logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान उत्पात मचाने वाले 7 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ आम शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। पुलिस इन्हें कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर नेक चलन हेतु पाबंद करेगी।

6 hrs ago
user_Sagwara live news
Sagwara live news
Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
6 hrs ago

डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान उत्पात मचाने वाले 7 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ आम शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। पुलिस इन्हें कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर नेक चलन हेतु पाबंद करेगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अक्षर एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे माताओं का उपरणा, माल्यार्पण और सम्मान-पत्र देकर किया अभिनंदन भावुक माहौल में बच्चों को दिलाई मां के सम्मान की शपथ सीमलवाड़ा। कस्बे स्थित अक्षर एकेडमी सीमलवाड़ा में मदर्स डे का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, भावनात्मक वातावरण और भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में करीब 50 से 60 माताओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर तालियों, मुस्कान और खुशियों से गूंजता रहा। कार्यक्रम मातृत्व, संस्कार, सम्मान और भावनाओं से ओतप्रोत नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी माताओं के गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई। विद्यालय के बच्चों ने अपनी माताओं को स्वयं निर्मित ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए। इसके बाद माताओं का उपरणा ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर, उपहार एवं सम्मान-पत्र देकर विशेष अभिनंदन किया गया। इस दौरान माताओं के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। मदर्स डे के उपलक्ष्य में विद्यालय की ओर से कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों और उनकी माताओं ने संयुक्त रूप से भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान मां-बच्चों के बीच प्रेम, अपनापन और सहयोग की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे यादगार बताया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छात्रा ब्रेवी यादव एवं उनकी दादी केसर देवी रहीं, जिन्होंने सभी खेलों और गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सभी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी सक्रिय सहभागिता ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र वैष्णव ने किया। खेल प्रभारी के रूप में वर्षा भट्ट, रूपल मेहता, शकुंतला पंड्या एवं रिचा मैडम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं विजय कुमार एवं भूपेंद्र सिंह ने रेफरी की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह चौहान एवं अलका उपाध्याय ने की। विशेष अतिथि के रूप में सुरभि पाटीदार, चेतना, रागिनी पंचाल एवं भावना लोहार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह चौहान ने मां के दिव्य स्वरूप की व्याख्या करते हुए हाल ही में मध्यप्रदेश के बरगी डेम में हुए क्रूज हादसे में अपने पुत्र को बचाने के प्रयास में जान गंवाने वाली मां मरीना मेसी को याद किया। इस भावुक प्रसंग ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। उन्होंने बच्चों को मां के त्याग, प्रेम और ममता का महत्व समझाते हुए शपथ दिलाई कि वे जीवनभर अपनी माताओं का सम्मान करेंगे, कभी उनका दिल नहीं दुखाएंगे तथा सदैव उनका आदर और ध्यान रखेंगे। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय परिवार ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
    4
    अक्षर एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे
माताओं का उपरणा, माल्यार्पण और सम्मान-पत्र देकर किया अभिनंदन
भावुक माहौल में बच्चों को दिलाई मां के सम्मान की शपथ
सीमलवाड़ा। कस्बे स्थित अक्षर एकेडमी सीमलवाड़ा में मदर्स डे का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, भावनात्मक वातावरण और भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में करीब 50 से 60 माताओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर तालियों, मुस्कान और खुशियों से गूंजता रहा। कार्यक्रम मातृत्व, संस्कार, सम्मान और भावनाओं से ओतप्रोत नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी माताओं के गर्मजोशी से स्वागत के साथ हुई। विद्यालय के बच्चों ने अपनी माताओं को स्वयं निर्मित ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए। इसके बाद माताओं का उपरणा ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर, उपहार एवं सम्मान-पत्र देकर विशेष अभिनंदन किया गया। इस दौरान माताओं के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था।
मदर्स डे के उपलक्ष्य में विद्यालय की ओर से कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों और उनकी माताओं ने संयुक्त रूप से भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान मां-बच्चों के बीच प्रेम, अपनापन और सहयोग की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे यादगार बताया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छात्रा ब्रेवी यादव एवं उनकी दादी केसर देवी रहीं, जिन्होंने सभी खेलों और गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सभी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी सक्रिय सहभागिता ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र वैष्णव ने किया। खेल प्रभारी के रूप में वर्षा भट्ट, रूपल मेहता, शकुंतला पंड्या एवं रिचा मैडम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं विजय कुमार एवं भूपेंद्र सिंह ने रेफरी की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह चौहान एवं अलका उपाध्याय ने की। विशेष अतिथि के रूप में सुरभि पाटीदार, चेतना, रागिनी पंचाल एवं भावना लोहार उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह चौहान ने मां के दिव्य स्वरूप की व्याख्या करते हुए हाल ही में मध्यप्रदेश के बरगी डेम में हुए क्रूज हादसे में अपने पुत्र को बचाने के प्रयास में जान गंवाने वाली मां मरीना मेसी को याद किया। इस भावुक प्रसंग ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।
