logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुनिए,प्लास्टिक मनी,डिजिटल मनी और घूसखोरी तीनों की चाँदी,व्यापारी नहीं जनता झेलेगी

2 hrs ago
user_Journalist S N Yadav
Journalist S N Yadav
Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सुनिए,प्लास्टिक मनी,डिजिटल मनी और घूसखोरी तीनों की चाँदी,व्यापारी नहीं जनता झेलेगी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Mirzapur: सांसद चन्द्र शेखर आजाद पर हमले के विरोध में डीएम गेट के सामने बैठे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता किया धरना-प्रदर्शन मिर्ज़ापुर। यूपी के अयोध्या, गोंडा जनपद में हुई हत्याओं तथा सांसद चन्द्र शेखर आजाद पर हुए हमले के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बड़ी संख्या में पहुंचकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन जो राष्ट्रपति के नाम संबोधित रहा जिला प्रशासन को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर के नेतृत्व में एकत्र हुए आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उक्त घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए प्रदेश में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया जाए। वक्ताओं ने कहा यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल हो चुकी है। हत्या और हमलों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे आम जनमानस तो दहशत में है ही जनप्रतिनिधियों को भी असुरक्षा का भय सताने लगा है। जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर ने कहा सांसद चन्द्र शेखर आजाद पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई न हुए तो पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में व्यापक रुप से विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे ‌ इस दौरान काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    Mirzapur: सांसद चन्द्र शेखर आजाद पर हमले के विरोध में डीएम गेट के सामने बैठे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता किया धरना-प्रदर्शन 
मिर्ज़ापुर। यूपी के अयोध्या, गोंडा जनपद में हुई हत्याओं तथा सांसद चन्द्र शेखर आजाद पर हुए हमले के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बड़ी संख्या में पहुंचकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन जो राष्ट्रपति के नाम संबोधित रहा जिला प्रशासन को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर के नेतृत्व में एकत्र हुए आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उक्त घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए प्रदेश में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाया जाए। 
वक्ताओं ने कहा यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल हो चुकी है। हत्या और हमलों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे आम जनमानस तो दहशत में है ही जनप्रतिनिधियों को भी असुरक्षा का भय सताने लगा है। जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर ने कहा सांसद चन्द्र शेखर आजाद पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई न हुए तो पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में व्यापक रुप से विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे ‌
इस दौरान काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Santosh dev giri
    Santosh dev giri
    Farmer मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुनिए,प्लास्टिक मनी,डिजिटल मनी और घूसखोरी तीनों की चाँदी,व्यापारी नहीं जनता झेलेगी
    1
