Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही का निलंबन रद्द, कोर्ट ने लगाई रोक शाजापुर - शाजापुर के निलंबित जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सोमवार शाम करीब 4 बजे हाईकोर्ट ने उनके निलंबन आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। कलेक्टर रिजु बाफना ने रंगशाही के निलंबन की अनुशंसा उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह को भेजी थी, जिसके बाद 16 फरवरी को उन्हें निलंबित किया गया था। रंगशाही ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रारंभिक तौर पर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए स्टे दे दिया। रंगशाही ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और वे मंगलवार को शाजापुर पहुंचकर पुनः जिला आबकारी अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे।
Govind kumbhkar
जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही का निलंबन रद्द, कोर्ट ने लगाई रोक शाजापुर - शाजापुर के निलंबित जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सोमवार शाम करीब 4 बजे हाईकोर्ट ने उनके निलंबन आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। कलेक्टर रिजु बाफना ने रंगशाही के निलंबन की अनुशंसा उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह को भेजी थी, जिसके बाद 16 फरवरी को उन्हें निलंबित किया गया था। रंगशाही ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रारंभिक तौर पर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए स्टे दे दिया। रंगशाही ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और वे मंगलवार को शाजापुर पहुंचकर पुनः जिला आबकारी अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति मां पन्नाधाय का जन्मोत्सव धूमधाम से मना अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना ने गुर्जर छात्रावास में किया आयोजन, जीवनी व इतिहास पर डाला प्रकाश फोटो-16-एसजेआर06- कार्यक्रम में मौजूद समाजजन। शाजापुर। अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना के तत्वावधान में स्थानीय गुर्जर छात्रावास में सोमवार को त्याग, निष्ठा और बलिदान की प्रतिमूर्ति मां पन्नाधाय का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान समाजजनों ने मां पन्नाधाय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया और उनके गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मां पन्नाधाय की जीवनी पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पुत्र चंदन का बलिदान देकर मेवाड़ के कुलदीपक उदयसिंह की रक्षा की थी। उनका यह अद्वितीय त्याग न केवल गुर्जर समाज बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए एक महान प्रेरणा है। वक्ताओं ने युवा पीढ़ी से उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश गुर्जर, विजयसिंह पंडा जी, अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना के जिलाध्यक्ष देवकरण गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता कपिल गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, तराना जनपद से करण सिंह, सरपंच राजेश, लक्ष्मी रामजी गुर्जर, गोकुल सिंह और अर्जुन सिंह चांदना ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान शाजापुर जिले व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग, युवा और मातृशक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष कमल कराड़ा ने माना। 0000000000000000002
- Post by Vikaram Meghawal4
- Post by @rider 721
- राजगढ़ पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 15 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के निर्देशन तथा एसडीओपी खिलचीपुर श्री डी.वी.एस. नागर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भोजपुर श्रीमती संगीता शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जनरेटर अल्टीनेटर व इनवर्टर बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का सफलतापूर्वक खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भोजपुर द्वारा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा अपराध क्रमांक 78/26 एवं 85/26 पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दो विशेष टीमों का गठन किया गया। एक टीम द्वारा आरोपियों की तलाश की गई तथा दूसरी टीम द्वारा लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। साथ ही साइबर सेल की मदद से महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्राप्त कर तीन आरोपियों दिलीप पिता रामचरण जाटव, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम नारियाबे, हाल निवास मधु मिलन फैक्ट्री के सामने, ब्यावरा ,संजय उर्फ बंटी पिता कैलाश मेवाड़े, उम्र 38 वर्ष, निवासी बैकुंठ मार्ग, ब्यावरा ,अब्दुल रशीद उर्फ अल्लू पिता अब्दुल लतीफ, उम्र 45 