logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलिया : दुबहड़ पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, तमंचा बरामद* Ballia Encounter बलिया के दुबहड़ थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का वांछित बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया। अभियुक्त पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मौके से 315 बोर का तमंचा, 2 खोखा और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। *Byte*- सतीश शर्मा क्षेत्राधिकारी नगर

16 hrs ago
user_Sadik Ahmad Journalist
Sadik Ahmad Journalist
Newspaper publisher रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

बलिया : दुबहड़ पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, तमंचा बरामद* Ballia Encounter बलिया के दुबहड़ थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का वांछित बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया। अभियुक्त पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मौके से 315 बोर का तमंचा, 2 खोखा और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। *Byte*- सतीश शर्मा क्षेत्राधिकारी नगर

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बलिया : दुबहड़ पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, तमंचा बरामद* Ballia Encounter बलिया के दुबहड़ थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का वांछित बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया। अभियुक्त पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मौके से 315 बोर का तमंचा, 2 खोखा और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। *Byte*- सतीश शर्मा क्षेत्राधिकारी नगर
    1
    बलिया : दुबहड़ पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, तमंचा बरामद*
Ballia Encounter
बलिया के दुबहड़ थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का वांछित बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया।
अभियुक्त पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मौके से 315 बोर का तमंचा, 2 खोखा और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
*Byte*- सतीश शर्मा क्षेत्राधिकारी नगर
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Newspaper publisher रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • थाना नरही जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा गो-तस्करी से संबंधित 02 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार बलिया।। घटना का विवरण- उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.10.2026 को थाना नरही पुलिस टीम के उ0नि0 शशांक पाण्डेय मय फोर्स द्वारा कार्यवाही करते हुए गोतस्करी के लिए जा रही वाहन संख्या UP61CT7641 को कब्जे में लिया गया जिसमें कुल कुल 05 राशि गोवश मौजूद मिले जिनको निर्दयतापूर्वक बाधकर रखा गया था जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 190/2026 धारा 3/5A/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत हुआ। उक्त मुकदमें से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना नरही पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिस दी जा रही थी इस क्रम में-आज दिनांक 02.11.2026 को थानाध्यक्ष नरही के नेतृत्व में अभियोग उपरोक्त के अनावरण के क्रम में प्रकाश में आये अभियुक्तगण *1.मुख्तार खान पुत्र स्व0 भोलू खान सा0 नोनहरा थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर* व दूसरा वाहन संचालक *2. सुनील वर्मा पुत्र स्व0 प्रकाश चन्द्र वर्मा सा0 झुमरी की बारी जमसड़ा थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर* को आज दिनांक 02.11.2026 को मूखबिरी सूचना पर शिवगंगा ढाबा के पास नहरपुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 शशांक पाण्डेय थाना नरही जनपद बलिया मय फोर्स 2. उ0नि0 महेन्द्र रावत थाना नरही जनपद बलिया मय फोर्स
    1
    थाना नरही जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा गो-तस्करी से संबंधित 02 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 
बलिया।। घटना का विवरण- उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.10.2026 को थाना नरही पुलिस टीम के उ0नि0 शशांक पाण्डेय मय फोर्स द्वारा कार्यवाही करते हुए गोतस्करी के लिए जा रही वाहन संख्या UP61CT7641 को कब्जे में लिया गया जिसमें कुल कुल 05 राशि  गोवश मौजूद मिले जिनको निर्दयतापूर्वक बाधकर रखा गया था जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 190/2026 धारा 3/5A/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत हुआ। उक्त मुकदमें से संबंधित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना नरही पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिस दी जा रही थी इस क्रम में-आज दिनांक 02.11.2026 को थानाध्यक्ष नरही के नेतृत्व में अभियोग उपरोक्त के अनावरण के क्रम में प्रकाश में आये अभियुक्तगण *1.मुख्तार खान पुत्र स्व0 भोलू खान सा0 नोनहरा थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर* व दूसरा वाहन संचालक *2. सुनील वर्मा पुत्र स्व0 प्रकाश चन्द्र वर्मा सा0 झुमरी की बारी जमसड़ा थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर* को आज दिनांक 02.11.2026 को मूखबिरी सूचना पर शिवगंगा ढाबा के पास नहरपुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।  
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.	उ0नि0 शशांक पाण्डेय थाना नरही जनपद बलिया मय फोर्स
2.	उ0नि0 महेन्द्र रावत थाना नरही जनपद बलिया मय फोर्स
    user_गंगा24न्यूज़
    गंगा24न्यूज़
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • APR होलसेल बाजार का भव्य शुभारंभ, एक छत के नीचे मिलेंगी कपड़ों की कई रेंज बेल्थरारोड: जायसवाल कॉम्प्लेक्स, बस स्टेशन स्थित APR होलसेल बाजार प्राइवेट लिमिटेड का रविवार को भव्य उद्घाटन हुआ। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता सहित गणमान्य लोगों ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। यहां लहंगा, साड़ी, सूट, ड्रेस मटेरियल और किड्स वियर की विभिन्न रेंज उपलब्ध हैं। संचालक अनुपम कुमार, प्रदीप कुमार (बल्लू) एवं राहुल कुमार (सोनू) ने क्षेत्रवासियों से खरीदारी करने की अपील की।
    1
    APR होलसेल बाजार का भव्य शुभारंभ, एक छत के नीचे मिलेंगी कपड़ों की कई रेंज
बेल्थरारोड: जायसवाल कॉम्प्लेक्स, बस स्टेशन स्थित APR होलसेल बाजार प्राइवेट लिमिटेड का रविवार को भव्य उद्घाटन हुआ। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता सहित गणमान्य लोगों ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।
यहां लहंगा, साड़ी, सूट, ड्रेस मटेरियल और किड्स वियर की विभिन्न रेंज उपलब्ध हैं। संचालक अनुपम कुमार, प्रदीप कुमार (बल्लू) एवं राहुल कुमार (सोनू) ने क्षेत्रवासियों से खरीदारी करने की अपील की।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    17 hrs ago
  • जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की तैयारियों एवं कार्ययोजना के संबंध में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सुचारु, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित होने वाली स्व-गणना (Self Enumeration) तथा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किए जाने वाले मकान सूचीकरण एवं जनसंख्या गणना संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि स्व-गणना का कार्य 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके उपरांत 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना का कार्य किया जाएगा। वहीं, 05 जनवरी से 09 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण संबंधी कार्यवाही संपन्न कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य में लगाए गए सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को समय से आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। उन्हें जनगणना की प्रक्रिया, निर्धारित प्रपत्रों तथा डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन के संबंध में समुचित जानकारी प्रदान की जाए, ताकि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न होने पाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्व-गणना के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जनगणना के महत्व एवं स्व-गणना की प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश एवं समाज के विकास, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण तथा संसाधनों के बेहतर नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता एवं सही जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में जनगणना के महत्व एवं उसकी प्रक्रिया के संबंध में एक विशेष जागरूकता कक्षा संचालित कराई जाए, जिसमें विद्यार्थियों को जनगणना के उद्देश्य एवं उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जनगणना के प्रति जागरूक कर सकते हैं। इस क्रम में उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को अपने-अपने विद्यालय में एक शिक्षक को नोडल अधिकारी के रूप में नामित करने तथा उनके माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों तक जनगणना संबंधी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना की सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है। अतः सभी अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लें, जिससे जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
    1
    जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की तैयारियों एवं कार्ययोजना के संबंध में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सुचारु, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित होने वाली स्व-गणना (Self Enumeration) तथा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किए जाने वाले मकान सूचीकरण एवं जनसंख्या गणना संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि स्व-गणना का कार्य 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके उपरांत 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना का कार्य किया जाएगा। वहीं, 05 जनवरी से 09 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण संबंधी कार्यवाही संपन्न कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य में लगाए गए सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को समय से आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। उन्हें जनगणना की प्रक्रिया, निर्धारित प्रपत्रों तथा डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन के संबंध में समुचित जानकारी प्रदान की जाए, ताकि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न होने पाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्व-गणना के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जनगणना के महत्व एवं स्व-गणना की प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश एवं समाज के विकास, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण तथा संसाधनों के बेहतर नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता एवं सही जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में जनगणना के महत्व एवं उसकी प्रक्रिया के संबंध में एक विशेष जागरूकता कक्षा संचालित कराई जाए, जिसमें विद्यार्थियों को जनगणना के उद्देश्य एवं उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जनगणना के प्रति जागरूक कर सकते हैं। इस क्रम में उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को अपने-अपने विद्यालय में एक शिक्षक को नोडल अधिकारी के रूप में नामित करने तथा उनके माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों तक जनगणना संबंधी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना की सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है। अतः सभी अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लें, जिससे जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🚨 बलिया में अवैध प्लाटिंग का आरोप, DM दरबार पहुंची शिकायत! क्या बलिया में बिना मानचित्र, लेआउट और NOC पास कराए ही कॉलोनियां बसाई जा रही हैं? क्या प्लाटिंग के नाम पर सरकारी मानकों की अनदेखी हो रही है? जनपद बलिया में कथित अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम वर्मा ने इस संबंध में जिलाधिकारी बलिया के समक्ष शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जनपद के कई स्थानों पर जिला पंचायत से नक्शा, लेआउट और NOC स्वीकृत कराए बिना ही प्लाटिंग की जा रही है। मामला बांसडीह तहसील अंतर्गत राजपुर टड़वा ग्राम से भी जुड़ा बताया जा रहा है। प्रेम वर्मा ने जिलाधिकारी का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित कराते हुए जल्द से जल्द जांच कराने तथा यदि प्लाटिंग अवैध पाई जाती है तो नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने की मांग की है। अब सवाल यह है कि प्रशासन इस शिकायत पर कब जांच शुरू करेगा और अवैध प्लाटिंग के आरोपों की सच्चाई कब सामने आएगी? 📢 देखना होगा कि DM बलिया इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं। #Ballia #बलिया #अवैधप्लाटिंग #DMBallia #बांसडीह #राजपुरटड़वा #HindustanKiBaat
    1
    🚨 बलिया में अवैध प्लाटिंग का आरोप, DM दरबार पहुंची शिकायत!

क्या बलिया में बिना मानचित्र, लेआउट और NOC पास कराए ही कॉलोनियां बसाई जा रही हैं? क्या प्लाटिंग के नाम पर सरकारी मानकों की अनदेखी हो रही है?

जनपद बलिया में कथित अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम वर्मा ने इस संबंध में जिलाधिकारी बलिया के समक्ष शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जनपद के कई स्थानों पर जिला पंचायत से नक्शा, लेआउट और NOC स्वीकृत कराए बिना ही प्लाटिंग की जा रही है। मामला बांसडीह तहसील अंतर्गत राजपुर टड़वा ग्राम से भी जुड़ा बताया जा रहा है।

प्रेम वर्मा ने जिलाधिकारी का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित कराते हुए जल्द से जल्द जांच कराने तथा यदि प्लाटिंग अवैध पाई जाती है तो नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि प्रशासन इस शिकायत पर कब जांच शुरू करेगा और अवैध प्लाटिंग के आरोपों की सच्चाई कब सामने आएगी?

📢 देखना होगा कि DM बलिया इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

#Ballia #बलिया #अवैधप्लाटिंग #DMBallia #बांसडीह #राजपुरटड़वा #HindustanKiBaat
    user_Kanhaiya Verma
    Kanhaiya Verma
    Media house बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *आज दिनांक 02.11.2026 को थाना गड़वार क्षेत्र के कनैला प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 04 के एक छात्र का हाईटेंशन तार के चपेट में आने से मृत्यु हो गयी, परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर संबंधित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, स्थानीय पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया गया है, मौके पर मौजूद SDM सदर, SDO हाइड्रिल व BSA द्वारा परिजनों को संवेदनशीलता से सुनकर उनको उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है, अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश कुमार शर्मा की वीडियो बाइट👇*
    1
    *आज दिनांक 02.11.2026 को थाना गड़वार क्षेत्र के कनैला प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 04 के एक छात्र का हाईटेंशन तार के चपेट में आने से मृत्यु हो गयी, परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर संबंधित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, स्थानीय पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया गया है, मौके पर मौजूद SDM सदर, SDO हाइड्रिल व BSA  द्वारा परिजनों को संवेदनशीलता से सुनकर उनको उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है, अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है । मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश कुमार शर्मा की वीडियो बाइट👇*
    user_बागी बलिया
    बागी बलिया
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पत्रकारों के साथ मधुर संबंध रखें अधिकारी, DGP राजीव कृष्ण की अपील
    1
    पत्रकारों के साथ मधुर संबंध रखें अधिकारी, DGP राजीव कृष्ण की अपील
    user_नवोदय वार्ता
    नवोदय वार्ता
    Newspaper publisher मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दुबहड़ पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, हत्या के प्रयास का आरोपी गोली लगने से घायल दुबहड़ पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, हत्या के प्रयास का आरोपी गोली लगने से घायल असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में लगी गोली; तमंचा और कारतूस बरामद बलिया।। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुबहड़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल बलिया पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सत्यपाल उर्फ अश्वनी कुमार (26) पुत्र विशाल पासी निवासी ग्राम सिहोरी, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 28 अक्टूबर 2026 को उसने चंदवक गांव के बाहर मुकदमे के वादी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। घटना के बाद वह अपने साथी सचिन और विवेक उर्फ अशोक के साथ मौके से फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक, 2 नवंबर को आरोपी की निशानदेही पर असलहा बरामदगी के लिए पुलिस टीम उसे लेकर जा रही थी। इसी दौरान धरनीपुर मोड़, थाना दुबहड़ के पास सुबह करीब 4:55 बजे अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी एवं मुठभेड़ की कार्रवाई थाना दुबहड़ के थानाध्यक्ष और उनकी टीम द्वारा की गई। क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश शर्मा ने बताया कि थाना दुबहड़ जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेढ़ में घायल को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल बलिया पहुंचाया गया।इस संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    दुबहड़ पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, हत्या के प्रयास का आरोपी गोली लगने से घायल
दुबहड़ पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, हत्या के प्रयास का आरोपी गोली लगने से घायल
असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में लगी गोली; तमंचा और कारतूस बरामद
बलिया।। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुबहड़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल बलिया पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सत्यपाल उर्फ अश्वनी कुमार (26) पुत्र विशाल पासी निवासी ग्राम सिहोरी, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 28 अक्टूबर 2026 को उसने चंदवक गांव के बाहर मुकदमे के वादी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। घटना के बाद वह अपने साथी सचिन और विवेक उर्फ अशोक के साथ मौके से फरार हो गया था।
पुलिस के मुताबिक, 2 नवंबर को आरोपी की निशानदेही पर असलहा बरामदगी के लिए पुलिस टीम उसे लेकर जा रही थी। इसी दौरान धरनीपुर मोड़, थाना दुबहड़ के पास सुबह करीब 4:55 बजे अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई।
मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
इस संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी एवं मुठभेड़ की कार्रवाई थाना दुबहड़ के थानाध्यक्ष और उनकी टीम द्वारा की गई।
क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश शर्मा ने बताया कि थाना दुबहड़ जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेढ़ में घायल को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल बलिया पहुंचाया गया।इस संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_गंगा24न्यूज़
    गंगा24न्यूज़
    Local News Reporter सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.