डूंगरपुर जिले की दस बड़ी खबरें, जिन्होंने मचाई हलचल, देखिए खबर नमस्कार, मैं जितेंद्र सिंह चौहान… आप देख रहे हैं SLN Digital Network Rajasthan और अब बात करते हैं डूंगरपुर जिले की आज की बड़ी खबरों की, जिन्होंने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। सबसे पहले बड़ी खबर बेड़सा गांव से, जहां शादी समारोह में जा रहे तीन सगे भाइयों पर 20 से 25 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से तीनों भाइयों को बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो भाइयों की हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अब बात एक बड़े सड़क हादसे की। डूंगरपुर के काकरादरा बस स्टैंड के पास शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक बुजुर्ग राहगीर समेत तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार गैंजी से डूंगरपुर की ओर जा रही थी, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा। गनीमत रही कि खाई में झाड़ियां होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। इधर, मसानिया तालाब क्षेत्र में विद्युत विभाग ने नगर पालिका को ज्ञापन सौंपकर बदबूदार सार्वजनिक शौचालय और अवैध केबिन हटाने की मांग की है। विभाग का कहना है कि लंबे समय से अनुपयोगी पड़े शौचालय से तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे कर्मचारियों और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही अवैध केबिन के कारण विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। अब बात पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ी कार्रवाई की। जिला विशेष टीम यानी DST ने बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर कार्रवाई करते हुए गीली लकड़ियों से भरे तीन ट्रकों को जब्त किया है। पुलिस ने तीन चालकों को हिरासत में लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऑपरेशन “सुदर्शन चक्र-02” के तहत डूंगरपुर पुलिस लगातार फरार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। चितरी थाना पुलिस ने दो साल से फरार स्थायी वारंटी दीपक डामोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं थाना कुँआ पुलिस ने पोक्सो एक्ट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 ईनामी आरोपी अशोक डामोर को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। वरदा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान उत्पात मचाने वाले 7 युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। और आखिर में बात पुंजपुर के चर्चित टेम्पो चालक हमला मामले की। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते टेम्पो चालक पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था और बाद में अहमदाबाद भाग गए थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी को पकड़ लिया। तो फिलहाल डूंगरपुर जिले की बड़ी खबरों में बस इतना ही। आप देखते रहिए SLN Digital Network Rajasthan। मैं हूं जितेंद्र सिंह चौहान। नमस्कार।

- डूंगरपुर जिले की दस बड़ी खबरें, जिन्होंने मचाई हलचल, देखिए खबर नमस्कार, मैं जितेंद्र सिंह चौहान… आप देख रहे हैं SLN Digital Network Rajasthan और अब बात करते हैं डूंगरपुर जिले की आज की बड़ी खबरों की, जिन्होंने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। सबसे पहले बड़ी खबर बेड़सा गांव से, जहां शादी समारोह में जा रहे तीन सगे भाइयों पर 20 से 25 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से तीनों भाइयों को बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो भाइयों की हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अब बात एक बड़े सड़क हादसे की। डूंगरपुर के काकरादरा बस स्टैंड के पास शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक बुजुर्ग राहगीर समेत तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार गैंजी से डूंगरपुर की ओर जा रही थी, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा। गनीमत रही कि खाई में झाड़ियां होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। इधर, मसानिया तालाब क्षेत्र में विद्युत विभाग ने नगर पालिका को ज्ञापन सौंपकर बदबूदार सार्वजनिक शौचालय और अवैध केबिन हटाने की मांग की है। विभाग का कहना है कि लंबे समय से अनुपयोगी पड़े शौचालय से तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे कर्मचारियों और आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही अवैध केबिन के कारण विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। अब बात पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ी कार्रवाई की। जिला विशेष टीम यानी DST ने बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर कार्रवाई करते हुए गीली लकड़ियों से भरे तीन ट्रकों को जब्त किया है। पुलिस ने तीन चालकों को हिरासत में लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऑपरेशन “सुदर्शन चक्र-02” के तहत डूंगरपुर पुलिस लगातार फरार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। चितरी थाना पुलिस ने दो साल से फरार स्थायी वारंटी दीपक डामोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं थाना कुँआ पुलिस ने पोक्सो एक्ट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 ईनामी आरोपी अशोक डामोर को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। वरदा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान उत्पात मचाने वाले 7 युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। और आखिर में बात पुंजपुर के चर्चित टेम्पो चालक हमला मामले की। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते टेम्पो चालक पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था और बाद में अहमदाबाद भाग गए थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सभी को पकड़ लिया। तो फिलहाल डूंगरपुर जिले की बड़ी खबरों में बस इतना ही। आप देखते रहिए SLN Digital Network Rajasthan। मैं हूं जितेंद्र सिंह चौहान। नमस्कार।1
- प्रशासन की मुस्तैदी से रुका बाल विवाह, 15 वर्षीय बालिका की आज होने वाली थी शादी चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, परिजनों को किया पाबंद सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के ग्राम भचड़िया में प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से एक बाल विवाह रुकवाने में सफलता मिली है। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिली सूचना के आधार पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय बालिका की शादी रुकवा दी। बालिका की शादी शनिवार को होने वाली थी और घर पर विवाह की तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं, लेकिन समय रहते प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई कर बाल विवाह को रुकवा दिया। सीमलवाड़ा तहसीलदार अशोक कुमार शाह ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम भचड़िया में एक नाबालिग बालिका का विवाह कराया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चाइल्ड लाइन, सृष्टि सेवा संस्थान, धम्बोला थाना पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम प्रशासक पवन सिंह डामोर के साथ तत्काल बालिका के घर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि विवाह की रस्में चल रही थीं तथा बालिका को हल्दी लगाई जा चुकी थी। परिजनों द्वारा बारात के स्वागत की तैयारियां भी की जा रही थीं और कुछ ही समय बाद बारात आने वाली थी। प्रशासनिक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बालिका के दस्तावेजों की जांच की। आधार कार्ड, जनाधार कार्ड और विद्यालय की मार्कशीट की पड़ताल की गई। कक्षा 7 की मार्कशीट के अनुसार बालिका की उम्र मात्र 15 वर्ष पाई गई। बाल विवाह की पुष्टि होने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बालिका के माता-पिता और अन्य परिजनों को बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी दी। टीम ने परिजनों को सख्त चेतावनी देते हुए पाबंद किया कि बालिका की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने से पहले उसका विवाह नहीं किया जाएगा। तहसीलदार अशोक कुमार शाह ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जिससे बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। प्रशासन बाल विवाह रोकने के लिए लगातार सतर्क है और ऐसी सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बाइट - अशोक शाह,तहसीलदार सीमलवाड़ा2
- सिस्टम की बेरुखी : 20 साल से जॉब कार्ड के पन्ने खाली, न मिला आवास न मनरेगा में काम सरकारी फाइलों में सिमटी उम्मीद : 2005 से पीएम आवास और रोजगार के लिए भटक रहे बुजुर्ग दंपती साबला पंचायत समिति के साकर खाईया गांव का मामला, जिला कलेक्टर से बुजुर्ग दम्पति ने लगाई आवास व रोजगार की गुहार संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। एक ओर जहाँ सरकार सबको आवास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और सिस्टम की बेरुखी का एक झकझोर देने वाला मामला डूँगरपुर जिले की साबला पंचायत समिति के साकर खाईया गांव से सामने आया है। यहाँ वार्ड नंबर 8 में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपती, धुली देवी और नारायण यादव, पिछले दो दशकों से प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा के तहत रोजगार की आस में सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। - 2005 में बना था जॉब कार्ड, आज भी पन्ने खाली पीड़ित नारायण यादव ने बताया कि वर्ष 2005 में प्रशासन द्वारा उनका जॉब कार्ड बनाया गया था। उस समय उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें मनरेगा के तहत काम मिलेगा और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विडंबना यह है कि आज 20 साल बीत जाने के बाद भी उस जॉब कार्ड पर काम की एक भी एंट्री नहीं हुई है। नारायण का कहना है कि जब भी वे काम मांगने पंचायत जाते हैं, तो उन्हें अभी काम नहीं है या अगली बार