logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेंदुए का आतंक — युवक पर हमला, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालधौरहराकर पकड़ा तेंदुआ में तेंदुए का आतंक — युवक पर हमला, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालधौरहराकर पकड़ा तेंदुआ लखीमपुर खीरी / धौरहरा। जनपद के धौरहरा वन रेंज क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह देवीपुरवा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेत पर गए एक युवक का अचानक खूंखार तेंदुए से आमना-सामना हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी अंकुल भार्गव (लगभग 30 वर्ष) सुबह करीब 10 बजे गेहूं के खेत की ओर गए थे, तभी खेत के भीतर से अचानक गुर्राने की तेज आवाज सुनाई दी। युवक जैसे ही आवाज की दिशा में बढ़ा, सामने से तेंदुआ निकल आया और देखते ही देखते उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से घबराए युवक ने जोर-जोर से शोर मचाया, जिसके बाद आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने अद्भुत साहस दिखाते हुए जान जोखिम में डालकर तेंदुए को काबू में कर लिया और रस्सियों से बांध दिया। हमले में अंकुल का एक हाथ बुरी तरह घायल हो गया, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इलाके में तेंदुओं की दहशत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश ग्रामीणों का कहना है कि धौरहरा वन रेंज क्षेत्र में तेंदुओं की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है, जिससे गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का दावा है कि इलाके में अभी दो और तेंदुए घूम रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में धौरहरा वन रेंज में पकड़ा गया यह तीसरा तेंदुआ है, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। बड़ा सवाल — आखिर कब जागेगा वन विभाग? ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी हर घटना के बाद केवल खानापूर्ति कर चले जाते हैं, लेकिन गांवों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। ग्रामीणों का कहना है कि “क्या वन विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? आखिर कब तक गांव के लोग तेंदुओं के डर में जीते रहेंगे?” ग्रामीणों में आक्रोश लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही वन विभाग ने इलाके में गश्त और सुरक्षा की व्यवस्था नहीं बढ़ाई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। फिलहाल वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखाई देने पर खुद जोखिम न उठाएं और तुरंत सूचना दें, लेकिन सवाल यह है कि जब तेंदुआ गांव तक पहुंच जाए तो ग्रामीण अपनी जान कैसे बचाएं? हक की आवाज न्यूज़ चैनल प्रधान संपादक ऑल इंडिया प्रेस महापात्रा दिनेश आचार्य 8948983388

1 hr ago
user_हक की आवाज न्यूज़ चैनल
हक की आवाज न्यूज़ चैनल
Voice of people Dhaurahara, Lakhimpur Kheri•
1 hr ago

तेंदुए का आतंक — युवक पर हमला, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालधौरहराकर पकड़ा तेंदुआ में तेंदुए का आतंक — युवक पर हमला, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालधौरहराकर पकड़ा तेंदुआ लखीमपुर खीरी / धौरहरा। जनपद के धौरहरा वन रेंज क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह देवीपुरवा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेत पर गए एक युवक का अचानक खूंखार तेंदुए से आमना-सामना हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी अंकुल भार्गव (लगभग 30 वर्ष) सुबह करीब 10 बजे गेहूं के खेत की ओर गए थे, तभी खेत के भीतर से अचानक गुर्राने की तेज आवाज सुनाई दी। युवक जैसे ही आवाज की दिशा में बढ़ा, सामने से तेंदुआ निकल आया और देखते ही देखते उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से घबराए युवक ने जोर-जोर से शोर मचाया, जिसके बाद आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने अद्भुत साहस दिखाते हुए जान जोखिम में डालकर तेंदुए को काबू में कर लिया और रस्सियों से बांध दिया। हमले में अंकुल का एक हाथ बुरी तरह घायल हो गया, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इलाके में तेंदुओं की दहशत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश ग्रामीणों का कहना है कि धौरहरा वन रेंज क्षेत्र में तेंदुओं की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है, जिससे गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का दावा है कि इलाके में अभी दो और तेंदुए घूम रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में धौरहरा वन रेंज में पकड़ा गया यह तीसरा तेंदुआ है, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। बड़ा सवाल — आखिर कब जागेगा वन विभाग? ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी हर घटना के बाद केवल खानापूर्ति कर चले जाते हैं, लेकिन गांवों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। ग्रामीणों का कहना है कि “क्या वन विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? आखिर कब तक गांव के लोग तेंदुओं के डर में जीते रहेंगे?” ग्रामीणों में आक्रोश लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही वन विभाग ने इलाके में गश्त और सुरक्षा की व्यवस्था नहीं बढ़ाई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। फिलहाल वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखाई देने पर खुद जोखिम न उठाएं और तुरंत सूचना दें, लेकिन सवाल यह है कि जब तेंदुआ गांव तक पहुंच जाए तो ग्रामीण अपनी जान कैसे बचाएं? हक की आवाज न्यूज़ चैनल प्रधान संपादक ऑल इंडिया प्रेस महापात्रा दिनेश आचार्य 8948983388

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शौच करने गए बालक की डूबने से हुई मौत, शव की तलाश जारी,, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, परिजनों में शोक। जुटी भारी भीड़। जनपद बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रायगंज मैं आज सोमवार लगभग 1:00 गांव निवासी राम सहारे का किशोर बालक अनुज वर्मा सरयू नदी के भगहर के किनारे शौच को गया हुआ था, वहीं पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से मौत हो गई। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची चौकी वैवाही पुलिस ग्रामीणों संग शव की खोज में जुटी हुई है। पिता राम सहारे ने बताया कि बालक कक्षा तीन का छात्र था और रामपुर में पढ़ता था। वहीं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव की खोजबीन कराई जा रही है। बॉडी मिलने पर संवैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
    2
    शौच करने गए बालक की डूबने से हुई मौत, शव की तलाश जारी,, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, परिजनों में शोक।  जुटी भारी भीड़।
जनपद बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रायगंज मैं आज सोमवार लगभग 1:00 गांव निवासी राम सहारे का किशोर बालक अनुज वर्मा सरयू नदी के भगहर के किनारे शौच को गया हुआ था, वहीं पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से मौत हो गई। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची चौकी वैवाही पुलिस ग्रामीणों संग शव की खोज में जुटी हुई है। पिता राम सहारे ने बताया कि बालक कक्षा तीन का छात्र था और रामपुर में पढ़ता था। वहीं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव की खोजबीन कराई जा रही है। बॉडी मिलने पर संवैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
    user_RN Tiwari
    RN Tiwari
    मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। जिले के धौरहरा वन रेंज क्षेत्र में एक युवक ने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए से भिड़कर उसे रस्सी से बांध दिया। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे देवी पुरवा गांव के पास खेतों में हुई, जहां तेंदुए के हमले में युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार देवी पुरवा निवासी अंकुल भार्गव (लगभग 30 वर्ष) अपने खेत पर किसी व्यक्ति को बुलाने गए थे। इसी दौरान गेहूं के खेत की ओर से किसी जानवर के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। जब वह आवाज की दिशा में आगे बढ़े तो सामने तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। बताया जाता है कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बावजूद अंकुल ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाते हुए ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाने लगे। इस बीच उन्होंने साहस दिखाते हुए तेंदुए को काबू में कर रस्सी से बांध दिया। हमले में अंकुल का एक हाथ जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उधर सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और खेत में बंधे तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों में घटना को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है।
