logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हैडपंप मीट गया है 3पाईप खराब हो गये हैं हैडपंप मीट गया है 3पाईप खराब हो गये हैं

on 17 January
user_Ravindra
Ravindra
शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
on 17 January

हैडपंप मीट गया है 3पाईप खराब हो गये हैं हैडपंप मीट गया है 3पाईप खराब हो गये हैं

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन और पिछोर SDOP प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में भौंती थाना पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी मुरारी लोधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 02.12.2025 को फरियादी अमित लोधी निवासी ग्राम ऊमरीकला थाना भौती ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि चचेरा भाई कल्याण लोधी व अनिल लोधी स्कूल से पढाकर घर वापस आते समय ग्राम गणेशखेडा बेयर हाउस के पास आरोपीगण मुरारी लोधी, रामजीलाल लोधी, नाहर सिंह, प्रदीप दुबे, सविता लोधी नि०गण ग्राम ऊमरी कला थाना भौंती एवं जितेन्द्र उर्फ कल्ला लोधी नि० ग्राम सिल्लारपुर थाना करैरा द्वारा पुराने केस में राजीनामा करने के ऊपर से गाली गलौज कर कल्याण लोधी की मारपीट की व मुरारी लोधी ने जान से मारने की नियत से कट्टा से कल्याण लोधी में गोली मार दी जिससे कल्याण लोधी की इलाज के लिये ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी हत्या का अपराध गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये एवं प्रत्येक आरोपी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी भौंती घनश्याम भदौरिया एवं खोड़ चौकी प्रभारी कुसुम गोयल के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। दिनांक 15.03.2026 को मुख्य आरोपी मुरारी लोधी नि0 ग्राम ऊमरीकला थाना भौंती जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर न्यायालय पिछोर में पेश किया गया।
    2
    पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन और पिछोर SDOP  प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में भौंती थाना पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी मुरारी लोधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 02.12.2025 को फरियादी अमित लोधी निवासी ग्राम ऊमरीकला थाना भौती ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि चचेरा भाई कल्याण लोधी व अनिल लोधी स्कूल से पढाकर घर वापस आते समय ग्राम गणेशखेडा बेयर हाउस के पास आरोपीगण मुरारी लोधी, रामजीलाल लोधी, नाहर सिंह, प्रदीप दुबे, सविता लोधी नि०गण ग्राम ऊमरी कला थाना भौंती एवं जितेन्द्र उर्फ कल्ला लोधी नि० ग्राम सिल्लारपुर थाना करैरा द्वारा पुराने केस में राजीनामा करने के ऊपर से गाली गलौज कर कल्याण लोधी की मारपीट की व मुरारी लोधी ने जान से मारने की नियत से कट्टा से कल्याण लोधी में गोली मार दी जिससे कल्याण लोधी की इलाज के लिये ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी
हत्या का अपराध गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक  अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये एवं प्रत्येक आरोपी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।  पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी भौंती  घनश्याम भदौरिया एवं खोड़ चौकी प्रभारी कुसुम गोयल के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। दिनांक 15.03.2026 को मुख्य आरोपी मुरारी लोधी  नि0 ग्राम ऊमरीकला थाना भौंती जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर न्यायालय पिछोर में पेश किया गया।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • "मुझे बंधक बना लिया है..." फोन पर आखिरी बात और फिर मिली नेपाल की लाश; हत्या के आरोप में चक्काजाम शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनियर इलाके में आज रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम बरखेड़ा निवासी नेपाल शाक्य (30 वर्ष) पुत्र स्व. जगनू शाक्य के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोहरी थाने के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के भाई सोनेराम शाक्य ने बताया कि नेपाल एक भूसा फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक के बेटे शिवम और राजू ने नेपाल पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाया था। सोनेराम के अनुसार, घटना से पहले नेपाल ने फोन पर बात करते हुए बताया था कि उसे बंधक बना लिया गया है और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परिजनों का दावा है कि फैक्ट्री मालिक के बेटे और उसके साथियों ने मिलकर नेपाल की हत्या की है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को मनियर स्थित कमरे में लटका दिया। सड़क पर चक्का जाम होने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली और पोहरी थाना पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    1
