logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

20 hrs ago
user_Gufran572626@gmail.c
Gufran572626@gmail.c
Singer Hanumana, Rewa•
20 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बारा क्षेत्र के बारा खास स्थित निषाद पार्टी कार्यालय पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल कोऑर्डिनेटर राज निषाद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के दिशा-निर्देशों के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेक्टर अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं। जब तक बूथ स्तर मजबूत नहीं होगा, तब तक 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से मुकाबला नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने और लोगों को जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राम टहल निषाद, विधानसभा अध्यक्ष चंद्रेश कुमार बिंद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
    2
    बारा क्षेत्र के बारा खास स्थित निषाद पार्टी कार्यालय पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल कोऑर्डिनेटर राज निषाद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के दिशा-निर्देशों के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि सेक्टर अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं। जब तक बूथ स्तर मजबूत नहीं होगा, तब तक 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से मुकाबला नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने और लोगों को जागरूक करने की अपील की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राम टहल निषाद, विधानसभा अध्यक्ष चंद्रेश कुमार बिंद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • yah hamara Vikas
    1
    yah hamara Vikas
    user_Sanjay nishad
    Sanjay nishad
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • यूजीसी के खिलाफ मोदी जी को गलियां मिल रही है
    1
    यूजीसी के खिलाफ मोदी जी को गलियां मिल रही है
    user_ड्राइवर महासंघ मध्य प्रदेश Sahu
    ड्राइवर महासंघ मध्य प्रदेश Sahu
    पत्रकार बाहरी, सीधी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • डा. शिवानंद दुबे की स्मृति में निशुल्क कंबल वितरण का किया गया आयोजन डॉ. शिवानंद दुबे स्मृति द्वारा कमल वितरण कार्यक्रम का आयोजन प्रयागराज। समाजसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉ. शिवानंद दुबे स्मृति के तत्वावधान में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय हिंदी दैनिक परफेक्ट मिशन अखबार के ब्यूरो की प्रयागराज इकाई के प्रतिनिधि सुशील दुबे एवं यमुना पार प्रभारी सतीश चंद्र के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और आयोजन की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि कमल भारतीय संस्कृति में पवित्रता, सकारात्मकता और संघर्ष के बीच भी श्रेष्ठ बने रहने का प्रतीक है। डॉ. शिवानंद दुबे के स्मृति स्वरूप इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों और सेवा भावना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुशील दुबे ने कहा कि डॉ. शिवानंद दुबे का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और मानवीय मूल्यों के लिए निरंतर कार्य किया। उन्हीं के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं सतीश चंद्र ने कहा कि स्मृति कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को सकारात्मक सोच और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया जा सकता है। कमल वितरण के दौरान स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और युवाओं की अच्छी उपस्थिति रही। लोगों ने आयोजन को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। पूरे आयोजन का माहौल शांत, अनुशासित और भावनात्मक रहा। डॉ. शिवानंद दुबे स्मृति द्वारा पर आयोजित यह कम्बल वितरण कार्यक्रम न केवल श्रद्धांजलि का माध्यम बना, बल्कि समाज को सकारात्मक संदेश देने में भी सफल रहा। इस कार्यक्रम में दीपक शुक्ला, धनंजय प्रजापति विकास गुप्ता गोपाल जी आदि लोगउपस्थित रहे।
    1
    डा. शिवानंद दुबे की स्मृति में निशुल्क कंबल वितरण का किया गया आयोजन 
डॉ. शिवानंद दुबे स्मृति द्वारा कमल वितरण कार्यक्रम का आयोजन
प्रयागराज। समाजसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉ. शिवानंद दुबे स्मृति के तत्वावधान में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय हिंदी दैनिक परफेक्ट मिशन अखबार के ब्यूरो की प्रयागराज इकाई के प्रतिनिधि सुशील दुबे एवं यमुना पार प्रभारी सतीश चंद्र के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और आयोजन की सराहना की।
आयोजकों ने बताया कि कमल भारतीय संस्कृति में पवित्रता, सकारात्मकता और संघर्ष के बीच भी श्रेष्ठ बने रहने का प्रतीक है। डॉ. शिवानंद दुबे के स्मृति स्वरूप इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों और सेवा भावना को सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुशील दुबे ने कहा कि डॉ. शिवानंद दुबे का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और मानवीय मूल्यों के लिए निरंतर कार्य किया। उन्हीं के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं सतीश चंद्र ने कहा कि स्मृति कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को सकारात्मक सोच और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया जा सकता है।
