Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sotu kumar
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Dilkhush Kumar1
- सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के कांप पुर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर दो ठेंगहा गांव में अपने पिता के पुण्यतिथि पर किया मुफ्त मेगा हेल्थ जांच शिविर आयोजित।1
- रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही पहले जुम्मे के अवसर पर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। इस दौरान सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज के समय मस्जिदों के आसपास विशेष सतर्कता बरती गई ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। थाना अध्यक्ष ने मस्जिद कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि रमजान आपसी भाईचारे, त्याग और इबादत का महीना है, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इसे शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। पुलिस प्रशासन की ओर से गश्ती दल की तैनाती भी की गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मृत्युंजय कुमार ने लोगों को रमजान की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना की। लोगों ने भरोसा दिलाया कि हम सभी समुदाय आपसी भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाएंगे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।1
- भागलपुर जिले के सुलतानगंज में आयोजित कुमार अमरेंद्र मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। खेल प्रेमियों की भारी भीड़ के बीच खेले गए इस मुकाबले का फैसला ट्राई ब्रेकर से हुआसुलतानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम में आयोजित इस भव्य टूर्नामेंट के फाइनल में अरुण स्पोर्ट्स क्लब सुलतानगंज और लक्ष्मी स्पोर्ट्स क्लब इटहरी, मुंगेर के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथियों द्वारा ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजन समिति और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।🎙️ कैमरामैन के साथ – प्रवेश कुमार, सुलतानगंज, भागलपुर।1
- महागामा नगर पंचायत चुनाव को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है। 21 तारीख को प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण सभी प्रत्याशी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। 23 तारीख को मतदान होगा, जबकि 27 तारीख को मतगणना के बाद नतीजे सामने आएंगे। अध्यक्ष पद के लिए कई उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें विभिन्न दलों के समर्थित प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। चुनाव में साफ-सफाई, सड़क, पानी, बिजली और विकास जैसे मुद्दे प्रमुख बने हुए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि महागामा की जनता किसे अपना नया नगर पंचायत अध्यक्ष चुनती है। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें।1
- ✍️ जन-संवाददाता प्रतिनिधि, बिहार 📍1
- सुल्तानगंज के उत्तरी जिला परिषद सदस्य आशा जायसवाल के गनगनियां पंचायत स्थित आवास पर शुक्रवार को राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। इस अवसर पर उड़ीसा के पूर्व कांग्रेस विधायक देवाशीष पटनायक, जिला अध्यक्ष प्रवेज जमाल, कांग्रेस नेता राजेश रंजन और कांग्रेस नेत्री अनामिका शर्मा सहित कई अन्य नेता पहुंचे। आशा जायसवाल एवं उनके पति मुन्ना जयसवाल के साथ गनगनियां पंचायत के ग्रामीणों ने सभी अतिथियों का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद आशा जायसवाल के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।1
- महागामा नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए कई उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में नाम है सागर सोरेन, जिन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का समर्थन भी मिल चुका है। झारखंड के महागामा नगर पंचायत में 21 फरवरी को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। ऐसे में सभी प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए घर-घर संपर्क और जनसभाओं के जरिए मतदाताओं को साधने में लगे हुए हैं। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सागर सोरेन के पक्ष में पार्टी कार्यकर्ता भी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। हालांकि उनके खिलाफ कई मजबूत उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं, जो इस चुनाव को कांटे की टक्कर बना रहे हैं। अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर इस बार किसका कब्जा होता है — क्या कांग्रेस समर्थित सागर सोरेन जीत हासिल करेंगे या कोई अन्य प्रत्याशी बाजी मार जाएगा।1
- पूर्णिया जिला के युवा जदयू जिला अध्यक्ष राजू मंडल का सड़क दुर्घटना में मौत1