वर्ष, निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने, ब्यावरा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपियों ने अपने शौक पूरे करने के उद्देश्य से चोरी की योजना बनाई थी। योजना के अनुसार अब्दुल रशीद उर्फ अल्लू का कार्य किराए की अर्टिगा कार लाना तथा अन्य आरोपियों को चोरी की जगह तक पहुंचाना था, जबकि दिलीप और संजय चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। दिनांक 27.02.2026 को आरोपियों ने ग्राम ढाबली थाना भोजपुर में दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा की दुकान से रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जनरेटर के 5 अल्टीनेटर चोरी कर लिए और उन्हें अर्टिगा कार में रखकर ब्यावरा लाकर सुठालिया बायपास स्थित शाहरुख कबाड़ी को बेच दिया।इसके बाद 08.03.2026 को आरोपियों ने पुनः इसी तरीके से चोरी की योजना बनाई और उस्मान भाई के पोल्ट्री फार्म पहुंचे। यहां आरोपी अल्लू ने कार को सड़क किनारे गेहूं के खेत में छिपाकर खड़ा किया, ताकि किसी को वाहन दिखाई न दे। इसके बाद दिलीप और संजय ने वहां से एक जनरेटर का अल्टीनेटर एवं इनवर्टर की चार बड़ी बैटरियां चोरी कर अर्टिगा कार में रख लीं और पुनः ब्यावरा जाकर कबाड़ी को बेच दिया। आरोपीयों से 2 अल्टीनेटर, 4 क्षतिग्रस्त अल्टीनेटर ,1 हथौड़ा ,1कटर , 4 पाना घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार दो मोबाइल जप्त किए गए ।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्रीमती संगीता शर्मा,उप निरीक्षक विनोद मीणा,आरक्षक 890 चंद्रेश कुशवाह,आरक्षक 1007 राकेश जाट आरक्षक चालक नूर नबी ,साइबर सेल आरक्षक 1014 सुमित ,आरक्षक 1023 अशोक रहौरिया थाना ब्यावरा से आरक्षक पियूष गुप्ता आरक्षक दिनेश किरार ,आरक्षक श्याम रघुवंशी का ,सराहनीय योगदान रहा।1
- Post by Sanju Seth1
- एमपी में 2 दिन तेज गर्मी... 18-19 मार्च को बारिशः भोपाल में धूप से बचने घरों पर ग्रीन नेट; ग्वालियर-जबलपुर में सड़कों पर वीरानी भोपाल 11 घंटे पहले प्राणी उद्यान ग्वालियर रविवार को भोपाल में 36.4 डिग्री सेल्सियस और ग्वालियर में 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में तेज गर्मी से बचने के लिए लोगों ने जतन करना शुरू कर दिए हैं। भोपाल में घरों को ग्रीन नेट से कवर किया जा रहा है। ताकि, धूप से टेम्परेचर न बढ़े। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में दिन के समय सड़कों पर वीरान छाई हुई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक तेज गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं, 10 Jai 10mfASAAA TA एकमात्र है.इससे पहले रविवार को ग्वालियर-चंबल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर देखा गया। यहां बादल छाए रहे। इससे तापमान में 1.7 डिग्री तक की गिरावट हुई। मौसम विभाग की माने तो यह सिस्टम अब कमजोर पड़ गया है। इस वजह से 16 और 17 मार्च को कहीं भी बारिश या बादल का अलर्ट नहीं है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया, 17 मार्च की रात से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसका एमपी में 18-19 मार्च को असर दिखाई देगा। दैनिक भास्कर एमपी में 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम 16 मार्च मौसम साफ रहेगा। फिलहाल कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं1
- बिजली कर्मचारियों ने ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, मांगें नहीं मानी तो उग्र आंदोलन की चेतावनी फोटो-16-एसजेआर03- ज्ञापन सौंपते बिजली कर्मचारी। शाजापुर। मध्य प्रदेश के विद्युत क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों, नियमित कर्मचारियों, संविदा और आउटसोर्स कर्मियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर म.प्र. बिजली कर्मचारी महासंघ ने सोमवार को शासन और प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी लंबित मांगों को लेकर महासंघ ने ऊर्जा मंत्री (म.प्र. शासन) के नाम अधीक्षण यंत्री एस.एन. वर्मा (प.क्षे.वि.वि.कं. शाजापुर) को एक ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी न्यायोचित मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो प्रदेशभर के बिजली कर्मी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली कंपनियां पूरी तरह से कर्मचारियों की मेहनत के दम पर टिकी हैं, इसके बावजूद उनकी बुनियादी मांगों और सुविधाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि संविदा कर्मचारियों को तत्काल नियमित किया जाए। साथ ही वर्ष 2004 के पश्चात नियुक्त सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए, नियमित कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए और आउटसोर्स कर्मियों की समस्याओं का स्थायी समाधान हो, सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान ही महंगाई भत्ता दिया जाए और उनकी पेंशन का भुगतान जिला कोषालय के माध्यम से हो, वर्ष 2000 से 2012 के बीच सामान्य मृत्यु का शिकार हुए कर्मचारियों के आश्रितों को, जिन्हें आज दिनांक तक नियुक्ति नहीं मिली है, नियमित रूप से अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। पूर्व की भांति चार वर्ष में एक बार एल.