    "मुझे बंधक बना लिया है..." फोन पर आखिरी बात और फिर मिली नेपाल की लाश; हत्या के आरोप में चक्काजाम
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मनियर इलाके में आज रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम बरखेड़ा निवासी नेपाल शाक्य (30 वर्ष) पुत्र स्व. जगनू शाक्य के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोहरी थाने के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
मृतक के भाई सोनेराम शाक्य ने बताया कि नेपाल एक भूसा फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक के बेटे शिवम और राजू ने नेपाल पर चोरी का झूठा इल्जाम लगाया था।
सोनेराम के अनुसार, घटना से पहले नेपाल ने फोन पर बात करते हुए बताया था कि उसे बंधक बना लिया गया है और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परिजनों का दावा है कि फैक्ट्री मालिक के बेटे और उसके साथियों ने मिलकर नेपाल की हत्या की है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को मनियर स्थित कमरे में लटका दिया।
सड़क पर चक्का जाम होने की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली और पोहरी थाना पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    user_Patarkar Shailendra dhakad
    Patarkar Shailendra dhakad
    पत्रकार शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • करैरा में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के खैराघाट डीसी कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा को ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में खैराघाट के जेई सुजीत सिंह मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम दोनी निवासी प्रताप सिंह रावत ने ग्वालियर स्थित EOW कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि खैराघाट में पदस्थ जेई सुजीत सिंह मिश्रा ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले जेई सुजीत मिश्रा उसके पिता से ₹44 हजार रुपए ले चुके हैं। बताया गया कि ट्रांसफार्मर कनेक्शन के लिए जेई द्वारा ₹30 हजार की मांग की गई थी, जो बाद में ₹25 हजार रुपए में तय हुई। शिकायत की पुष्टि के बाद EOW ने ट्रैप की योजना बनाई। योजना के तहत सोमवार को जब प्रताप सिंह रावत खैराघाट डीसी विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे, तो उन्होंने जेई सुजीत मिश्रा को फोन कर बताया कि वह पैसे देने के लिए कार्यालय पहुंच गए हैं। इस पर जेई सुजीत मिश्रा ने कुछ देर बाद कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा को फोन कर प्रताप सिंह रावत से ₹20 हजार रुपए लेने के लिए कहा। जैसे ही प्रवीण कुशवाहा ने प्रताप सिंह रावत से रिश्वत की राशि ली, पहले से घात लगाए बैठी EOW टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान जेई सुजीत सिंह मिश्रा मौके पर मौजूद नहीं थे। EOW के निरीक्षक शैलेंद्र सिंह कुशवाहा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में जेई सुजीत सिंह मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है और EOW टीम मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
    2
    करैरा में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के खैराघाट डीसी कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा को ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 
इस मामले में खैराघाट के जेई सुजीत सिंह मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम दोनी निवासी प्रताप सिंह रावत ने ग्वालियर स्थित EOW कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि खैराघाट में पदस्थ जेई सुजीत सिंह मिश्रा ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले जेई सुजीत मिश्रा उसके पिता से ₹44 हजार रुपए ले चुके हैं।
बताया गया कि ट्रांसफार्मर कनेक्शन के लिए जेई द्वारा ₹30 हजार की मांग की गई थी, जो बाद में ₹25 हजार रुपए में तय हुई। शिकायत की पुष्टि के बाद EOW ने ट्रैप की योजना बनाई।
योजना के तहत सोमवार को जब प्रताप सिंह रावत खैराघाट डीसी विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे, तो उन्होंने जेई सुजीत मिश्रा को फोन कर बताया कि वह पैसे देने के लिए कार्यालय पहुंच गए हैं। इस पर जेई सुजीत मिश्रा ने कुछ देर बाद कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाहा को फोन कर प्रताप सिंह रावत से ₹20 हजार रुपए लेने के लिए कहा।
जैसे ही प्रवीण कुशवाहा ने प्रताप सिंह रावत से रिश्वत की राशि ली, पहले से घात लगाए बैठी EOW टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के दौरान जेई सुजीत सिंह मिश्रा मौके पर मौजूद नहीं थे। EOW के निरीक्षक शैलेंद्र सिंह कुशवाहा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में जेई सुजीत सिंह मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।
