प्रेमी से शादी की जिद पर 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी विवाहिता, 3 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा सासनी (हाथरस): सासनी कोतवाली क्षेत्र के लुटसान रोड पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक विवाहिता अपने प्रेमी से शादी करने की जिद में करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर के शिखर पर जा बैठी। करीब तीन घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे ने पुलिस और प्रशासन की सांसें अटका दीं। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरमाना निवासी 30 वर्षीय पूजा पत्नी यशपाल अचानक अपनी ससुराल से निकली और लुटसान रोड पर स्थित टॉवर की चोटी पर जा पहुंची। महिला को इतनी ऊंचाई पर देख राहगीरों के होश उड़ गए और मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम नीरज शर्मा, कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी और भारी पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। टॉवर के ऊपर से ही पूजा ने अपने मायके वालों को फोन कर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सासनी के हरी नगर निवासी उसके पिता और भाई भी वहां पहुंच गए। परिजन फोन के जरिए लगातार उससे नीचे उतरने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से नीचे जाल बिछाया और 102 व 108 एम्बुलेंस को भी तैनात कर दिया। वह शांति से टॉवर के सबसे ऊपरी हिस्से पर बैठी रही। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार महिला सुरक्षित नीचे उतरी, तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसडीएम नीरज शर्मा ने बताया कि महिला को सुरक्षित बचाना पहली प्राथमिकता थी। फिलहाल सासनी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
प्रेमी से शादी की जिद पर 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी विवाहिता, 3 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा सासनी (हाथरस): सासनी कोतवाली क्षेत्र के लुटसान रोड पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक विवाहिता अपने प्रेमी से शादी करने की जिद में करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर के शिखर पर जा बैठी। करीब तीन घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे ने पुलिस और प्रशासन की सांसें अटका
दीं। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरमाना निवासी 30 वर्षीय पूजा पत्नी यशपाल अचानक अपनी ससुराल से निकली और लुटसान रोड पर स्थित टॉवर की चोटी पर जा पहुंची। महिला को इतनी ऊंचाई पर देख राहगीरों के होश उड़ गए और मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम नीरज शर्मा, कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी और भारी पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड
की टीम मौके पर पहुंच गई। टॉवर के ऊपर से ही पूजा ने अपने मायके वालों को फोन कर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सासनी के हरी नगर निवासी उसके पिता और भाई भी वहां पहुंच गए। परिजन फोन के जरिए लगातार उससे नीचे उतरने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से नीचे जाल बिछाया और 102 व 108
एम्बुलेंस को भी तैनात कर दिया। वह शांति से टॉवर के सबसे ऊपरी हिस्से पर बैठी रही। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार महिला सुरक्षित नीचे उतरी, तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसडीएम नीरज शर्मा ने बताया कि महिला को सुरक्षित बचाना पहली प्राथमिकता थी। फिलहाल सासनी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
- हाथरस। शहर की गौतम विहार कॉलोनी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक निजी स्कूल में कार्यरत शिक्षक दंपती के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की ज्वेलरी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें बदमाश बेखौफ होकर घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। इस चोरी के बाद से पूरी कॉलोनी के निवासियों में दहशत का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतम विहार निवासी आयुष गौड़ और उनकी पत्नी दोनों ही निजी स्कूल में शिक्षक हैं। वे अपनी बच्ची के साथ इस मकान में रहते हैं। वारदात के समय पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था, जिसके कारण घर पर ताला लगा था। मध्य रात्रि का फायदा उठाते हुए दो बदमाश घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। बदमाशों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने के बाद अंदर रखी अलमारियों को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने इंटरलॉकिंग टाइल्स और लोहे की सरिया का इस्तेमाल कर अलमारियों के लॉकर को बेरहमी से तोड़ दिया। बदमाशों ने घर से लगभग 50 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। जब पीड़ित परिवार शादी समारोह से वापस घर लौटा, तो उनके होश उड़ गए। घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली थीं। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि वारदात में दो बदमाश शामिल थे, जिनमें से एक ने अपनी पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की है।4
- जनपद हाथरस की तहसील सासनी फूड स्पेक्टर ने किया विजयगड़ रोड पर दूध का किया निरछड़ लिया दूध का सेम्पल1
- सभी मुद्दों को छोड़कर एक ही मुद्दा होना चाहिए हम सभी का एक ही मुद्दे से दुनियां का हर एक मुद्दा सुलझ जाएगा 👌👌 🚩 गौ माता की सुरक्षा, हमारा संकल्प! 🚩 गौ माता की पुकार, अब हमारी बारी! हस्ताक्षर अभियान से जुड़कर गौ सम्मान के इस महा-अभियान को सफल बनाएं। आपका एक हस्ताक्षर, एक बड़ा बदलाव ला सकता है। 🙏 अभियान से जुड़ें: 📸 📞 संपर्क करें: +91 9045700518 +919670510094 🌐 विजिट करें: www.gausamman.cloud आप भी इस आह्वान का हिस्सा बनिए! इस वीडियो को शेयर करें और अपने क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान शुरू करें। #GauSamman #GauSeva #SanatanDharma #GauMata #gsaa #viralreelsfacebook #viralshorts #rammandirayodhya #viralreel #viralreelschallenge #श्रीमच्छङ्कराचार्यो_विजयतेतराम् #पुरी_शंकराचार्य #गोवर्धन_मठ #धर्म_प्रचार_यात्रा #संकल्परामराज्य संकल्प रामराज्य संकल्प रामराज्य फेसबुक प्रोफाइल से जुड़े 👇👇👇👇👇 https://www.facebook.com/share/r/1GpqUMTn8P/1
- ससुराल में हमला: सामान लेने पहुंची महिला घायल, पति गिरफ्तार हाथरस। हाथरस गेट थाना क्षेत्र के नगला गजुआ गांव में ससुराल पक्ष द्वारा एक महिला पर हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मायके में रह रही सुनीता देवी बुधवार को अपनी बहन और भाई के साथ ससुराल से सामान लेने पहुंची थी। आरोप है कि वहां मौजूद पति भूपेंद्र राणा सहित अन्य परिजनों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, पति ने सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि बीच-बचाव करने आई बहन के साथ भी अभद्रता की गई। घटना के दौरान नकदी और मोबाइल फोन छीनने का भी आरोप लगाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजा और मौके से पति को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- astro vastu remedies1
- Post by MD News ( पत्रकार )1
- Post by AP NEWS NEWS1
- सासनी बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर जनपद हाथरस बसपा पार्टी के द्वारा चलाया गया सदस्यता जोड़ो अभियान1