चरथावल-कुल्हेड़ी मार्ग पर हादसा, विधायक पंकज मलिक ने दिखाई मानवता, घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल-कुलहेड़ी मार्ग पर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चरथावल के रहने वाले बुजुर्ग शमशाद स्कूटी से जा रहे थे और अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने मदद के लिए तुरंत हाथ बढ़ाया। संयोगवश उसी समय किसी कार्यक्रम से लौट रहे चरथावल विधायक पंकज मलिक भी मौके पर से गुजर रहे थे। विधायक ने तत्काल अपनी गाड़ी से घायल बुजुर्ग को उठाया और चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने बताया कि बुजुर्ग की स्थिति फिलहाल स्थिर है। विधायक पंकज मलिक अस्पताल में मौजूद रहे और घायल बुजुर्ग की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी और बुजुर्ग की देखभाल का विशेष ध्यान रखा। घटना की सूचना पर चरथावल चेयरमैन मास्टर इस्लामउद्दीन भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने विधायक से मुलाकात कर घायल बुजुर्ग की स्थिति जानी। इस घटना ने विधायक पंकज मलिक की तत्परता और मानवता की भावना को फिर से उजागर किया, जबकि हादसे का शिकार बुजुर्ग और उनके परिवार ने भी विधायक की इस मदद के लिए आभार व्यक्त किया।

- मुज़फ्फरनगर:- *विराट हिंन्दू सम्मेलन में जुटी भारी भीड़*! बरला बसेड़ा मार्ग पर कार्यक्रम हुआ आयोजित योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज रहे मुख्य अतिथि.1
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1
- “इंसानियत की मिसाल बने दीपक कुमार पर नगीना सांसद चंद्रशेखर का बड़ा बयान, कहा—समाज को ऐसे लोगों की ज़रूरत”1
- दीपक के समर्थन में सांसद चंद्रशेखर का बड़ा बयान सामने आया इंसानियत की मिसाल दीपक1
- रविदास जयंती शोभायात्रा के दौरान हंगामा, घर में घुसकर महिलाओं व युवकों से मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप1
- बिग न्यूज मुजफ्फरनगर खतौली किसान की हताशा की तस्वीर: भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष ने हरा-भरा सरसों का खेत उखाड़ा भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने अपने हरे-भरे सरसों के खेत को चुपचाप उखाड़ कर किसान व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना किसी शोर-शराबे या प्रदर्शन के उठाया गया यह कदम इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। ठाकुर नीरज सिंह का आरोप है कि सरकार की नीतियाँ किसानों के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरसों की फसल पर आई लागत के मुकाबले बाजार में उचित दाम नहीं मिल रहा, जिससे किसान आर्थिक रूप से टूट चुका है। खाद, बीज, डीज़ल और दवाइयों की बढ़ती कीमतों ने खेती को घाटे का सौदा बना दिया है। किसान नेता का कहना है कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की बात तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर खरीद की कोई गारंटी नहीं है। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे निराश होकर उन्होंने अपनी तैयार फसल को ही नष्ट करने का फैसला लिया। ठाकुर नीरज सिंह ने कहा कि “जब किसान दिन-रात मेहनत कर फसल उगाए और बदले में सिर्फ घाटा मिले, तो ऐसी खेती का कोई मतलब नहीं रह जाता। यह कदम मेरी व्यक्तिगत पीड़ा नहीं, बल्कि पूरे किसान समाज की आवाज़ है।” इस घटना के बाद किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।2
- मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर आईजी रेलवे पंकज कुमार ने समीक्षा बैठक व निरीक्षण कर सुरक्षा, रील बनाने और ट्रैक पर आत्महत्या जैसी घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा की।1
- मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र में एक सड़क हादसा सामने आया। हादसे के बाद चरथावल विधायक पंकज मलिक ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को स्वयं अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चरथावल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद विधायक पंकज मलिक मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उनकी इस तत्परता से घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। #CharthawalFile #Charthawal #Muzaffarnagar #RoadAccident #PankajMalik #CHCCharthawal #Humanity #PublicRepresentative #LocalNews #GroundReport1
- Post by सरताज अहमद पत्रकार1