कमल वितरण के दौरान स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और युवाओं की अच्छी उपस्थिति रही। लोगों ने आयोजन को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
पूरे आयोजन का माहौल शांत, अनुशासित और भावनात्मक रहा। डॉ. शिवानंद दुबे स्मृति द्वारा पर आयोजित यह कम्बल वितरण कार्यक्रम न केवल श्रद्धांजलि का माध्यम बना, बल्कि समाज को सकारात्मक संदेश देने में भी सफल रहा।
इस कार्यक्रम में दीपक शुक्ला, धनंजय प्रजापति विकास गुप्ता गोपाल जी आदि लोगउपस्थित रहे।
    user_Dhananjay Prajapati
    Dhananjay Prajapati
    Meja, Prayagraj•
    1 day ago
  • मिर्ज़ापुर जनपद की पावन विंध्याचल धरती पर आज देशभक्ति और सम्मान से भरा वातावरण देखने को मिला। कोलाही ग्राम सभा निवासी भारतीय सेना के वीर जवान संतोष विश्वकर्मा, पुत्र उमाशंकर विश्वकर्मा, 24 वर्षों तक निष्ठा, अनुशासन और साहस के साथ मातृभूमि की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होकर आज अपने पैतृक गांव कोलाही आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों ने अपने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ मांडा रेलवे स्टेशन पहुंच कर भव्य स्वागत एवम माल्यार्पण अभिनंदन किए। उनके आगमन पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। सेवानिवृत्त जवान संतोष विश्वकर्मा कल महाराष्ट्र के अहमदनगर से सेना की सेवा पूर्ण कर अपने गांव के लिए रवाना हुए थे। प्रयागराज जनपद के मांडा रोड रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेशन परिसर “भारत माता की जय” और “वीर जवान की जय” जैसे नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर उनके पिता उमाशंकर विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव, पूर्व बीडीसी विनय कुमार सरोज, रामनारायन विश्वकर्मा, शिवशंकर विश्वकर्मा, सुनील कुमार विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, राजेश तिवारी बिंद सहित कोलाही ग्राम सभा एवं आसपास के गांवों के सैकड़ों सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने माल्यार्पण कर, मिठाइयां खिलाकर और पुष्पवर्षा कर वीर जवान का भव्य स्वागत किया। गांव पहुंचने पर पारंपरिक ढंग से उनका अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि संतोष विश्वकर्मा ने देश की सीमाओं पर रहकर जिस साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ सेवा की है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। 24 वर्षों तक सेना में रहकर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे मिर्ज़ापुर जनपद का नाम रोशन किया है। स्वागत समारोह के दौरान लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे वीर सपूत ही देश की असली पहचान हैं, जिनके त्याग और बलिदान से देश सुरक्षित है। कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति गीतों और नारों के साथ समारोह का समापन हुआ।
    1
    मिर्ज़ापुर जनपद की पावन विंध्याचल धरती पर आज देशभक्ति और सम्मान से भरा वातावरण देखने को मिला। कोलाही ग्राम सभा निवासी भारतीय सेना के वीर जवान संतोष विश्वकर्मा, पुत्र उमाशंकर विश्वकर्मा, 24 वर्षों तक निष्ठा, अनुशासन और साहस के साथ मातृभूमि की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होकर आज अपने पैतृक गांव कोलाही आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों ने अपने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ मांडा रेलवे स्टेशन पहुंच कर भव्य स्वागत एवम माल्यार्पण अभिनंदन किए। उनके आगमन पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।
सेवानिवृत्त जवान संतोष विश्वकर्मा कल महाराष्ट्र के अहमदनगर से सेना की सेवा पूर्ण कर अपने गांव के लिए रवाना हुए थे। प्रयागराज जनपद के मांडा रोड रेलवे स्टेशन पर उनके आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेशन परिसर “भारत माता की जय” और “वीर जवान की जय” जैसे नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर उनके पिता उमाशंकर विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव, पूर्व बीडीसी विनय कुमार सरोज, रामनारायन विश्वकर्मा, शिवशंकर विश्वकर्मा, सुनील कुमार विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, राजेश तिवारी बिंद सहित कोलाही ग्राम सभा एवं आसपास के गांवों के सैकड़ों सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने माल्यार्पण कर, मिठाइयां खिलाकर और पुष्पवर्षा कर वीर जवान का भव्य स्वागत किया।
गांव पहुंचने पर पारंपरिक ढंग से उनका अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि संतोष विश्वकर्मा ने देश की सीमाओं पर रहकर जिस साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ सेवा की है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। 24 वर्षों तक सेना में रहकर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे मिर्ज़ापुर जनपद का नाम रोशन किया है।
