तलेन में 'दीवार' पर घमासान: घर में घुसकर मारपीट, तीन पर FIR! तलेन में 'दीवार' पर घमासान: घर में घुसकर मारपीट, तीन पर FIR! तलेन (राजगढ़): वार्ड नंबर 08 में एक पुरानी दीवार को लेकर छिड़ा विवाद अब थाने की चौखट तक जा पहुँचा है। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि घर में घुसकर महिलाओं के साथ भी मारपीट कर डाली। क्या है पूरा 'हंगामा'? फरियादिया जामवंती धुर्वे ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले यूसुफ (यूना), डॉ. सिद्दीकी और सलमान उनकी निजी गली की दीवार और दरवाजा तोड़ने पर आमादा थे। कल तो जैसे-तैसे समझौता हो गया, लेकिन आज सुबह 10:30 बजे आरोपियों ने फिर से तोड़-फोड़ शुरू कर दी। गाली-गलौज और धमकी का 'तड़का' जब जामवंती ने उन्हें रोका, तो आरोपियों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। आरोप है कि तीनों ने मां-बहन की गंदी गालियां दीं और घर के अंदर घुसकर जामवंती और उनकी भाभी किरण के साथ झूमाझटकी की। बीच-बचाव करने आए पति मनोज को भी थप्पड़ों से नवाजा गया। पुलिस की 'एंट्री' जाते-जाते आरोपी "जान से मारने" की धमकी भी दे गए, लेकिन तलेन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन एक्शन लिया। SI राकेश डामले ने तीनों आरोपियों के खिलाफ BNS की नई धाराओं (296(b), 115(2), 333, 351(3), 3(5)) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तलेन में 'दीवार' पर घमासान: घर में घुसकर मारपीट, तीन पर FIR! तलेन में 'दीवार' पर घमासान: घर में घुसकर मारपीट, तीन पर FIR! तलेन (राजगढ़): वार्ड नंबर 08 में एक पुरानी दीवार को लेकर छिड़ा विवाद अब थाने की चौखट तक जा पहुँचा है। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि घर में घुसकर महिलाओं के साथ भी मारपीट कर डाली। क्या है पूरा 'हंगामा'? फरियादिया जामवंती धुर्वे ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले यूसुफ (यूना), डॉ. सिद्दीकी और सलमान उनकी निजी गली की दीवार और दरवाजा तोड़ने पर आमादा थे। कल तो जैसे-तैसे समझौता हो गया, लेकिन आज सुबह 10:30 बजे आरोपियों ने फिर से तोड़-फोड़ शुरू कर दी। गाली-गलौज और धमकी का 'तड़का' जब जामवंती ने उन्हें रोका, तो आरोपियों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। आरोप है कि तीनों ने मां-बहन की गंदी गालियां दीं और घर के अंदर घुसकर जामवंती और उनकी भाभी किरण के साथ झूमाझटकी की। बीच-बचाव करने आए पति मनोज को भी थप्पड़ों से नवाजा गया। पुलिस की 'एंट्री' जाते-जाते आरोपी "जान से मारने" की धमकी भी दे गए, लेकिन तलेन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन एक्शन लिया। SI राकेश डामले ने तीनों आरोपियों के खिलाफ BNS की नई धाराओं (296(b), 115(2), 333, 351(3), 3(5)) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- इंदौर में थाने के पीछे मनचले ने की वारदात, सीसीटीवी: आधी रात विजयनगर में व्यापारी की कार में लगाई आग, बाइक सवार बदमाश को ढूंढ रही पुलिस इंदौर 3 घंटे पहले 16/03/2026-02 विजयनगर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी की कार में अज्ञात बदमाश ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना रात करीब पौने तीन बजे की है। आसपास के लोगों ने कार में आग लगने की जानकारी दी, जिसके बाद व्यापारी ने बाहर आकर आग बुझाई। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पलिस के मताबिक बाम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र में पान कॉर्नरसंचालित करने वाले कपिल चौहान ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार रात दुकान बंद कर घर आकर सो गए थे। इसी दौरान रात करीब 2:45 बजे आसपास के लोगों के शोर मचाने पर उनकी नींद खुली। बाहर आकर देखा तो घर के बाहर खड़ी उनकी कार के आगे के हिस्से में आग लगी हुई थी। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई गई। इसके बाद आग लगने का कारण जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। फुटेज में एक बाइक सवार युवक पहले कुछ देर इलाके में खड़ा दिखाई देता है, फिर वह कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा देता है और मौके से भाग जाता है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से बाइक का नंबर मिला है। इसके आधार पर संदिग्ध युवक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी में कैद हुआ कार में आग लगाने वाला बदमाश1
- सभी भक्तों को जय श्री राम हमारे महाराज श्री बालाजी सरकार की कृपा से हमारे गांव ग्राम खंडेला में सुचारू रूप से सुंदरकांड रामायण पाठ चल रहा है जय श्री बालाजी सरकार की जय1
- मेथी की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती शाजापुर। जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र के ग्राम साजोद में मेथी की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम सजोद निवासी 25 वर्षीय प्रेम सिंह पिता प्रकाश ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे घर पर बनी मेथी की सब्जी और रोटी परिवार के सभी सदस्यों ने खाई थी। इसके बाद प्रेम सिंह बकरियां लेकर खेत पर चले गए। करीब 10:30 बजे खेत पर उन्हें अचानक चक्कर आने लगे। उन्होंने अपने छोटे भाई धर्मेंद्र को फोन कर बुलाया, जो उन्हें लेने खेत पर पहुंचा। घर लौटने पर पता चला कि उनकी मां शांताबाई और पिता प्रकाश को भी चक्कर आ रहे हैं। इसके बाद गांव के पवन, दिलीप और राहुल ने चारों को फोर व्हीलर से जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया। यहां प्रेम सिंह, धर्मेंद्र और शांताबाई का इलाज चल रहा है, जबकि पिता प्रकाश की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।4