    सुनिए,प्लास्टिक मनी,डिजिटल मनी और घूसखोरी तीनों की चाँदी,व्यापारी नहीं जनता झेलेगी
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आशुतोष पांडे निर्दली विधायक प्रत्यसी 396 नगर विधान सभा मिर्ज़ापुर
    4
    आशुतोष पांडे निर्दली विधायक प्रत्यसी 396 नगर विधान सभा मिर्ज़ापुर
    user_News@subham
    News@subham
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मिर्जापुर के पटेहरा ब्लॉक में फर्जी जमीन बिक्री का बड़ा खेल, रेकरा ग्राम सभा में दलाल-प्रधान गठजोड़ से ग्रामीण परेशान, प्रधान का 3 लाख मांगने का ऑडियो वायरल : मिर्जापुर के पटेहरा ब्लॉक में फर्जी जमीन बिक्री का बड़ा खेल, रेकरा ग्राम सभा में दलाल-प्रधान गठजोड़ से ग्रामीण परेशान, प्रधान का 3 लाख मांगने का ऑडियो वायरल मिर्जापुर / पटेहरा: विकास खंड पटेहरा की ग्राम सभा रेकरा में इन दिनों वन विभाग और ग्राम सभा की जमीन की फर्जी खरीद-बिक्री जोरों पर है। तहसील मुख्यालय से दूर होने का फायदा उठाकर यहां दलालों का एक संगठित गिरोह सक्रिय हो गया है, जो भोले-भाले लोगों को सस्ती जमीन का लालच देकर अपने जाल में फंसा रहा है। कैसे हो रहा है खेल? ग्रामीणों के अनुसार, पहले लोगों को सस्ती दर पर जमीन का लालच दिया जाता है। मौके पर उन्हें साफ-सुथरी और अच्छी जमीन दिखायी जाती है, लेकिन रजिस्ट्री के बाद जब खरीदार कब्जा लेने जाता है तो पता चलता है कि जमीन या तो वन विभाग की है या ग्राम समाज की, या फिर किसी और के नाम दर्ज है। इस तरह खरीदार फर्जी बैनामे में फंस जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरे अवैध गोरखधंधे में वर्तमान ग्राम प्रधान और कुछ अन्य दलाल सक्रिय भूमिका में हैं। पैसे के आगे पुलिस भी नतमस्तक है और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रधान का कथित ऑडियो वायरल इसी बीच वर्तमान ग्राम प्रधान का एक ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अवैध जमीन पर कब्जा कराने के एवज में पैसे की मांग कर रहे हैं। वायरल ऑडियो में 3 लाख रुपये प्रति बीघा और 20 हजार रुपये ट्रैक्टर-ट्रॉली व ईंट-पत्थर गिराने के नाम पर लेने की बात कही जा रही है। ऑडियो में लेखपाल का नाम भी आ रहा है और "रजिस्ट्री" को मैनेज करने की बात कही जा रही है। हालांकि इस ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि रुद्रा की आवाज नहीं करता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जमीन की नापी के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है और इस पूरे मामले में क्षेत्रीय लेखपाल की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। एसडीएम दरबार पहुंचा मामला जमीन विवाद से परेशान होकर एक पीड़ित न्याय की उम्मीद लेकर एसडीएम महोदय संतोष कुमार ओझा के दरबार में पहुंचा है और लिखित शिकायत की है। पीड़ित का कहना है कि उसे कागजों पर दौड़ाया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दब कर रह जाएगा।
    1
    मिर्जापुर के पटेहरा ब्लॉक में फर्जी जमीन बिक्री का बड़ा खेल, रेकरा ग्राम सभा में दलाल-प्रधान गठजोड़ से ग्रामीण परेशान, प्रधान का 3 लाख मांगने का ऑडियो वायरल
: मिर्जापुर के पटेहरा ब्लॉक में फर्जी जमीन बिक्री का बड़ा खेल, रेकरा ग्राम सभा में दलाल-प्रधान गठजोड़ से ग्रामीण परेशान, प्रधान का 3 लाख मांगने का ऑडियो वायरल
मिर्जापुर / पटेहरा: विकास खंड पटेहरा की ग्राम सभा रेकरा में इन दिनों वन विभाग और ग्राम सभा की जमीन की फर्जी खरीद-बिक्री जोरों पर है। तहसील मुख्यालय से दूर होने का फायदा उठाकर यहां दलालों का एक संगठित गिरोह सक्रिय हो गया है, जो भोले-भाले लोगों को सस्ती जमीन का लालच देकर अपने जाल में फंसा रहा है।
कैसे हो रहा है खेल?
