद उप शाखा डूंगला के अध्यक्ष पद पर चुनाव प्रक्रिया का जिला शाखा द्वारा विवेचन किया गया। अतिथियों में मानमल के साथ राम सिंह द्वारा उपस्थित पेंशनर को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर अपनी समस्या का समाधान निकालना होगा। संगठन में ही शक्ति है संगठन ही मुश्किल से मुश्किल कार्य को अपने विवेक से हल करने की क्षमता रखता है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष मदनलाल नलवाया द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर का सम्मान किया गया। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दशोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संरक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरू शंकर व्यास, जिला मंत्री गिरिराज प्रसाद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष यशवंत दशोरा, कार्यालय मंत्री मनोहर लाल सोनी रमेश चंद्र दशोरा, राजकुमार दशोरा सहायक जिला कोषाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप दीक्षित सत्यनारायण भट्ट उपस्थित थे। इसके साथ ही का कानोड़ ब्लॉक से नारायण सिंह मेघराज कुलमी थे। निंबाहेड़ा से मानमल शर्मा, यसवंत राव कदम ,मानक लाल बजाज ,अब्दुल सलीम खान थे तो भदेसर से अमर सिंह मेहता ,राम सिंह ,रमेश भट्ट ,राधेश्याम मेनारिया, उमेश मेहता, कैलाश चंद्र बोहरा ,सवालाल रेगर उपस्थित थे। इसके साथ पेंशनर समाज उप शाखा डूंगला के कार्यकारिणी अध्यक्ष सहित सदस्य उपस्थित थे। डूंगला उप शाखा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। तथा इसी प्रकार सहयोग बनाने की अपील की।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Advertising agency डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    57 min ago
  • 12वीं शताब्दी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन ब्रह्मा मंदिर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजीव प्रसाद द्विवेदी सपरिवार पहुंचे, जहां उनके साथ बागीदौरा तहसीलदार रामकिशन भी मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक परंपरा का अनुभव किया। इस दौरान द्विवेदी ने मंदिर परिसर स्थित पवित्र ब्रह्म सरोवर एवं प्राचीन संरचनाओं का अवलोकन किया और उनकी ऐतिहासिक व धार्मिक महत्ता को सराहा। मंदिर ट्रस्ट मंडल के संरक्षक विश्वेश्वर आचार्य, अध्यक्ष मुकेश दवे, कोषाध्यक्ष रमेश नागर सहित भरत पुरोहित, नाथजी चौहान, खुमानसिंह चौहान, कालूसिंह खैर सहित अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत कर मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इसके पश्चात वे सभी नव निर्मित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर ट्रस्ट द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एडीएम द्विवेदी ने कहा कि छींच एक महत्वपूर्ण धार्मिक नगरी है, जहां आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। उन्होंने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जिससे भविष्य में यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए और अधिक आकर्षण का केंद्र बन सके।
    4
    12वीं शताब्दी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन ब्रह्मा मंदिर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजीव प्रसाद द्विवेदी सपरिवार पहुंचे, जहां उनके साथ बागीदौरा तहसीलदार रामकिशन भी मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक परंपरा का अनुभव किया।
इस दौरान द्विवेदी ने मंदिर परिसर स्थित पवित्र ब्रह्म सरोवर एवं प्राचीन संरचनाओं का अवलोकन किया और उनकी ऐतिहासिक व धार्मिक महत्ता को सराहा। मंदिर ट्रस्ट मंडल के संरक्षक विश्वेश्वर आचार्य, अध्यक्ष मुकेश दवे, कोषाध्यक्ष रमेश नागर सहित भरत पुरोहित, नाथजी चौहान, खुमानसिंह चौहान, कालूसिंह खैर सहित अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत कर मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
इसके पश्चात वे सभी नव निर्मित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर ट्रस्ट द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर एडीएम द्विवेदी ने कहा कि छींच एक महत्वपूर्ण धार्मिक नगरी है, जहां आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।
उन्होंने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जिससे भविष्य में यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए और अधिक आकर्षण का केंद्र बन सके।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Mangal Dev rathore
    1
    Post by Mangal Dev rathore
    user_Mangal Dev rathore
    Mangal Dev rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.