उन्होंने बच्चों को मां के त्याग, प्रेम और ममता का महत्व समझाते हुए शपथ दिलाई कि वे जीवनभर अपनी माताओं का सम्मान करेंगे, कभी उनका दिल नहीं दुखाएंगे तथा सदैव उनका आदर और ध्यान रखेंगे।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। विद्यालय परिवार ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन : सीमलवाड़ा में अवैध क्लिनिक सील, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप बिना रजिस्ट्रेशन इलाज करने वालों पर गिजी गाज, सागवाड़ा में लैब को सात दिन का अल्टीमेटम संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला कलेक्टर देशल दान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जिले में अवैध चिकित्सा पद्धतियों और झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अलंकार गुप्ता के नेतृत्व में विभाग की विशेष टीम ने सीमलवाड़ा और सागवाड़ा क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया, जिसके तहत एक अवैध क्लिनिक को सील किया गया और विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में खामियां पाए जाने पर कड़ी हिदायत दी गई। - बंगाली डॉक्टर के क्लिनिक पर छापा, मौके पर दो मरीज मिले निरीक्षण दल जब सीमलवाड़ा खंड के चांडोली गांव पहुँचा, तो वहां एक तथाकथित बंगाली डॉक्टर बिना किसी वैध पंजीकरण के क्लिनिक संचालित करता पाया गया। कार्रवाई के दौरान वह डॉक्टर मौके पर दो मरीजों का उपचार कर रहा था। जांच में पाया गया कि क्लिनिक के पास अस्पताल संचालन के लिए अनिवार्य रजिस्ट्रेशन, प्रशिक्षित स्टाफ और बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं थी। जनस्वास्थ्य के साथ हो रहे इस गंभीर खिलवाड़ को देखते हुए विभाग ने मौके पर ही क्लिनिक को सील कर दिया। - पीएचसी चांडोली का निरीक्षण : योजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी कार्रवाई के दौरान डॉ. अलंकार गुप्ता ने चांडोली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद टीकाकरण रिकॉर्ड और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सीएमएचओ ने 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीन के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया। साथ ही, उन्होंने आभा आईडी निर्माण, आयुष्मान कार्ड वितरण और मां वाउचर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। डॉ. गुप्ता ने दोटूक शब्दों में कहा कि यदि संस्थान की व्यवस्थाओं और सफाई में समय रहते सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। - निजी लैब को सात दिन का अल्टीमेटम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सागवाड़ा स्थित पूजा लैबोरेट्री का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। लैब के दस्तावेजों और जांच मानकों की पड़ताल के दौरान कुछ तकनीकी कमियां उजागर हुईं। विभाग ने संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए इन कमियों को दूर करने के लिए सात दिन का समय दिया है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. विपिन मीणा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. पंकज खाट और डॉ. किशोरी लाल वर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन : सीमलवाड़ा में अवैध क्लिनिक सील, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप
बिना रजिस्ट्रेशन इलाज करने वालों पर गिजी गाज, सागवाड़ा में लैब को सात दिन का अल्टीमेटम
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिला कलेक्टर देशल दान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जिले में अवैध चिकित्सा पद्धतियों और झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अलंकार गुप्ता के नेतृत्व में विभाग की विशेष टीम ने सीमलवाड़ा और सागवाड़ा क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया, जिसके तहत एक अवैध क्लिनिक को सील किया गया और विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में खामियां पाए जाने पर कड़ी हिदायत दी गई।
- बंगाली डॉक्टर के क्लिनिक पर छापा, मौके पर दो मरीज मिले
निरीक्षण दल जब सीमलवाड़ा खंड के चांडोली गांव पहुँचा, तो वहां एक तथाकथित बंगाली डॉक्टर बिना किसी वैध पंजीकरण के क्लिनिक संचालित करता पाया गया। कार्रवाई के दौरान वह डॉक्टर मौके पर दो मरीजों का उपचार कर रहा था। जांच में पाया गया कि क्लिनिक के पास अस्पताल संचालन के लिए अनिवार्य रजिस्ट्रेशन, प्रशिक्षित स्टाफ और बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं थी। जनस्वास्थ्य के साथ हो रहे इस गंभीर खिलवाड़ को देखते हुए विभाग ने मौके पर ही क्लिनिक को सील कर दिया।
- पीएचसी चांडोली का निरीक्षण : योजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
कार्रवाई के दौरान डॉ. अलंकार गुप्ता ने चांडोली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद टीकाकरण रिकॉर्ड और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सीएमएचओ ने 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीन के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया। साथ ही, उन्होंने आभा आईडी निर्माण, आयुष्मान कार्ड वितरण और मां वाउचर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। डॉ. गुप्ता ने दोटूक शब्दों में कहा कि यदि संस्थान की व्यवस्थाओं और सफाई में समय रहते सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- निजी लैब को सात दिन का अल्टीमेटम