    1
    लखीमपुर खीरी। जिले के धौरहरा वन रेंज क्षेत्र में एक युवक ने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए से भिड़कर उसे रस्सी से बांध दिया। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे देवी पुरवा गांव के पास खेतों में हुई, जहां तेंदुए के हमले में युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार देवी पुरवा निवासी अंकुल भार्गव (लगभग 30 वर्ष) अपने खेत पर किसी व्यक्ति को बुलाने गए थे। इसी दौरान गेहूं के खेत की ओर से किसी जानवर के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। जब वह आवाज की दिशा में आगे बढ़े तो सामने तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया।
बताया जाता है कि इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बावजूद अंकुल ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाते हुए ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाने लगे। इस बीच उन्होंने साहस दिखाते हुए तेंदुए को काबू में कर रस्सी से बांध दिया।
हमले में अंकुल का एक हाथ जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
उधर सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और खेत में बंधे तेंदुए को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों में घटना को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है।
    user_Dileep Tripathi
    Dileep Tripathi
    Agricultural production Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    22 min ago
  • जिले में अलग अलग स्थान पर 3 जगह हुए बाघ /तेंदुए के हमले में 1 की हुई मौत मनोज कुमार पुत्र गजोधर प्रसाद उमर करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम नंदलालपुर थाना हैदराबाद अपने खेत पर करीब 3:00 बजे दिन में काम करने के लिए गया था जहां पर बाघ ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया पड़ोसी खेत मालिक हरिश्चंद्र गौतम पुत्र कंधई लाल निवासी ग्राम रामपुर के द्वारा शोर मचाया गया मौके पर गंभीर अवस्था में घायल मनोज कुमार को 112 prv द्वारा सीएचसी गोला भिजवाया गया है वन विभाग को सूचना दी गई गंभीर घायल का सीएचसी गोला में दौराने इलाज मृत्यु हो गई है
    1
    जिले में अलग अलग स्थान पर 3 जगह हुए बाघ /तेंदुए के हमले में 1 की हुई मौत 
मनोज कुमार पुत्र गजोधर प्रसाद उमर करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम नंदलालपुर थाना हैदराबाद अपने खेत पर करीब 3:00 बजे दिन में काम करने के लिए गया था जहां पर बाघ ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया  पड़ोसी खेत मालिक हरिश्चंद्र गौतम पुत्र कंधई लाल निवासी ग्राम रामपुर के द्वारा शोर मचाया गया मौके पर गंभीर अवस्था में घायल मनोज कुमार को 112 prv द्वारा सीएचसी गोला भिजवाया गया है वन विभाग को सूचना दी गई  गंभीर घायल का  सीएचसी गोला में दौराने इलाज मृत्यु हो गई है
    user_Rahul Gupta CBI
    Rahul Gupta CBI
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • सिंगाही में बन रहा नाला सवालों के घेरे में, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल नगर पंचायत क्षेत्र में सिंगाही-खैरीगढ़ मार्ग के किनारे कस्बे का पानी निकालने के उद्देश्य से बनाए जा रहे नाले का निर्माण कार्य इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। निर्माण की वर्तमान स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों के बीच इसकी गुणवत्ता को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं। कस्बे के नागरिकों का कहना है कि नाला निर्माण में मानकों का पूरी तरह पालन होता नहीं दिख रहा। लोगों के अनुसार नाले में लगाई जा रही सरिया अपेक्षाकृत पतली और कमजोर प्रतीत हो रही है, जबकि सीमेंट तथा अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं लग रही। निर्माण स्थल को देखकर कई स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि इसी प्रकार कार्य होता रहा तो नाला अधिक समय तक टिक नहीं पाएगा। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि नाले का निर्माण कस्बे की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कराया जा रहा है, लेकिन यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया गया तो इसका उद्देश्य ही अधूरा रह जाएगा। लोगों का कहना है कि कमजोर निर्माण के कारण भविष्य में नाला क्षतिग्रस्त हो सकता है, जिससे दोबारा मरम्मत या निर्माण की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इधर कस्बे में इस निर्माण कार्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है और लोग इसके निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए तो वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है और निर्माण में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकती है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं
    1
    सिंगाही में बन रहा नाला सवालों के घेरे में, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
नगर पंचायत क्षेत्र में सिंगाही-खैरीगढ़ मार्ग के किनारे कस्बे का पानी निकालने के उद्देश्य से बनाए जा रहे नाले का निर्माण कार्य इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। निर्माण की वर्तमान स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों के बीच इसकी गुणवत्ता को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं।
कस्बे के नागरिकों का कहना है कि नाला निर्माण में मानकों का पूरी तरह पालन होता नहीं दिख रहा। लोगों के अनुसार नाले में लगाई जा रही सरिया अपेक्षाकृत पतली और कमजोर प्रतीत हो रही है, जबकि सीमेंट तथा अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं लग रही। निर्माण स्थल को देखकर कई स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि इसी प्रकार कार्य होता रहा तो नाला अधिक समय तक टिक नहीं पाएगा।
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि नाले का निर्माण कस्बे की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कराया जा रहा है, लेकिन यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया गया तो इसका उद्देश्य ही अधूरा रह जाएगा। लोगों का कहना है कि कमजोर निर्माण के कारण भविष्य में नाला क्षतिग्रस्त हो सकता है, जिससे दोबारा मरम्मत या निर्माण की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
इधर कस्बे में इस निर्माण कार्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है और लोग इसके निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए तो वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है और निर्माण में पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सकती है।
अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं
    user_Pappu Singh
    Pappu Singh
    Local News Reporter निघासन, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • निघासन खीरी ब्रेकिंग न्यूज़ बनवीरपुर गांव के अंदर हेमचंद वर्मा के घर में घुसा तेंदुआ तेंदुए ने किया हमला बब्बू नाम के व्यक्ति पर बब्बू को घायल करके भागा तेंदुआ वन विभाग की टीम पहुंची लेकिन तेंदुए को पकड़ने में असफल रहे भाग निकला तेंदुआ वन विभाग के पास ना तो पिंजरा ना तो जाल कैसे पकड़े तेंदुए वन विभाग के लापरवाही से हुआ हादसा खेतों में डूबके कर बैठा है तेंदुआ तेंदुआ दिनदहाड़े कर रहा है हमला लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है ग्रामीणो के जान के साथ किया जा रहा खिलवाड़
    1
    निघासन खीरी 
ब्रेकिंग न्यूज़ 
बनवीरपुर गांव के अंदर हेमचंद वर्मा के घर में घुसा तेंदुआ तेंदुए ने किया हमला बब्बू नाम के व्यक्ति पर बब्बू को घायल करके भागा तेंदुआ
वन विभाग की टीम पहुंची लेकिन तेंदुए को पकड़ने में असफल रहे 
