Shuru
Apke Nagar Ki App…
जोधपुर अग्निकांड में शहीद प्रीतेश को नम आंखों से अंतिम विदाई डूंगरपुर के बिछीवाड़ा के लंबाभाटेडा निवासी फायर फाइटर प्रीतेश परमार की जोधपुर अग्निकांड में मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। शनिवार को प्रीतेश का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम यात्रा में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। फायर विभाग के अधिकारी और पुलिसकर्मी भी अंतिम विदाई में शामिल हुए। विधि-विधान से प्रीतेश का अंतिम संस्कार किया गया। प्रीतेश के पिता धूलेश्वर परमार डूंगरपुर फायर ब्रिगेड में सरकारी सेवा में हैं। प्रीतेश अपने परिवार का इकलौता बेटा था, उसकी दो बहनें हैं। पूरा गांव गमगीन है।
Dungarpur Live New
जोधपुर अग्निकांड में शहीद प्रीतेश को नम आंखों से अंतिम विदाई डूंगरपुर के बिछीवाड़ा के लंबाभाटेडा निवासी फायर फाइटर प्रीतेश परमार की जोधपुर अग्निकांड में मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। शनिवार को प्रीतेश का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम यात्रा में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। फायर विभाग के अधिकारी और पुलिसकर्मी भी अंतिम विदाई में शामिल हुए। विधि-विधान से प्रीतेश का अंतिम संस्कार किया गया। प्रीतेश के पिता धूलेश्वर परमार डूंगरपुर फायर ब्रिगेड में सरकारी सेवा में हैं। प्रीतेश अपने परिवार का इकलौता बेटा था, उसकी दो बहनें हैं। पूरा गांव गमगीन है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- जोधपुर अग्निकांड में शहीद प्रीतेश को नम आंखों से अंतिम विदाई डूंगरपुर के बिछीवाड़ा के लंबाभाटेडा निवासी फायर फाइटर प्रीतेश परमार की जोधपुर अग्निकांड में मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। शनिवार को प्रीतेश का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम यात्रा में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। फायर विभाग के अधिकारी और पुलिसकर्मी भी अंतिम विदाई में शामिल हुए। विधि-विधान से प्रीतेश का अंतिम संस्कार किया गया। प्रीतेश के पिता धूलेश्वर परमार डूंगरपुर फायर ब्रिगेड में सरकारी सेवा में हैं। प्रीतेश अपने परिवार का इकलौता बेटा था, उसकी दो बहनें हैं। पूरा गांव गमगीन है।1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर: निशा कटारा हत्याकांड मामले में परिजनों से मिले आसपुर विधायक उमेश डामोर, पुलिस को दिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर: निशा कटारा हत्याकांड मामले में परिजनों से मिले आसपुर विधायक उमेश डामोर, पुलिस को दिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश । डूंगरपुर। पाल बस्सी निवासी नर्सिंग छात्रा निशा कटारा की निशंस हत्या के मामले में क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपुर विधायक उमेश डामोर पीड़ित परिवार के निवास पर पहुंचे। विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस कठिन समय में हर संभव सहयोग व न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। परिजनों को सांत्वना देने के बाद विधायक उमेश डामोर ने मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी) और दोवड़ा थानाधिकारी से बातचीत की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच करने के निर्देश दिए। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल गुनहगारों को बिना किसी देरी के जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। पुलिस अधिकारियों ने विधायक को मामले में त्वरित कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।2
- डुंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोघरा ने 70 वी जिला स्तरीय खो-खो खेल कुद प्रतियोगिता का विजेता उपविजेता टीम को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोगरा आज विधानसभा क्षेत्र डूंगरपुर में 70 वी जिला स्तरीय खो खो खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपस्थित होकर प्रतियोगिता में विजेता एवं उप विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा कलासुआ, बिछीवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दीक्षांत पाटीदार, जिला परिषद सदस्य गुलशन मनात, पूर्व प्रधान रूपलाल जी परमार, लाम्बा भाटडा सरपंच बसंती देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामजी भाई डामोर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रत्याशी पवन गमेती, ब्लॉक मीडिया प्रभारी अजीत लबाना, तलैया सरपंच लक्ष्मण गमेती, करहल माता सरपंच शंकरलाल जी, जिला परिषद सदस्य किरपा मनात,कांग्रेस कार्यकर्ता मुकेश मेणात, नरसिंह खोकरिया, ईश्वर अहारी, राहुल डामोर, पंकज खराड़ी पीथापुर, मनीष डामोर, राजेंद्र कलासुआ एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं बटका फला, मनात फला एवं आस पास के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।1
- विप्र फाउंडेशन जॉन की बड़ी बैठक जिसमें उपस्थित बांसवाड़ा डूंगरपुर प्रतापगढ़ के सभी वे विप बंदु विप्रो फाउंडेशन की बड़ी बैठक आज आतरी पंचायत में संपन्न हुई कार्यक्रम में सभी विप्र बंधुओ ने अपने विचार रखें2
- प्रभु तारा छै हजार की गूंज के बीच निकली आदिनाथ की पालकी पर्यूषण महापर्व की धून थमी *प्रभु तारा नाम छै हजार की गूंज के बीच निकली आदिनाथ की पालकी*। *आसपुर में पर्यूषण महापर्व की धुन थमी* *सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से रथोत्सव संहित क्षेत्र के समस्त जैन बाहुल्य गांवों मे चल रहे दस लक्षण पर्युषण महापर्व का समापन किया। बिसा नरसिंहपुरा दिगम्बर समाज की ओर से शांतिनाथ* - *दिगम्बर जैन मंदिर एवं नागदा समाज की ओर से आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से निकली रथयात्रा के दौरान गणेश चौक, तहसील चौराया, पुराना बस स्टैंड एवं* *होली चौक में युवक युवतियों नें भक्ति गीतों की धुन पर सुंदर डांडिया रास प्रस्तुत कर महोत्सव के आनंद को* *बहुगुणित किया। रथोत्सव का नजारा देखने आस पास के गांवों से लोग उमड़े। रात्रि में रथ भंडारण की रस्म अदायगी के साथ तीर्थकर भगवंत एवं* *जिनवाणी मां की मंगल आराधना कर विश्व शांति एवं लोक मंगल की कामना की। चंपालाल भूखिया, सेठ शांतिलाल सिंघवी, अध्यक्ष भगवती लाल भूखिया, धनपाल नेतावत, शंकरलाल कुंडलिया, सेठ लक्ष्मीचंद किकावत, व्यापार संघ अध्यक्ष सुशील जैन, नरेंद्र जैन, कारुलाल रायकीया, प्रकाश नागदा एवं पुलक मंच के अनिल चंदावत आदि उपस्थित रहे*।1
