Shuru
Apke Nagar Ki App…
डूंगरपुर के पूंजपुर गांव में टेम्पो चालक पर हुए जानलेवा ब्लाइंड हमले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों और एक विधि से संघर्षरत बालक को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया। शुरुआती गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।
Bharat Pandya भरत पंड्या
डूंगरपुर के पूंजपुर गांव में टेम्पो चालक पर हुए जानलेवा ब्लाइंड हमले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों और एक विधि से संघर्षरत बालक को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया। शुरुआती गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सिस्टम की बेरुखी : 20 साल से जॉब कार्ड के पन्ने खाली, न मिला आवास न मनरेगा में काम सरकारी फाइलों में सिमटी उम्मीद : 2005 से पीएम आवास और रोजगार के लिए भटक रहे बुजुर्ग दंपती साबला पंचायत समिति के साकर खाईया गांव का मामला, जिला कलेक्टर से बुजुर्ग दम्पति ने लगाई आवास व रोजगार की गुहार संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। एक ओर जहाँ सरकार सबको आवास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और सिस्टम की बेरुखी का एक झकझोर देने वाला मामला डूँगरपुर जिले की साबला पंचायत समिति के साकर खाईया गांव से सामने आया है। यहाँ वार्ड नंबर 8 में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपती, धुली देवी और नारायण यादव, पिछले दो दशकों से प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा के तहत रोजगार की आस में सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। - 2005 में बना था जॉब कार्ड, आज भी पन्ने खाली पीड़ित नारायण यादव ने बताया कि वर्ष 2005 में प्रशासन द्वारा उनका जॉब कार्ड बनाया गया था। उस समय उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें मनरेगा के तहत काम मिलेगा और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विडंबना यह है कि आज 20 साल बीत जाने के बाद भी उस जॉब कार्ड पर काम की एक भी एंट्री नहीं हुई है। नारायण का कहना है कि जब भी वे काम मांगने पंचायत जाते हैं, तो उन्हें अभी काम नहीं है या अगली बार कहकर टाल दिया जाता है। - जर्जर झोपड़ी में रहने को मजबूर परिवार आवास योजना की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। दंपती ने 2005 में ही पक्के मकान के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज भी वे एक बेहद जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। बुजुर्ग दंपती का आरोप है कि उनके अशिक्षित होने का फायदा उठाकर व्यवस्था उन्हें ग्राम पंचायत से पंचायत समिति कार्यालय के बीच फुटबॉल बना रही है। - बारिश में भीगती रातें और ढहती उम्मीदें नारायण यादव ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए बताया कि उनका वर्तमान केलूपोष मकान पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकता है, जिसके चलते उन्हें और उनकी पत्नी को पूरी रात बैठकर गुजारनी पड़ती है। बुजुर्ग दंपत्ति ने नम आंखों से कहा कि दिन तो जैसे-तैसे कट जाता है, लेकिन रात का डर हमें सोने नहीं देता। डर लगा रहता है कि कहीं यह कच्चा मकान हमारे ऊपर ही न गिर जाए। - सरपंच और सचिव के खोखले आश्वासन नारायण ने बताया कि वे पंचायत के चक्कर काटकर थक चुके हैं। हर बार सरपंच और ग्राम सचिव अगली बार का झुनझुना थमा देते हैं। पात्र सूची में नाम होने के बावजूद उन्हें आज तक एक रुपया भी सरकारी सहायता नहीं मिली है। यह स्थिति स्पष्ट करती है कि धरातल पर योजनाओं का क्रियान्वयन किस कदर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की भेंट चढ़ चुका है। - गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी बुजुर्ग दंपत्ति न केवल बेघर है, बल्कि शारीरिक रूप से भी अत्यंत कमजोर और बीमार है। घर में जवान बेटा कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है, जिसके भविष्य को लेकर ये माता-पिता चिंतित हैं। आर्थिक तंगी का आलम यह है कि वे अपनी बीमारी का इलाज कराएं, बेटे को पढ़ाएं या दो वक्त की रोटी का इंतजाम करें। - प्रशासन ने दिया जांच का भरोसा आवास एवं रोजगार की मांग को लेकर बुजुर्ग दंपति जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा जिला कलेक्टर से पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने तथा मनरेगा योजना में रोजगार दिलवाने की मांग की। इधर, मामले के तूल पकड़ने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया है तथा इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच करवाने की बात कही जा रही है। वहीं, पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और मनरेगा के तहत काम मुहैया कराने के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन भी दिया गया है। फिलहाल, यह मामला सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।1
