72 कुण्डीय महारूद्र महायज्ञ में गूंजा जय श्रीराम, कुशलगढ़ बना आध्यात्मिक चेतना का केंद्र कुशलगढ़ में श्री रामेश्वर महादेव मंदिर एवं श्री राम मंदिर में आयोजित 72 कुण्डीय महारूद्र श्रीराम महायज्ञ एवं श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा नगर राममय हो उठा। वेदमंत्रों, शंखनाद और “जय श्रीराम” के उद्घोष से श्रद्धालुओं में भक्ति का माहौल बना रहा। प्रतिष्ठाचार्य आचार्य निकुंज मोहन पांडिया ने महारूद्र यज्ञ, वैदिक अनुष्ठानों एवं औषधीय अभिषेक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यज्ञ में गिलोय, तुलसी, चंदन, केसर, गुग्गुल, जटामांसी, गौघृत सहित अनेक दुर्लभ औषधीय जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जा रहा है। प्रातःकालीन पूजन के बाद यज्ञशाला में विशेष आहुतियां, महास्नपन, महान्यास एवं शय्याधिवास संस्कार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुए। संध्याकाल में नवनिर्मित प्रतिमाओं का शय्याधिवास कराया गया, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर की विद्युत सज्जा, स्वर्ण शिखर एवं केसरिया पताकाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया एवं पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर का आयोजन समिति द्वारा सम्मान किया गया। संत रघुदास जी महाराज ने राम नाम के महत्व पर प्रकाश डाला। दिगंबर समाज के महामंत्री हंसमुख लाल सेठ, वर्धमान स्थानकवासी श्रीसंघ के अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, विभाग प्रचारक विकास राजे भाई साहब, जिला प्रचारक गोविंद जी भाई साहब सहित कई गणमान्यजनों का सम्मान किया गया। स्काउट-गाइड बालिकाओं ने शिक्षिका मधु राव के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को पेयजल सेवा प्रदान की। आयोजन व्यवस्थाओं में धर्मेंद्र कंसारा, मुकेश अग्रवाल, कैलाश बारोट, निर्मल पांडया सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रहे। कार्यक्रम की जानकारी पंडित सतीश राज त्रिवेदी ने दी।
72 कुण्डीय महारूद्र महायज्ञ में गूंजा जय श्रीराम, कुशलगढ़ बना आध्यात्मिक चेतना का केंद्र कुशलगढ़ में श्री रामेश्वर महादेव मंदिर एवं श्री राम मंदिर में आयोजित 72 कुण्डीय महारूद्र श्रीराम महायज्ञ एवं श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चौथे दिन धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा नगर राममय हो उठा। वेदमंत्रों, शंखनाद और “जय श्रीराम” के उद्घोष से श्रद्धालुओं में भक्ति का माहौल बना रहा। प्रतिष्ठाचार्य आचार्य निकुंज
मोहन पांडिया ने महारूद्र यज्ञ, वैदिक अनुष्ठानों एवं औषधीय अभिषेक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यज्ञ में गिलोय, तुलसी, चंदन, केसर, गुग्गुल, जटामांसी, गौघृत सहित अनेक दुर्लभ औषधीय जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जा रहा है। प्रातःकालीन पूजन के बाद यज्ञशाला में विशेष आहुतियां, महास्नपन, महान्यास एवं शय्याधिवास संस्कार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुए। संध्याकाल में नवनिर्मित प्रतिमाओं का शय्याधिवास कराया गया, जिसके
दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर की विद्युत सज्जा, स्वर्ण शिखर एवं केसरिया पताकाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रमिला खड़िया एवं पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर का आयोजन समिति द्वारा सम्मान किया गया। संत रघुदास जी महाराज ने राम नाम के महत्व पर प्रकाश डाला। दिगंबर समाज के महामंत्री हंसमुख लाल सेठ, वर्धमान स्थानकवासी
श्रीसंघ के अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या, विभाग प्रचारक विकास राजे भाई साहब, जिला प्रचारक गोविंद जी भाई साहब सहित कई गणमान्यजनों का सम्मान किया गया। स्काउट-गाइड बालिकाओं ने शिक्षिका मधु राव के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को पेयजल सेवा प्रदान की। आयोजन व्यवस्थाओं में धर्मेंद्र कंसारा, मुकेश अग्रवाल, कैलाश बारोट, निर्मल पांडया सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रहे। कार्यक्रम की जानकारी पंडित सतीश राज त्रिवेदी ने दी।
- डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान उत्पात मचाने वाले 7 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ आम शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। पुलिस इन्हें कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर नेक चलन हेतु पाबंद करेगी।1
- राजस्थान के शौली हनुमान तीर्थ की तीसरी वर्षगांठ पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर राज्यपाल थावरचंद गहलोत सहित कई विशिष्ट अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।1
- प्रतापगढ़ के राजपुरिया अचेरा दरगाह शरीफ पर आज जुलूस के साथ में चादर पेश की गई और अमन चैन की दुआएं मांगी गई1
- प्रशासन की मुस्तैदी से रुका बाल विवाह, 15 वर्षीय बालिका की आज होने वाली थी शादी चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, परिजनों को किया पाबंद सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के ग्राम भचड़िया में प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से एक बाल विवाह रुकवाने में सफलता मिली है। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिली सूचना के आधार पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय बालिका की शादी रुकवा दी। बालिका की शादी शनिवार को होने वाली थी और घर पर विवाह की तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं, लेकिन समय रहते प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई कर बाल विवाह को रुकवा दिया। सीमलवाड़ा तहसीलदार अशोक कुमार शाह ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम भचड़िया में एक नाबालिग बालिका का विवाह कराया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चाइल्ड लाइन, सृष्टि सेवा संस्थान, धम्बोला थाना पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम प्रशासक पवन सिंह डामोर के साथ तत्काल बालिका के घर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि विवाह की रस्में चल रही थीं तथा बालिका को हल्दी लगाई जा चुकी थी। परिजनों द्वारा बारात के स्वागत की तैयारियां भी की जा रही थीं और कुछ ही समय बाद बारात आने वाली थी। प्रशासनिक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बालिका के दस्तावेजों की जांच की। आधार कार्ड, जनाधार कार्ड और विद्यालय की मार्कशीट की पड़ताल की गई। कक्षा 7 की मार्कशीट के अनुसार बालिका की उम्र मात्र 15 वर्ष पाई गई। बाल विवाह की पुष्टि होने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बालिका के माता-पिता और अन्य परिजनों को बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी दी। टीम ने परिजनों को सख्त चेतावनी देते हुए पाबंद किया कि बालिका की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने से पहले उसका विवाह नहीं किया जाएगा। तहसीलदार अशोक कुमार शाह ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जिससे बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। प्रशासन बाल विवाह रोकने के लिए लगातार सतर्क है और ऐसी सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बाइट - अशोक शाह,तहसीलदार सीमलवाड़ा2
- धरियावद की अदालत ने चेक अनादरण मामले में अभियुक्त हेमंत कुमार को एक साल कैद और छह लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला 2022 से लंबित एक मामले में आया है, जहां अभियुक्त के हस्ताक्षर भिन्न होने के कारण चेक बाउंस हो गया था।1
- रतलाम जिले के अर्जला गांव में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण भीषण गर्मी में भी महिलाएं पानी की गंभीर समस्या का सामना कर रही हैं। शिकायतें करने के बावजूद गांव में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं, जिससे वही समस्याएँ बार-बार उत्पन्न हो रही हैं। समाजसेवी शुभम जैन ने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।2
- राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में गौतमेश्वर क्षेत्र के कमल महुड़ी के पास जंगल में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयावह है कि दूर से ही लपटें और धुआँ देखा जा सकता है, जिससे बड़े पैमाने पर वन संपदा को नुकसान की आशंका है। प्रशासन और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे हैं, लेकिन इसे काबू करना मुश्किल हो रहा है।1
- अक्षर एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे माताओं का उपरणा, माल्यार्पण और सम्मान-पत्र देकर किया अभिनंदन भावुक माहौल में बच्चों को दिलाई मां के सम्मान की शपथ सीमलवाड़ा। कस्बे स्थित अक्षर एकेडमी सीमलवाड़ा में मदर्स डे का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, भावनात्मक वातावरण और भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में करीब 50 से 60 माताओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर तालियों, मुस्कान और खुशियों से गूंजता रहा। कार्यक्रम मातृत्व, संस्कार, सम्मान और भावनाओं से ओतप्रोत नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी माताओं के गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई। विद्यालय के बच्चों ने अपनी माताओं को स्वयं निर्मित ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए। इसके बाद माताओं का उपरणा ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर, उपहार एवं सम्मान-पत्र देकर विशेष अभिनंदन किया गया। इस दौरान माताओं के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। मदर्स डे के उपलक्ष्य में विद्यालय की ओर से कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों और उनकी माताओं ने संयुक्त रूप से भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान मां-बच्चों के बीच प्रेम, अपनापन और सहयोग की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे यादगार बताया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छात्रा ब्रेवी यादव एवं उनकी दादी केसर देवी रहीं, जिन्होंने सभी खेलों और गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सभी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी सक्रिय सहभागिता ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र वैष्णव ने किया। खेल प्रभारी के रूप में वर्षा भट्ट, रूपल मेहता, शकुंतला पंड्या एवं रिचा मैडम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं विजय कुमार एवं भूपेंद्र सिंह ने रेफरी की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह चौहान एवं अलका उपाध्याय ने की। विशेष अतिथि के रूप में सुरभि पाटीदार, चेतना, रागिनी पंचाल एवं भावना लोहार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह चौहान ने मां के दिव्य स्वरूप की व्याख्या करते हुए हाल ही में मध्यप्रदेश के बरगी डेम में हुए क्रूज हादसे में अपने पुत्र को बचाने के प्रयास में जान गंवाने वाली मां मरीना मेसी को याद किया। इस भावुक प्रसंग ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। उन्होंने बच्चों को मां के त्याग, प्रेम और ममता का महत्व समझाते हुए शपथ दिलाई कि वे जीवनभर अपनी माताओं का सम्मान करेंगे, कभी उनका दिल नहीं दुखाएंगे तथा सदैव उनका आदर और ध्यान रखेंगे। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय परिवार ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।4
- जयपुर राजस्थान में मुस्लिम समाज ने देखा शादी आसान करो की मूवी चला कर इसमें बहुत सफलता हासिल की जा रही है पेश करता मकसूद अहमद राईन1