कहकर टाल दिया जाता है। - जर्जर झोपड़ी में रहने को मजबूर परिवार आवास योजना की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। दंपती ने 2005 में ही पक्के मकान के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज भी वे एक बेहद जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। बुजुर्ग दंपती का आरोप है कि उनके अशिक्षित होने का फायदा उठाकर व्यवस्था उन्हें ग्राम पंचायत से पंचायत समिति कार्यालय के बीच फुटबॉल बना रही है। - बारिश में भीगती रातें और ढहती उम्मीदें नारायण यादव ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए बताया कि उनका वर्तमान केलूपोष मकान पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकता है, जिसके चलते उन्हें और उनकी पत्नी को पूरी रात बैठकर गुजारनी पड़ती है। बुजुर्ग दंपत्ति ने नम आंखों से कहा कि दिन तो जैसे-तैसे कट जाता है, लेकिन रात का डर हमें सोने नहीं देता। डर लगा रहता है कि कहीं यह कच्चा मकान हमारे ऊपर ही न गिर जाए। - सरपंच और सचिव के खोखले आश्वासन नारायण ने बताया कि वे पंचायत के चक्कर काटकर थक चुके हैं। हर बार सरपंच और ग्राम सचिव अगली बार का झुनझुना थमा देते हैं। पात्र सूची में नाम होने के बावजूद उन्हें आज तक एक रुपया भी सरकारी सहायता नहीं मिली है। यह स्थिति स्पष्ट करती है कि धरातल पर योजनाओं का क्रियान्वयन किस कदर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की भेंट चढ़ चुका है। - गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी बुजुर्ग दंपत्ति न केवल बेघर है, बल्कि शारीरिक रूप से भी अत्यंत कमजोर और बीमार है। घर में जवान बेटा कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है, जिसके भविष्य को लेकर ये माता-पिता चिंतित हैं। आर्थिक तंगी का आलम यह है कि वे अपनी बीमारी का इलाज कराएं, बेटे को पढ़ाएं या दो वक्त की रोटी का इंतजाम करें। - प्रशासन ने दिया जांच का भरोसा आवास एवं रोजगार की मांग को लेकर बुजुर्ग दंपति जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा जिला कलेक्टर से पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने तथा मनरेगा योजना में रोजगार दिलवाने की मांग की। इधर, मामले के तूल पकड़ने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया है तथा इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच करवाने की बात कही जा रही है। वहीं, पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और मनरेगा के तहत काम मुहैया कराने के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन भी दिया गया है। फिलहाल, यह मामला सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।1
- 20 साल से चक्कर काट रहा है बुजुर्ग व्यक्ति ओर गरीब परिवार 😔 ग्राम पंचायत वालाई वॉर्ड नंबर 8 में: • जॉब कार्ड बना लेकिन MGNREGA में एक दिन का काम नहीं मिला • आवास योजना में नाम नहीं आया • 2005 से शिकायत करते-करते थक गए इस परिवार कि और ध्यान दें @mla_umesh_aspur @roat_mla 20 साल से चक्कर काट रहा है बुजुर्ग व्यक्ति ओर गरीब परिवार 😔 ग्राम पंचायत वालाई वॉर्ड नंबर 8 में: • जॉब कार्ड बना लेकिन MGNREGA में एक दिन का काम नहीं मिला • आवास योजना में नाम नहीं आया • 2005 से शिकायत करते-करते थक गए इस परिवार कि और ध्यान दें @mla_umesh_aspur @roat_mla1
- विधायक शंकरलाल डेचा ने झाखरी में दो कक्षा कक्षों का लोकार्पण और सेलोता में नवीन कक्ष का किया शिलान्यास डूंगरपुर जिले के सागवाडा विधायक शंकरलाल डेचा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे | अपने दौरे के दौरान विधायक डेचा ने क्षेत्र के विकास और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सौगातें दीं। विधायक डेचा ने ग्राम पंचायत झाखरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित दो कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया, वहीं ग्राम पंचायत सेलोता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक नवीन कक्षा कक्ष का शिलान्यास कर विकास कार्यों की नींव रखी।1
- श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन ने डूंगरपुर में 'नारी वैभव' मुहिम का शुभारंभ किया है। इस पहल के तहत महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर और मेहंदी जैसे मुफ्त त्रैमासिक कोर्स सिखाए जाएंगे, जिससे वे स्वावलंबी बन सकें। संगठन उदयपुर में नायरा उद्योग केंद्र खोलकर नौकरी के अवसर भी प्रदान करेगा।4
- डूंगरपुर के आसपुर थाना क्षेत्र में एक टेम्पो ड्राइवर से मारपीट और लूटपाट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है, वहीं एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।1
- डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान उत्पात मचाने वाले 7 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ आम शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। पुलिस इन्हें कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर नेक चलन हेतु पाबंद करेगी।1