Shuru
Apke Nagar Ki App…
Lavkesh singh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र में होली पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी, अबीर, मिठाई और होली से जुड़े सामानों की दुकानें सज गई हैं। सुबह से ही लोग बाजार पहुंचकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बच्चों में रंग-बिरंगी पिचकारियों को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे होली करीब आ रही है, वैसे-वैसे ग्राहकों की संख्या बढ़ती जा रही है। बाजारों में चहल-पहल से त्योहार की खुशियां साफ दिखाई दे रही हैं।3
- लोकेशन: मऊगंज / हनुमना हनुमना: मसूरिया गाँव में हाथियों का डेरा — सुबह से दिखा नर–मादा जोड़ा, सड़क पर मचा हड़कंप! मऊगंज जिले के हनुमना क्षेत्र अंतर्गत मसूरिया टोल प्लाज़ा के पास आज सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक नर और एक मादा हाथी खुले मैदान और सड़क किनारे आराम करते दिखाई दिए। सुबह की पहली किरण के साथ ग्रामीणों ने पहले हाथियों की आहट सुनी और कुछ ही देर में दोनों को टोल प्लाज़ा के समीप विचरण करते देखा। हाथियों के दिखते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। एक ओर लोग इस दुर्लभ दृश्य को देखने के लिए उत्साहित दिखे, वहीं दूसरी ओर दहशत का माहौल भी साफ नजर आया। कुछ देर बाद दोनों हाथी पास के वन क्षेत्र की ओर बढ़ गए, लेकिन उनकी मौजूदगी ने पूरे हनुमना क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है। सीधी से मऊगंज तक मूवमेंट — घरों में कैद हुए लोग जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से पड़ोसी जिले सीधी में हाथियों की लगातार मूवमेंट देखी जा रही थी। अब यही जोड़ा मऊगंज जिले के हनुमना क्षेत्र तक पहुँच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कल शाम से ही लोग दहशत में अपने घरों में दुबके हुए हैं, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। हनुमना के रेंजर नयन तिवारी ने बताया कि हाथियों के आने की सूचना सुबह ही प्राप्त हो गई थी। रेस्क्यू टीम लगातार क्षेत्र में मौजूद है और दोनों हाथियों को ट्रैक किया जा रहा है। लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि बिना आवश्यकता घरों से बाहर न निकलें और हाथियों के आसपास भीड़ न लगाएँ, क्योंकि इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ सकती है। क्षेत्र के कई किसानों ने अपनी फसलों को नुकसान पहुँचने की शुरुआती जानकारी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि हाथियों को शीघ्र सुरक्षित दिशा में नहीं मोड़ा गया, तो नुकसान और बढ़ सकता है। खेतों में खड़ी फसलें हाथियों के लिए आसान शिकार बन रही हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर संकट मंडरा रहा है। बड़ा सवाल: सीधी में रहते हुए पहले क्यों नहीं हुआ रेस्क्यू? ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया है कि जब हाथियों की मौजूदगी पहले से ही सीधी जिले में थी, तब समय रहते ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई? यदि प्रारंभिक स्तर पर उन्हें नियंत्रित या सुरक्षित दिशा में मोड़ दिया जाता, तो यह खतरा दूसरे जिले तक नहीं पहुँचता। जंगल कटेंगे तो संकट बढ़ेगा ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा लगातार नए-नए प्रोजेक्ट्स के नाम पर जंगलों की कटाई की जा रही है। जंगलों के सिमटने से वन्य प्राणियों का प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहा है, जिसके कारण वे ग्रामीण इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि वन क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध कटाई की घटनाएँ बढ़ने से मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण पर ठोस नीति नहीं बनाई गई, तो आने वाले समय में ऐसे मामलों में और वृद्धि हो सकती है। हालात पर कड़ी निगरानी प्रशासन और वन विभाग संयुक्त रूप से हालात पर नजर बनाए हुए हैं। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और हाथियों को सुरक्षित वन क्षेत्र की ओर ले जाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल पूरे हनुमना क्षेत्र मेंभीसतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से संयम और सहयोग की अपील की है।4
- रीवा जिले के बैकुण्ठपुर नगर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई, पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु की अपील देखिए विस्तार से बैठक में क्या कहा गया...….1
- जेवनियां में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह मेजा, प्रयागराज। विकासखंड उरूवा के जेवनियां (शंभूकापुरा) में रविवार को शिवसेना प्रदेश सचिव रुचि अभिषेक तिवारी के आवास पर होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। राजनीतिक, सामाजिक व संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम रंग और गुलाल के बीच उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद केपी श्रीवास्तव रहे। मंच संचालन दिनकर मिश्रा ने किया। आगंतुकों का स्वागत रुचि अभिषेक तिवारी ने अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर किया। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सैकड़ों असहाय लोगों को मिठाई व गुझिया भेंट की गई। केपी श्रीवास्तव ने कहा कि होली सामाजिक एकता का पर्व है और ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द बढ़ाते हैं। वहीं रुचि अभिषेक तिवारी ने कहा कि त्योहार की खुशियां हर घर तक पहुंचाना उनका प्रयास है। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख मेजा मुन्नन शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश शुक्ला, रिंकू ओझा, भोला गौतम, राहुल मिश्रा, शिव उपाध्याय, नितेश तिवारी, शिवम शुक्ला, दीपक गौड़, पम पम पांडे, राजू पांडे, रोहित पांडे, विनय शुक्ला, विकास तिवारी विक्की सहित अनेक लोग मौजूद रहे।4