ग्रामीणों के अनुसार, पहले लोगों को सस्ती दर पर जमीन का लालच दिया जाता है। मौके पर उन्हें साफ-सुथरी और अच्छी जमीन दिखायी जाती है, लेकिन रजिस्ट्री के बाद जब खरीदार कब्जा लेने जाता है तो पता चलता है कि जमीन या तो वन विभाग की है या ग्राम समाज की, या फिर किसी और के नाम दर्ज है। इस तरह खरीदार फर्जी बैनामे में फंस जाता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरे अवैध गोरखधंधे में वर्तमान ग्राम प्रधान और कुछ अन्य दलाल सक्रिय भूमिका में हैं। पैसे के आगे पुलिस भी नतमस्तक है और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
प्रधान का कथित ऑडियो वायरल
इसी बीच वर्तमान ग्राम प्रधान का एक ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अवैध जमीन पर कब्जा कराने के एवज में पैसे की मांग कर रहे हैं। वायरल ऑडियो में 3 लाख रुपये प्रति बीघा और 20 हजार रुपये ट्रैक्टर-ट्रॉली व ईंट-पत्थर गिराने के नाम पर लेने की बात कही जा रही है। ऑडियो में लेखपाल का नाम भी आ रहा है और "रजिस्ट्री" को मैनेज करने की बात कही जा रही है। हालांकि इस ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि रुद्रा की आवाज नहीं करता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जमीन की नापी के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है और इस पूरे मामले में क्षेत्रीय लेखपाल की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है।
एसडीएम दरबार पहुंचा मामला
जमीन विवाद से परेशान होकर एक पीड़ित न्याय की उम्मीद लेकर एसडीएम महोदय संतोष कुमार ओझा के दरबार में पहुंचा है और लिखित शिकायत की है। पीड़ित का कहना है कि उसे कागजों पर दौड़ाया जा रहा है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दब कर रह जाएगा।
    user_Www.rudrakiawaaz.com9956936240
    Www.rudrakiawaaz.com9956936240
    Newspaper advertising department मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *लाखों की लागत से बने स्कूल हो रहे जर्जर न बच्चे पढ़ने आए न पढ़ाने आये टीचर जमालपुर, मीरजापुर। विकास खंड जमालपुर में गरीब बच्चों को नजदीक में शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2022-23 में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए प्राथमिक विद्यालय अब देखरेख के अभाव में जर्जर होते जा रहे हैं।शासन द्वारा हिनौती ग्राम पंचायत के अलमापुर,पिड़खिर ग्राम पंचायत के भैंसा सुर,भदावल ग्राम पंचायत के गोविंदपुर,जफरपुरा ग्राम पंचायत के आजाद नगर तथा अहरौरा के पास कुल पांच प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण कराया गया था।बताया जाता है कि प्रत्येक विद्यालय के निर्माण में करीब 8 से 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।लेकिन एक-दो विद्यालयों को छोड़ दें तो अलमापुर और भैंसा सुर जैसे विद्यालयों में अभी तक पठन-पाठन का कार्य शुरू ही नहीं हो सका है।विद्यालयों में बच्चों का पठन-पाठन और नियमित देखरेख नहीं होने से अराजक तत्वों द्वारा सोलर पैनल,सबमर्सिबल पंप, पानी की टंकी,नल की पाइप व टोटियां तक उखाड़ लिया गया हैं।तो वहीं शौचालय की टंकी,किचन, कार्यालय के खिड़की-दरवाजे, सीढ़ी और रैंप की रेलिंग सहित कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।एबीएसए कार्यालय बहुआर में बताया गया कि विद्यालयों में प्रभारी अध्यापक नियुक्त हैं,लेकिन पढ़ने वाले बच्चे उपलब्ध नहीं हैं।विभाग द्वारा इन विद्यालय भवनों को आंगनबाड़ी केंद्रों को हस्तांतरित करने की योजना बनाए जाने की बात भी कही गई है। अन्नदाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह ने कहा कि लाखों रुपये की लागत से बने विद्यालयों का उपयोग न होना और देखरेख के अभाव में उनका जर्जर होना सरकारी धन की बर्बादी है।शासन द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू कराने तथा क्षतिग्रस्त सामान और भवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    *लाखों की लागत से बने स्कूल हो रहे जर्जर
न बच्चे पढ़ने आए न पढ़ाने आये टीचर