भाग निकला तेंदुआ 
वन विभाग के पास ना तो पिंजरा ना तो जाल कैसे पकड़े तेंदुए वन विभाग के लापरवाही से हुआ हादसा 
खेतों में डूबके कर बैठा है तेंदुआ
तेंदुआ दिनदहाड़े कर रहा है हमला लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है ग्रामीणो के जान के साथ किया जा रहा खिलवाड़
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Local News Reporter Lakhimpur Kheri, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • पलिया नगर पालिका परिषद की प्रस्तावित बोर्ड बैठक को लेकर सभासदों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। कई सभासदों ने बैठक के एजेंडा और बजट से संबंधित आय-व्यय का पूरा विवरण न मिलने पर बोर्ड बैठक के बहिष्कार का निर्णय ले लिया है। सभासदों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि 16 मार्च 2026 को बजट की बोर्ड बैठक आहूत की गई है, लेकिन बैठक से पहले एजेंडा के साथ पिछली बोर्ड बैठक की कार्यवाही की प्रति एवं बजट से संबंधित आय-व्यय का पूरा ब्योरा सभासदों को उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे सभासदों में असंतोष है। ज्ञापन में कहा गया है कि नियमानुसार बैठक से पूर्व सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने चाहिए, ताकि सभासद प्रस्तावों पर विचार कर सकें। आवश्यक जानकारी उपलब्ध न होने के कारण सभासदों ने प्रस्तावित बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। सभासदों ने मांग की है कि बोर्ड बैठक की अगली तिथि निर्धारित कर कम से कम एक सप्ताह पहले एजेंडा भेजा जाए। साथ ही उपचुनाव के बाद हुई पिछली सभी बोर्ड बैठकों की कार्यवाही की प्रति और बजट के आय-व्यय का पूरा विवरण भी उपलब्ध कराया जाए। अन्यथा भविष्य में भी बोर्ड बैठकों के बहिष्कार का निर्णय जारी रहेगा। इस ज्ञापन पर कई सभासदों के हस्ताक्षर हैं, जिन्होंने पारदर्शिता के साथ कार्यवाही और बजट संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है। कुछ सभासदों ने अपनी-अपनी बात भी रखी है। आइए जानते हैं कि क्या कहते हैं सभासद और क्यों किया बैठक का बहिष्कार।
    1
    पलिया नगर पालिका परिषद की प्रस्तावित बोर्ड बैठक को लेकर सभासदों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। कई सभासदों ने बैठक के एजेंडा और बजट से संबंधित आय-व्यय का पूरा विवरण न मिलने पर बोर्ड बैठक के बहिष्कार का निर्णय ले लिया है।
सभासदों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि 16 मार्च 2026 को बजट की बोर्ड बैठक आहूत की गई है, लेकिन बैठक से पहले एजेंडा के साथ पिछली बोर्ड बैठक की कार्यवाही की प्रति एवं बजट से संबंधित आय-व्यय का पूरा ब्योरा सभासदों को उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे सभासदों में असंतोष है।
ज्ञापन में कहा गया है कि नियमानुसार बैठक से पूर्व सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने चाहिए, ताकि सभासद प्रस्तावों पर विचार कर सकें। आवश्यक जानकारी उपलब्ध न होने के कारण सभासदों ने प्रस्तावित बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
सभासदों ने मांग की है कि बोर्ड बैठक की अगली तिथि निर्धारित कर कम से कम एक सप्ताह पहले एजेंडा भेजा जाए। साथ ही उपचुनाव के बाद हुई पिछली सभी बोर्ड बैठकों की कार्यवाही की प्रति और बजट के आय-व्यय का पूरा विवरण भी उपलब्ध कराया जाए। अन्यथा भविष्य में भी बोर्ड बैठकों के बहिष्कार का निर्णय जारी रहेगा।
इस ज्ञापन पर कई सभासदों के हस्ताक्षर हैं, जिन्होंने पारदर्शिता के साथ कार्यवाही और बजट संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है। कुछ सभासदों ने अपनी-अपनी बात भी रखी है। आइए जानते हैं कि क्या कहते हैं सभासद और क्यों किया बैठक का बहिष्कार।