Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के अनंतपुरा मोड़ स्थित SNG इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह रितिका पैकेजिंग फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में धुआं फैल गया और कर्मचारियों व आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद चोमू से अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही थाना अधिकारी और पुलिस भी वहां पहुंच गई। सहायता के लिए एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची।
Jaiprakash mishra
जयपुर के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के अनंतपुरा मोड़ स्थित SNG इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह रितिका पैकेजिंग फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में धुआं फैल गया और कर्मचारियों व आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद चोमू से अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही थाना अधिकारी और पुलिस भी वहां पहुंच गई। सहायता के लिए एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची।
More news from राजस्थान and nearby areas
- ग्रीनफील्ड हाईवे के विरोध में राजस्थान के कोटपूतली से किशनगढ़ तक प्रस्तावित परियोजना के खिलाफ किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। किसानों का दावा है कि इस परियोजना से उनकी कृषि भूमि, पेड़-पौधे और स्थानीय जनजीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। इन्हीं मांगों को लेकर आज बड़ी संख्या में किसान अंजनी माता मंदिर से एडीएम कार्यालय तक करीब 500 ट्रैक्टरों के साथ विशाल रैली निकालेंगे। किसानों का मुख्य नारा है 'जमीन बचाओ, किसान बचाओ'। वे प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे और मांग करेंगे कि उनकी आपत्तियों को गंभीरता से सुना जाए और प्रभावित किसानों के हितों की रक्षा की जाए। यह शक्ति प्रदर्शन जयपुर जिले के चौमू उप-जिले में आयोजित किया जा रहा है।2
- जयपुर के नाड़ी का फाटक रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह लंबे समय से लंबित परियोजना थी और अब इसके शुरू होने से स्थानीय लोगों को रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।1
- तीन दिन पहले खराब मौसम और थकान के कारण जयपुर में उतरा एक गिद्ध ने फिर से उड़ान भर ली है। इंडियन गिद्ध प्रजाति का यह गिद्ध 8 से 10 महीने की उम्र और करीब 5.5 किग्रा वजनी है। इसे तीन दिन पहले जयपुर एयरपोर्ट से रेस्क्यू किया गया था। खराब मौसम के कारण गिद्ध का स्वास्थ्य खराब हो गया था, जिसके चलते वह उड़ान नहीं भर सका था। अब स्वास्थ्य में सुधार के बाद गिद्ध ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी है।1
- जयपुर के बिंदायका थाना इलाके में एक होटल में युवक की लाश मिलने के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी पश्चिम प्रशांत किरण ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने एक स्पेशल टीम गठित कर 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए युवक की हत्या करने के मामले में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों दोस्तों ने होटल में एक कमरा लिया था और वहां पर तीनों के बीच हुई कहासुनी के बाद दो दोस्तों ने गला दबाकर दिनेश की हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी संजय कुमार और नीतीश गवारिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने हत्या करने के बाद खाटू श्याम जी के मंदिर में जाकर भगवान से माफी मांगी और यूट्यूब पर सबूत मिटाने के लिए सर्च किया था। फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।1
- जनगणना के ताज़ा आंकड़े जयपुर लाइव पर उपलब्ध हैं। इस जनगणना में जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों की आबादी, लिंग अनुपात, साक्षरता दर और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े शामिल हैं। जयपुर में इस जनगणना के नतीजे राज्य के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि जयपुर राजस्थान का सबसे बड़ा शहर है और यहाँ की जनसांख्यिकी पूरे राज्य की जनसांख्यिकी को प्रभावित करती है। जनगणना के इन आंकड़ों से पता चलता है कि जयपुर में आबादी में वृद्धि हुई है, लेकिन साथ ही साथ साक्षरता दर में भी सुधार हुआ है। यह एक सकारात्मक संकेत है, जो जयपुर और राजस्थान के विकास की ओर इशारा करता है। इन आंकड़ों का उपयोग नीति निर्माताओं द्वारा शहर और राज्य के विकास के लिए योजनाएँ बनाने में किया जाएगा। जयपुर लाइव पर उपलब्ध जनगणना के आंकड़े न केवल सरकारी अधिकारियों के लिए उपयोगी हैं, बल्कि आम जनता के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। इससे नागरिकों को अपने शहर और राज्य की वास्तविक स्थिति का पता चलता है और वे विकासात्मक मुद्दों पर बेहतर ढंग से चर्चा और कार्रवाई कर सकते हैं।1
- सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति चलती ट्रेन के एसी कोच के भीतर अगरबत्ती और दीपक जलाकर पूजा करता दिखाई दे रहा है। इस घटना ने ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, एसी कोच जैसे बंद वातावरण में खुली लौ या अगरबत्ती का उपयोग आग लगने, धुआँ फैलने या फायर अलार्म सक्रिय होने जैसी स्थिति पैदा कर सकता है। ऐसी किसी भी घटना से पूरे कोच में अफरा-तफरी मच सकती है और सैकड़ों यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है। धार्मिक आस्था हर व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा नियमों का पालन करना भी उतना ही आवश्यक है। पूजा-पाठ घर, मंदिर या निर्धारित स्थान पर किया जा सकता है, लेकिन ऐसी गतिविधियाँ जिनसे अन्य यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित हो, उनसे बचना चाहिए। रेलवे प्रशासन से भी अपेक्षा की जा रही है कि वह ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करे और यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील करे।1