बिजली कर्मचारियों ने ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, मांगें नहीं मानी तो बिजली कर्मचारियों ने ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, मांगें नहीं मानी तो उग्र आंदोलन की चेतावनी फोटो-16-एसजेआर03- ज्ञापन सौंपते बिजली कर्मचारी। शाजापुर। मध्य प्रदेश के विद्युत क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों, नियमित कर्मचारियों, संविदा और आउटसोर्स कर्मियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर म.प्र. बिजली कर्मचारी महासंघ ने सोमवार को शासन और प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी लंबित मांगों को लेकर महासंघ ने ऊर्जा मंत्री (म.प्र. शासन) के नाम अधीक्षण यंत्री एस.एन. वर्मा (प.क्षे.वि.वि.कं. शाजापुर) को एक ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी न्यायोचित मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो प्रदेशभर के बिजली कर्मी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली कंपनियां पूरी तरह से कर्मचारियों की मेहनत के दम पर टिकी हैं, इसके बावजूद उनकी बुनियादी मांगों और सुविधाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि संविदा कर्मचारियों को तत्काल नियमित किया जाए। साथ ही वर्ष 2004 के पश्चात नियुक्त सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए, नियमित कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए और आउटसोर्स कर्मियों की समस्याओं का स्थायी समाधान हो, सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान ही महंगाई भत्ता दिया जाए और उनकी पेंशन का भुगतान जिला कोषालय के माध्यम से हो, वर्ष 2000 से 2012 के बीच सामान्य मृत्यु का शिकार हुए कर्मचारियों के आश्रितों को, जिन्हें आज दिनांक तक नियुक्ति नहीं मिली है, नियमित रूप से अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। पूर्व की भांति चार वर्ष में एक बार एल.टी.सी., दो वर्ष में एक बार गृह यात्रा भत्ता और प्रतिवर्ष 15 दिन के अवकाश का नगदीकरण पुनः लागू किया जाए। उच्च शैक्षणिक या तकनीकी योग्यता रखने वाले कर्मियों को अतिरिक्त वार्षिक वेतनवृद्धि दी जाए। साथ ही डिप्लोमाधारी कर्मियों को कनिष्ठ यंत्री का करंट चार्ज (प्रभार) सौंपा जाए। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (भोपाल) के अंतर्गत कार्यरत सहायक राजस्व अधिकारी संवर्ग को 2011 की सेवा शर्तों के अनुसार उच्च वेतनमान और पदोन्नति प्रदान की जाए। ज्ञापन देते समय प.क्षे. बिजली कर्मचारी महासंघ के संगठन मंत्री अशोक राठौर, क्षेत्रीय सचिव गोपाल कुशवाह, हरीश ठोमरे, मनोज दवे, संजय मीणा, संजय इवने, मनीष मगरोर, भगवान सिंह, जगदीश मीणा, आशुतोष सोलंकी, कीर्त कुमार, राजेन्द्र मालवीय, कुलदीप जोशी, अल्ताफ खां, वैष्णवी दीक्षित, रुहिना कुरैशी, श्रीराम जोशी, उमाशंकर, जितेन्द्र धाकड़, ललित नागर, सुजीत ढोरे, सानिध्य, मुकेश राय, हरीश वर्मा, शुभम सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
बिजली कर्मचारियों ने ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, मांगें नहीं मानी तो बिजली कर्मचारियों ने ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, मांगें नहीं मानी तो उग्र आंदोलन की चेतावनी फोटो-16-एसजेआर03- ज्ञापन सौंपते बिजली कर्मचारी। शाजापुर। मध्य प्रदेश के विद्युत क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों, नियमित कर्मचारियों, संविदा और आउटसोर्स कर्मियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर म.प्र. बिजली कर्मचारी महासंघ ने सोमवार को शासन और प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी लंबित मांगों को लेकर महासंघ ने ऊर्जा मंत्री (म.प्र. शासन) के नाम अधीक्षण यंत्री एस.एन. वर्मा (प.क्षे.वि.वि.कं. शाजापुर) को एक ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी न्यायोचित मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो प्रदेशभर के बिजली कर्मी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली कंपनियां पूरी तरह से कर्मचारियों की मेहनत के दम पर टिकी हैं, इसके बावजूद उनकी बुनियादी मांगों और सुविधाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि संविदा कर्मचारियों को तत्काल नियमित किया जाए। साथ ही वर्ष 2004 के पश्चात नियुक्त सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए, नियमित कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए और आउटसोर्स कर्मियों की समस्याओं का स्थायी समाधान हो,
सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान ही महंगाई भत्ता दिया जाए और उनकी पेंशन का भुगतान जिला कोषालय के माध्यम से हो, वर्ष 2000 से 2012 के बीच सामान्य मृत्यु का शिकार हुए कर्मचारियों के आश्रितों को, जिन्हें आज दिनांक तक नियुक्ति नहीं मिली है, नियमित रूप से अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। पूर्व की भांति चार वर्ष में एक बार एल.टी.सी., दो वर्ष में एक बार गृह यात्रा भत्ता और प्रतिवर्ष 15 दिन के अवकाश का नगदीकरण पुनः लागू किया जाए। उच्च शैक्षणिक या तकनीकी योग्यता रखने वाले कर्मियों को अतिरिक्त वार्षिक वेतनवृद्धि दी जाए। साथ ही डिप्लोमाधारी कर्मियों को कनिष्ठ यंत्री का करंट चार्ज (प्रभार) सौंपा जाए। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (भोपाल) के अंतर्गत कार्यरत सहायक राजस्व अधिकारी संवर्ग को 2011 की सेवा शर्तों के अनुसार उच्च वेतनमान और पदोन्नति प्रदान की जाए। ज्ञापन देते समय प.क्षे. बिजली कर्मचारी महासंघ के संगठन मंत्री अशोक राठौर, क्षेत्रीय सचिव गोपाल कुशवाह, हरीश ठोमरे, मनोज दवे, संजय मीणा, संजय इवने, मनीष मगरोर, भगवान सिंह, जगदीश मीणा, आशुतोष सोलंकी, कीर्त कुमार, राजेन्द्र मालवीय, कुलदीप जोशी, अल्ताफ खां, वैष्णवी दीक्षित, रुहिना कुरैशी, श्रीराम जोशी, उमाशंकर, जितेन्द्र धाकड़, ललित नागर, सुजीत ढोरे, सानिध्य, मुकेश राय, हरीश वर्मा, शुभम सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
- मेथी की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती शाजापुर। जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र के ग्राम साजोद में मेथी की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम सजोद निवासी 25 वर्षीय प्रेम सिंह पिता प्रकाश ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे घर पर बनी मेथी की सब्जी और रोटी परिवार के सभी सदस्यों ने खाई थी। इसके बाद प्रेम सिंह बकरियां लेकर खेत पर चले गए। करीब 10:30 बजे खेत पर उन्हें अचानक चक्कर आने लगे। उन्होंने अपने छोटे भाई धर्मेंद्र को फोन कर बुलाया, जो उन्हें लेने खेत पर पहुंचा। घर लौटने पर पता चला कि उनकी मां शांताबाई और पिता प्रकाश को भी चक्कर आ रहे हैं। इसके बाद गांव के पवन, दिलीप और राहुल ने चारों को फोर व्हीलर से जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया। यहां प्रेम सिंह, धर्मेंद्र और शांताबाई का इलाज चल रहा है, जबकि पिता प्रकाश की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।4
- शाजापुर - इनकम टैक्स अधिकारी बनकर लूट, दो आरोपी गिरफ्तार, धार पुलिस ने शाजापुर जिले के बेरछा से पकड़े, बाइक-सामान बरामद1
- मोहन बड़ोदिया। मोहना नगर के संदीपनी एजुकेशन एकेडमी हाई स्कूल मोहना मैं हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यालय प्रांगण में वार्षिक उत्सव के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत मोहना के सरपंच सत्यनारायण जामलिया, एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजय जामलिया आगर मालवा, पप्पु जामलिया।पीरुलाल शर्मा, अखिलेश बंसिया, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, सुरेश जैन मौजूद रहे। शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा मां शारदा के पूजन के साथ हुई इसके बाद विद्यालय के शिक्षक परिवार की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। संस्था प्रमुख जयमीन सोनी ने अतिथियों का परिचय कराया और विद्यालय की वर्ष भर की उपलब्धियां से सभी को अवगत कराया। वहीं प्राचार्य जयमीन सोनी ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखकर सभी का मन मोह लिया। आयोजन में बच्चों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक और नगर वासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भगवान कलमोदिया ने किया, एवं आभार उप प्राचार्य चंदन सोनी ने माना। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक एवं नगर के फौजी सैनिको का स्वागत किया।1