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सागवाड़ा स्थित पूजा लैबोरेट्री का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। लैब के दस्तावेजों और जांच मानकों की पड़ताल के दौरान कुछ तकनीकी कमियां उजागर हुईं। विभाग ने संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए इन कमियों को दूर करने के लिए सात दिन का समय दिया है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. विपिन मीणा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. पंकज खाट और डॉ. किशोरी लाल वर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कलेक्टर देशल दान ने जिले में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश डूंगरपुर जिला कलेक्टर देशल दान आज डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहे। अपने दौरे के दौरान कलेक्टर ने जिले के अलग अलग क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। वही अधिकारियों को गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए है।
    1
    कलेक्टर देशल दान ने जिले में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
डूंगरपुर जिला कलेक्टर देशल दान आज डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहे। अपने दौरे के दौरान कलेक्टर ने जिले के अलग अलग क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। वही अधिकारियों को गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • डूंगरपुर के पूंजपुर गांव में टेम्पो चालक पर हुए प्राणघातक हमले की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों और एक विधि से संघर्षरत बालक को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया। यह हमला पुरानी कहासुनी और गाली-गलौज को लेकर किया गया था।
    1
    डूंगरपुर के पूंजपुर गांव में टेम्पो चालक पर हुए प्राणघातक हमले की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों और एक विधि से संघर्षरत बालक को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया। यह हमला पुरानी कहासुनी और गाली-गलौज को लेकर किया गया था।
    user_गीतेश पंड्या
    गीतेश पंड्या
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • डूंगरपुर के पूंजपुर गांव में टेम्पो चालक पर हुए जानलेवा ब्लाइंड हमले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों और एक विधि से संघर्षरत बालक को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया। शुरुआती गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।
    1
    डूंगरपुर के पूंजपुर गांव में टेम्पो चालक पर हुए जानलेवा ब्लाइंड हमले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों और एक विधि से संघर्षरत बालक को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया। शुरुआती गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • डूंगरपुर के बेड़सा गांव में शादी समारोह में जा रहे तीन भाइयों पर 20-25 युवकों ने लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस अचानक हमले में तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो को सिर में गंभीर चोटों के कारण उदयपुर रेफर किया गया है।
    1
    डूंगरपुर के बेड़सा गांव में शादी समारोह में जा रहे तीन भाइयों पर 20-25 युवकों ने लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस अचानक हमले में तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो को सिर में गंभीर चोटों के कारण उदयपुर रेफर किया गया है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • धोधरा खास में श्री वाटेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ पहले दिन निकली भव्य कलश यात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए धार्मिक अनुष्ठान रविवार को होगी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य शोभायात्रा सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र के धोधरा खास गांव स्थित श्री वाटेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित दो दिवसीय स्वयंभू महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा तथा “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। महोत्सव के मुख्य यजमान के रूप में विजय सिंह चौहान, नरपत सिंह चौहान एवं महिपाल सिंह राठौड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। महाआचार्य सतीश पंड्या एवं अन्य आचार्यों के सानिध्य में धार्मिक विधियां सम्पन्न कराई गईं। प्रथम दिवस पर महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके साथ ही मूर्तियों का विधि-विधान से पूजन कर नगर भ्रमण भी कराया गया। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में 33 परिवारों ने हवन कुंड में बैठकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। पूरे दिन मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, हवन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को शुभ मुहूर्त में भगवान श्री वाटेश्वर महादेव की मूर्तियों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। साथ ही हवन पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद का आयोजन भी रखा गया है। गांव के समस्त ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक महोत्सव को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं।
    3
    धोधरा खास में श्री वाटेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ
पहले दिन निकली भव्य कलश यात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए धार्मिक अनुष्ठान
रविवार को होगी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य शोभायात्रा

सीमलवाड़ा। उपखंड क्षेत्र के धोधरा खास गांव स्थित श्री वाटेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित दो दिवसीय स्वयंभू महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा तथा “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
महोत्सव के मुख्य यजमान के रूप में विजय सिंह चौहान, नरपत सिंह चौहान एवं महिपाल सिंह राठौड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। महाआचार्य सतीश पंड्या एवं अन्य आचार्यों के सानिध्य में धार्मिक विधियां सम्पन्न कराई गईं।
प्रथम दिवस पर महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इसके साथ ही मूर्तियों का विधि-विधान से पूजन कर नगर भ्रमण भी कराया गया। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में 33 परिवारों ने हवन कुंड में बैठकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। पूरे दिन मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, हवन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।
आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को शुभ मुहूर्त में भगवान श्री वाटेश्वर महादेव की मूर्तियों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। साथ ही हवन पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद का आयोजन भी रखा गया है।
गांव के समस्त ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक महोत्सव को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • विधायक डेचा ने झाखरी में नवीन कक्षा कक्षों का किया लोकार्पण, सेलोता में रखी आधारशिला शिक्षा पर 50 करोड़ और पेयजल पर 1350 करोड़ खर्च कर रही सरकार : विधायक शंकरलाल डेचा संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले की सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को शिक्षा विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां जुड़ीं। क्षेत्रीय विधायक शंकरलाल डेचा ने ग्राम पंचायत झाखरी और सेलोता में आयोजित पृथक कार्यक्रमों में नवीन कक्षा कक्षों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। झाखरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्यसभा सांसद मद से निर्मित नवीन कक्षों का लोकार्पण करते हुए विधायक ने क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी, वहीं सेलोता विद्यालय में भी एक नए कक्षा कक्ष की आधारशिला रखी। झाखरी में आयोजित मुख्य समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने की। इस अवसर पर विधायक डेचा ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र की उन्नति का आधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को शहरों के समान सुविधाएं प्रदान करने हेतु संकल्पित है। विधायक ने बताया कि पिछले दो वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसमें 40 से अधिक विद्यालयों में निर्माण कार्य जारी है और 100 विद्यालयों को विधायक मद से लैपटॉप एवं प्रिंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की गई हैं। क्षेत्रीय विकास का खाका खींचते हुए विधायक ने जानकारी दी कि क्षेत्र में पेयजल के लिए 1350 करोड़, स्वास्थ्य सेवाओं हेतु 60 करोड़, सड़कों के लिए 100 करोड़ और सिंचाई परियोजनाओं के लिए 500 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने नई शिक्षा नीति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है। समारोह में प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेश रावल, जवाहर भाटिया, मंडल अध्यक्ष प्रकाश सुथार सहित कई जनप्रतिनिधि, विद्यालय स्टाफ और ग्रामीण उपस्थित रहे। अतिथियों ने पट्टिका का अनावरण कर विधिवत कक्षों का उद्घाटन किया। अंत में विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।
    1
    विधायक डेचा ने झाखरी में नवीन कक्षा कक्षों का किया लोकार्पण, सेलोता में रखी आधारशिला
शिक्षा पर 50 करोड़ और पेयजल पर 1350 करोड़ खर्च कर रही सरकार : विधायक शंकरलाल डेचा
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिले की सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को शिक्षा विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां जुड़ीं। क्षेत्रीय विधायक शंकरलाल डेचा ने ग्राम पंचायत झाखरी और सेलोता में आयोजित पृथक कार्यक्रमों में नवीन कक्षा कक्षों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। झाखरी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्यसभा सांसद मद से निर्मित नवीन कक्षों का लोकार्पण करते हुए विधायक ने क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी, वहीं सेलोता विद्यालय में भी एक नए कक्षा कक्ष की आधारशिला रखी।
झाखरी में आयोजित मुख्य समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली ने की। इस अवसर पर विधायक डेचा ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र की उन्नति का आधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को शहरों के समान सुविधाएं प्रदान करने हेतु संकल्पित है। विधायक ने बताया कि पिछले दो वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसमें 40 से अधिक विद्यालयों में निर्माण कार्य जारी है और 100 विद्यालयों को विधायक मद से लैपटॉप एवं प्रिंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की गई हैं।
क्षेत्रीय विकास का खाका खींचते हुए विधायक ने जानकारी दी कि क्षेत्र में पेयजल के लिए 1350 करोड़, स्वास्थ्य सेवाओं हेतु 60 करोड़, सड़कों के लिए 100 करोड़ और सिंचाई परियोजनाओं के लिए 500 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने नई शिक्षा नीति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है।
समारोह में प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेश रावल, जवाहर भाटिया, मंडल अध्यक्ष प्रकाश सुथार सहित कई जनप्रतिनिधि, विद्यालय स्टाफ और ग्रामीण उपस्थित रहे। अतिथियों ने पट्टिका का अनावरण कर विधिवत कक्षों का उद्घाटन किया। अंत में विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन ने डूंगरपुर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'नारी वैभव' मुहिम शुरू की है। इसके तहत महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर और मेहंदी जैसे निःशुल्क त्रैमासिक कोर्स सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण पूरा होने पर उदयपुर में नौकरी चाहने वाली महिलाओं को संगठन द्वारा प्लेसमेंट में भी मदद मिलेगी।
    1
    श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन ने डूंगरपुर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'नारी वैभव' मुहिम शुरू की है। इसके तहत महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर और मेहंदी जैसे निःशुल्क त्रैमासिक कोर्स सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण पूरा होने पर उदयपुर में नौकरी चाहने वाली महिलाओं को संगठन द्वारा प्लेसमेंट में भी मदद मिलेगी।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.