जमालपुर, मीरजापुर। विकास खंड जमालपुर में गरीब बच्चों को नजदीक में शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्ष 2022-23 में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए प्राथमिक विद्यालय अब देखरेख के अभाव में जर्जर होते जा रहे हैं।शासन द्वारा हिनौती ग्राम पंचायत के अलमापुर,पिड़खिर ग्राम पंचायत के भैंसा सुर,भदावल ग्राम पंचायत के गोविंदपुर,जफरपुरा ग्राम पंचायत के आजाद नगर तथा अहरौरा के पास कुल पांच प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण कराया गया था।बताया जाता है कि प्रत्येक विद्यालय के निर्माण में करीब 8 से 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।लेकिन एक-दो विद्यालयों को छोड़ दें तो अलमापुर और भैंसा सुर जैसे विद्यालयों में अभी तक पठन-पाठन का कार्य शुरू ही नहीं हो सका है।विद्यालयों में बच्चों का पठन-पाठन और नियमित देखरेख नहीं होने से अराजक तत्वों द्वारा सोलर पैनल,सबमर्सिबल पंप, पानी की टंकी,नल की पाइप व टोटियां तक उखाड़ लिया गया हैं।तो वहीं शौचालय की टंकी,किचन, कार्यालय के खिड़की-दरवाजे, सीढ़ी और रैंप की रेलिंग सहित कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।एबीएसए कार्यालय बहुआर में बताया गया कि विद्यालयों में प्रभारी अध्यापक नियुक्त हैं,लेकिन पढ़ने वाले बच्चे उपलब्ध नहीं हैं।विभाग द्वारा इन विद्यालय भवनों को आंगनबाड़ी केंद्रों को हस्तांतरित करने की योजना बनाए जाने की बात भी कही गई है।
अन्नदाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह ने कहा कि लाखों रुपये की लागत से बने विद्यालयों का उपयोग न होना और देखरेख के अभाव में उनका जर्जर होना सरकारी धन की बर्बादी है।शासन द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू कराने तथा क्षतिग्रस्त सामान और भवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_Rakesh Kumar jaago news
    Rakesh Kumar jaago news
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *भूमि विवाद में फर्जी शिकायतें देने का आरोप, पंकज तिवारी ने निष्पक्ष जांच की मांग की* *भूमि विवाद में फर्जी शिकायतें देने का आरोप, पंकज तिवारी ने निष्पक्ष जांच की मांग की* जनपद मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम सरोई निवासी पंकज तिवारी पुत्र स्व. जगदीश तिवारी ने भूमि विवाद को लेकर उमाशंकर पाण्डेय पुत्र केशव प्रसाद पाण्डेय निवासी झीलवर बीजर तथा उनकी पत्नी सुनीता के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मौजा कलना गहरवार, तप्पा-छानबे, परगना कंतित, तहसील सदर, जनपद मीरजापुर स्थित आराजी संख्या 954, रकबा 54 वर्गमीटर भूमि का बैनामा 24 जनवरी 2026 को अनिल के.सी. गुप्ता पुत्र स्व. चिंतामणि गुप्ता के पक्ष में कराया गया था। पंकज तिवारी का कहना है कि बैनामे के बाद दाखिल-खारिज की कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है और संबंधित खतौनी में अनिल गुप्ता का नाम दर्ज है।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि उक्त आराजी संख्या की भूमि का विपक्षी पक्ष द्वारा करीब एक वर्ष बाद दूसरे सहखातेदार से बैनामा कराया गया। इसके बाद मकान पर कब्जे को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की जाती है तथा उसे परेशान करने के उद्देश्य से लगातार शिकायतें की जा रही हैं।पंकज तिवारी ने आरोप लगाया कि अनिल गुप्ता को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है और उसे भी झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही जा रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, विपक्षीगण के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। शिकायतकर्ता ने संबंधित अभिलेखों एवं भूमि के स्वामित्व की जांच कराते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने तथा थाना विंध्याचल प्रभारी को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।
    1
    *भूमि विवाद में फर्जी शिकायतें देने का आरोप, पंकज तिवारी ने निष्पक्ष जांच की मांग की*
*भूमि विवाद में फर्जी शिकायतें देने का आरोप, पंकज तिवारी ने निष्पक्ष जांच की मांग की*
जनपद मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम सरोई निवासी पंकज तिवारी पुत्र स्व. जगदीश तिवारी ने भूमि विवाद को लेकर उमाशंकर पाण्डेय पुत्र केशव प्रसाद पाण्डेय निवासी झीलवर बीजर तथा उनकी पत्नी सुनीता के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मौजा कलना गहरवार, तप्पा-छानबे, परगना कंतित, तहसील सदर, जनपद मीरजापुर स्थित आराजी संख्या 954, रकबा 54 वर्गमीटर भूमि का बैनामा 24 जनवरी 2026 को अनिल के.सी. गुप्ता पुत्र स्व. चिंतामणि गुप्ता के पक्ष में कराया गया था। पंकज तिवारी का कहना है कि बैनामे के बाद दाखिल-खारिज की कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है और संबंधित खतौनी में अनिल गुप्ता का नाम दर्ज है।प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि उक्त आराजी संख्या की भूमि का विपक्षी पक्ष द्वारा करीब एक वर्ष बाद दूसरे सहखातेदार से बैनामा कराया गया। इसके बाद मकान पर कब्जे को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की जाती है तथा उसे परेशान करने के उद्देश्य से लगातार शिकायतें की जा रही हैं।पंकज तिवारी ने आरोप लगाया कि अनिल गुप्ता को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है और उसे भी झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही जा रही है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, विपक्षीगण के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।