टी.सी., दो वर्ष में एक बार गृह यात्रा भत्ता और प्रतिवर्ष 15 दिन के अवकाश का नगदीकरण पुनः लागू किया जाए। उच्च शैक्षणिक या तकनीकी योग्यता रखने वाले कर्मियों को अतिरिक्त वार्षिक वेतनवृद्धि दी जाए। साथ ही डिप्लोमाधारी कर्मियों को कनिष्ठ यंत्री का करंट चार्ज (प्रभार) सौंपा जाए। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (भोपाल) के अंतर्गत कार्यरत सहायक राजस्व अधिकारी संवर्ग को 2011 की सेवा शर्तों के अनुसार उच्च वेतनमान और पदोन्नति प्रदान की जाए। ज्ञापन देते समय प.क्षे. बिजली कर्मचारी महासंघ के संगठन मंत्री अशोक राठौर, क्षेत्रीय सचिव गोपाल कुशवाह, हरीश ठोमरे, मनोज दवे, संजय मीणा, संजय इवने, मनीष मगरोर, भगवान सिंह, जगदीश मीणा, आशुतोष सोलंकी, कीर्त कुमार, राजेन्द्र मालवीय, कुलदीप जोशी, अल्ताफ खां, वैष्णवी दीक्षित, रुहिना कुरैशी, श्रीराम जोशी, उमाशंकर, जितेन्द्र धाकड़, ललित नागर, सुजीत ढोरे, सानिध्य, मुकेश राय, हरीश वर्मा, शुभम सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- इंदौर में थाने के पीछे मनचले ने की वारदात, सीसीटीवी: आधी रात विजयनगर में व्यापारी की कार में लगाई आग, बाइक सवार बदमाश को ढूंढ रही पुलिस इंदौर 3 घंटे पहले 16/03/2026-02 विजयनगर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी की कार में अज्ञात बदमाश ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना रात करीब पौने तीन बजे की है। आसपास के लोगों ने कार में आग लगने की जानकारी दी, जिसके बाद व्यापारी ने बाहर आकर आग बुझाई। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पलिस के मताबिक बाम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र में पान कॉर्नरसंचालित करने वाले कपिल चौहान ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार रात दुकान बंद कर घर आकर सो गए थे। इसी दौरान रात करीब 2:45 बजे आसपास के लोगों के शोर मचाने पर उनकी नींद खुली। बाहर आकर देखा तो घर के बाहर खड़ी उनकी कार के आगे के हिस्से में आग लगी हुई थी। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई गई। इसके बाद आग लगने का कारण जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। फुटेज में एक बाइक सवार युवक पहले कुछ देर इलाके में खड़ा दिखाई देता है, फिर वह कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा देता है और मौके से भाग जाता है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से बाइक का नंबर मिला है। इसके आधार पर संदिग्ध युवक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी में कैद हुआ कार में आग लगाने वाला बदमाश1
- तलेन नगर तलेन में दीवार के विवाद में एक मुस्लिम पक्ष ने दबंगाई दिखाते हिंदू पक्ष की गली की दीवार को तोड़ दिया गया। हिंदू पक्ष के विरोध करने पर पर महिला के साथ अभद्रता करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले को लेकर फरियादी मनोज कुमार पिता सत्यनारायण परतानी ने रविवार को पुलिस थाने में एक आवेदन भी दिया गया था। वहीं इस विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ।वहीं इस घटना का वीडियो देखकर नगर के लोगो काफी में रोस छा गया। उक्त विडियो आज सोमवार का बताया जा रहा है। जिसमें पीड़ीत परिवार के मकान के दरवाजे को तोड़ा जा रहा है रोकने पर युना उर्फ युसूफ नाम के व्यक्ति द्वारा महिला साथ के अभद्रता करते नजर आ रहा है। महिला पीड़ित मनोज परतानी की धर्म पत्नी जामवंती ध्रुवै है जिसके साथ अभद्रता की गई है।उसी लेकर आज सोमवार को पीड़ित परिवार के साथ नगर के हिंदू संगठनों द्वारा थाने पहुंचकर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस प्रशासन द्वारा युसूफ खान उर्फ युना , सलमान,व सिद्दीकी लाल के खिलाफ बी एन एस की धारा 296(b),115(2) ,333,351(3),3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विवादों में रहा है डॉक्टर लाल का अस्पताल आपको बताते चले की सिद्धकी लाल के द्वारा नगर में अस्पताल संचालित किया जा रहा है। उक्त अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुछ दिनों पहले सील करने की कार्रवाई की गई थी वहीं कुछ दिनों पहले अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा एक हिंदू लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया था जो कि डॉक्टर लाल का नजदीकी रिश्तेदार था। जिसके के बाद किराए से संचालित हो रहा अस्पताल को मकान मलिक दारा खाली करवाया गया था । अब डां लाल का अस्पताल बिहारी परतानी परिवार से खरीदी गई भूमि पर अस्पताल बनाकर संचालित किया जा रहा है। जहां पर दीवार को लेकर यह विवाद हुआ है। दीवार के एक तरफ डॉ लाल के अस्पताल है दुसरी तरफ पीड़ित मनोज परतानी का मकान है।3