इस कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है और EOW टीम मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
    user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    Shivpuri, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
  • नरवर तहसील के मगरोनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के न होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के लिए पहुंचे मरीज और उनके परिजन काफी देर तक अस्पताल में डॉक्टर का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। नाराज परिजनों ने अस्पताल की स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में मरीजों और उनके परिजन डॉक्टर के इंतजार में भटकते नजर आ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर डॉक्टर समय पर नहीं आते, जिससे मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ता है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को लेकर क्या कार्रवाई करता है और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं कब तक मिल पाती हैं।
    1
    नरवर तहसील के मगरोनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के न होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के लिए पहुंचे मरीज और उनके परिजन काफी देर तक अस्पताल में डॉक्टर का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। नाराज परिजनों ने अस्पताल की स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में मरीजों और उनके परिजन डॉक्टर के इंतजार में भटकते नजर आ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर डॉक्टर समय पर नहीं आते, जिससे मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ता है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को लेकर क्या कार्रवाई करता है और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं कब तक मिल पाती हैं।
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • करैरा में समोहा डैम के पास कट्टे की नोक पर युवक जीतू कोली का अपहरण कर लिया गया था। करैरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो घंटे में युवक को सकुशल बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से देशी कट्टा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
    1
    करैरा में समोहा डैम के पास कट्टे की नोक पर युवक जीतू कोली का अपहरण कर लिया गया था। करैरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो घंटे में युवक को सकुशल बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से देशी कट्टा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
    user_पत्रकारहरी निवास साहू
    पत्रकारहरी निवास साहू
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Ranu rajput
    1
    Post by Ranu rajput
    user_Ranu rajput
    Ranu rajput
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • करैरा पुलिस द्वारा हथियार की नोक पर अपहरण किये गये व्यक्ति को 02 घंटे में दस्तयाब कर 05 आरोपी को किया गिरफ्तार दिनांक 16.03.26 को फरियादी बृजेश जाटव पिता धीरज जाटव उम्र-22 वर्ष नि-ग्राम-बेरखेडा थाना-कौरैरा ने रिपोर्ट की, कि दोपहर करीबन 02.00 बजे जीतू कोली फरियादी के घर पर आया और बोला कि उसके दोस्त अंशुल अहिरवार और दीपक उर्फ जशवंत अहिरवार समोहा डैम तक आ रहे है चलो समोहा डैम चलना है। समय करीवन 03-04 वजे फरियादी जीतू कोली को अपनी बाईक से साथ लेकर समोहा डैम पहुंचा तभी एक मोटरसाईकिल स्प्लेंडर क्रमांक-MP32ZB1787 से तीन लोग एक अर्टिगा सफेद रंग की गाडी आई उसमें 7-8 लोग थे फरियादी के पास उतरे और जीतू कोली को जबरदस्ती पकडकर अपनी गाडी में पटक लिया तथा एक व्यक्ति ने कट्टे से हवाई फायर किया और अर्टिगा गाडी में जीतू कोली को डालकर ले गये करीबन 10-11 लोग जीतू कोली को उसके दोस्त अंशुल अहिरवार व दीपक उर्फ जशवंत अहिरवार अपने अन्य साथियों के साथ अपहरण करके ले गये हैं। फरियादी कि रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर अप0 क्र 179/26 धारा 140(3), बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमन सिह राठौर जी के द्वारा बालक, बालिकाओ की शीघ्र दस्तयावी अभियान के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन मे श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन में एवं एसडीओपी महोदय करैरा डॉ आयुष जाखड़ एंव एसडीओपी महोदय पिछोर प्रशांत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान कार्यवाही करते हुए अपहृत व्यक्ति की तलाश गम्भीरता से की गई एव अपहृत व्यक्ति जीतू कोली को दस्तयाव कर प्रकरण मे आरोपीगण (01) जसवंत उर्फ दीपक पुत्र घनाराम अहिरवार उम्र 37 साल नि0 परासरी थाना उनाव दतिया (02) इंदर सिहं उर्फ इंदल पुत्र ठाकुरदास अहिरवार उम्र 19 साल नि० इकारा थाना उनाव दतिया (03) विष्णु पुत्र संजीव अहिरवार उम्र 20 साल नि इकारा थाना उनाव दतिया (04) अंशुल पुत्र किशोरी अहिरवार उम्र 18 साल नि० स्टेशन होमगार्ड कालोनी कोतवाली दतिया (05) रतन पुत्र बनबारी अहिरवार उम्र 19 साल नि० इकारा थाना उनाव जिला दतिया को गिरप्तार कर उनके कब्जे से एक मोटरसाईकिल स्प्लेंडर क्रमांक-MP32ZB1787 तथा एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक खाली खोखा व दो जिन्दा राउण्ड जप्त किये गये। अन्य 06 अज्ञात आरोपीगणो की तलाश जारी है