- शाजापुर - इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लूट, दो आरोपी गिरफ्तार, धार पुलिस ने शाजापुर जिले के बेरछा से पकड़े, बाइक-सामान बरामद1
- *बैरसिया। बैरसिया–भोपाल मुख्य मार्ग लंबे समय से सड़क दुर्घटनाओं के कारण चर्चा में रहा है। तेज रफ्तार डंपर और बसों की लापरवाही ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। इस मार्ग पर हुई अनेक दर्दनाक दुर्घटनाओं में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है और कई परिवार हमेशा के लिए उजड़ गए। इन्हीं लगातार हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए बैरसिया एसडीओपी सुश्री वैशाली कराहलिया ने सख्त पहल करते हुए प्रशासन के साथ संयुक्त कार्रवाई की। इस कार्रवाई में एसडीएम आशुतोष शर्मा, आरटीओ विभाग के अधिकारी और बैरसिया एवं गुनगा थाना पुलिस की टीम शामिल रही। संयुक्त अभियान के दौरान भोपाल–बैरसिया मुख्य मार्ग पर चल रहे बड़े वाहनों की सघन जांच की गई। जांच में कई चौंकाने वाली लापरवाहियां सामने आईं। कई बसें बिना परमिट के संचालित हो रही थीं, कुछ बसों में ओवरलोडिंग पाई गई, जबकि कई डंपर तेज गति से नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे थे। कुछ वाहनों की फिटनेस भी समाप्त हो चुकी थी। प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 55 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 94 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला* एसडीओपी सुश्री वैशाली कराहलिया ने स्पष्ट कहा कि बैरसिया–भोपाल मार्ग पर पुलिस की लगातार मॉनिटरिंग रहेगी। यदि कोई भी बड़ा वाहन तेज गति से या नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क पर लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। गौरतलब है कि यह मार्ग पहले भी कई दर्दनाक हादसों का गवाह रहा है। ऐसे में प्रशासन की यह सख्ती और लगातार निगरानी यदि इसी तरह जारी रहती है, तो निश्चित रूप से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है और सड़क दुर्घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है*1
- गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लालघाटी इलाके से चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। ओमशिव नगर में शनिवार रात करीब 2 बजे दो शातिर चोर एक घर से दो LPG गैस सिलेंडर चुराकर फरार हो गए। पूरी वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 🚨1
- शुजालपुर में पति-पत्नी ने खाया जहर, पत्नी की मौत: अस्पताल में शव वाहन नहीं मिला, सुपरवाइजर बोला- 'शुजालपुर में कम मरते हैं लोग' शुजालपुर 1 घंटे पहले शव को वैकल्पिक वाहन से ले जाते परिजन। शुजालपुर से 22 किमी दूर ग्राम बिसनखेड़ा में एक पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद शव को ले जाने के लिए सरकारी अस्पताल में शव वाहन उपलब्ध नहीं हो सका, जिससे परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।बिसनखेड़ा निवासी 27 वर्षीय प्रदीप परमार की शादी छह साल पहले खजूरिया गांव की नीतू परमार से हुई थी। दोनों इंदौर में रहते थे, जहां प्रदीप मूवर्स एंड पैकर्स का काम करता था और नीतू गृहिणी थीं। करीब 15 दिन पहले प्रदीप अपनी पत्नी के साथ उसके मामा के घर ग्राम मितेरा में एक शादी में शामिल होने आया था। रविवार को वे मामा के गांव से अपने गांव बिसनखेड़ा लौटे थे। नीतू के पिता भी उनसे मिलने आए थे। रविवार शाम को दोनों की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। बताया गया कि दोनों ने अलग-अलग जहरीला पदार्थ खाया था। सोमवार सुबह 5:55 बजे नीतू की मौत हो गई। प्रदीप की हालत अभी भी गंभीर है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।1
- मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर पाया काबू बमोरी तहसील में गेहूं की फसल का रखवा ज्यादा है सभी किसान भाइयों से यही कहना है कि अपने खेतों को अपनी निगरानी में रखें क्योंकि गेहूं की फसल पूरी तरह पक्के तैयार हो चुकी है और आगजनी की घटनाएं ज्यादा ही बढ़ाने की संभावना रहती है1
- शाजापुर - शाजापुर के निलंबित जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सोमवार शाम करीब 4 बजे हाईकोर्ट ने उनके निलंबन आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। कलेक्टर रिजु बाफना ने रंगशाही के निलंबन की अनुशंसा उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह को भेजी थी, जिसके बाद 16 फरवरी को उन्हें निलंबित किया गया था। रंगशाही ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रारंभिक तौर पर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए स्टे दे दिया। रंगशाही ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और वे मंगलवार को शाजापुर पहुंचकर पुनः जिला आबकारी अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे।1