Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक कु घनश्याम सिंह ने ली विधायक की शपथ मध्यप्रदेश विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा सदस्य घनश्याम सिंह जी को विधायक पद की दिलाई शपथ , साथ में रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई विधायक
कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
दतिया विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक कु घनश्याम सिंह ने ली विधायक की शपथ मध्यप्रदेश विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा सदस्य घनश्याम सिंह जी को विधायक पद की दिलाई शपथ , साथ में रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई विधायक
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट। स्काई इंडिया टीवी चैनल शिक्षक सम्मान समारोह में बुजुर्ग शिक्षकों का सम्मान, मोबाइल के डिजिटल नशे से युवा पीढ़ी को बचाने का संदेश नरसिंहपुर -- शिक्षक दिवस के गरिमामयी अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर (पीजी) कॉलेज के ऑडिटोरियम एवं महादेव प्रसाद तिवारी सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सेवानिवृत्त एवं बुजुर्ग शिक्षकों का शॉल-श्रीफल छाता भेंट कर आत्मीय सम्मान किया। उन्होंने शिक्षकों के योगदान को समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि एक शिक्षक का मार्गदर्शन केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह पूरी पीढ़ी के व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देता है। शिक्षकों से संवाद करते हुए मंत्री पटेल ने कहा कि बुजुर्ग शिक्षकों के पास चार दशकों का लंबा और समृद्ध शैक्षणिक अनुभव है। यह अनुभव समाज और नई पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर है। उन्होंने वरिष्ठ शिक्षकों से अपने अनुभवों और जीवन मूल्यों को युवा पीढ़ी के साथ साझा करने का आह्वान किया, ताकि शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत हो। मंत्री ने वर्तमान समय में मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी तेजी से डिजिटल दुनिया की ओर आकर्षित हो रही है। मोबाइल का आवश्यकता से अधिक उपयोग एक प्रकार के डिजिटल नशे का रूप लेता जा रहा है। ऐसे समय में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने अनुभव और मार्गदर्शन के माध्यम से युवाओं को मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से दूर कर रचनात्मक गतिविधियों, अध्ययन और सामाजिक सरोकारों से जोड़ सकते हैं समारोह में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा सोनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला ममार, उपाध्यक्ष अनीता नेमा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे1
- दमोह-कागजों पर विकास -जमीन पर दलदल1
- दमोह-कागजों पर विकास -जमीन पर दलदल1
- EXPRESS MP CG NEWS1
- रोटरी क्लब गाडरवारा ‘राना’ की नई शुरुआत, स्वास्थ्य और पर्यावरण सेवा को बनाया प्राथमिकता रोटरी क्लब गाडरवारा ‘राना’ की नई शुरुआत, स्वास्थ्य और पर्यावरण सेवा को बनाया प्राथमिकता गाडरवारा। सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने की पहल के साथ रोटरी इंटरनेशनल जिला 3261 के अंतर्गत रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा ‘राना’ का प्रथम स्थापना एवं पदस्थापन समारोह रविवार को हीरा पार्क होटल में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व जिला राज्यपाल रत्न श्री विवेक कृष्ण तन्खा, तेंदूखेड़ा के पूर्व विधायक संजय शर्मा, रोटरी इंटरनेशनल जिला 3261 के जिला राज्यपाल आलम सिंह रूपरा सहित रोटरी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में क्लब के नवगठित पदाधिकारियों ने वर्ष 2026-27 के लिए पदभार ग्रहण किया। आर. अभिषेक बडकुर ने अध्यक्ष, आर. प्रशांत मालपानी ने सचिव तथा आर. रूपेश राय ने कोषाध्यक्ष के रूप में दायित्व संभाला। कार्यक्रम में रोटेरियन इंजीनियर रुद्रेश तिवारी, जिनेश जैन, मनीष जायसवाल एवं प्रियांक सोनी सहित रोटरी परिवार के सदस्यों की सहभागिता रही। ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस—तन्खा मुख्य अतिथि विवेक कृष्ण तन्खा ने रोटरी क्लब से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में प्रभावी और दूरगामी कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वर्तमान समय में कैंसर बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहा है। विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समय पर पहचान और जांच बेहद आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से लगभग एक करोड़ रुपये की लागत वाली कैंसर स्क्रीनिंग वैन अपने निजी संसाधनों से समाज को समर्पित करने की इच्छा व्यक्त की। यह वैन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं की स्क्रीनिंग करेगी, संभावित रोगों की प्रारंभिक पहचान करेगी तथा जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ अस्पतालों तक पहुंचाकर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करेगी। इस सेवा को रोटरी क्लब एवं सहयोगियों के माध्यम से संचालित करने की इच्छा उन्होंने व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और बीमारी की प्रारंभिक पहचान से अनेक जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। रोटरी जैसे सेवा संगठनों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। सेवा के क्षेत्र में नई पहचान बनाने का संकल्प समारोह में वक्ताओं ने कहा कि गाडरवारा में रोटरी क्लब ‘राना’ की स्थापना सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नई संभावनाओं का द्वार खोलेगी। क्लब द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों तक सेवा गतिविधियों को पहुंचाने तथा जरूरतमंदों के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं रोटेरियन सदस्यों के लिए स्नेहभोज का आयोजन किया गया। समारोह को गाडरवारा क्षेत्र में सेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक दायित्वों की दिशा में रोटरी की महत्वपूर्ण शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।3
- *SNPS कैंपस में 14 सितंबर से गूंजेंगे गणपति बप्पा मोरया, बच्चों और शिक्षकों में उत्साह!* नरसिंहपुर। 6 सितंबर 2026 खैरी नाका स्थित श्री नरसिंह पब्लिक स्कूल (SNPS Campus) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणपति उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेश उत्सव को लेकर विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों और स्टाफ में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यालय के संचालक संजय नेमा के मार्गदर्शन में गणपति बप्पा के भव्य आगमन एवं स्थापना समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह है। बच्चे भगवान श्री गणेश के स्वागत, सजावट और विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी सहभागिता निभाएंगे। विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों से जोड़ने के साथ-साथ उनमें सामूहिक सहभागिता, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक सोच का भाव विकसित करना है। शिक्षक भी बच्चों के साथ मिलकर आयोजन को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं। संचालक संजय नेमा ने कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि बच्चों को हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का भी अवसर है। विद्यालय परिवार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्सव को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाएगा। इस पावन अवसर पर सभी अभिभावकों, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है। विद्यालय परिसर में गणपति बप्पा के आगमन को लेकर वातावरण भक्तिमय होने की उम्मीद है। गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया! 🙏🌺1
- दतिया विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक कु घनश्याम सिंह ने ली विधायक की शपथ मध्यप्रदेश विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा सदस्य घनश्याम सिंह जी को विधायक पद की दिलाई शपथ , साथ में रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई विधायक1
- लगातार बारिश के चलते बरमान घाट में नर्मदा जी का जलस्तर बड़ा मेला स्थल का ब्रिज पूरा जलमग्न हो गया1
- तिल्दा-नेवरा, भक्ति और उल्सास से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव1