logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एस आर हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज नाथनगर में जी एन एम का सत्र प्रारंभ - डायरी और पेन भेंट करके सूर्या ग्रुप के चेयरमैन ने जीएनएम के छात्र छात्राओं को किया गुड लक जिले के दक्षिणांचल में स्थित इकलौते पैरामेडिकल कॉलेज एसआर हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज नाथनगर में मंगलवार से जीएनएम के सत्र का शुभारंभ हो गया। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने जीएनएम कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्र छात्राओं को पेन और डायरी भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित किया। ऐसे में एसआर ग्रुप जीएनएम का कोर्स संचालित करने वाला दक्षिणांचल का पहला शैक्षणिक संस्थान बन गया है। मंगलवार को एसआर हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज नाथनगर में जीएनएम की कक्षाओं का शुभारंभ हुआ। इस ओरियंटेशन प्रोग्राम के मुख्य अतिथि सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, एसआर एकेडमी के डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय, पीजी कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार पांडेय, जीपीएस कॉलेज प्राचार्य सीपी श्रीवास्तव, बीटीसी कॉलेज के प्राचार्य बीएम वर्मा, एसआर हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य विनय पटेल ने मां सरस्वती और संस्थान के संस्थापक स्व पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा के सामने द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चीफ गेस्ट डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि उनका संस्थान नौनिहालों की बुनियाद को तराशने के साथ ही उनके कैरियर को बुलंदी प्रदान करने के लिए संकल्पित है। केजी से लेकर पीजी और बीएड, बीटीसी, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, बी फॉर्मा, डी फॉर्मा जैसे डिप्लोमा कोर्स के संचालन के प्रति समर्पित भी है। डा चतुर्वेदी ने नौनिहालों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पूरी तन्मयता, निष्ठा और कठिन परिश्रम की बदौलत अपने कैरियर को संवारने में आज से ही जुट जाएं। उन्होंने संस्थान के जीएनएम के पहले सत्र के समुचित और बेहतर संचालन के लिए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने इस ग्रामीण क्षेत्र में जीएनएम कोर्स के शुभारंभ के लिए डा उदय प्रताप चतुर्वेदी और पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी का आभार व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं से कठिन परिश्रम करके अपने अभिभावकों की उम्मीदों को ऊंची उड़ान देने की अपील किया। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने कहा कॉलेज में शिक्षा के बेहतर माहौल के साथ ही प्रैक्टिकल के शानदार संसाधन भी उपलब्ध हैं। अगले सत्र से कैंपस में बीएससी नर्सिंग की कक्षाओं का भी सफल संचालन शुरू कराने का भरोसा दिलाया। पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य विनय पटेल ने इस तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा भी प्रस्तुत किया। इस दौरान जीपीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य सीपी श्रीवास्तव, बीटीसी कॉलेज के प्राचार्य बीएम वर्मा, पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, राम ललित और शिक्षिका अनु वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किया। वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने कार्यक्रम का शानदार संचालन किया। इस दौरान रिंकू ओझा, शंकर यादव, सुभाष तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_S R Pandey
S R Pandey
उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
4 hrs ago
eea62a0e-934b-455d-9952-1dbda0bc4b40

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • Post by Vindhyavasini Yadav
    1
    Post by Vindhyavasini Yadav
    user_Vindhyavasini Yadav
    Vindhyavasini Yadav
    Local News Reporter Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    11 hrs ago
  • भावनाओं का विज्ञान
    1
    भावनाओं का विज्ञान
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय म
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय म
    Media Consultant खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *शिकायत है* आकाशवाणी 17 2 2026 ई0 यह ग्राम पंचायत भगवानपुर का पंचायत भवन है । ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली ,पुलिस स्टेशन बखिरा, तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। 👉🏾 जैसा की स्पष्ट दिखाई दे रहा है, ग्राम पंचायत भगवानपुर का पंचायत भवन गांव कानापार में बनवाया गया है। ✍️पंचायत भवन के गेट की कुंडी तोड़ डाली गई है ❗ यह काम अराजक तत्वों के द्वारा किया गया है । शायद उनका उद्देश्य पंचायत भवन के अंदर चोरी करने का उद्देश्य था । क्योंकि अंदर कंप्यूटर है ,सिस्टम सब लगे हुए हैं ,मशीन रखी हुई है, लेकिन किसी प्रकार का क्षति नहीं पहुंचाया गया है! केवल गेट को ही क्षति पहुंचाया गया है। पानी के पाइप को तोड़ डाला गया है। अराजक तत्वों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए। यह काम रात्रि में अंधेरे में किया गया है। 16 फरवरी 2026 ई0 को शाम को इसका पता चला है ,देखा गया है। अर्थात 15 फरवरी के रात में ही इसे तोड़ा गया है।
    2
    *शिकायत है*
आकाशवाणी
17 2 2026  ई0
यह  ग्राम पंचायत भगवानपुर का पंचायत भवन है । ग्राम पंचायत भगवानपुर ब्लॉक बघौली ,पुलिस स्टेशन बखिरा, तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है। 
👉🏾 जैसा की स्पष्ट दिखाई दे रहा है, ग्राम पंचायत भगवानपुर का पंचायत भवन गांव कानापार  में बनवाया गया है। 
✍️पंचायत भवन के गेट की कुंडी तोड़ डाली गई है ❗
यह काम  अराजक तत्वों के द्वारा किया गया है । शायद उनका  उद्देश्य पंचायत भवन के अंदर चोरी करने का उद्देश्य था । 
क्योंकि अंदर कंप्यूटर है ,सिस्टम सब लगे हुए हैं ,मशीन  रखी हुई है, लेकिन किसी प्रकार का क्षति नहीं पहुंचाया गया है! 
केवल गेट को ही क्षति पहुंचाया गया है। पानी के पाइप को तोड़ डाला गया है। अराजक तत्वों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
शासन प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए। यह काम रात्रि में अंधेरे में किया गया है। 
16 फरवरी 2026  ई0 को शाम को इसका पता चला है ,देखा गया है। अर्थात 15 फरवरी के रात में ही इसे तोड़ा गया है।
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • तामेश्वर नाथ मेला संत कबीर नगर
    1
    तामेश्वर नाथ मेला संत कबीर नगर
    user_Vipin Times Khlilabad
    Vipin Times Khlilabad
    Local News Reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अंबेडकरनगर जनपद के टांडा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भिदूण में एक परिवार ने अपने ही घर के मुख्य द्वार के सामने अवैध रूप से बाथरूम निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायतकर्ता संदीप चौरसिया ने जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के राजेश चौरसिया और राहुल चौरसिया उनके मकान के मुख्य द्वार के ठीक सामने जबरन बाथरूम का निर्माण करा रहे हैं। उनका कहना है कि यह निर्माण कार्य जानबूझकर उनके आवागमन के रास्ते को बाधित करने तथा मानसिक उत्पीड़न के उद्देश्य से कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार के अनुसार, इस संबंध में थाना बसखारी में भी शिकायती पत्र दिया गया है। साथ ही जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन निर्माण कार्य रुकने के बजाय जारी रहा। शिकायतकर्ता के भाई ने बताया कि वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, परंतु अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। हालांकि थाना अध्यक्ष से बातचीत में यह बताया गया कि निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है, लेकिन परिवार का दावा है कि मौके पर स्थिति अलग है और उन्हें अब भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इस विवादित निर्माण पर स्पष्ट जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करता है, ताकि दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न तनाव को समाप्त किया जा सके।
    1
    अंबेडकरनगर जनपद के टांडा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भिदूण में एक परिवार ने अपने ही घर के मुख्य द्वार के सामने अवैध रूप से बाथरूम निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
शिकायतकर्ता संदीप चौरसिया ने जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के राजेश चौरसिया और राहुल चौरसिया उनके मकान के मुख्य द्वार के ठीक सामने जबरन बाथरूम का निर्माण करा रहे हैं। उनका कहना है कि यह निर्माण कार्य जानबूझकर उनके आवागमन के रास्ते को बाधित करने तथा मानसिक उत्पीड़न के उद्देश्य से कराया जा रहा है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, इस संबंध में थाना बसखारी में भी शिकायती पत्र दिया गया है। साथ ही जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन निर्माण कार्य रुकने के बजाय जारी रहा। शिकायतकर्ता के भाई ने बताया कि वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, परंतु अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
हालांकि थाना अध्यक्ष से बातचीत में यह बताया गया कि निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है, लेकिन परिवार का दावा है कि मौके पर स्थिति अलग है और उन्हें अब भी आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इस विवादित निर्माण पर स्पष्ट जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करता है, ताकि दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न तनाव को समाप्त किया जा सके।
    user_Anubhavi  Post
    Anubhavi Post
    अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने तहसील टांडा का किया औचक निरीक्षण अम्बेडकर नगर नगर जनपद की टांडा तहसील इन दिनों प्रशासनिक सक्रियता, पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा किए गए विस्तृत निरीक्षण और समीक्षा बैठक के दौरान यह तथ्य सामने आया कि तहसीलदार कोर्ट में पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित एक भी मामला शेष नहीं है, जो अपने आप में एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि मानी जा रही है। शासन की मंशा के अनुरूप पुराने और जटिल मामलों की विशेष समीक्षा अभियान चलाकर की गई, जिसमें तहसीलदार की निर्णायक भूमिका सबसे अहम रही। तहसीलदार ने न केवल लंबित प्रकरणों की श्रेणीवार सूची तैयार कराई, बल्कि संबंधित राजस्व कर्मियों, लेखपालों और कानूनगो के साथ नियमित बैठकें कर व्यक्तिगत स्तर पर प्रगति की समीक्षा की, जिससे वर्षों से अटके मामलों का त्वरित समाधान संभव हो सका।निरीक्षण के दौरान एसडीएम कोर्ट से जुड़े कुछ मामले लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों के निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक अधिकारी को जवाबदेह बनाते हुए समयबद्ध न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। इस सख्ती का सकारात्मक प्रभाव तहसील प्रशासन पर साफ दिखाई दे रहा है। उप जिलाधिकारी टांडा एवं तहसीलदार टांडा की सक्रिय कार्यशैली, कार्यालय में पारदर्शी व्यवस्था, फरियादियों की नियमित सुनवाई और फील्ड स्तर पर सतत निगरानी ने टांडा तहसील को सुशासन का मॉडल बना दिया है। आम नागरिकों में भी यह विश्वास मजबूत हुआ है कि उनकी शिकायतें अब वर्षों तक फाइलों में धूल नहीं खाएंगी, बल्कि तय समयसीमा में समाधान प्राप्त करेंगी।
    1
    जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने तहसील टांडा का किया औचक निरीक्षण
अम्बेडकर नगर नगर जनपद की टांडा तहसील इन दिनों प्रशासनिक सक्रियता, पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा किए गए विस्तृत निरीक्षण और समीक्षा बैठक के दौरान यह तथ्य सामने आया कि तहसीलदार कोर्ट में पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित एक भी मामला शेष नहीं है, जो अपने आप में एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि मानी जा रही है। शासन की मंशा के अनुरूप पुराने और जटिल मामलों की विशेष समीक्षा अभियान चलाकर की गई, जिसमें तहसीलदार की निर्णायक भूमिका सबसे अहम रही। तहसीलदार ने न केवल लंबित प्रकरणों की श्रेणीवार सूची तैयार कराई, बल्कि संबंधित राजस्व कर्मियों, लेखपालों और कानूनगो के साथ नियमित बैठकें कर व्यक्तिगत स्तर पर प्रगति की समीक्षा की, जिससे वर्षों से अटके मामलों का त्वरित समाधान संभव हो सका।निरीक्षण के दौरान एसडीएम कोर्ट से जुड़े कुछ मामले लंबित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने  सभी प्रकरणों के निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक अधिकारी को जवाबदेह बनाते हुए समयबद्ध न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। इस सख्ती का सकारात्मक प्रभाव तहसील प्रशासन पर साफ दिखाई दे रहा है। उप जिलाधिकारी टांडा एवं तहसीलदार टांडा की सक्रिय कार्यशैली, कार्यालय में पारदर्शी व्यवस्था, फरियादियों की नियमित सुनवाई और फील्ड स्तर पर सतत निगरानी ने टांडा तहसील को सुशासन का मॉडल बना दिया है। आम नागरिकों में भी यह विश्वास मजबूत हुआ है कि उनकी शिकायतें अब वर्षों तक फाइलों में धूल नहीं खाएंगी, बल्कि तय समयसीमा में समाधान प्राप्त करेंगी।
    user_रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    Voice of people अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पवार ऑफ सोशल मीडिया आप भी इस तरह का वीडियो बना के अच्छा पैसे कमा सकते है बिना फेस दिखाए यूट्यूब इंस्टाग्राम से बनाओ AI वीडियो यूट्यूब का लिंक कमेंट में है जाकर वीडियो देखें और वीडियो बनाएं
    1
    पवार ऑफ सोशल मीडिया आप भी इस तरह का वीडियो बना के अच्छा पैसे कमा सकते है बिना फेस दिखाए यूट्यूब इंस्टाग्राम से बनाओ AI वीडियो 
यूट्यूब का लिंक कमेंट में है जाकर वीडियो देखें और वीडियो बनाएं
    user_शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    शुरू न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मेहदावल बायपास चौराहा हुआ अतिक्रमण मुक्त, शहर में लौटी राहत की सांस__________________ राघवेंद्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर, 17 फरवरी 2026: पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर के निर्देशन में यातायात विभाग द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मेहदावल बायपास चौराहा पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी बड़ी राहत मिली है। अभियान के दौरान फुटपाथ के किनारे लगे ठेले, अनियमित वाहन पार्किंग और वाहन स्टैंड द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यातायात पुलिस के अधिकारीयो के निर्देश पर हेड कांस्टेबल संजय राय एवं हेड कांस्टेबल वशिष्ठ नारायण पांडेय अमोंग अन्य यातायात विभाग के जवानों की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई। इससे पहले, मेहदावल बायपास चौराहे पर अतिक्रमण की समस्या काफी गंभीर थी, जिससे यातायात जाम और नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब, इस चौराहे को अतिक्रमण मुक्त करने से शहर की सुंदरता में भी इजाफा हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अतिक्रमण न करें और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें। यह कार्रवाई शहर के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अधीक्षक ने विशेष निर्देश दिया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
    2
    मेहदावल बायपास चौराहा हुआ अतिक्रमण मुक्त, शहर में लौटी राहत की सांस__________________
राघवेंद्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर, 17 फरवरी 2026: पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर के निर्देशन में यातायात विभाग द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मेहदावल बायपास चौराहा पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है, बल्कि स्थानीय नागरिकों को भी बड़ी राहत मिली है। अभियान के दौरान फुटपाथ के किनारे लगे ठेले, अनियमित वाहन पार्किंग और वाहन स्टैंड द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यातायात पुलिस के अधिकारीयो के निर्देश पर हेड कांस्टेबल संजय राय एवं हेड कांस्टेबल वशिष्ठ नारायण पांडेय अमोंग अन्य यातायात विभाग के जवानों  की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई। इससे पहले, मेहदावल बायपास चौराहे पर अतिक्रमण की समस्या काफी गंभीर थी, जिससे यातायात जाम और नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब, इस चौराहे को अतिक्रमण मुक्त करने से शहर की सुंदरता में भी इजाफा हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अतिक्रमण न करें और शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें। यह कार्रवाई शहर के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अधीक्षक ने विशेष निर्देश दिया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय म
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय म
    Media Consultant खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.