- विधायक शंकरलाल डेचा ने झाखरी में दो कक्षा कक्षों का लोकार्पण और सेलोता में नवीन कक्ष का किया शिलान्यास डूंगरपुर जिले के सागवाडा विधायक शंकरलाल डेचा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे | अपने दौरे के दौरान विधायक डेचा ने क्षेत्र के विकास और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सौगातें दीं। विधायक डेचा ने ग्राम पंचायत झाखरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित दो कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया, वहीं ग्राम पंचायत सेलोता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक नवीन कक्षा कक्ष का शिलान्यास कर विकास कार्यों की नींव रखी।1
- श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन ने डूंगरपुर में 'नारी वैभव' मुहिम का शुभारंभ किया है। इस पहल के तहत महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर और मेहंदी जैसे मुफ्त त्रैमासिक कोर्स सिखाए जाएंगे, जिससे वे स्वावलंबी बन सकें। संगठन उदयपुर में नायरा उद्योग केंद्र खोलकर नौकरी के अवसर भी प्रदान करेगा।4
- डूंगरपुर के पूंजपुर गांव में टेम्पो चालक पर हुए जानलेवा ब्लाइंड हमले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों और एक विधि से संघर्षरत बालक को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया। शुरुआती गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।1
- डूंगरपुर के बेड़सा गांव में शादी समारोह में जा रहे तीन भाइयों पर 20-25 युवकों ने लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस अचानक हमले में तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो को सिर में गंभीर चोटों के कारण उदयपुर रेफर किया गया है।1
- डूंगरपुर जिले की दस बड़ी खबरें, जिन्होंने मचाई हलचल, देखिए खबर नमस्कार, मैं जितेंद्र सिंह चौहान… आप देख रहे हैं SLN Digital Network Rajasthan और अब बात करते हैं डूंगरपुर जिले की आज की बड़ी खबरों की, जिन्होंने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। सबसे पहले बड़ी खबर बेड़सा गांव से, जहां शादी समारोह में जा रहे तीन सगे भाइयों पर 20 से 25 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से तीनों भाइयों को बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो भाइयों की हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अब बात एक बड़े सड़क हादसे की। डूंगरपुर के काकरादरा बस स्टैंड के पास शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक बुजुर्ग राहगीर समेत तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार गैंजी से डूंगरपुर की ओर जा रही थी, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा। गनीमत रही कि खाई में झाड़ियां होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। इधर, मसानिया तालाब क्षेत्र में विद्युत विभाग ने नगर पालिका को ज्ञापन सौंपकर बदबूदार सार्वजनिक शौचालय और अवैध केबिन हटाने की मांग की है। विभाग का कहना है कि लंबे समय से अनुपयोगी पड़े शौचालय से तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे कर्मचारियों और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही अवैध केबिन के कारण विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। अब बात पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ी कार्रवाई की। जिला विशेष टीम यानी DST ने बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर कार्रवाई करते हुए गीली लकड़ियों से भरे तीन ट्रकों को जब्त किया है। पुलिस ने तीन चालकों को हिरासत में लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऑपरेशन “सुदर्शन चक्र-02” के तहत डूंगरपुर पुलिस लगातार फरार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। चितरी थाना पुलिस ने दो साल से फरार स्थायी वारंटी दीपक डामोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं थाना कुँआ पुलिस ने पोक्सो एक्ट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 ईनामी आरोपी अशोक डामोर को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। वरदा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान उत्पात मचाने वाले 7 युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। और आखिर में बात पुंजपुर के चर्चित टेम्पो चालक हमला मामले की। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते टेम्पो चालक पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था और बाद में अहमदाबाद भाग गए थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी को पकड़ लिया। तो फिलहाल डूंगरपुर जिले की बड़ी खबरों में बस इतना ही। आप देखते रहिए SLN Digital Network Rajasthan। मैं हूं जितेंद्र सिंह चौहान। नमस्कार।1
- 20 साल से चक्कर काट रहा है बुजुर्ग व्यक्ति ओर गरीब परिवार 😔 ग्राम पंचायत वालाई वॉर्ड नंबर 8 में: • जॉब कार्ड बना लेकिन MGNREGA में एक दिन का काम नहीं मिला • आवास योजना में नाम नहीं आया • 2005 से शिकायत करते-करते थक गए इस परिवार कि और ध्यान दें @mla_umesh_aspur @roat_mla 20 साल से चक्कर काट रहा है बुजुर्ग व्यक्ति ओर गरीब परिवार 😔 ग्राम पंचायत वालाई वॉर्ड नंबर 8 में: • जॉब कार्ड बना लेकिन MGNREGA में एक दिन का काम नहीं मिला • आवास योजना में नाम नहीं आया • 2005 से शिकायत करते-करते थक गए इस परिवार कि और ध्यान दें @mla_umesh_aspur @roat_mla1
- स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन : सीमलवाड़ा में अवैध क्लिनिक सील, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप बिना रजिस्ट्रेशन इलाज करने वालों पर गिजी गाज, सागवाड़ा में लैब को सात दिन का अल्टीमेटम संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला कलेक्टर देशल दान के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जिले में अवैध चिकित्सा पद्धतियों और झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अलंकार गुप्ता के नेतृत्व में विभाग की विशेष टीम ने सीमलवाड़ा और सागवाड़ा क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया, जिसके तहत एक अवैध क्लिनिक को सील किया गया और विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में खामियां पाए जाने पर कड़ी हिदायत दी गई। - बंगाली डॉक्टर के क्लिनिक पर छापा, मौके पर दो मरीज मिले निरीक्षण दल जब सीमलवाड़ा खंड के चांडोली गांव पहुँचा, तो वहां एक तथाकथित बंगाली डॉक्टर बिना किसी वैध पंजीकरण के क्लिनिक संचालित करता पाया गया। कार्रवाई के दौरान वह डॉक्टर मौके पर दो मरीजों का उपचार कर रहा था। जांच में पाया गया कि क्लिनिक के पास अस्पताल संचालन के लिए अनिवार्य रजिस्ट्रेशन, प्रशिक्षित स्टाफ और बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं थी। जनस्वास्थ्य के साथ हो रहे इस गंभीर खिलवाड़ को देखते हुए विभाग ने मौके पर ही क्लिनिक को सील कर दिया। - पीएचसी चांडोली का निरीक्षण : योजनाओं में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी कार्रवाई के दौरान डॉ. अलंकार गुप्ता ने चांडोली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद टीकाकरण रिकॉर्ड और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सीएमएचओ ने 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीन के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया। साथ ही, उन्होंने आभा आईडी निर्माण, आयुष्मान कार्ड वितरण और मां वाउचर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। डॉ. गुप्ता ने दोटूक शब्दों में कहा कि यदि संस्थान की व्यवस्थाओं और सफाई में समय रहते सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। - निजी लैब को सात दिन का अल्टीमेटम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सागवाड़ा स्थित पूजा लैबोरेट्री का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। लैब के दस्तावेजों और जांच मानकों की पड़ताल के दौरान कुछ तकनीकी कमियां उजागर हुईं। विभाग ने संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए इन कमियों को दूर करने के लिए सात दिन का समय दिया है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. विपिन मीणा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. पंकज खाट और डॉ. किशोरी लाल वर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1