शिकायतकर्ता ने संबंधित अभिलेखों एवं भूमि के स्वामित्व की जांच कराते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने तथा थाना विंध्याचल प्रभारी को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है।
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर: डेनमार्क के राजदूत ने दुहौआ में किया 'जल अर्पण', समुदाय को सौंपी जलापूर्ति की कमान।
    1
    मिर्ज़ापुर: डेनमार्क के राजदूत ने दुहौआ में किया 'जल अर्पण', समुदाय को सौंपी जलापूर्ति की कमान।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *नए हाइड्रोलिक वाहन का विधि-विधान से पूजन कर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन* मीरजापुर। नगर पालिका परिषद मीरजापुर के घंटाघर स्थित प्रकाश विभाग में बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर केशरी जी द्वारा नए हाइड्रोलिक वाहन का विधि-विधान से पूजा-अर्चन कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नए हाइड्रोलिक वाहन के नगर पालिका में शामिल होने से नगर क्षेत्र की विद्युत प्रकाश व्यवस्था के रखरखाव, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तथा ऊंचाई पर स्थित प्रकाश उपकरणों के रखरखाव में सुविधा मिलेगी। इससे प्रकाश विभाग के कर्मचारियों को कार्य करने में सहूलियत होगी और नगर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रकाश विभाग के कर्मचारियों को नगर क्षेत्र की खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर प्रकाश व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। *दिव्यांग व्यक्ति को ट्राई साइकिल देकर किया सहयोग* कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर केशरी जी ने एक दिव्यांग व्यक्ति को ट्राई साइकिल प्रदान कर सहयोग किया। ट्राई साइकिल मिलने पर उसके चेहरे पर झलकी खुशी और आंखों में आई चमक भावुक कर देने वाली थी। इस अवसर पर अध्यक्ष जी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाना चाहिए। ट्राई साइकिल मिलने के बाद दिव्यांग व्यक्ति के चेहरे पर आई मुस्कान यह संदेश देती है कि किसी जरूरतमंद की मदद करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। इस मौके पर लिपिक मृत्युंजय सिंह गहरवार , विजय गुप्ता एवं पूर्व सिटी उत्तरी मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    *नए हाइड्रोलिक वाहन का विधि-विधान से पूजन कर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया उद्घाटन*

मीरजापुर। नगर पालिका परिषद मीरजापुर के घंटाघर स्थित प्रकाश विभाग में बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर केशरी जी द्वारा नए हाइड्रोलिक वाहन का विधि-विधान से पूजा-अर्चन कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नए हाइड्रोलिक वाहन के नगर पालिका में शामिल होने से नगर क्षेत्र की विद्युत प्रकाश व्यवस्था के रखरखाव, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तथा ऊंचाई पर स्थित प्रकाश उपकरणों के रखरखाव में सुविधा मिलेगी। इससे प्रकाश विभाग के कर्मचारियों को कार्य करने में सहूलियत होगी और नगर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रकाश विभाग के कर्मचारियों को नगर क्षेत्र की खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर प्रकाश व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

*दिव्यांग व्यक्ति को ट्राई साइकिल देकर किया सहयोग*

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर केशरी जी ने एक दिव्यांग व्यक्ति को ट्राई साइकिल प्रदान कर सहयोग किया। ट्राई साइकिल मिलने पर उसके चेहरे पर झलकी खुशी और आंखों में आई चमक भावुक कर देने वाली थी। इस अवसर पर अध्यक्ष जी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाना चाहिए।

ट्राई साइकिल मिलने के बाद दिव्यांग व्यक्ति के चेहरे पर आई मुस्कान यह संदेश देती है कि किसी जरूरतमंद की मदद करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

इस मौके पर लिपिक मृत्युंजय सिंह गहरवार , विजय गुप्ता एवं पूर्व सिटी उत्तरी मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता  सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.