स्वागत समारोह के दौरान लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे वीर सपूत ही देश की असली पहचान हैं, जिनके त्याग और बलिदान से देश सुरक्षित है। कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति गीतों और नारों के साथ समारोह का समापन हुआ।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • खबर मध्यप्रदेश के रीवा जिले अंतर्गत है जहां यूट्यूबर मनीष पटेल ने अपने यूट्यूब ओर सोशल मीडिया के जरिए ब्राम्हण बेटियों पर अवैध टिप्पणी करते दिख रहा है जिससे अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के रीवा प्रदेश सचिव सतीश चौबे और संपूर्ण ब्राह्मण समाज इस टिप्पणी से आहत होकर शिविल लाइन थाना रीवा में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की है साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इन जैसे निर्बुद्धि का मुंह काला कर चौराहे में माफी मंगवानी चाहिए तथा इनके यूट्यूब अकाउंट को रिपोर्ट कर बैन करना चाहिए तथा सोशल मीडिया में इनका बहिष्कार करना चाहिए
    1
    खबर मध्यप्रदेश के रीवा जिले अंतर्गत है जहां यूट्यूबर मनीष पटेल ने अपने यूट्यूब ओर सोशल मीडिया के जरिए ब्राम्हण बेटियों पर अवैध टिप्पणी करते दिख रहा है जिससे अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के रीवा प्रदेश सचिव सतीश चौबे और संपूर्ण ब्राह्मण समाज इस टिप्पणी से आहत होकर शिविल लाइन थाना रीवा में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की है साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इन जैसे निर्बुद्धि का मुंह काला कर चौराहे में माफी मंगवानी चाहिए तथा इनके यूट्यूब अकाउंट को रिपोर्ट कर बैन करना चाहिए तथा सोशल मीडिया में इनका बहिष्कार करना चाहिए
    user_पंडित अभय तिवारी
    पंडित अभय तिवारी
    पत्रकार Raipur - Karchuliyan, Rewa•
    1 hr ago
  • घूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा छोटा कंजासा के फूलकली नाम की महिला(55) को डमफर के रौंदने से मौत हो गई। यह घटना सुबह पांच सवा पांच बजे की बताई जा रही है। जब महिला सुबह बैटरी वाली गाडी पर बैठकर सब्जी बेचने के लिए गऊघाट जा रही थी तभी बीटा चौराहे से थोड़ी दूरी पर दूसरी तरफ से मिट्टी लादे हुए तेज रफ्तार से आ रहे एक डैंफर ने बैटरी वाली गाडी पर टक्कर मार दिया जिससे कुछ अन्य महिलाएं दुसरी तरफ गिर गई और फूलकली रोड के तरफ गिर जाने से डंफर के चपेट में आ गई। तेज रफ्तार डंफर रौंदते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस वाले आए और बॉडी को घूरपुर थाने ले जाकर पंचनामा करके पोस्ट मार्टम के लिए चील घर भेज दिया । मौके पर डंफर को भी पकड़कर घूरपुर थाने में खड़ी कर दिया गया है। यह महीला बहुत गरीब थी सब्जी बेचकर अपना गुजर बसर करती थी। पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। अमरचंद इनका बेटा है और आज मां के हाथ से साया उठ जानें से अनाथ हो गए।
    2
    घूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा छोटा कंजासा के फूलकली नाम की  महिला(55) को डमफर के रौंदने से मौत हो गई। यह घटना सुबह पांच सवा पांच बजे की बताई जा रही है। जब महिला सुबह बैटरी वाली गाडी पर बैठकर सब्जी बेचने के लिए गऊघाट जा रही थी तभी बीटा चौराहे से थोड़ी दूरी पर दूसरी तरफ से मिट्टी लादे हुए तेज रफ्तार से आ रहे एक डैंफर ने बैटरी वाली गाडी पर टक्कर मार दिया जिससे कुछ अन्य महिलाएं दुसरी तरफ गिर गई और फूलकली रोड के तरफ गिर जाने से डंफर के चपेट में आ गई। तेज रफ्तार डंफर रौंदते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस वाले आए और बॉडी को घूरपुर थाने ले जाकर पंचनामा करके पोस्ट मार्टम के लिए चील घर भेज दिया । मौके पर डंफर को भी पकड़कर घूरपुर थाने में खड़ी कर दिया गया है। यह महीला बहुत गरीब थी सब्जी बेचकर अपना गुजर बसर करती थी। पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। अमरचंद इनका बेटा है और आज  मां के हाथ से साया उठ जानें से अनाथ हो गए।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • sabhi hamare gaon ka Vikas hua road hai
    1
    sabhi hamare gaon ka Vikas hua road hai
    user_Sanjay nishad
    Sanjay nishad
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की इंस्टाग्राम पर राजू भाई के नाम से इंस्टाग्राम आईडी है रील में उसने सोने के भाव को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के ऊपर अभद्र टिप्पणी की है युवक ने एक वीडियो में बताया कि वह मिर्जापुर का ही रहने वाला है
    2
    वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की इंस्टाग्राम पर राजू भाई के नाम से इंस्टाग्राम आईडी है रील में उसने सोने के भाव को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के ऊपर अभद्र टिप्पणी की है युवक ने एक वीडियो में बताया कि वह मिर्जापुर का ही रहने वाला है
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.