- फर्जी आयकर अधिकारी बनकर लूट करने वाले दो आरोपी शाजापुर जिले के बेरछा से गिरफ्तार, ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर दिया वारदात को अंजाम धार में एक ठेकेदार के घर फर्जी आयकर अधिकारी बनकर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र से की गई, जहां से दोनों आरोपियों को धर दबोचा गया। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर ठेकेदार के घर दबिश दी और जांच के नाम पर घर में घुसकर नकदी व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात को फिल्म “स्पेशल 26” की तर्ज पर बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया गया, जिससे शुरुआत में किसी को शक नहीं हुआ। घटना के बाद धार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करते हुए शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।1
- आगर मालवा। छावनी मस्जिद में रोज़ा इफ्तार का दिलकश मंज़र1
- राजगढ़ पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 15 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के निर्देशन तथा एसडीओपी खिलचीपुर श्री डी.वी.एस. नागर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भोजपुर श्रीमती संगीता शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जनरेटर अल्टीनेटर व इनवर्टर बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का सफलतापूर्वक खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भोजपुर द्वारा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा अपराध क्रमांक 78/26 एवं 85/26 पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दो विशेष टीमों का गठन किया गया। एक टीम द्वारा आरोपियों की तलाश की गई तथा दूसरी टीम द्वारा लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। साथ ही साइबर सेल की मदद से महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्राप्त कर तीन आरोपियों दिलीप पिता रामचरण जाटव, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम नारियाबे, हाल निवास मधु मिलन फैक्ट्री के सामने, ब्यावरा ,संजय उर्फ बंटी पिता कैलाश मेवाड़े, उम्र 38 वर्ष, निवासी बैकुंठ मार्ग, ब्यावरा ,अब्दुल रशीद उर्फ अल्लू पिता अब्दुल लतीफ, उम्र 45 वर्ष, निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने, ब्यावरा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपियों ने अपने शौक पूरे करने के उद्देश्य से चोरी की योजना बनाई थी। योजना के अनुसार अब्दुल रशीद उर्फ अल्लू का कार्य किराए की अर्टिगा कार लाना तथा अन्य आरोपियों को चोरी की जगह तक पहुंचाना था, जबकि दिलीप और संजय चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। दिनांक 27.02.2026 को आरोपियों ने ग्राम ढाबली थाना भोजपुर में दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा की दुकान से रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जनरेटर के 5 अल्टीनेटर चोरी कर लिए और उन्हें अर्टिगा कार में रखकर ब्यावरा लाकर सुठालिया बायपास स्थित शाहरुख कबाड़ी को बेच दिया।इसके बाद 08.03.2026 को आरोपियों ने पुनः इसी तरीके से चोरी की योजना बनाई और उस्मान भाई के पोल्ट्री फार्म पहुंचे। यहां आरोपी अल्लू ने कार को सड़क किनारे गेहूं के खेत में छिपाकर खड़ा किया, ताकि किसी को वाहन दिखाई न दे। इसके बाद दिलीप और संजय ने वहां से एक जनरेटर का अल्टीनेटर एवं इनवर्टर की चार बड़ी बैटरियां चोरी कर अर्टिगा कार में रख लीं और पुनः ब्यावरा जाकर कबाड़ी को बेच दिया। आरोपीयों से 2 अल्टीनेटर, 4 क्षतिग्रस्त अल्टीनेटर ,1 हथौड़ा ,1कटर , 4 पाना घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार दो मोबाइल जप्त किए गए ।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्रीमती संगीता शर्मा,उप निरीक्षक विनोद मीणा,आरक्षक 890 चंद्रेश कुशवाह,आरक्षक 1007 राकेश जाट आरक्षक चालक नूर नबी ,साइबर सेल आरक्षक 1014 सुमित ,आरक्षक 1023 अशोक रहौरिया थाना ब्यावरा से आरक्षक पियूष गुप्ता आरक्षक दिनेश किरार ,आरक्षक श्याम रघुवंशी का ,सराहनीय योगदान रहा।1
- Post by Sanju Seth1
- शाजापुर - शाजापुर के निलंबित जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सोमवार शाम करीब 4 बजे हाईकोर्ट ने उनके निलंबन आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। कलेक्टर रिजु बाफना ने रंगशाही के निलंबन की अनुशंसा उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह को भेजी थी, जिसके बाद 16 फरवरी को उन्हें निलंबित किया गया था। रंगशाही ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रारंभिक तौर पर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए स्टे दे दिया। रंगशाही ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और वे मंगलवार को शाजापुर पहुंचकर पुनः जिला आबकारी अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे।1