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बैरिया पेट्रोल पम्प मोड़ के पास हुआ भीषड़ सड़क हादसा 11000 लाइन के 3 खम्भे टूटे *पढुआखीरी* जनपद लखीमपुर खीरी थाना पढुआ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरिया पेट्रोल पंप मोड़ के पास ओवर लोड ईंट से लदा हुआ u p 31 B K 2702 ट्रेक्टर ट्राली आ रहा था अचानक आगे फोर व्हीलर आ जाने के कारण अनियन्त्रित होकर खम्भे से जा टकराया भीषण सड़क हादसा होगया मौजूद लोगो से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे की चपेट मे तीन पोलिंग खम्भा भी टूट गये हे जो 11000 हजार लाइन के खम्भे हे एक मोटर साइकिल भी ट्रेक्टर के नीचे आजाने पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी जिसकी कीमत लगभग 20000 से 25000 हजार बताई जा रही हे चाट भंडार का ठेला चपेट मे आने से पूरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त जिसमे लगभग 1500 रुपये के करीब चाट का सामान मौजूद था वही पर गुटखा पान मसाला की दुकान झोपड़ी डाल कर अपने परिवार का खर्च चलाता था झोपडी भी ट्रेक्टर ट्राली की चपेट मे आने से क्षतिग्रस्त होगयी हे जिसमें लगभग 1000 के करीब नुकशान हो गया हे शुक्र हे कोइ जान हानी नही हुई मौके से ट्रेक्टर चालक हुआ फरार पुलिस जुटी जाँच ।
    1
    बैरिया पेट्रोल पम्प मोड़ के पास हुआ भीषड़ सड़क हादसा 11000 लाइन के 3 खम्भे टूटे
*पढुआखीरी* जनपद लखीमपुर खीरी थाना पढुआ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरिया पेट्रोल पंप मोड़ के पास ओवर लोड ईंट से लदा हुआ u p 31 B K 2702  ट्रेक्टर ट्राली आ रहा था अचानक आगे फोर व्हीलर आ जाने के कारण अनियन्त्रित होकर खम्भे से जा टकराया भीषण सड़क हादसा होगया मौजूद लोगो से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे की चपेट मे तीन पोलिंग खम्भा भी टूट गये हे जो 11000 हजार लाइन के खम्भे हे एक मोटर साइकिल भी ट्रेक्टर के नीचे आजाने  पूरी तरह  क्षतिग्रस्त हो गयी जिसकी कीमत लगभग 20000 से 25000 हजार बताई जा रही हे चाट भंडार का ठेला चपेट मे आने से पूरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त जिसमे लगभग 1500 रुपये के करीब चाट का सामान मौजूद था
वही पर गुटखा पान मसाला की दुकान झोपड़ी डाल कर अपने परिवार का खर्च चलाता था झोपडी भी ट्रेक्टर ट्राली की चपेट मे आने से क्षतिग्रस्त होगयी हे जिसमें  लगभग 1000 के करीब नुकशान हो गया हे 
शुक्र हे कोइ जान हानी नही हुई मौके से ट्रेक्टर चालक हुआ फरार पुलिस जुटी जाँच ।
    user_शाहिद मंसूरी जिला ब्यूरो चीफ ल
    शाहिद मंसूरी जिला ब्यूरो चीफ ल
    धौरहरा, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखीमपुर में पानी टंकी पर चढ़ा पीड़ित परिवार, पुलिस ने नीचे उतार हिरासत में लिया।, लखीमपुर खीरी की तहसील धौरहरा में थाना ईसानगर क्षेत्र के हसनपुर कटौली में बृजेश सिंह का मकान गिराने पहुंचा प्रशासन। कोर्ट के आदेश पर पहुंचा प्रशासन भारी विरोध। धरने पर बैठे किसान यूनियन के पदाधिकारी, बाजार बंद
    1
    लखीमपुर में पानी टंकी पर चढ़ा पीड़ित परिवार, पुलिस ने नीचे उतार हिरासत में लिया।, लखीमपुर खीरी की तहसील धौरहरा में थाना ईसानगर क्षेत्र के हसनपुर कटौली में बृजेश सिंह का मकान गिराने पहुंचा प्रशासन। कोर्ट के आदेश पर पहुंचा प्रशासन भारी विरोध। धरने पर बैठे किसान यूनियन के पदाधिकारी, बाजार बंद
    user_Rahul Gupta CBI
    Rahul Gupta CBI
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखीमपुर खीरी के, धौरहरा रेंज के देवीपुरवा गांव की घटना..! धौरहरा वन रेंज अंतर्गत देवी पुरवा में सोमवार सुबह 10 बजे एक युवक का तेंदुए से आमना-सामना हो गया। अचानक हुए इस हमले के बावजूद युवक ने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए को काबू में कर रस्सी से बांध दिया। हालांकि इस दौरान अंकुर का एक हाथ जख्मी हो गया और अंकुर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुए से भिड़ने वाला युवक का नाम अंकुल भार्गव बताया जा रहा है।
    1
    लखीमपुर खीरी के, धौरहरा रेंज के देवीपुरवा गांव की घटना..!
धौरहरा वन रेंज अंतर्गत देवी पुरवा में सोमवार सुबह 10 बजे एक युवक का तेंदुए से आमना-सामना हो गया। अचानक हुए इस हमले के बावजूद युवक ने साहस का परिचय देते हुए तेंदुए को काबू में कर रस्सी से बांध दिया। हालांकि इस दौरान अंकुर का एक हाथ जख्मी हो गया और अंकुर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तेंदुए से भिड़ने वाला युवक का नाम अंकुल भार्गव बताया जा रहा है।
    user_AVP भारत न्यूज़
    AVP भारत न्यूज़
    Taxi Driver लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.