Shuru
Apke Nagar Ki App…
पचमा में पीड़ित परिवारों से मिले सपा पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल, की आर्थिक मदद
Dharmendra Kasaudhan
पचमा में पीड़ित परिवारों से मिले सपा पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल, की आर्थिक मदद
More news from Maharajganj and nearby areas
- पचमा में पीड़ित परिवारों से मिले सपा पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल, की आर्थिक मदद1
- 💥शवों पर सियासत का अंजाम: निचलौल में लिखित समझौते के बाद भी माहौल बिगाड़ने की जिद, न्याय दिलाने चले 'नेताजी' अब खुद मांग रहे इंसाफ। 💥कानून से खिलवाड़ पड़ा भारी: SDM सिद्धार्थ गुप्ता ,तहसीलदार अमित सिंह और थानेदार योगेन्द्र रॉय के बार बार समझाने और चेतावनी दरकिनार करने का नतीजा, निचलौल कांड में बेनकाब हुआ सियासी मुखौटा। 💥न्याय की आड़ में राजनीतिक दांव: पीड़ितों की सहमति के बावजूद असंतोष की आग सुलगाने की कोशिश, कानून के शिकंजे में आए 'रहनुमा'। Maharajganj Police DM Maharajganj MNTV News MYogiAdityanath1
- मानसिक प्रताड़ना व SC/ST एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार सिन्दुरिया। मानसिक प्रताड़ना से हुई मृत्यु (आत्मघात के दुष्प्रेरण) एवं एससी/एसटी एक्ट के मामले में सिन्दुरिया पुलिस ने वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को रामपुरकला निवासी कुसुम देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण ने उनके पति रामआसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। लगातार मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर रामआसरे की मृत्यु/आत्मघात हो गया। तहरीर के आधार पर सिन्दुरिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 173/2026 के तहत धारा 105, 351(3), 352 बीएनएस तथा 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त मोहम्मद रजा (28 वर्ष), पुत्र वारिस अली, निवासी रामपुरकला, थाना सिन्दुरिया को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रविप्रकाश तथा कांस्टेबल दुर्गेश चौरसिया शामिल रहे।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद महराजगंज में हाई अलर्ट ⚠️🌊 नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए महराजगंज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर! 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद महराजगंज में हाई अलर्ट ⚠️🌊 नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए महराजगंज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर! नेपाल में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर महराजगंज जिले में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्थिति को लेकर जानकारी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। सीमा क्षेत्र और संभावित प्रभावित इलाकों में प्रशासन की नजर बनी हुई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 👉 प्रशासन की अपील—घबराएं नहीं, सावधानी बरतें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। 📍 महराजगंज | नेपाल सीमा 📰 Public Maharajganj News Public maharajganj #Maharajganj #NepalFlood #NepalFloodNews #HighAlert #MaharajganjNews #BreakingNews #GauravSinghSograwal #DMMaharajganj #NepalBorder #FloodAlert #UttarPradesh #UPNews #LatestNews #PublicMaharajganj #NewsUpdate #ViralNews #FacebookReels #FBReels #ViralVideo1
- नेपाल की बाढ़ से यूपी में अलर्ट, महराजगंज-कुशीनगर में खतरा, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन नंबर *महराजगंज/कुशीनगर।* नेपाल में बाढ़ से तबाही मची है, जिसका असर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों पर पड़ने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल सीमा से सटे महराजगंज और कुशीनगर जिले को हाई अलर्ट पर रखा है। बैराज से सभी 36 गेट खोल दिए जाने के बाद गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रात तक दोनों जिलों में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों जिलों के डीएम और एसपी समेत सभी अधिकारी फील्ड में उतर गए हैं। गांवों में सायरन बजाकर लोगों को सचेत किया जा रहा है। पुलिस टीम भी नदी किनारे न जाने और घरों से कीमती सामान समेटने की अपील कर रही है। महराजगंज में सोहगीबरवा, शिकारपुर और भौथहा गांव पर बाढ़ का सबसे ज्यादा खतरा है। तीनों गांवों की आबादी करीब 15 हजार है। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 05523-222162, 9628819145, 9621333537 जारी किए हैं। कुशीनगर में लगभग 50 हजार आबादी के प्रभावित होने की आशंका है। उधर, बहराइच में नेपाल की ओर से तेज बहाव में बहकर 5 जंगली हाथी घाघरा बैराज पहुंच गए हैं, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं।1
- starpublicnews आज दिनांक 26-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 63076892261
- महराजगंज: 15 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त रुपेश कन्नौजिया गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन वज्र’ के तहत निचलौल पुलिस को मिली सफलता। महराजगंज: 15 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त रुपेश कन्नौजिया गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन वज्र’ के तहत निचलौल पुलिस को मिली सफलता निचलौल (महराजगंज): जनपद महराजगंज में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘विशेष अभियान वज्र’ के तहत निचलौल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त रुपेश कन्नौजिया को गिरफ्तार कर लिया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिया के पास से हुई गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की। 26 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:45 बजे ओडवलिया चौराहे के पास स्थित आदित्य ईंट-भट्ठे के समीप पुलिया के पास से अभियुक्त को दबोच लिया गया। गंभीर धाराओं में था वांछित गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रुपेश कन्नौजिया (उम्र लगभग 25 वर्ष), पुत्र राम अवतार, निवासी ग्राम कटका, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध निचलौल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0174/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 64 और 351(3) में मामला दर्ज था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस विभाग द्वारा 15,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता कांस्टेबल आनन्द यादव कांस्टेबल शुभम वर्मा पुलिस ने बताया कि आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।2
- 🚨 महराजगंज: रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल 🚨 महराजगंज: रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल भिटौली। थाना क्षेत्र के बलुआ गांव का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस की मौजूदगी में एक दीवार ढहाए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो कब का है और दीवार ढहाने की कार्रवाई किन परिस्थितियों में हुई, यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित पुलिस/प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जांच के बाद ही सामने आएगा कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और कार्रवाई किन परिस्थितियों में की गई थी।1