सुपौल सदर अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप सुपौल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार देर शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतका की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के मोधरा राजपुर पंचायत, वार्ड नंबर 4 निवासी स्वर्गीय मोहम्मद जहूर की पत्नी बीवी शयरून निशा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, महिला को हल्की उल्टी और सीने में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी डॉक्टर ने तुरंत इलाज शुरू नहीं किया। परिजनों का कहना है कि चिकित्सक अपनी कुर्सी से नहीं उठे और मरीज के पुराने पर्चे (पुर्जे) की मांग करने लगे। परिजन जब तक पुराने कागजात लेकर वापस लौटे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाए। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद माहौल नियंत्रित किया गया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाया गया। इस घटना के बाद सदर अस्पताल की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजन दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।

- Post by Supaul Media ( Dev Raj )1
- फारबिसगंज में भव्य रामनवमी रथ यात्रा, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र1
- Post by Sach tak news5
- सुपौल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार देर शाम एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतका की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के मोधरा राजपुर पंचायत, वार्ड नंबर 4 निवासी स्वर्गीय मोहम्मद जहूर की पत्नी बीवी शयरून निशा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, महिला को हल्की उल्टी और सीने में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी डॉक्टर ने तुरंत इलाज शुरू नहीं किया। परिजनों का कहना है कि चिकित्सक अपनी कुर्सी से नहीं उठे और मरीज के पुराने पर्चे (पुर्जे) की मांग करने लगे। परिजन जब तक पुराने कागजात लेकर वापस लौटे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाए। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद माहौल नियंत्रित किया गया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया, जिसे अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाया गया। इस घटना के बाद सदर अस्पताल की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजन दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।1
- Post by HTk Today1
- मां भगवती HP ग्रामीण वितरक पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा जिलाधिकारी के आदेश की उड़ रही धज्जियां, होम डिलीवरी के बजाय एजेंसी से वितरण घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हो रहा काम, एजेंसी कर्मियों पर टालमटोल का आरोप साइकिल-मोटरसाइकिल से सिलेंडर ढोने को मजबूर लाभुक गैस एजेंसी की लापरवाही से परेशान उपभोक्ताओं ने की कार्रवाई की मांग1
- नौहट्टा के चंद्रयान में रामनवमी पर गूंजेंगे खुशी कक्कड़ के सुर, जीतू स्टार बैनर के तले होगा भव्य आयोजन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव यानी 'रामनवमी' के पावन अवसर पर इस बार नवहट्टा प्रखंड के चंद्रयान में भक्ति और संगीत की बयार बहने वाली है। आगामी 28 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले विशाल रामनवमी मेले में देश की मशहूर गायिका खुशी कक्कड़ अपने सुरों का जादू बिखेरेंगी। गायिका खुशी कक्कड़ ने एक वीडियो संदेश साझा करते हुए कहा कि वह चंद्रयान, नवहट्टा की पावन धरती पर आने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने समस्त चंद्रयान वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मैं आप सभी के बीच 28 मार्च को जीतू स्टार शो के माध्यम से आ रही हूँ। आप सभी सादर आमंत्रित हैं, अपना प्यार और आशीर्वाद देने जरूर पहुँचें1
- Post by Sach tak news5