- SOG की तत्कालीन एडिशनल SP दिव्या मित्तल पर 2 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत मांगने का आरोप राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। SOG की तत्कालीन एडिशनल SP दिव्या मित्तल पर 2 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। मामला एक NDPS केस में राहत दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने से जुड़ा बताया गया। ACB के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद रिश्वत की मांग का सत्यापन किया गया। आरोप है कि शुरुआत में 2 करोड़ रुपये की मांग की गई, जिसके बाद कथित तौर पर 50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। पहली किस्त के तौर पर 25 लाख रुपये दिए जाने की बात सामने आई। ACB ने मामले में कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर तलाशी ली और दिव्या मित्तल को गिरफ्तार किया। हालांकि, आरोपी अधिकारी ने रिश्वत मांगने के आरोपों से इनकार किया था और अपना पक्ष भी रखा था। फिलहाल यह मामला कानूनी प्रक्रिया के अधीन है और आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत की प्रक्रिया के बाद ही होगा।1
- लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन लापता नर्सिंग छात्रा का कंकाल नुमा शव मिलने पर आसपुर विधायक उमेश डामोर ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन लापता नर्सिंग छात्रा का कंकाल नुमा शव मिलने पर आसपुर विधायक उमेश डामोर ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप 24 घंटे बीत जाने पर भी अपराधियों का सुराग नहीं लग रहा है प्रशासन क्या कर रहा है कॉल डिटेल निकाले और अपराधियों को तुरंत पकड़े इंडिया से बाहर थोड़ी गए हैं इंडिया के अंदर ही हैं अपराधी तुरंत कार्रवाई करें प्रशासन अपराधियों में पुलिस का डर ही नहीं है विधायक उमेश डामोर 24 घंटे बीच जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है आश्वासन से नहीं चलेगा काम अपराधियों की हो गिरफ्तारी3
- जोधपुर केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट में डूंगरपुर के फायरकर्मी प्रीतेश परमार की मौत डूंगरपुर/जोधपुर। जोधपुर के बासनी क्षेत्र की केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान हुए भीषण ब्लास्ट में गंभीर रूप से झुलसे फायरकर्मी प्रीतेश परमार की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में प्रीतेश करीब 90 फीसदी तक झुलस गए थे और पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर पर उनका इलाज चल रहा था। प्रीतेश डूंगरपुर जिले के रहने वाले थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रीतेश के परिवार का अग्निशमन सेवा से भी गहरा जुड़ाव है। उनके पिता धुलेश्वर परमार डूंगरपुर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड में लीडिंग फायरमैन हैं और करीब 25 वर्षों से अधिक समय से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। आग बुझाने के दौरान हुआ था जोरदार ब्लास्ट हादसा 23 सितंबर की शाम जोधपुर के बासनी स्थित गणेश नगर क्षेत्र की एक हैंडीक्राफ्ट/केमिकल फैक्ट्री में हुआ था। शाम करीब 5:30 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। आग पर काबू पाने के लिए अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों के अनुसार करीब 10 दमकल गाड़ियां ऑपरेशन में लगाई गई थीं। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे थे, तभी फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील केमिकल से भरे ड्रमों में अचानक विस्फोट होने लगे। एक रिपोर्ट के अनुसार छत से पत्थर गिरने के बाद फिनोल से भरे ड्रम में विस्फोट होने की बात सामने आई है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। विस्फोट इतना तेज था कि आग बुझाने में जुटे 14 फायरकर्मी झुलस गए, जिनमें कई की हालत गंभीर थी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत में जयपुर किया गया था रेफर हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल फायरकर्मियों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया था। कुछ घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। प्रीतेश की हालत भी बेहद गंभीर थी और करीब 90 फीसदी तक झुलसने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पिता भी फायर ब्रिगेड में, बेटे ने भी चुनी अग्निशमन सेवा की राह प्रीतेश के परिवार के लिए यह हादसा इसलिए भी बेहद दर्दनाक है क्योंकि उनके पिता धुलेश्वर परमार खुद लंबे समय से फायर ब्रिगेड में सेवाएं दे रहे हैं। पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए प्रीतेश भी अग्निशमन सेवा से जुड़े थे। ड्यूटी के दौरान हादसे में बेटे की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे ने खड़े किए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जोधपुर की इस घटना में बड़ी संख्या में दमकलकर्मियों के झुलसने के बाद फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील केमिकल और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। प्रीतेश परमार की मौत ने उस अग्निशमनकर्मी की जिम्मेदारी और जोखिम को एक बार फिर सामने ला दिया है, जो दूसरों की जान और संपत्ति बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर आग की लपटों के बीच पहुंचता है।1