- मेजा, प्रयागराज। होली पर्व और माहे रमजान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को मेजारोड पुलिस चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चौकी प्रभारी हरिओम सिंह ने की। बैठक में व्यापार मंडल मेजारोड के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने भाग लिया। चौकी प्रभारी हरिओम सिंह ने उपस्थित लोगों से दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन त्योहारों के दौरान पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की शरारती गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश न फैलाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। व्यापार मंडल मेजारोड के अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा से प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करता आया है। उन्होंने कहा कि होली और रमजान जैसे पावन अवसरों पर बाजार का माहौल सौहार्दपूर्ण रहे, इसके लिए व्यापारी स्वयं भी सतर्क रहेंगे और जरूरत पड़ने पर प्रशासन को हर संभव सहयोग देंगे। ग्राम प्रधान सोरांव राजेश द्विवेदी ने कहा कि दोनों पर्व हमारी गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक हैं और क्षेत्र की पहचान आपसी भाईचारे से ही है। उन्होंने ग्रामीणों और व्यापारियों से अपील की कि छोटी-छोटी बातों को तूल न दें, बल्कि मिलजुल कर त्योहार मनाएं और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। व्यापार मंडल के महामंत्री ओपी पांडेय ने कहा कि बाजार क्षेत्र में अनुशासन, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि व्यापारी किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर नजर रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत पुलिस को सूचित करेंगे, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सकें। बैठक में बाजार क्षेत्र की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक सुझावों पर भी चर्चा हुई। व्यापारियों व गणमान्य नागरिकों ने पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान मौलाना अब्दुल कलाम, पवन तिवारी, दर्शन तिवारी, विशाल पटेल, योगेश शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, आकाश पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- भारतीय टीम को टी 20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎉🎉🎉1
- अपडेट "अमेरिका ने हमला कर दिया..... भागो जी भागो" अमेरिकी वाणिज्य दूतावास कराची पर तैनात अमेरिकी मरीन बलों की सीधी गोलीबारी में करीब 15 पाकिस्तानी लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए।1
- होली त्यौहार के मद्देनजर घूरपुर पुलिस टीम ने आज रविवार दोपहर करीब 12:00 के आसपास अवैध शराब के अभियान के तहत अलग-2 जगहों से तीन अभियुक्त सुशील कुमार भारतीया निवासी दौना, शेरू भारतीया निवासी जमौली, राजेंद्र प्रसाद निवासी दौना, को कुल 41 लीटर अवैध देसी कच्ची के साथ गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।1
- दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न मेजा प्रयागराज।दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज गोसोरा कला मेजा रोड प्रयागराज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की प्रधानाचार्य स्वतंत्र मिश्रा वह सुशील मिश्रा के साथ सिराथू विधायक श्रीमती पूजा पाल ने दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया।सिराथू विधायक पूजा पाल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। स्थानीय दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज के प्रांगण में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (एनुअल स्पोर्ट मीट) का अत्यंत उत्साहपूर्ण और भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिराथू की लोकप्रिय विधायक श्रीमती पूजा पाल उपस्थित रहीं। खिलाड़ियों का शानदार मार्च पास्ट कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पूजा पाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। खेल की मशाल प्रज्वलित कर विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं की औपचारिक शुरुआत की गई। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दिखा दम प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, जैसे कई रोचक मुकाबले आयोजित किए गए। नन्हें बच्चों के लिए 'मेढक दौड़' और 'नींबू-चम्मच दौड़' आकर्षण का केंद्र रहे। छात्र-छात्राओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और पूरे मैदान में समर्थकों का शोर गूंजता रहा। सिराथू विधायक पूजा पाल ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है।खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक पूजा पाल ने कहा, "शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए। खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। जीवन में हार-जीत से ज्यादा भागीदारी मायने रखती है।" उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने विधायक पूजा पाल का बुके और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत व आभार प्रकट किया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरा परिसर 'खेल भावना' और उत्साह से सराबोर नजर आया। वहीं विद्यालय के प्रबंधक वह वरिष्ठ समाजसेवी सुशील मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।3