    1
    करैरा पुलिस द्वारा हथियार की नोक पर अपहरण किये गये व्यक्ति को 02 घंटे में दस्तयाब कर 05 आरोपी को किया गिरफ्तार
दिनांक 16.03.26 को फरियादी बृजेश जाटव पिता धीरज जाटव उम्र-22 वर्ष नि-ग्राम-बेरखेडा थाना-कौरैरा ने रिपोर्ट की, कि दोपहर करीबन 02.00 बजे जीतू कोली फरियादी के घर पर आया और बोला कि उसके दोस्त अंशुल अहिरवार और दीपक उर्फ जशवंत अहिरवार समोहा डैम तक आ रहे है चलो समोहा डैम चलना है। समय करीवन 03-04 वजे फरियादी जीतू कोली को अपनी बाईक से साथ लेकर समोहा डैम पहुंचा तभी एक मोटरसाईकिल स्प्लेंडर क्रमांक-MP32ZB1787 से तीन लोग एक अर्टिगा सफेद रंग की गाडी आई उसमें 7-8 लोग थे फरियादी के पास उतरे और जीतू कोली को जबरदस्ती पकडकर अपनी गाडी में पटक लिया तथा एक व्यक्ति ने कट्टे से हवाई फायर किया और अर्टिगा गाडी में जीतू कोली को डालकर ले गये करीबन 10-11 लोग जीतू कोली को उसके दोस्त अंशुल अहिरवार व दीपक उर्फ जशवंत अहिरवार अपने अन्य साथियों के साथ अपहरण करके ले गये हैं। फरियादी कि रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर अप0 क्र 179/26 धारा 140(3), बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमन सिह राठौर जी के द्वारा बालक, बालिकाओ की शीघ्र दस्तयावी अभियान के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन मे श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन में एवं एसडीओपी महोदय करैरा डॉ आयुष जाखड़ एंव एसडीओपी महोदय पिछोर प्रशांत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान कार्यवाही करते हुए अपहृत व्यक्ति की तलाश गम्भीरता से की गई एव अपहृत व्यक्ति जीतू कोली को दस्तयाव कर प्रकरण मे आरोपीगण (01) जसवंत उर्फ दीपक पुत्र घनाराम अहिरवार उम्र 37 साल नि0 परासरी थाना उनाव दतिया (02) इंदर सिहं उर्फ इंदल पुत्र ठाकुरदास अहिरवार उम्र 19 साल नि० इकारा थाना उनाव दतिया (03) विष्णु पुत्र संजीव अहिरवार उम्र 20 साल नि इकारा थाना उनाव दतिया (04) अंशुल पुत्र किशोरी अहिरवार उम्र 18 साल नि० स्टेशन होमगार्ड कालोनी कोतवाली दतिया (05) रतन पुत्र बनबारी अहिरवार उम्र 19 साल नि० इकारा थाना उनाव जिला दतिया को गिरप्तार कर उनके कब्जे से एक मोटरसाईकिल स्प्लेंडर क्रमांक-MP32ZB1787 तथा एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक खाली खोखा व दो जिन्दा राउण्ड जप्त किये गये। अन्य 06 अज्ञात आरोपीगणो की तलाश जारी है
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    पत्रकार करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • एसडीएम अनुराग निंगवाल ने जिला कलेक्टर को नरवर तहसील के ग्राम रमगढा के चरनोई सर्वे नंबर से मुरम के अवैध उत्खनन से हुई राजस्व हानि को लेकर कार्यवाही हेतु पत्र लिखा है। जानकारी के अनुसार तहसील नरवर के ग्राम रमगढा के सर्वे नंबर 462/1 से ट्रॉली मुरम का अवैध उत्खनन किया गया। जिसकी पटवारी व तहसीलदार से प्राप्त प्रतिवेदन के उपरांत कार्रवाई हेतु कलेक्टर को पत्र लिखा है। उक्त अवैध उत्खनन से शासन को सात लाख दस हजार रु की हानि हुई है। तहसीलदार नरवर के अनुसार, यह मुरम PMGSY विभाग द्वारा नियुक्त एजेंसी ने सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया गया है। यह मुरम रामनगर सुनारी तिराहा से सुनारी की ओर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया गया है ।
    1
    एसडीएम अनुराग निंगवाल ने जिला कलेक्टर को नरवर तहसील के ग्राम रमगढा के चरनोई सर्वे नंबर से मुरम के अवैध उत्खनन से हुई राजस्व हानि को लेकर कार्यवाही हेतु पत्र लिखा है। जानकारी के अनुसार तहसील नरवर के ग्राम रमगढा के  सर्वे नंबर 462/1 से ट्रॉली मुरम का अवैध उत्खनन किया गया। जिसकी पटवारी व तहसीलदार से प्राप्त प्रतिवेदन के  उपरांत कार्रवाई हेतु कलेक्टर को पत्र लिखा है। उक्त अवैध उत्खनन से शासन को सात लाख दस हजार रु की हानि हुई है। तहसीलदार नरवर के अनुसार, यह मुरम PMGSY विभाग द्वारा नियुक्त एजेंसी ने सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया गया है। यह मुरम रामनगर सुनारी तिराहा से सुनारी की ओर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किया गया है ।
    user_Deepak Journalist
    Deepak Journalist
    TV News Anchor नरवर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.