भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से किसानों को नुकसान की आशंका, राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाए: चौधरी शाह आलम मुज़फ्फरनगर में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से भारतीय किसानों को होने वाले संभावित नुकसान को लेकर गहरी चिंता जताई है। संगठन की ओर से इस संबंध में एक आधिकारिक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदया को जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर के माध्यम से प्रेषित किया गया।ज्ञापन में कहा गया है कि प्रस्तावित व्यापार समझौते के अंतर्गत यदि कृषि और डेयरी क्षेत्र को शामिल किया गया, तो इससे देश के छोटे और सीमांत किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। अमेरिका जैसे देशों द्वारा कृषि एवं डेयरी उत्पादों पर दी जाने वाली भारी सब्सिडी भारतीय किसानों के लिए असमान प्रतिस्पर्धा उत्पन्न करेगी। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से पाँच प्रमुख माँगें रखी हैं, जिनमें बादाम, मक्का, सोयाबीन और कपास जैसे संवेदनशील कृषि उत्पादों को भविष्य के सभी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों से बाहर रखने की संवैधानिक गारंटी, डेयरी क्षेत्र को पूर्ण सुरक्षा, किसी भी कृषि व्यापार समझौते से पहले किसान संगठनों की सहमति को अनिवार्य करना, न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देना तथा वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव से छोटे किसानों को बचाने के लिए विशेष सुरक्षा प्रावधान शामिल हैं। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश की आर्थिक और सामाजिक रीढ़ हैं। यदि कृषि व्यवस्था कमजोर होती है, तो देश की आत्मनिर्भरता और खाद्य सुरक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। संगठन ने राष्ट्रपति से संवैधानिक हस्तक्षेप कर किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिम त्यागी उत्तर प्रदेश सलाहकार ऐडवोकेट फेजयाब खान महिला उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुदेश उत्तर प्रदेश महासचिव महाराज जसवीर नाथ उत्तर प्रदेश मंत्री चौधरी जुल्फिकार एडवोकेट जिला सलाहकार फैसल सैफी एडवोकेट नदीम चौधरी एडवोकेट नूरुलहक भोपाल सिंह अनिल कुमार सैनी काजी मुस्तकीम शोएब राणा राशिद चौधरी शहजाद चौधरी सईद अहमद संजो रानी मनोज आदि मौजूद रहे

- मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल-कुलहेड़ी मार्ग पर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चरथावल के रहने वाले बुजुर्ग शमशाद स्कूटी से जा रहे थे और अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने मदद के लिए तुरंत हाथ बढ़ाया। संयोगवश उसी समय किसी कार्यक्रम से लौट रहे चरथावल विधायक पंकज मलिक भी मौके पर से गुजर रहे थे। विधायक ने तत्काल अपनी गाड़ी से घायल बुजुर्ग को उठाया और चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने बताया कि बुजुर्ग की स्थिति फिलहाल स्थिर है। विधायक पंकज मलिक अस्पताल में मौजूद रहे और घायल बुजुर्ग की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी और बुजुर्ग की देखभाल का विशेष ध्यान रखा। घटना की सूचना पर चरथावल चेयरमैन मास्टर इस्लामउद्दीन भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने विधायक से मुलाकात कर घायल बुजुर्ग की स्थिति जानी। इस घटना ने विधायक पंकज मलिक की तत्परता और मानवता की भावना को फिर से उजागर किया, जबकि हादसे का शिकार बुजुर्ग और उनके परिवार ने भी विधायक की इस मदद के लिए आभार व्यक्त किया।1
- कैराना की मुस्लिम बेटी ने की CM योगी की खुलकर तारीफ! विपक्ष पर उठाए तीखे सवाल मचा सियासी बवाल!1
- मुज़फ्फरनगर:- *विराट हिंन्दू सम्मेलन में जुटी भारी भीड़*! बरला बसेड़ा मार्ग पर कार्यक्रम हुआ आयोजित योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज रहे मुख्य अतिथि.1
- जनपद मुज़फ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की पत्नी ₹90,000 नकद और जरूरी दस्तावेज लेकर अचानक लापता हो गई। पीड़ित पति ने इस संबंध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सहित उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित विकास कुमार निवासी उत्तरी रामपुरी, थाना कोतवाली ने बताया कि उसकी शादी 29 सितंबर 2025 को सविता से लव मैरिज के रूप में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ ही समय बाद पत्नी दिन-रात मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति से बात करने लगी। पूछताछ करने पर घरेलू कलह बढ़ने लगी। पीड़ित के अनुसार 6 फरवरी 2026 सुबह करीब 7:30 बजे पत्नी बिना बताए घर से चली गई। बाद में फोन कर बताया कि वह अपने सभी दस्तावेज साथ ले जा रही है। जब घर में रखी नकदी की जांच की गई तो ₹90 हजार रुपये गायब मिले, जिसे पत्नी द्वारा साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसे बाद में जानकारी मिली कि उसकी पत्नी की पूर्व में “अनिल” नामक व्यक्ति से शादी हो चुकी थी, जिसकी जानकारी विवाह के समय छिपाई गई। मामले को लेकर पीड़ित ने आशंका जताई है कि पत्नी उसी व्यक्ति के साथ गई है, जिससे वह पहले रात-रात भर बातचीत करती थी। साथ ही मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग और किसी अनहोनी की भी आशंका जताई गई है।2
- “इंसानियत की मिसाल बने दीपक कुमार पर नगीना सांसद चंद्रशेखर का बड़ा बयान, कहा—समाज को ऐसे लोगों की ज़रूरत”1
- रविदास जयंती शोभायात्रा के दौरान हंगामा, घर में घुसकर महिलाओं व युवकों से मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप1
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1
- मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम महाबलीपुर में हुई मारपीट के मामले में थाना चरथावल पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे वांछित/वारंट अभियान के तहत महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता बिजेन्द्र, पुत्र राजबल, निवासी ग्राम महाबलीपुर ने थाने में तहरीर दी कि कुछ लोग उनके घर पर अचानक धावा बोलकर हमला करने आए। आरोपियों ने हाथ में धारदार हथियार और लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया। इस दौरान बिजेन्द्र, उनके पुत्र मोहित और पत्नी संगीता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। चरथावल थाना प्रभारी सत्य नारायण दहिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलेख पुत्र राजबल, अरुण पुत्र सलेख, गीता पत्नी सलेख, निवासीगण ग्राम महाबलीपुर, थाना चरथावल जनपद मुज़फ्फरनगर और सतवीर पुत्र जयपाल, निवासी ग्राम पचेन्डा, थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर के रूप मे हुई घटना की रिपोर्ट मिलते ही थाना चरथावल की पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। उपनिरीक्षक नन्दकिशोर शर्मा के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम में कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल नीरज भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर आईजी रेलवे पंकज कुमार ने समीक्षा बैठक व निरीक्षण कर सुरक्षा, रील बनाने और ट्रैक पर आत्महत्या जैसी घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा की।1